MP Information: मप्र में कांग्रेस को एक और झटका, दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामलखन सिंह ने भी ली भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा भी रहे मौजूद।

By Ravindra Soni

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 11:32 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 11:53 AM (IST)

MP News: मप्र में कांग्रेस को एक और झटका, दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामलखन सिंह ने भी ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस में भगदड़ का दौर जारी है। इसी बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा। पूर्व सांसद डा राम लखन सिंह के साथ पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, अजय यादव के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा ने रामलखन सिंह, नीलेश अवस्थी व अजय यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। Information updating…

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

Mandi Lok Sabha Seat: मंडी सीट पर कंगना रनोट के सामने प्रतिभा सिंह, होगी ठाकुर बनाम ठाकुर की रोमांचक जंग

Mandi Lok Sabha Election 2024: मंडी में ठाकुर बनाम ठाकुर की जंग तय है। स्थानीय स्तर पर दोनों उम्मीदवारों की जाति बहुत बड़ा फैक्टर होने जा रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 11:20 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 11:20 AM (IST)

Mandi Lok Sabha Seat: मंडी सीट पर कंगना रनोट के सामने प्रतिभा सिंह, होगी ठाकुर बनाम ठाकुर की रोमांचक जंग
बुधवार रात हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रतिभा सिंह की मंडी से उम्मीदवारी का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रतिभा सिंह ने भी इस पर सहमति दे दी।

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश में है मंडी लोकसभा सीट
  2. भाजपा ने एक्ट्रेस कंगना को दिया है टिकट
  3. अब कांग्रेस से प्रतिभा सिंह भी चुनाव लड़ने को राजी हो गई हैं

एजेंसी, मंडी (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर सबसे रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। ना-नुकुर के बाद प्रतिभा सिंह कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई हैं। प्रतिभा सिंह के नाम का औपचारिक एलान किसी भी समय हो सकता है। इस तरह मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Election 2024) पर कंगना रनोट का मुकाबला आसान नहीं होने जा रहा है।

Mandi Lok Sabha Election 2024: Kangana Ranaut vs Pratibha Singh

मंडी लोकसभा सीट पर जब भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनोट के नाम का एलान किया, तो इसे मास्टर स्ट्रोक बताया गया। सवाल यही था कि अब कांग्रेस क्या करेगी?

कांग्रेस शुरू से प्रतिभा सिंह की ओर देख रही थी। उन्हें मनाने की खूब कोशिश की गई। उन्होंने इनकार किया, दबाव बढ़ा तो अनमने ढंग से कहा कि विचार करेंगे।

naidunia_image

ताजा खबर यह है कि बुधवार रात हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रतिभा सिंह की मंडी से उम्मीदवारी का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रतिभा सिंह ने भी इस पर सहमति दे दी।

अब यह प्रस्ताव दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा, जहां से औपचारिक ऐलान होगा।

इस तरह मंडी में ठाकुर बनाम ठाकुर की जंग तय है। स्थानीय स्तर पर दोनों उम्मीदवारों की जाति बहुत बड़ा फैक्टर होने जा रहा है।

naidunia_image

प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के पास वीरभद्र सिंह की विरासत है। कांग्रेस को इसका फायदा भी मिलेगा।

वैसे शुरू में कांग्रेस चाहती थी कि विक्रमादित्य सिंह मंडी से अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाए, लेकिन वे प्रदेश की राजनीति छोड़ने को राजी नहीं हुए। इसके बाद उनकी मां को टिकट दिया जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Station redevelopment: जीएम बोले- सुरक्षा का रखें ध्यान, काम की गति बढ़ाएं

Station redevelopment: उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रविंद्र गोयल दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार की दोपहर ग्वालियर स्टेशन पहुंचे। यहां आकर उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया।

By anil tomar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 11:19 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 11:19 AM (IST)

Station redevelopment: जीएम बोले- सुरक्षा का रखें ध्यान, काम की गति बढ़ाएं

HighLights

  1. साथ चल रहे कर्मचारियों से बोले- अपने कार्यालयों में काम करें
  2. यात्री सुविधाओं का भी लिया जायजा

Station redevelopment: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रविंद्र गोयल दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार की दोपहर ग्वालियर स्टेशन पहुंचे। यहां आकर उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। पिछले दिनों कार्य के दौरान प्लास्टर गिरने की घटना को संज्ञान में लेकर उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म क्रमांक एक पर उसी स्थान का निरीक्षण किया, जहां घटना हुई थी। इस दौरान बिना सुरक्षा जाली लगाए छत की कटिंग के कार्य को देखकर उन्होंने निर्देश दिए कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के काम नहीं किया जाए।

जीएम ने कहा कि जब भी प्लेटफार्म पर कार्य चले, तो सुरक्षा जाली अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने छत कटिंग का कार्य कर रहे कर्मचारियों से पूछा कि ट्रेन आती है, तब भी कार्य किया जाता है। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि ट्रेन के आने से पहले काम रोक दिया जाता है। इसके बाद महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म क्रमांक दो पर चल रहे कार्यों को देखा। यहां मलबे का ढेर देखकर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से इसका कारण पूछा, तो अधिकारियों ने बताया कि ब्लाक का समय कम होने के कारण मलबा नहीं उठ पा रहा है। इस पर जीएम ने निर्देश दिए कि ब्लाक का समय बढ़ाया जाए, ताकि पूरा मलबा बाहर फेंका जा सके। उन्होंने निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा। स्टेशन के विकास कार्यों का जब जीएम निरीक्षण कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि पीछे आधा सैकड़ा से अधिक अधिकारी-कर्मचारी भी चल रहे हैं। इस पर उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि साथ चलने की जरूरत नहीं है। सभी अपने-अपने कार्यालयों में जाकर कार्य करें। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए। इसके अलावा जीएम ने वीआइपी लाउंज में प्रजेंटेशन भी देखा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम झांसी दीपक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण उपस्थित रहे।

पेट्रोल पंप के पास तीन यूनिपोल लगे

स्टेशन पहुंचने से पहले जीएम रविंद्र गोयल ने विशेष रेल कोच में लगी पीछे की खिड़की से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-सिथौली तीसरी लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीसरी लाइन के अन्य कार्यों को भी देखा। सिथौली उतरकर जीएम ने स्प्रिंग कारखाना सिथौली का निरीक्षण किया। उन्होंने कारखाने में होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे इनकमिंग रा मटेरियल, एंड टेपरिंग, बार हीटिंग, कायलिंग, क्वेंचिंग, टेंपरिंग आदि को देखा। कारखाने में ही नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ के प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें जूतों की निम्न गुणवत्ता, रेलवे आवासों की जर्जर हालत, कर्मचारियों के आवासीय कोटा सहित आक्सीजन सिलेंडर युक्त नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, ग्वालियर लाइन शाखा सचिव लालजी सिंह चौहान, सत्यनारायण मिश्रा आदि शामिल थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

काम की खबर: अब सस्ते में ठीक करा सकेंगे घर के सभी उपकरण, ग्राहकों के फायदे के लिए सरकार ने तैयार किया फ्रेमवर्क

residence home equipment restore उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से हाल ही सभी आरओ व वाटर फिल्टर निर्माता कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने फिल्टर पर विभिन्न भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से उपभोक्ताओं को कैंडल के लाइफ के बारे में विस्तृत जानकारी दें।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 10:01 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 10:04 AM (IST)

काम की खबर: अब सस्ते में ठीक करा सकेंगे घर के सभी उपकरण, ग्राहकों के फायदे के लिए सरकार ने तैयार किया फ्रेमवर्क
राइट टू रिपेयर पोर्टल पर कंपनी अपने अधिकृत सर्विस सेंटर के साथ थर्ड पार्टी सर्विस सेंटर के बारे में भी सूचना देगी।

HighLights

  1. राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क के जरिए ई-कचरे में भी कमी आएगी।
  2. ग्राहकों को तुरंत सामान नहीं बदलना पड़ेगा।
  3. उत्पाद में लगे पार्ट्स व उनकी कीमत जैसी चीजों की भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। यदि आप भी घर में मौजूद टीवी, फ्रिज, कूलर या किसी अन्य उपकरण के बार-बार खराब होने और मैकेनिक को बार-बार भारी पैसे देकर परेशान हो गए हैं तो जल्द ही आप अब ऐसे उपकरणों की मरम्मत सस्ते में करा सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब केंद्र सरकार राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क लेकर आई है।

इस फ्रेमवर्क के तहत 4 सेक्टर से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को राइट टू रिपेयर पोर्टल जोड़ा जाएगा और अपने उत्पाद और उसमें इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स को रिपेयर करने की सुविधा बताने के बारे में कहा है। इन 4 सेक्टर में फार्मिंग उपकरण, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एवं ऑटोमोबाइल उपकरण शामिल हैं।

उपभोक्ताओं को होगा ये फायदा

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क के बारे में कहा है कि घर में मौजूद उत्पाद के खराब होने पर कई बार उपभोक्ता सही जानकारी के अभाव में उसे रिपेयर नहीं कराते हैं और उसके स्थान पर नया प्रोडक्ट खरीद कर ले आते हैं। उत्पाद में लगा कौन सा पार्ट्स खराब है और उसे ठीक करने में कितना खर्च आएगा। इस तरह की जानकारी के अभाव में ग्राहकों को काफी ज्यादा नुकसान हो जाता है। कई बार मार्केट में मैकेनिक भी मनमानी वसूली कर लेते हैं। इसके अलावा बड़ी कंपनियों के रिपेयरिंग सेंटर के नाम पर भी कई फर्जी वेबसाइट चल रही है और उनके नाम पर ठगी हो रही है।

ई-कचरे में आएगी कमी

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, राइट टू रिपेयर फ्रेमवर्क के जरिए ई-कचरे में भी कमी आएगी और ग्राहकों को तुरंत सामान नहीं बदलना पड़ेगा। राइट टू रिपेयर पोर्टल पर कंपनी के कस्टमर केयर के साथ उत्पाद में लगे पार्ट्स व उनकी कीमत जैसी चीजों की भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। राइट टू रिपेयर पोर्टल पर कंपनी अपने अधिकृत सर्विस सेंटर के साथ थर्ड पार्टी सर्विस सेंटर के बारे में भी सूचना देगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से हाल ही सभी आरओ व वाटर फिल्टर निर्माता कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने फिल्टर पर विभिन्न भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से उपभोक्ताओं को कैंडल के लाइफ के बारे में विस्तृत जानकारी दें।

फ्रेमवर्क में ये उत्पाद शामिल

  • मोबाइल फोन
  • लैपटॉप
  • डाटा स्टोरेज सर्वर
  • प्रिंटर
  • हार्डवेयर
  • सॉफ्टवेयर फार्मिंग सेक्टर
  • वाटर पंप मोटर
  • ट्रैक्टर पार्ट्स कंज्यूमर ड्यूरेबल
  • टीवी
  • फ्रिज
  • गीजर
  • मिक्सर
  • ग्राइंडर
  • चिमनी
  • यात्री वाहन, कार, दोपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन
  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Indore Crime Information: इंदौर में ठेके पर चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार

Indore Crime Information: आरोपितों से दो कार, एक बाइक सहित 25 लाख रुपये का माल बरामद।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 11:01 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 11:01 AM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में ठेके पर चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राऊ और राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऐसे बदमाशों को पकड़ा है, जो ठेका लेकर चोरी करते थे। आरोपितों से दो कार, सोने-चांदी के आभूषण व एक महंगी बाइक बरामद की है। गिरोह का मास्टर माइंड मुंबई का अजहर उर्फ समीर है, जो पूरे देश में चोरी करता है। उस पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक 14 फरवरी को राऊ थाना क्षेत्र स्थित हसनजी नगर में कारोबारी कजिन भाई के सूने घर में चोरी हुई थी। धार्मिक यात्रा पर इराक गए कजिन भाई के घर से बदमाश सोने-चांदी के आभूषणों के साथ कार भी चुरा कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज से छानबीन करने पर पुलिस को पता चला आरोपित कार डेली कालेज के आसपास छोड़ कर चले गए हैं।

naidunia_image

राजेंद्र नगर, मल्हारगंज और तेजाजी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की तो पता चला बदमाशों ने कजिन भाई के घर से चुराई कार से कई जगह वारदात की है। टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपित सुनील पटेल निवासी रेवाड़ी बरोठा जिला देवास और दीपक कुमावत निवासी मावता पिपलोदा जिला रतलाम को पकड़ा। दोनों आरोपित फिलहाल श्रीजी वैली (कनाड़िया) में रहते है।

पूछताछ में बताया चोरी में मास्टर माइंड मुंबई का अजहर उर्फ समीर पुत्र शमसू शेख है। उसने 30 प्रतिशत कमीशन देकर चोरी करवाई है। समीर के विरुद्ध जूनी इंदौर, राजेंद्र नगर, सदर बाजार, द्वारकापुरी सहित उदयपुर (राजस्थान) में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

कार की रैकी कर चोरों तक पहुंची पुलिस

आरोपितों ने कजिन भाई की कार को ढंक दिया था। पुलिस ने कार के आसपास रैकी की। जैसे ही दूसरी कार से बदमाश उसे लेने आए, टीम पीछे लग गई। एक कार बलेनो श्रीजी वैली में जाते नजर आई। पुलिस ने इसी आधार पर दीपक और सुनील का ठीया खोजा और दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दत्तनगर (राजेंद्रनगर) से हरिसिंह रघुवंशी, डा. अजय चौधरी और तेजाजी नगर में रामेश्वर ठाकरे के घर 37 लाख रुपये की चोरी करना स्वीकारा है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक समीर बलेनो कार तीन किमी दूर छोड़कर बाइक से आता था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Dumka Constituency 2024: सीता सोरेन के निशाने पर होगा शिबू का पूरा कुनबा, जेठानी को जवाब देगी देवरानी कल्पना सोरेन

Dumka Constituency 2024 सोरेन परिवार से जुड़ा होने के कारण झामुमो के नेता और कार्यकर्ता भी अब सीता सोरेन पर सीधा प्रहार करने से बच रहे हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:29 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 10:04 AM (IST)

Dumka Constituency 2024: सीता सोरेन के निशाने पर होगा शिबू का पूरा कुनबा, जेठानी को जवाब देगी देवरानी कल्पना सोरेन
झारखंड में झामुमो और कांग्रेस का पूरा जोर अपने आदिवासी वोट बैंक को सुरक्षित करना है।

HighLights

  1. सीता सोरेन के मैदान में उतरने के बाद सोरेन परिवार का पारिवारिक कलह मैदान में आ गया है।
  2. झामुमो हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को दुमका सीट पर उतार सकती है।
  3. कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

प्रदीप सिंह, रांची। बिहार और झारखंड की सियासत में बीते 50 साल से शिबू सोरेन के परिवार की धमक कायम हैं, लेकिन अब शिबू सोरेन के परिवार में ही सियासी जंग शुरू हो गई है। शिबू परिवार की लड़ाई अब रूठने मनाने के दौर से बाहर निकलकर चुनावी मैदान तक पहुंच गई है। शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन परिवार के वर्चस्व वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है, वहीं भाजपा ने भी लगे हाथ सीता सोरेन को दुमका सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

दुमका सीट पर झामुमो का प्रभुत्व

दुमका सीट के सियासी इतिहास की बात की जाए तो तो 1980 के बाद एक या दो चुनावों में ही झामुमो का इस सीट पर कब्जा नहीं रहा। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन खुद दुमका सीट से 8 बार सांसद रहे हैं। साल 2019 में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने शिबू सोरेन को करारी शिकस्त दी थी। भाजपा इस सीट से पहले सुनील सोरेन को प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी, लेकिन अब बाद में सीता सोरेन को टिकट दे दिया।

naidunia_image

क्या सीता के सामने होगी देवरानी कल्पना ?

सीता सोरेन के मैदान में उतरने के बाद सोरेन परिवार का पारिवारिक कलह मैदान में आ गया है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब झामुमो हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को दुमका सीट पर उतार सकती है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ऐसे में दुमका सीट पर दोनों ही मोर्चों पर देवर-भाभी और देवरानी-जेठानी का मुकाबला हो सकता है।

आदिवासी वोट बैंक पर ध्यान

झारखंड में झामुमो और कांग्रेस का पूरा जोर अपने आदिवासी वोट बैंक को सुरक्षित करना है। साल 2019 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद गठबंधन ने 2 सीट राज महल और सिंहभूम पर जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर खूंटी व लोहरदगा सीट में कम अंतर से हार हुई थी। इस बार आदिवासी वोट हासिल करने में सीता सोरेन भाजपा के लिए मददगार साबित हो सकती है।

झामुमो की रणनीति

सोरेन परिवार से जुड़ा होने के कारण झामुमो के नेता और कार्यकर्ता भी अब सीता सोरेन पर सीधा प्रहार करने से बच रहे हैं। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने बयान को सधे शब्दों के साथ रखा और उन्होंने कहा कि पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद परिवार व पार्टी में सीता सोरेन को पूरा सम्मान दिया गया।

खुद शिबू सोरेन उन्हें मनाने की कोशिश की। कल्पना सोरेन ने बी अपनी पोस्ट के जरिए बड़े भाई के साथ हेमंत के स्नेह और आदर के रिश्ते का उल्लेख किया। लेकिन सीता सोरेन ने जवाब दिया कि दुर्गा सोरेन के नाम पर लोग घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। उन्होंने व उनके बच्चों ने मुंह खोला तो भयावह सच्चाई सामने आ जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Ajay Devgn Shaitaan 2; Maharashtra Kokam (Black Magic Middle) Story | जल्द शैतान-2 की अनाउंसमेंट करेंगे अजय देवगन: महाराष्ट्र के ब्लैक मैजिक सेंटर कहे जाने वाले कोकम में सेट होगी कहानी

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ थिएटर्स में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। तीसरे हफ्ते में चल रही यह फिल्म बीते हफ्ते रिलीज हुई दो नई फिल्मों ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से भी ज्यादा क्लेक्शन कर रही है।

अजय देवगन, माधवन और ज्योतिका स्टारर 'शैतान' 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

अजय देवगन, माधवन और ज्योतिका स्टारर ‘शैतान’ 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से खुश है अजय-विकास
इसी बीच सुनने में आया है कि अजय देवगन जल्द ही इस फिल्म के सेकेंड पार्ट की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन और डायरेक्टर विकास बहल इसे मिले पब्लिक रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। ऐसे में उन्होंने इसका सेकेंड पार्ट जल्द अनाउंस करने का फैसला किया है।

एक्ट्रेस जानकी ने भी किया इशारा
इस बारे में बात करते हुए फिल्म में जान्हवी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने कहा, ‘आप फिल्ममेकर्स के काम करने का तरीका जानते हैं। कभी-कभी सही वक्त आने तक कुछ ना ही बोला जाए तो अच्छा होता है। बिल्कुल शैतान 2 की तरह जहां सीक्रेट और सरप्राइज, थ्रिल का हिस्सा हैं। सिर्फ इतना कहूंगी कि तैयार रहिए कुछ अनएक्सपेक्टेड होने वाला है।’

फिल्म में एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने अजय देवगन की बेटी जान्हवी का रोल प्ले किया है।

फिल्म में एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने अजय देवगन की बेटी जान्हवी का रोल प्ले किया है।

काेकम में सेट होगी कहानी
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो इसके सेकेंड पार्ट की कहानी भी ब्लैक मैजिक के इर्द-गिर्द ही बुनी जाएगी। हालांकि, इस बार कहानी फिर से किसी फैमिली को टारगेट करने के बारे में नहीं होगी। इसकी कहानी महाराष्ट्र के कोकम में सेट होगी। कोकम को महाराष्ट्र का ब्लैक मैजिक सेंटर भी कहा जाता है।

मेकर्स इसके सेकेंड पार्ट में फर्स्ट पार्ट की लीड स्टार कास्ट को ही रिपीट करेंगे। सपोर्टिंग कास्ट फाइनल होते फिल्म फ्लोर पर लाई जाएगी।

गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है ‘शैतान’
‘शैतान’, पिछले फरवरी 2023 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है। अजय ने जून 2023 में इस फिल्म का रीमेक बनाने का फैसला किया था। शुरुआत में वो इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूस ही जुड़े थे पर बाद में उन्होंने इसमें एक्टिंग करने का भी फैसला किया।

फिल्म 'वश' में भी जानकी बोड़ीवाला ने ही लीड रोल प्ले किया था।

फिल्म ‘वश’ में भी जानकी बोड़ीवाला ने ही लीड रोल प्ले किया था।

20वें दिन ‘शैतान’ ने कमाए 1.67 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बुधवार को 20वें दिन 1 करोड़ 67 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इस फिल्म का टोटल इंडियन कलेक्शन 135.84 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड यह जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा टच कर लेगी।

खबरें और भी हैं…
Gwalior Excise Division Information: अफसर चुप, आबकारी आयुक्त तक पहुंचा केस, कलेक्टर बोलीं-मामले को दिखवाया जाएगा

Gwalior Excise Division Information: होली पर अस्थाई लाइसेंस जारी कर खुद ही छापा मारने के मामले में आबकारी के स्थानीय अफसर कटघरे में हैं।

By anil tomar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:01 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 09:01 AM (IST)

Gwalior Excise Department News: अफसर चुप, आबकारी आयुक्त तक पहुंचा केस, कलेक्टर बोलीं-मामले को दिखवाया जाएगा

HighLights

  1. फिरंगी पानी रिसोर्ट में लाइसेंस देने के बाद छापेमार कार्रवाई में घिरे स्थानीय आबकारी अधिकारी
  2. आचार संहिता में शहरी क्षेत्र के आंकड़ों की भी होगी जांच

Gwalior Excise Division Information: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। होली पर अस्थाई लाइसेंस जारी कर खुद ही छापा मारने के मामले में आबकारी के स्थानीय अफसर कटघरे में हैं। आबकारी विभाग के अफसरों के पास इसका जवाब नहीं है कि पहले लाइसेंस जारी किया और फिर आयोजक को बिना सूचना दिए ही छापेमार कार्रवाई कर दी। शिवपुरी लिंक रोड स्थित फिरंगी पानी रिसोर्ट के आयोजन को ही टारगेट किया गया जबकि दूसरे ठिकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पूरे मामले के खुलासे के बाद आबकारी विभाग ने जानकारी साझा कि दबिश की कार्रवाई की गई और केस बनाया लेकिन मौके से क्या जब्त हुआ क्या नहीं यह कुछ भी नहीं बताया गया। वहीं यह पूरा मामला आबकारी आयुक्त तक भी पहुंचा है, दूसरी कलेक्टर रूचिका चौहान के अनुसार वह इस मामले को दिखवाएंगी और अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

बता दें कि शिवुपरी लिंक रोड पर फिरंगी पानी नाम से रिसोर्ट है। यहां जेसीआइ क्लब की ओर से जश्न ए रंंग होली की पार्टी का आयोजन रखा गया था। इसमें शहर के संभ्रांत वर्ग के लोग जुटे थे और इसकी एंट्री फीस भी रखी गई थी। सोमवार को होली के दिन यहां पार्टी आयोजन को लेकर आयोजक क्लब की ओर से शराब परोसने के लिए एक दिन का अस्थाई लाइसेंस आनलाइन लिया गया था। इसके बाद होली वाले दिन दोपहर को आबकारी के अधिकारियों ने दल बल के साथ छापेमार कार्रवाई कर दी।

पहले कहा चार पांच बीयर मिलीं,विज्ञप्ति में कोई जानकारी नहीं

आबकारी विभाग के इस कारनामे के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। ऐसे में खुलासा होते ही आबकारी विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फिरंगी पानी रिसोर्ट में कलेक्टर के निर्देशन में कार्रवाई की गई जिसमें दबिश दी और केस बनाया। दबिश में क्या बरामदगी हुई इस पूरे मामले को छिपाया गया। एक रोज पहले ही इस कार्रवाई में शामिल आबकारी के उप निरीक्षक रविशंकर यादव ने बताया था कि कोई ज्यादा सामग्री नहीं थी पांच या छह बीयर ही मिलीं थीं,कोई खास बड़ी कार्रवाई नहीं थी।

ग्वालियर का यह मामला मेरी जानकारी में आया है, शुष्क दिवस पर कार्रवाई की गई है, आवेदक ने लाइसेंस लिया,शुष्क दिवस का परमिट नहीं होने से अधिकारियों ने जांच की।

अभिजीत अग्रवाल, आयुक्त आबकारी,मप्र

होली के दिन रिसोर्ट में लाइसेंस जारी होने के बाद कार्रवाई के मामले में जानकारी ली जाएगी। आनलाइन लाइसेंस जनरेट होने के बाद आवेदक को सूचना को लेकर क्या सिस्टम है,दिखवाएंगे।

रुचिका चौहान, कलेक्टर

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Climate Replace: हिमालय क्षेत्र से टकरा सकता है पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की संभावना है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 08:28 AM (IST)

Weather Update: हिमालय क्षेत्र से टकरा सकता है पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

HighLights

  1. हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के कारण 341 सड़कों में से 5 राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।
  2. मौसम विभाग ने एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र से टकराने की संभावना जताई है।
  3. इस कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी रह सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बीते कुछ दिनों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को भीषण गर्मी देखी गई और पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है और इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिनों में हल्की बारिश होगी, जिससे बढ़ते तापमान में कमी आ सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के कारण 341 सड़कों में से 5 राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। इस बीच मौसम विभाग ने एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र से टकराने की संभावना जताई है। इस कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी रह सकती है।

naidunia_image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा जानकारी दी है कि 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वोत्तर में जारी रहेगा आंधी तूफान

IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 2 अप्रैल तक बारिश की स्थिति देखने को मिलेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Ujjain Information: त्रिवेणी घाट के पास मिट्टी का बांध बनाकर शिप्रा नदी में कान्ह का प्रदूषित पानी मिलने से रोका

8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या, 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा का पर्व स्नान है। गुड़ी पड़वा पर शिप्रा किनारे राम घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव होना है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:30 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 08:30 AM (IST)

Ujjain News:  त्रिवेणी घाट के पास मिट्टी का बांध बनाकर शिप्रा नदी में कान्ह का प्रदूषित पानी मिलने से रोका
कान्ह का प्रदूषित पानी शिप्रा में मिलने से रोकने को त्रिवेणी घाट के समीप बनाया मिट्टी का बांध।

HighLights

  1. अब सोमवती अमावस्या और गुड़ी पड़वा का पर्व स्नान शिप्रा में भरे जा रहे नर्मदा के स्वच्छ जल में होगा
  2. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का सीवेज युक्त पानी कान्ह नदी के रूप में उज्जैन आकर शिप्रा में मिलता है।
  3. 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या, 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा का पर्व स्नान है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। स्थानीय प्रशासन ने त्रिवेणी घाट के पास मिट्टी का बांध बनाकर शिप्रा नदी में कान्ह का प्रदूषित पानी मिलने से बुधवार को रोक दिया। साथ ही शिप्रा के आंचल में पाइप लाइन से नर्मदा का पानी भरना शुरू कर दिया। प्रशासन का दावा है कि अब सोमवती अमावस्या (8 अप्रैल) और गुड़ी पड़वा (9 अप्रैल) पर लोगों को स्नान के लिए शिप्रा में नर्मदा का स्वच्छ जल उपलब्ध होगा।

मालूम हो कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का सीवेज युक्त पानी कान्ह नदी के रूप में उज्जैन आकर शिप्रा में मिलता है। ये मिलन रोकने को शासन, प्रशासन ने बीते दो दशक में कई योजना बनाई, अरबों रुपये खर्च किए मगर सुधार न हुआ। उल्टा सिंहस्थ 2016 के बाद से स्थितियां और बिगड़ती चली गई।

8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या, 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा का पर्व स्नान है। गुड़ी पड़वा पर शिप्रा किनारे राम घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव होना है। इसी दिन यहां पांच लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ऐसे में घाट पर स्वच्छ और दुर्गंध मुक्त पानी हो ये सुनिश्चित करने को प्रशासन ने कान्ह और शिप्रा में भरा गंदा पानी स्टाप डेम के गेट खोल आगे बहाया। दोनों नदी को 60 प्रतिशत खाली करने के बाद गेट बंद कर, मिट्टी का बांध बनाकर कान्ह का पानी मिलने से रोकने को हर संभव जतन किए।

सीएम के निर्देश – शिप्रा में नालों का गंदा पानी मिलने से रोकें, पानी पीने योग्य बनाएं

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पिछली बैठकों में कई बार अफसरों को निर्देशित कर चुके हैं कि उज्जैन में शिप्रा के जल की शुद्धि और सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना बनाएं। शिप्रा में नालों का गंदा पानी मिलने से रोके, नदी के पानी को आचमन एवं पीने योग्य बनाएं। वे सिंहस्थ- 2016 के दरमियान क्रियान्वित 99 करोड़ रूपये की कान्ह डायवर्शन योजना को गलत भी करार दे चुके हैं। योजना पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।

एक बैठक में अफसरों से कहा था कि शिप्रा नदी का पानी स्वच्छ निर्मल एवं आचमन योग्य हो। इसलिए इंदौर, उज्जैन एवं देवास के सभी संबंधित अधिकारी शिप्रा नदी में इंदौर, उज्जैन एवं देवास के नालों का गंदा पानी ना मिले, इसकी कार्य योजना साधु – संतों से सलाह लेकर बनाएं।

सभी जगह गंदे पानी को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में जगह-जगह स्टापडेम बनाएं। 2016 के सिंहस्थ में अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शिप्रा नदी शुद्ध एवं साफ रहेगी। पानी पीने योग्य रहेगा लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी बनी योजना असफल रही। योजना असफल क्यों हुई इसका पता लगाएं। इस बार गलत प्लानिंग हुई तो अधिकारियों के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीवरेज युक्त नालों का गंदा पानी मिलने से रोकने के लिए सांवेर, रामवासा, पंथपिपलई, राघौपिपल्या में स्टाप डैम बनाने और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाएं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का