Bhopal Information: नगर निगम में तीन माह में श्वान हमले की पहुंची 84 शिकायतें, पकड़े महज 15 आक्रामक श्वान

Bhopal Information: नगर निगम में तीन माह में श्वान हमले की पहुंची 84 शिकायतें, पकड़े महज 15 आक्रामक श्वान

पीड़ित नगर निगम के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन में भी कर रहे शिकायत। इसके बावजूद आवारा श्वानों के आतंक पर लगाम नहीं लग पा रही।

By Ravindra Soni

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 09:02 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 09:02 AM (IST)

प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. तीन महीने में नगर निगम के काल सेंटर में 710 शिकायतें पहुंची।
  2. गर्मी का मौसम बढ़ते ही शहर में आवारा श्वान के काटने के मामले भी बढ़ गए हैं।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में एक बार फिर आवारा श्वानों का आतंक बढ़ रहा है। लेकिन नगर निगम को लोगों पर हमला करने वाले श्वान नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि बीते तीन महीने के दौरान सिर्फ 15 आक्रामक श्वान ही पकड़े गए हैं। जबकि इन महीनों में ही 84 लोगों ने अपनी शिकायतों में साफ कहा कि श्वान हिंसक और आक्रामक हो गए हैं। गर्मी का मौसम बढ़ते ही शहर में आवारा श्वान के काटने के मामले भी बढ़ गए हैं। बीते तीन दिनों के दौरान ही शहर के अलग-अलग इलाकों से सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज हुई हैं। सभी ने आवारा कुत्तों के अचानक हमले की शिकायत बताई।

श्वान हमले की बढ़ रही घटनाएं

बता दें कि कोहेफिजा की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक बच्चे को अकेला पाकर आवारा श्वान ने काटने का प्रयास किया। लेकिन बच्चे के जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसलिए श्वान भाग गए, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसी समय एक स्कूल की प्रिंसिपल पर भी आवारा श्वानों ने हमला करने का प्रयास किया। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गईं। हाल ही में 19 मार्च को ऐसी ही एक घटना श्यामला हिल्स इलाके के साईंस सेंटर के पास घटी। जहां छह साल के मासूम हूमेर पर आवारा श्वानों ने घेर कर हमला किया, जिसमें बच्चे का जबड़ा, आंख बुरी तरह जख्मी हो गए।

तीन माह में 614 श्वान पकड़े

डाग स्क्वाड ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से एक दिसंबर 2023 से दो फरवरी तक 614 आवारा कुत्तों को पकड़ने का दावा किया है। जबकि इस अवधि में निगम के काल सेंटर में 710 शिकायतें पहुंची। इसमें से 182 रोगग्रस्त श्वानों की, 19 बीमार, 51 घायल और 84 आक्रामक श्वानों की शिकायतें पहुंची। जबकि सीएम हेल्पलाइन 181 में आवारा श्वानों को पकड़ने की 362, घायल श्वानों की चार, रोगग्रस्त की दो, बीमार की तीन और आक्रामक श्वानों की 15 शिकायते पहुंची।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन