Ambikapur crime Information : रंजिश में पुलिया से नीचे धकेला, युवक गंभीर

Ambikapur crime Information : रंजिश में पुलिया से नीचे धकेला, युवक गंभीर

Ambikapur crime Information : होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर शैलेंद्र प्रजापति नामक युवक को उसके साथी कुलदीप सिंह ने रेहर एनीकेट पुलिया से नीचे धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपोलो हास्पिटल बिलासपुर में उसका उपचार जारी है। मामले में शुक्रवार को विश्रामपुर पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 10:55 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 10:55 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज बिश्रामपुर। होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर शैलेंद्र प्रजापति नामक युवक को उसके साथी कुलदीप सिंह ने रेहर एनीकेट पुलिया से नीचे धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपोलो हास्पिटल बिलासपुर में उसका उपचार जारी है। मामले में शुक्रवार को विश्रामपुर पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है।

उक्ताशय की रिपोर्ट घटना में घायल शैलेंद्र प्रजापति के भाई सुरेंद्र प्रजापति ने बिश्रामपुर थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका भाई शैलेंद्र प्रजापति पिता लोकनाथ प्रजापति निवासी ग्राम केशवनगर होली के दिन गांव के ही बनारसी सिंह एवं कुलदीप सिंह के साथ गांव से लगे रेहर एनीकट में नहाने गए थे। जहां एनीकट पुलिया के ऊपर तीनों नहाने गए थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए कुलदीप सिंह ने उसके भाई शैलेंद्र प्रजापति को पुलिया के नीचे धकेल दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी के साथ ही पैर का पंजा व सीने की पसली टूट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका फिरदौसी हॉस्पिटल अंबिकापुर में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

अंबिकापुर। गांधीनगर पुलिस टीम ने ग्राम बकिरमा में छापा मार कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बकिरमा बटुआबुड़ा निवासी जयंती कुजूर हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। जयंती कुजूर के घर से 35 लीटर क्षमता वाले हरा रंग के जरीकेन में 30 लीटर महुआ शराब भरा हुआ मिला। महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन