संसार में समय एक जैसा नहीं होता है। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का एक समय उत्तर प्रदेश में वर्चस्व था। उसका कहा सरकार भी नहीं टालती थी। जेल में ही रहकर वह राज करता था। उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी रोज जेल में पसंदीदा खाना लेकर आती थी।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 04:57 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 04:57 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। संसार में समय एक जैसा नहीं होता है। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का एक समय उत्तर प्रदेश में वर्चस्व था। उसका कहा सरकार भी नहीं टालती थी। जेल में ही रहकर वह राज करता था। उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी रोज जेल में पसंदीदा खाना लेकर आती थी। वह मुख्तार के वहीं पर रहती थी, लेकिन समय के साथ सब बिखरता चला गया। आज परिस्थितियां ऐसी हैं कि अफ्शा आखिरी बार मुख्तार के शव का दीदार भी नहीं कर पा रही है।
साल 2005 में मुख्तार के जेल जाते ही अफ्शा सक्रिय हो गई थी। उसने पति के साम्राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया। मुख्तार के गैंग आईएस- 191 को उसने संभाला। अफ्शा अंसारी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। उसको रिवॉल्वर वाइफ के तौर पर पहचान मिली थी। अभी वह उत्तर प्रदेश पुलिस से बचकर भाग रही है। यूपी पुलिस ने उसके ऊपर 75 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
- ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …