Bihar Lok Sabha Election: महागठबंधन में डील पक्की, राजद-26, कांग्रेस-9 सीटों पर लड़ेगी, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Lok Sabha Election: महागठबंधन में डील पक्की, राजद-26, कांग्रेस-9 सीटों पर लड़ेगी, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Lok Sabha Election आज पटना में राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का ऐलान किया गया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 01:27 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 01:28 PM (IST)

भाकपा माले 3 सीट और माकपा और भाकपा 1-1 सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे।

HighLights

  1. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद बिहार की 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
  2. कांग्रेस पार्टी बिहार में सिर्फ 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।
  3. वामदलों के खाते में 5 सीटें गई है।

एएनआई, पटना। बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद बिहार की 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी बिहार में सिर्फ 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। वामदलों के खाते में 5 सीटें गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाकपा माले 3 सीट और माकपा और भाकपा 1-1 सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। आज पटना में राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का ऐलान किया गया।

इन सीटों पर लड़ेगी राजद

राजद प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि RJD गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी प्रत्याशी उतारेगी। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट भी राष्ट्रीय जनता दल के खाते में आई है।

naidunia_image

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

  • किशनगंज
  • कटिहार
  • भागलपुर
  • मुजफ्फरपुर
  • समस्तीपुर
  • पश्चिमी चंपारण
  • पटना साहिब
  • सासाराम
  • महाराजगंज

अन्य दलों के खाते में ये सीटें

  • भाकपा माले आरा, काराकाट और नालंदा में चुनाव लड़ेंगे
  • CPI बेगूसराय और सीपीएम खगड़िया सीट पर चुनाव लड़ेगी।
  • विधानसभा उपचुनाव के लिए भाकपा माले को अगिआंव सीट मिली है।
  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन