Climate Replace मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 08:50 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 08:50 AM (IST)
HighLights
- उत्तराखंड का मौसम फिर करवट ले सकता है।
- उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
- मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश में अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बढ़ता तापमान जहां लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 मार्च को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। भारी गर्मी से इस दौरान लोगों को राहत मिल सकती है।
अगले दो दिन में इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं 30 मार्च से 3 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड का मौसम फिर करवट ले सकता है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से रविवार तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है।
बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार में पटना सहित 13 जिलों के हल्की व मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 2 दिन बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम हवाओं का प्रवाह बने रहने के कारण मौसम में बदलाव होगा।
- ABOUT THE AUTHOR
कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक् …