RTE Admission In Indore: आरटीई के दूसरे चरण में दो अप्रैल से होगी च्वाइस फिलिंग

RTE Admission In Indore: दूसरे चरण की लाटरी में स्कूल आवंटित होने के बाद 12 से 18 अप्रैल तक आवंटित स्कूल में प्रवेश लेना होगा।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 02:37 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 02:37 PM (IST)

RTE Admission In Indore: आरटीई के दूसरे चरण में दो अप्रैल से होगी च्वाइस फिलिंग
आरटीई के द्वारा प्रवेश

HighLights

  1. आरटीई के पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
  2. दो से चार अप्रैल के बीच आवेदनकर्ता को आनलाइन स्कूल च्वाइस फिलिंग करना होगा।
  3. पहले चरण में 10 हजार से अधिक आवेदकों ने आनलाइन आवेदन किया था।

RTE Admission In Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आरटीई के पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दूसरे चरण की शुरुआत दो अप्रैल से हो रही है। दो से चार अप्रैल के बीच आवेदनकर्ता को आनलाइन स्कूल च्वाइस फिलिंग करना होगा। इसके बाद आठ अप्रैल को आनलाइन लाटरी खोली जाएगी। दूसरे चरण की लाटरी में स्कूल आवंटित होने के बाद 12 से 18 अप्रैल तक आवंटित स्कूल में प्रवेश लेना होगा।

जानकारी के अनुसार, इस बार आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया समय पर चल रही है। पहले चरण में 10 हजार से अधिक आवेदकों ने आनलाइन आवेदन किया था। पहले चरण में 4 हजार 788 पालकों की लाटरी खुली थी। अब जिले की करीब 12 हजार सीटों के लिए दूसरे चरण में लाटरी खोली जाएगी। जिला परियोजना समन्वयक शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि जिन आवेदकों की लाटरी पहले चरण में खुल चुकी है और उन्होंने प्रवेश नहीं लिया है, वे दूसरे चरण में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

naidunia_image

वहीं जिन पालकों के नाम पहले चरण की लाटरी नहीं खुला है, वे दूसरे चरण में स्कूल च्वाइस फिलिंग कर करेंगे। इस दौरान दोबारा दस्तावेज आदि जमा करने की जरूरत नहीं है। दूसरे चरण में 18 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाना है। इसके बाद तीसरे चरण की लाटरी खोली जाएगी।

भार्गव ने बताया कि जो भी स्कूल आरटीई के तहत प्रवेश देने से मना करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में भी कुछ स्कूलों द्वारा प्रवेश देने से मना किया गया था, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद उन्हें प्रवेश देना पड़ा था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Bobby Deol joins Yash Raj spy universe, Will play villain in Alia Bhatt and Sharvari Starrer | यशराज के स्पाई यूनिवर्स से जुड़े बॉबी देओल: आलिया और शरवरी की फिल्म में विलेन बनेंगे, स्पेशल लुक अपनाएंगे

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यशराज प्रोडक्शन के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

सुनने में आया है कि इस फिल्म में बॉबी देओल को विलेन के रोल में कास्ट कर लिया गया है। इस अनटाइटल्ड फिल्म में आलिया और बॉबी के अलावा शरवरी वाघ भी अहम रोल में नजर आएंगी।

बॉबी को पिछले साल रिलीज हुई 'एनिमल' में विलेन के रोल में बेहद पसंद किया गया था।

बॉबी को पिछले साल रिलीज हुई ‘एनिमल’ में विलेन के रोल में बेहद पसंद किया गया था।

2024 के सेकेंड हाफ में शुरू करेंगे शूटिंग
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो ‘एनिमल’ की सफलता के बाद बॉबी को विलेन के रोल ज्यादा ऑफर किए जा रहे हैं। इस फिल्म में भी वो आलिया और शरवरी से भिड़ते नजर आएंगे। बॉबी फिल्म से जुड़े पेपर वर्क पूरे कर चुके और इस साल के सेकेंड हाफ में वो इस फिल्म की शूटिंग पर जुटेंगे।’

इस फिल्म के अलावा आलिया फिल्म 'जिगरा' में भी एक्शन करती नजर आएंगी।

इस फिल्म के अलावा आलिया फिल्म ‘जिगरा’ में भी एक्शन करती नजर आएंगी।

पहली बार साथ काम करेंगे आलिया-बॉबी
सूत्र ने यह जानकारी भी दी कि इस फिल्म में बॉबी स्पेशल लुक में नजर आएंगे। उन्हें इससे पहले कभी इस तरह के लुक में नहीं देखा गया। फिल्म के जरिए आलिया और बॉबी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम भी करेंगे।

बॉबी पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई आलिया के हस्बैंड रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में विलेन के रोल में नजर आए थे।

कंगुवा में भी निभा रहे विलेन का राेल
‘एनिमल’ के हिट होने के बाद से ही बॉबी के पास विलेन के ऑफर्स की भरमार है। इस फिल्म के अलावा वो साउथ के सुपरस्टार सूर्या की अगली फिल्म ‘कंगुवा’ में भी विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं।

'कंगुवा', बॉबी की तमिल डेब्यू फिल्म होगी।

‘कंगुवा’, बॉबी की तमिल डेब्यू फिल्म होगी।

‘द रेलवे मैन’ फेम शिव रवैल करेंगे डायरेक्ट
इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट करेंगे जो इससे पहले यशराज के लिए ‘द रेलवे मैन’ डायरेक्ट कर चुके हैं। शिव रवैल, आदित्य चोपड़ा के असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

बताते चलें कि यशराज प्रोडक्शन ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘एक था टाइगर’ से स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत की थी, तब से लेकर अब तक इस यूनिवर्स में ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में भी जुड़ चुकी हैं।

काम की खबर: SBI खाताधारकों को झटका, 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी डेबिट कार्ड सर्विस

प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रख- रखाव शुल्क रु. 350+GST से बढ़ाकर 425 रुपए कर दिया गया है। इसमें जीएसटी चार्ज अतिरिक्त है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 02:13 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 02:13 PM (IST)

प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रखरखाव 250 रुपए+GST से बढ़ाकर 325 रुपए +GST कर दिया गया है।

HighLights

  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- SBI ने डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रख- रखाव शुल्क में बड़ा बदलाव किया है।
  2. नई दरें 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी हो जाएंगी।
  3. SBI ने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी शेयर की है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। देश के सबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खाताधारकों को बड़ा झटका देते हुए डेबिट कार्ड शुल्क में बढ़ाने की घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- SBI ने डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रख- रखाव शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी हो जाएंगी। SBI ने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी शेयर की है।

युवा और अन्य कार्ड

SBI ने युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड और माई कार्ड के लिए फीस मौजूदा 175 रुपए +GST से बढ़ाकर 250+GST कर दिया है।

क्लासिक डेबिट कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड समेत कई कार्डों के लिए वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज रु.125+GST से बढ़ाकर 200 रुपए +GST कर दिया गया है।

प्लेटिनम डेबिट कार्ड

प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रखरखाव 250 रुपए+GST से बढ़ाकर 325 रुपए +GST कर दिया गया है।

प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड

प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रख- रखाव शुल्क रु. 350+GST से बढ़ाकर 425 रुपए कर दिया गया है। इसमें जीएसटी चार्ज अतिरिक्त है।

जानें क्या है डेबिट कार्ड रखरखाव शुल्क

यह बैंक की ओर से डेबिट कार्ड रखने और उपयोग करने से जुड़े कुछ शुल्क हैं। यह वह शुल्क है, जो कोई बैंक या वित्तीय संस्थान अपने डेबिट कार्ड के रखरखाव और रख-रखाव के लिए खाताधारक से लगा सकता है। ये शुल्क आम तौर पर वार्षिक आधार पर खाते में मौजूद राशि से काटे जाते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Surya Grahan 2024: इन राशि वालों के लिए लकी रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, हर काम होगा सफल

इस सूर्यग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ, तो कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें यह सूर्यग्रहण जमकर लाभ देने वाला है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:36 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 02:09 PM (IST)

Surya Grahan 2024: इन राशि वालों के लिए लकी रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, हर काम होगा सफल
Surya Grahan 2024

HighLights

  1. 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
  2. यह सूर्यग्रहण कुछ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
  3. वृषभ राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण काफी लकी रहेगा।

Surya Grahan Kab Hai: धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल में परिवर्तन, नक्षत्रों में परिवर्तन और ग्रहण आदि का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य से जुड़ी कोई भी घटना देश-दुनिया पर असर डालती है। 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्यग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ, तो कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें यह सूर्यग्रहण जमकर लाभ देने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण काफी लकी रहने वाला है। इस राशि के लोगों को हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। प्रमोशन या नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संपत्ति सुख में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण बहुत भाग्यशाली साबित होने वाला है। यह सूर्यग्रहण इस राशि के लोगों को काफी लाभ कराएगा। न लाभ होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन होने की संभावना बन रही है। घर के छोटे सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पर्सनालिटी में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को सही मार्गदर्शन दे पाएंगे। तरक्की के नए मौकों का लाभ लेंगे। सेहत में सुधार होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Akshay Kumar’s response on back-to-back movies, said- I had 16 consecutive flops in my profession | बैक-टु-बैक फिल्मों पर आया अक्षय कुमार का रिएक्शन: कहा- मैंने ये दौर पहले देखा है, एक समय मेरी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप रही थीं

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। एक्टर के बीते कुछ साल फ्लॉप फिल्मों के नाम रहे हैं। पिछले 2 सालों में अक्षय की फिल्में बच्चन पांडे, मिशन रानीगंज, सेल्फी, रामसेतु लगातार फ्लॉप रही थीं। अब फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लॉन्च इवेंट में अक्षय ने इस पर बात की है। उनका मानना है कि वो अलग-अलग जॉनर की फिल्में करना चाहते थे।

अक्षय कुमार ने फ्लॉप फिल्मों पर कहा है, ‘ऐसा नहीं है कि मैंने ये समय पहले नहीं देखा है। एक समय ऐसा भी रहा जब मेरे करियर में लगातार 16 फिल्में एक साथ फ्लॉप हो गई थीं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और काम करता गया। ये (बड़े मियां छोटे मियां) एक ऐसी फिल्म है, जिसमें हम सबने कड़ी मेहनत की है और अब हम इसके परिणाम के इंतजार में हैं। आशा करता हूं कि ये फिल्म हमारे लिए गुड लक लेकर आए।’

3 साल से हिट के इंतजार में हैं अक्षय कुमार
बताते चलें कि अक्षय कुमार की आखिरी हिट फिल्म साल 2023 की OMG-2 थी। इसके पहले उनकी फिल्में सम्राट पृथ्वीराज, बेल बॉटम, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, रामसेतु, सेल्फी और मिशन रानीगंज जैसी तमाम फिल्में फ्लॉप रही थीं। इस बीच उनकी कटपुतली और अतरंगी रे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों का प्यार मिला था।

अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया फर्नीचरवाला अहम किरदारों में हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में हैं।

फिल्म वेलकम टु द जंगल, वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

फिल्म वेलकम टु द जंगल, वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

इस साल रिलीज होंगी अक्षय की 9 फिल्में
10 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के बाद अक्षय कुमार की इस साल 8 फिल्में और रिलीज होने वाली हैं। इनमें सफीरा, सिंघम अगेन, स्काय फोर्स, वेलकम टु द जंगल, वेदत मराठे वीर दौड़ले सात (मराठी), द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी. शंकरन नायर, खेल खेल में और हेरा फेरी 3 शामिल हैं।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस इंदौर के लिए तैयार करेगी अलग घोषणा पत्र, भाजपा राष्ट्रीय घोषणा पत्र के भरोसे

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती गुटों में बटे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की भी है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:43 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 01:32 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस इंदौर के लिए तैयार करेगी अलग घोषणा पत्र, भाजपा राष्ट्रीय घोषणा पत्र के भरोसे
घोषणा पत्र

HighLights

  1. भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है।
  2. भाजपा नेता घर-घर दस्तक देकर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम लोगों तक पहुंचाने में लगे हैं।
  3. कांग्रेस शहर के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है।

Lok Sabha Election 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद शहर में अब धीरे-धीरे चुनावी रंग जमने लगा है। हालांकि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस अब भी बहुत पीछे है। भाजपा नेता जहां घर-घर दस्तक देकर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम लोगों तक पहुंचाने में लगे हैं, वहीं कांग्रेस शहर के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय घोषणा पत्र में शहर को वह महत्व नहीं मिल पाता, जिसका यह हकदार है। स्वच्छता के साथ हमारी पहचान मां अहिल्या की वजह से भी है। पार्टी का राष्ट्रीय घोषणा राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर होता है, जबकि शहर की कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान मतदाता चाहते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार इंदौर के लिए पृथक घोषणा पत्र के नवाचार के साथ मतदाताओं के बीच जाने की तैयार कर रही है। इधर भाजपा अब भी राष्ट्रीय घोषणा पत्र के भरोसे है।

naidunia_image

युवाओं और व्यापारियों की समस्या पर रहेगा केंद्रित

कांग्रेस का कहना है कि इंदौर के लिए तैयार किए जा रहे घोषणा पत्र में वह युवाओं और व्यापारियों की समस्याओं को केंद्र में रखेगी। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते पब कल्चर जैसे मुद्दे भी घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे। इधर भाजपा के नेताओं का कहना है कि वे इन सभी मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं। समय-समय पर इन समस्याओं को लेकर विचार मंथन के साथ समाधान की तरफ बढ़ने का काम भी किया जा रहा है। यही वजह है कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी को अलग से घोषणा पत्र की जरूर नहीं है।

गुटों में बटे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की चुनौती

कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती गुटों में बटे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की भी है। वर्ष 1989 से इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। वर्ष 1989 में भाजपा की नेत्री सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के कदावर नेता प्रकाशचंद्र सेठी को हराकर यहां भाजपा का परचम लहराया था। वे लगातार आठ बार इंदौर से सांसद रहीं। वर्ष 2019 में उनके स्थान पर भाजपा ने शंकर लालवानी को मैदान में उतारा और लालवानी ने कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज संघवी को पांच लाख 47 हजार मतों से पराजित किया था।
कुछ दिन पहले ही पंकज संघवी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। उनके साथ उनके कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए। नेताओं के लगातार पलायन से परेशान कांग्रेस के सामने सबसे प्रमुख चुनौती गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधे रखने की है। हाल ही में पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के भाजपा में शामिल होने का खामियाजा भी कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।

हम कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटे हैं। हमें उम्मीद है कि हम इसमें सफल भी होंगे। इंदौर के लिए पृथक घोषणा पत्र की तैयारी भी कर रहे हैं।

-प्रमोद द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

पार्टी के सभी नेता प्रचार में जुट गए हैं। हमारा लक्ष्य प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा उन तक पहुंचाने की है। हम इसमें सफल होंगे।

-आलोक दुबे, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

600 वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी, ‘न्यायपालिका पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’

चिट्ठी लिखने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पिंकी आनंद भी शामिल है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:40 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:40 PM (IST)

600 वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी, 'न्यायपालिका पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जारी बचाव के बीच देशभर के 600 से अधिक वरिष्ठ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें लिखा गया है कि देश में लोगों का एक वर्ग न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

चिट्ठी लिखने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पिंकी आनंद भी शामिल है। सभी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में न्यायपालिका को प्रभावित करने के लिए ‘निहित स्वार्थ समूह’ के प्रयासों पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

वकीलों ने दावा किया कि यह समूह कोर्ट के फैसलों को प्रभावित करने के लिए दबाव की रणनीति अपना रहा था, खासकर राजनीतिक नेताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामलों में।

चिट्ठी का शीर्षक है – ‘न्यायपालिका के लिए खतरा’। आगे लिखा गया है कि इस तरह की हरकतें लोकतांत्रिक ढांचे और न्यायिक प्रक्रियाओं में लोगों के विश्वास के लिए खतरा है।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

चुनावी वैतरणी पार करने के लिए अब हनुमान जी से आस, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की मांग बढ़ी

गीता प्रेस गोरखपुर के प्रबंधक डा. लाल मणि तिवारी का कहना है कि इस तरह से लग रहा है कि आने वाले समय में इनकी मांग और बढ़ सकती है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:39 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:45 PM (IST)

चुनावी वैतरणी पार करने के लिए अब हनुमान जी से आस, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की मांग बढ़ी
चुनावी समय में हनुमान जी की आराधना में जुट रहे हैं प्रत्‍याशी।

HighLights

  1. चुनावी भवसागर पार करवाने के लिए अब वे हनुमान जी से ही आस लगा रहे हैं।
  2. हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड की सर्वाधिक मांग हिंदी भाषी प्रदेशों में है।
  3. हिंदी के बाद गुजराती भाषा में हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड की मांग सबसे अधिक है।

गजाधर द्विवेदी, गोरखपुर। हनुमान जी की स्‍तुति में भक्‍त तो भगवान से कहते ही हैं कि, “कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुमसे नहीं जात है टारो, बेगी हरो हनुमान महाप्रभु जो कछु संकट होय हमारो, को नहीं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो”। जब संकट की घड़ी आती है सबसे पहले हनुमान जी की ही याद आती है।

इसीलिए तो उन्‍हें संकट मोचक कहा जाता है। अब चूंकि चुनावी समय है तो ऐसे में प्रत्‍याशियों को हनुमान जी याद आ रहे हैं। नतीजा, बाजार में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की मांग में बढ़ोतरी हो गई है।

चुनावी भवसागर पार करवाने के लिए अब वे हनुमान जी से ही आस लगा रहे हैं। इस सब के बीच गोरखपुर की गीता प्रेस की मुश्किल बढ़ गई है क्‍योंकि लगातार बढ़ती मांग के चलते वह इनका प्रकाशन नहीं कर पा रहा है। प्रेस प्रबंधन ने प्रकाशन का दायरा बढ़ाया है लेकिन यह भी पर्याप्‍त नहीं लग रहा है।

naidunia_image

बीते जनवरी से लेकर अभी तक हनुमान चालीसा की 63.90 लाख एवं सुंदर कांड की 15.20 लाख प्रतियां विक्रय के लिए भेजी गई हैं। हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड की सर्वाधिक मांग हिंदी भाषी प्रदेशों में है।

गीता प्रेस गोरखपुर के प्रबंधक डा. लाल मणि तिवारी का कहना है कि इस तरह से लग रहा है कि आने वाले समय में इनकी मांग और बढ़ सकती है।

देखा जाए तो बात सही भी है क्‍योंकि चुनाव जीतना है तो हनुमान जी की कृपा तो चाहिये ही चाहिये। जहां तक भाषा की बात है, हिंदी के बाद गुजराती भाषा में हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड की मांग सबसे अधिक है।

गत वर्ष भी गुजराती हनुमान चालीसा की दो लाख प्रतियां प्रकाशित की गई थी। इस बार इसकी चार लाख प्रतियां प्रकाशित हुईं हैं। इस बार भी उम्‍मीद जताई जा रही है हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड की प्रतियां अधिकाअधिक प्रकाशित होंगी। राजनीति ही सही, चुनाव ही सही, इसी बहाने कम से कम लोग धर्म के साथ तो जुड़ रहे हैं।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

MNREGA Wage Charges Hike: मोदी सरकार ने 3 से 10 फीसदी तक बढ़ाई मनरेगा मजदूरी, देखिए राज्यवार लिस्ट

MNREGA Wage Charges Hike: मनरेगा की मजदूरी दरों में 3 से 10% का इजाफा किया गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:39 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 10:01 AM (IST)

MNREGA Wage Rates Hike: मोदी सरकार ने 3 से 10 फीसदी तक बढ़ाई मनरेगा मजदूरी, देखिए राज्यवार लिस्ट
मजदूरी की बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी।

एजेंसी, नई दिल्ली (MNREGA Wage Charges Hike)। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने देशभर में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों के लिए मनरेगा के तहत दी जाने वाली मजदूरी में वृद्धि की है।

जानकारी के मुताबिक, देश के विभिन्न राज्यों में मनरेगा के तहत दी जाने वाली मजदूरी में 3 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दर के हिसाब से मिलने वाली मजदूरी 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी।

New MGNREGA charges: किस राज्य में सबसे सबसे ज्यादा वृद्धि, कहां सबसे कम

  • गोवा में सबसे ज्यादा 10.56% की अधिकतम वृद्धि की गई है। जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 3.04% की सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई है।
  • अधिसूचना के अनुसार, मनरेगा मजदूरी की उच्चतम दर (374 रुपये प्रति दिन) हरियाणा के लिए तय की गई है, जबकि सबसे कम (234 रुपये प्रति दिन) अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में है।
  • गोवा में पहले 344 रुपए मिलते थे, जो अब बढ़कर 356 रुपए हो गए हैं। इसी तरह कर्नाटक में 316 रुपए से बढ़कर 349 रुपए, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 272 से बढ़कर 300 रुपए, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 221 रुपए से बढ़कर 243 रुपए मजदूरी कर दी गई है।
  • जिन राज्यों में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है, उनमें राजस्थान, केरल, यूपी और उत्तराखंड शामिल हैं। राजस्थान में अभी 255 रुपए मिलते हैं तो बढ़कर 266 रुपए हो जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश में अभी 230 रुपए मिलते हैं तो अब 237 रुपए हो जाएंगे।
  • naidunia_image

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Nitesh Tiwari Ramayana Forged; Sakshi Tanwar Mandodari | Yash Ravana Spouse | नितेश तिवारी की रामायण में साक्षी तंवर की एंट्री: यश के अपोजिट कास्ट हुईं एक्ट्रेस, रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाएंगी

    3 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट की मानें तो अब इस फिल्म में ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस साक्षी तंवर की एंट्री हो गई है।

    सुनने में आया है कि मेकर्स ने साक्षी फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।

    यश के अपोजिट नजर आएंगी एक्ट्रेस
    फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें साक्षी इन दिनों फिल्म की टीम के साथ स्क्रिप्ट रीडिंग सेशंस में हिस्सा ले रही हैं। फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार यश के अपोजिट नजर आएंगी, जो ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे हैं। ना सिर्फ साक्षी बल्कि लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी इस रीडिंग सेशन में शामिल होती हैं।

    इंद्रा कृष्णा भी बनीं कास्ट का हिस्सा
    हाल ही में एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णा ने रणबीर कपूर के साथ सेल्फी शेयर की थी। इसके बाद से यह भी चर्चा है कि इंद्रा इस फिल्म में भगवान राम की माता रानी कौशल्या का किरदार निभाएंगी।

    एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णा ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ यह फोटो शेयर किया था।

    एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णा ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ यह फोटो शेयर किया था।

    2025 में रिलीज हो सकता है पहला पार्ट
    चर्चा है कि नितेश अप्रैल 2024 तक रणबीर और साई के साथ इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं यश जो फिल्म में रावण का रोल करेंगे, वो जुलाई 2024 में इसकी शूटिंग जॉइन करेंगे। मेकर्स इसके पहले पार्ट को साल 2025 के सेकेंड हाफ तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    ‘रामायण’ से जुड़ी कुछ खास बातें

    • तीन पार्ट में बनने वाली इस फिल्म का हर पार्ट 3 घंटे का होगा।
    • इसे 500 करोड़ से भी ज्यादा बजट में बनाया जाएगा।
    • इसे मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
    • फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।
    • फिल्म के वीएफएक्स पर ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG काम करने वाली है।

    इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

    रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ फिल्म की तैयारी शुरू की:एक्टर की इंटेंस ट्रेनिंग की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं

    रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में रणबीर के जिम ट्रेनर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणबीर हेडस्टैंड करते दिख रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

    खबरें और भी हैं…