In the present day in Indore: बिचौली मर्दाना में अग्रवाल समाज का फाग महोत्सव, जयरामपुर कालोनी में बाबल साईं का छठी उत्सव

In the present day in Indore: बिचौली मर्दाना में अग्रवाल समाज का फाग महोत्सव, जयरामपुर कालोनी में बाबल साईं का छठी उत्सव

In the present day in Indore: इंदौर शहर में आज 30 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:05 AM (IST)

In the present day in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 30 मार्च को होंगे। इसमें माधवनाध महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव के अलावा साईं प्रभातफेरियां भी निकाली जाएंगी। रंग पंचमी पर रंग बरसाती गेर सुबह 10 बजे निकलेगी। साथ ही लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान से नाम-जप परिक्रमा निकलेगी। अग्रवाल समाज की फाग उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी हरिओम नगर से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसके अलावा देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति की प्रभातफेरी खातीपुरा से सुबह 6.15 बजे निकाली जाएगी।

– छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में नाम-जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे से निकलेगी। इसमें भक्त भगवान वेंकटेश और माता लक्ष्मी के नाम का स्मरण करते हुए भगवान की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद वे तुलसी और कुमकुम अर्चन कराने का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

– श्रीनाथ मंदिर संस्थान में माधवनाथ महाराज पुण्यतिथि महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत सुबह 6 बजे काकड़ आरती होगी। उसके बाद सुबह 8 बजे पारायण, दोपहर 3 बजे लोकमान्य नगर की भावगंध भजनी मंडळ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर परिसर में ही शाम 6 बजे से नरसोबावाडी से आए हभप शरदबुवा धाग कीर्तन करेंगे। रात 9 बजे राजेंद्र नगर की भक्ति भजनी मंडळ द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

– यदि आपकी रुचि चित्रकला में है तो एबी रोड सि्थत प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क जा सकते हैंं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा रमेश आनंद के चित्रों की जो प्रदर्शनी लगी है उसका आनंद आप सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ले सकते हैं।

– बाबल साईं का छठी उत्सव जयरामपुर कालोनी मंदिर पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसमें शाम 5 बजे सुखमनी साहब का पाठ बाबल साई सेवा मंडल द्वारा किया जाएगा। इसके बाद शाम 7,30 बजे छठी संस्कार पूजन आचार्य पंडितों और रात 8 बजे भजन गायक कमल आहूजा की भजन संध्या होगी। रात 10 बजे भोजन प्रसादी, पल्लव अरदास के साथ उत्सव का समापन होगा।

– अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी परंपरागत फाग महोत्सव शाम 7 बजे से बिचौली मर्दाना स्थित राजशाही रिसोर्ट पर आयोजित किया गया है। इस दौरान पुष्कर (राजस्थान) की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नाथूलाल एंड टीम द्वारा अनूठे अंदाज में भजन एवं फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महोत्सव में हजारों समाजबंधु इस बार लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करने, जूठन नहीं छोड़ने, यातायात में शहर को अग्रणी बनाने का संकल्प भी लेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन