Cheetah Undertaking: कूनो नेशनल पार्क से निकल मुरैना के पहाड़गढ़ में घूम रहे पवन और वीरा

Cheetah in MP: लोकेशन के आधार पर पीछे-पीछे दौड़ रही वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 04:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 04:52 PM (IST)

Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क से निकल मुरैना के पहाड़गढ़ में घूम रहे पवन और वीरा
कूनो से बाहर निकले दो चीते

HighLights

  1. चीतों में से केवल दो पवन व वीरा ही खुले जंगल में छोड़े गए हैं।
  2. पहली बार है कि चीतों ने चंबल के जंगलों का रुख किया है।
  3. वीरा को 20 दिसंबर को और पवन को 21 दिसंबर को खुले जंगल में छोड़ा गया था।

Cheetah in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कूनो नेशनल पार्क की हद से निकल चीता पवन और मादा चीता वीरा चंबल क्षेत्र में मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगलों में पहुंच गए हैं और वहीं विचरण कर रहे हैं। पवन की लोकेशन पहाड़गढ़ के जंगलों में मिल गई है, जबकि वीरा भी पवन का पीछा करती हुई विजयपुर से निकलकर पहाड़गढ़ की ओर बढ़ गई है। नेशनल पार्क की पांच सदस्यीय टीम कालर आइडी के आधार पर उनके पीछे-पीछे दौड़ रही है।

नामीबिया और साउथ अफ्रीका से लाए गए चीतों में से केवल दो पवन व वीरा ही खुले जंगल में छोड़े गए हैं। 11 चीते अब भी बाड़ों में बंद हैं। वीरा को 20 दिसंबर को और पवन को 21 दिसंबर को खुले जंगल में छोड़ा गया था। तब से वे कई बार कूनो की हद से बाहर जा चुके हैं। पूर्व में वे शिवपुरी व गुना जिले से होते हुए राजस्थान के बारा-शाहबाद के जंगलों तक पहुंच गए थे, जहां से रेस्क्यू कर उन्हें लाया गया। पहली बार है कि चीतों ने चंबल के जंगलों का रुख किया है।

naidunia_image

तीन दिन पहले पवन कूनो की सीमा पार कर गया और अगरा-गसवानी होते हुए दो दिन पहले मुरैना के पहाड़गढ़ के जंगलों में आ गया। पवन की लोकेशन पहाड़गढ़ के जंगल में बसे मरा गांव के भरकापुरा के जंगल में मिली। यहां वन विभाग की टीम पहुंची, इसके पहले ही वह आमझिर के जंगल में पहुंच गया था। अब यहां से वह ईश्वरा महादेव के जंगल में पहुंच गया है। वीरा की लोकेशन भी पहाड़गढ़ क्षेत्र के जंगलों में ही मिल रही है।

चीता खुले जंगल में घूमने वाला जीव है। पानी व शिकार की तलाश में दूर तक निकल जाता है। चिंता की कोई बात नहीं है। टीम निगरानी कर रही है। थिरूकुराल आर, डीएफओ, कूनो नेशनल पार्क

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Indore Crime Information: प्लास्टिक दाना बेचने वाले एनआरआइ पर इंदौर में धोखाधड़ी का केस दर्ज

Indore Crime Information: इंदौर के कारोबारी ने माल का आर्डर कर जमा करवाए थे रुपये, लेकिन माल नहीं आया।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 04:19 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 04:19 PM (IST)

Indore Crime News: प्लास्टिक दाना बेचने वाले एनआरआइ पर इंदौर में धोखाधड़ी का केस दर्ज

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तुकोगंज थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एनआरआइ के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित रौनक पंजवानी की कंपनी दुबई में प्लास्टिक दाना सप्लाई करती है।

टीआइ जितेंद्र यादव के मुताबिक, एसजेसी इम्पेक्स कंपनी के कर्ताधर्ता कदर्प शाह निवासी रौनक टावर साउथ तुकोगंज ने रौनक पंजवानी निवासी जवाहर बिल्डिंग बैंक स्ट्रीट बर दुबई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पंजवानी की कंपनी डूबल लिंक इंटरनेशनल जनरल ट्रेडिंग प्लास्टिक के दानों की सप्लाई करती है।

naidunia_image

गुजरात पुलिस ने धोखाधड़ी में किया है गिरफ्तार

कदर्प ने 42 लाख 22 हजार रुपये के दानों का आर्डर देकर बुकिंग अमाउंट जमा करवाया था। आरोपित द्वारा दाने न भेजने पर दुबई गया तो देखा कि पिता की मौत का संदेश चस्पा है। कुछ दिनों बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खबर आई कि गुजरात पुलिस ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में रौनक को पकड़ा है। कदर्प ने कोर्ट के समक्ष आवेदन देकर एफआइआर के लिए आदेश करवाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Amar Singh Chamkila trailer launched | अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर रिलीज: पंजाबी सिंगर के रोल में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ, 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। ये फिल्म पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला की असली कहानी है, जिनका किरदार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं।

अमर सिंह चमकीला की असल कहानी पर आधारित है फिल्म

मशहूर फोक सिंगर अमर सिंह चमकीला अपने अलग तरह के गानों से पॉपुलर हुए थे। गानों की लिरिक्स के चलते वो कई बार विवादों में भी रहे थे। उनके लिखे गए गाने कई मशहूर सिंगर्स भी गा चुके हैं।

पत्नी अमरजोत के साथ अमर सिंह चमकीला।

पत्नी अमरजोत के साथ अमर सिंह चमकीला।

8 मार्च 1988 को अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके साथ उनके बैंड के दो अन्य साथी भी मारे गए थे। आज तक उनकी हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

फिल्म अमर सिंह चमकीला 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर भी इम्तियाज अली खान ही हैं। फिल्म में दिलजीत, अमर सिंह चमकीला और परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत के रोल में हैं।

Lok Sabha Election 2024: सपा ने गौतमबुद्ध नगर ने फिर किया बदलाव, अब इस प्रत्याशी के नाम पर लगी मुहर

Lok Sabha Election 2024: सपा ने युवा नेता राहु अवाना का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह फिर से डॉ. महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 04:09 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 04:09 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: सपा ने गौतमबुद्ध नगर ने फिर किया बदलाव, अब इस प्रत्याशी के नाम पर लगी मुहर
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। युवा नेता राहु अवाना का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह फिर से डॉ. महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से अब महेंद्र चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके नाम पर मुहर लगी।

कांग्रेस छोड़ सपा में आए

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट कांग्रेस के साथ गठबंधन में समाजवादी पार्टी के पास गई थी। सपा की तरफ से उम्मीदवार तय होने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। पहले पार्टी ने इस सीट से महेंद्र नागर को चुनावी मैदान में उतारा था। वह दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।

इस कारण जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष था। कई नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद विरोध जताया था। इसके बाद डॉ महेंद्र का टिकट काटकर राहुल अवाना को उम्मीदवार बनाया था।

राहुल के नाम का भी हुआ विरोध

राहुल अवाना के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के कई नेता खफा हो गए थे। नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात करके राहुल को राजनीतिक अनुभव नहीं होने और गुर्जर समाज का वोट नहीं मिलने की बात कही थी। बताया जाता है कि महेंद्र नागर दिग्गज नेता हैं। उनकी गुर्जर समाज में अच्छी पकड़ है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

When Juhi Chawla mentioned ‘nobody would watch IPL matches with out Shah Rukh Khan’ after Wankhede fiasco | ‘शाहरुख के बिना कोई नहीं देखेगा IPL’: वानखेड़े स्टेडियम विवाद के बाद जूही चावला ने किया था ट्वीट; पांच साल के लिए बैन हुए थे SRK

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जूहा चावला ने कहा था कि अगर शाहरुख खान IPL से हट जाएं तो इस लीग को कोई नहीं देखेगा। शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम वाले विवाद के बाद जूही चावला का स्टेटमेंट आया था। दरअसल वानखेड़े स्टेडियम के एक गार्ड ने शाहरुख को फील्ड के अंदर घुसने से मना कर दिया था। यह बात शाहरुख को रास नहीं आई थी। वे सिक्योरिटी गार्ड के साथ भिड़ गए थे। कहासुनी भी काफी हो चुकी थी।

शाहरुख के इस एक्शन की वजह से पांच साल के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उनकी एंट्री पर बैन लग गया था। इसके बाद शाहरुख की टीम KKR की को-ओनर जूही चावला ने कहा कि अगर शाहरुख अपसेट हो जाएं तो वानखेड़े क्या किसी भी स्टेडियम में लोग नहीं पहुंचेंगे।

पहले जूही चावला का 2012 में किया यह ट्वीट देखिए

IPL के शुरुआती दिनों में देखने को मिलता था ग्लैमर का तड़का
दरअसल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी। इसमें क्रिेकेट के साथ बॉलीवुड का भी ग्लैमर देखने को मिला। इसे प्रमोट करने के लिए सेलेब्स स्टेडियम में जाते थे और अपनी पसंदीदा टीमों को सपोर्ट करते थे। पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की लोकप्रियता सबसे ज्यादा थी।

इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान थे। शाहरुख खान हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचते थे। टीम के जीतने पर वो दर्शकों के बीच में ही डांस करने लगते थे। शाहरुख का ऐसा करना लोगों को बहुत रोमांचित करता था। ऐसे ही पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा भी दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करती थीं।

अधिकारियों ने कहा था- शाहरुख नशे में थे
2012 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच एक मैच के दौरान शाहरुख खान वानखेड़े स्टेडियम के सिक्योरिटी स्टाफ और अधिकारियों से भिड़ गए थे। शाहरुख का कहना था कि उनमें से किसी ने उन्हें अपशब्द कहे और उनके बच्चों के साथ बुरा बर्ताव किया गया। वहीं अधिकारियों का कहना था कि शाहरुख नशे में थे और झगड़े की शुरुआत उन्होंने ही की थी। बाद में शाहरुख खान ने माना कि उन्हें ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में दाखिल होने पर पांच साल का बैन लगा दिया गया था। यह बैन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी ने लगाया था, जिसमें दिवंगत कांग्रेसी नेता विलासराव देशमुख भी शामिल थे।

जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान, मुस्लिम लड़की हिंदू से शादी करें जन्‍नत मिलेगी

Jagadguru Paramhans Acharya: भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, लोग फंडिंग लेकर देश का माहौल बिगाड़ रहें हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 03:33 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 03:37 PM (IST)

जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान, मुस्लिम लड़की हिंदू से शादी करें जन्‍नत मिलेगी

Jagadguru Paramhans Acharya: नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। छावनी पीठाधीश्वर अयोध्या धाम के श्री जगतगुरु परमहंस आचार्य का सीधी में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा अगर मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से शादी तो उन्हें जीते जी जन्नत मिलेगी। भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, लोग फंडिंग लेकर देश का माहौल बिगाड़ रहें हैं।

भारत देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है, जिस लिहाज से हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बनेगा, मुस्लिम महिलाओं को धरती पर नरक अगर है तो इस्लाम है। महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन बना दिया गया है। यही वजह है कि महिलाएं सनातन धर्म अपना कर आ रही हैं घर वापसी कर रही हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

भारत के नए फाइटर जेट तेजस मार्क 1A ने भरी सफल उड़ान, 15 मिनट तक हवा में हुई टेस्टिंग, पिछले विमान से ज्यादा एडवांस

Tejas Mark 1A: फाइटर जेट तेजस मार्क 1A की पहली उड़ान गुरुवार को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी में सफलतापूर्वक हुई। यह उड़ान करीब 18 मिनट की रही।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 03:07 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 03:07 PM (IST)

भारत के नए फाइटर जेट तेजस मार्क 1A ने भरी सफल उड़ान, 15 मिनट तक हवा में हुई टेस्टिंग, पिछले विमान से ज्यादा एडवांस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फाइटर जेट तेजस मार्क 1A की पहली उड़ान गुरुवार को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी में सफलतापूर्वक हुई। यह उड़ान करीब 18 मिनट की रही। कुछ दिनों पहले ही विमान में डिजिटल फ्लाई वायर फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर लगाया गया। इस सिस्टम के कारण रडार, एलिवेटर, फ्लैप्स और इंजन का कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिकली तरीके से होता है। फ्लाई बाय वायर विमान को अधिक सुरक्षित बनाता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Kangana Ranaut defends calling Urmila Matondkar tender porn actor Ask Sunny Leone | उर्मिला को सॉफ्ट पोर्न स्टार कहने पर कंगना की सफाई: बोलीं- इस शब्द से इतनी आपत्ति क्यों; सनी लियोनी से पूछिए, कितनी इज्जत मिलती है

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट ने उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ दिए सॉफ्ट पोर्न वाले स्टेटमेंट पर सफाई दी है। कंगना ने कहा कि सॉफ्ट पोर्न या पोर्न स्टार जैसे शब्द आपत्तिजनक नहीं हैं। यह बस समाज द्वारा स्वीकार्य नहीं है। कंगना ने यहां सनी लियोनी का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि सनी लियोनी को भारत में बहुत ज्यादा रिस्पेक्ट मिलता है। शायद एक आम इंसान को उतना सम्मान नहीं मिलेगा। कंगना ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोगों को सॉफ्ट पोर्न टर्म से इतनी दिक्कत क्यों है। बॉलीवुड के आइटम नंबर्स में शीला की जवानी और तंदूरी मुर्गी जैसे बोल यूज किए जाते हैं, फिर किसी को इससे दिक्कत क्यों नहीं है?

पहले मामले का बैकग्राउंड समझिए
कंगना रनोट को जब से बीजेपी की तरफ से लोकसभा टिकट मिला है, तब से उनके खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया हैंडल से उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था, जिसका कंगना के समर्थकों और बीजेपी के बड़े नेताओं ने कड़ा विरोध किया।

हालांकि विरोधियों ने इसके जवाब में कंगना का चार साल पुराना स्टेटमेंट निकाला, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्न स्टार कह दिया था।

मैंने अपनी लाइफ में आइटम नंबर्स नहीं किए
अब टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कंगना रनोट ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा- मैंने अपनी लाइफ में कभी आइटम नंबर्स नहीं किए हैं। मैंने अपने एक्टिंग के दम पर खुद का नाम और मुकाम बनाया है। मैंने उस वक्त यही कहा था कि अगर उर्मिला जी अपनी फिल्मोग्राफी के जरिए टिकट पा सकती हैं तो मेरा आर्ट तो उनसे बहुत अलग और बेहतर है। मैं अपने आर्ट के बेसिस पर आसानी से टिकट पा सकती हूं।

कंगना ने अपने स्टेटमेंट के जरिए उर्मिला के उन आइटम नंबर्स पर निशाना साधा है, जो उन्होंने अपनी पुरानी कुछ फिल्मों में किए हैं।

कंगना ने अपने स्टेटमेंट के जरिए उर्मिला के उन आइटम नंबर्स पर निशाना साधा है, जो उन्होंने अपनी पुरानी कुछ फिल्मों में किए हैं।

शीला की जवानी और तंदूरी मुर्गी हूं, जैसे गानों से दिक्कत क्यों नहीं?
कंगना ने आगे कहा- मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को सॉफ्ट पोर्न स्टार जैसे टर्म से दिक्कत क्या है। आप सनी लियोनी से जाकर पूछिए। उन्हें जितनी इज्जत मिलती है, वो शायद किसी को नहीं मिलती है। पोर्न स्टार जैसे शब्द बस हमारे यहां एक्सेप्ट नहीं होते हैं, बस मुद्दा इतना ही है।

आप देखिए, हमारे यहां के गानों में महिलाओं के लिए शीला की जवानी, तंदूरी मुर्गी (दबंग-3 के एक गाने फेविकोल से का एक अंश) जैसे वर्ड यूज किए जाते हैं। किसी को इससे नहीं प्रॉब्लम क्यों नहीं होती है?

Indore Information: आदिवासी-स्थानीय लोगों का रोजगार छिना, अब जंगल में ठेकेदार लगाएंगे पौधे

Indore Information: वन विभाग में निर्माण और पौधा लगाने के लिए होंगे टेंडर, निकाला आदेश।

By Kapil Niley

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 03:08 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 03:08 PM (IST)

Indore News: आदिवासी-स्थानीय लोगों का रोजगार छिना, अब जंगल में ठेकेदार लगाएंगे पौधे
जंगल में ठेकेदार लगाएंगे पौधे

HighLights

  1. बिरसा मुंडा और टांट्या मामा के माध्यम से आदिवासी को साधने में लगी प्रदेश सरकार के एक आदेश ने हड़कंप मचा दिया है।
  2. आदिवासियों में काफी नाराजगी है, क्योंकि वनग्राम में रहने वालों से रोजगार के अवसर छिने जा रहे है।
  3. विभागीय व जंगल में होने वाले समस्त निर्माण व पौधारोपण से जुड़े कार्य भी टेंडर से करवाने पर जोर दिया है।

Indore Information: कपिल नीले, इंदौर। बिरसा मुंडा और टांट्या मामा के माध्यम से आदिवासी को साधने में लगी प्रदेश सरकार के एक आदेश ने हड़कंप मचा दिया है। इसे लेकर आदिवासियों में काफी नाराजगी है, क्योंकि वनग्राम में रहने वालों से रोजगार के अवसर छिने जा रहे है। असल में वन विभाग मुख्यालय से यह आदेश निकाला है। इसमें विभागीय व जंगल में होने वाले समस्त निर्माण व पौधारोपण से जुड़े कार्य भी टेंडर से करवाने पर जोर दिया है। जबकि अभी तक वन विभाग में ठेका प्रथा लागू नहीं हुई थी।

जंगल में होने वाले सारे कामों के लिए ग्रामीणों की मदद लेते थे। ये अपना पंजीयन वन समिति में करवाते थे। कार्यों की निगरानी वन अफसरों के पास रहती है। फिलहाल इस आदेश का विरोध मध्य प्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन ने भी किया है। उधर 27 मार्च को आदेश वन विभाग के उप सचिव अनुराग कुमार ने दिया है।

ये होता आया है

बरसों से वन विभाग में किसी भी कार्य के लिए स्थानीय ग्रामीण व वनवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना होता है। ताकि जंगलों से इनका पायलान को रोका जा सके। पौधारोपण में गड्ढे खोदाई, पौधे लगाना, फायर लाइन बनाना, तालाब, कंटूर निर्माण, निंदाई-गुड़ाई कार्यों के माध्यम से वन विभाग इन्हें रोजगार देता आया है। बदले में इन्हें राशि आवंटित होती है, जो सीधे खातों में जमा होती है।

naidunia_image

वन समिति के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार मिलता है। इसका फायदा यह होता है कि वनक्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं रहता था। ऐसे में जंगल का नुकसान नहीं पहुंचा था। वैसे किसी भी निर्माण कार्य के लिए विभाग सामग्री के लिए टेंडर बुला था, जबकि भवन बनाने में मजदूरों की व्यवस्था विभाग को करना पड़ती है।

अब ये होगा

वन विभाग ने सभी कार्य निविदा से करवाने को लेकर तैयारी कर ली है, जिसमें समस्त वनमंडल स्तर पर होने वाले कार्यों के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। साथ ही वन्यप्राणियों के क्षेत्र में भी काम करने की ठेकेदारों को छूट होगी। फैंसिंग, बाउंड्रीवाल निर्माण, भवन निर्माण, नर्सरी से जुड़े सभी कार्य, पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदाई, पौधे लगाना, वन मार्ग उन्नयन, सुदृढीकरण कार्य, तालाब, भू-जल संरक्षण सहित कार्य बाहरी लोग कर सकेंगे।

टेंडर होने के बाद ठेकेदार बाहरी लोगों को लाकर काम करवाएगा। ऐसे में आदिवासी का रोजगार छिन सकता है। ठेका देने के बाद विभागीय अफसरों के ऊपर से भी कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी कम होगी। ठेकेदार आरक्षित वनक्षेत्र में काम कर सकेंगे। ऐसे में जंगल और वन्यप्राणियों को खतरा होगा।

जंगलों को बढ़ेगा खतरा

आदेश निकलने के बाद मध्य प्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार का कहना है कि टाइगर-लेपर्ड स्टेट का दर्जा प्रदेश को मिल चुका है। यहां ठेका पद्धति शुरू होने से जंगल में बाहरी लोगों की गतिविधियां बढ़ेगी। जानवरों को खतरा होगा। साथ ही आदिवासियों से रोजगार छिना जा रहा है। ये लोग जंगल में रहते है इसलिए वनक्षेत्र व वन्यप्राणी सुरक्षित रहते है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Field Workplace Assortment Replace; Madgaon Specific Shaitaan | Swatantrya Veer Savarkar | 10 करोड़ पार हुआ ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का कलेक्शन: ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने किया 12.55 करोड़ का बिजनेस, 20वें दिन ‘शैतान’ ने कमाए 1.67 करोड़

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने बुधवार को अपना अब तक का सबसे लाेएस्ट कलेक्शन किया। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन देशभर में मात्र 1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब इस फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ 32 लाख रुपए हो गया है।

वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 6 दिनों में 13 करोड़ 76 लाख रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म से रणदीप हुड्डा ने बतौर डायरेक्ट भी डेब्यू किया है। इसमें उनके अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी नजर आ रहे हैं।

छठे दिन ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने कमाए 1.21 करोड़
वहीं कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने छठे दिन यानी मंगलवार को 1 करोड़ 21 लाख रुपए का बिजनेस किया। 6 दिनों में इसका कलेक्शन 12 करोड़ 55 लाख रुपए हो गया है।

यह बतौर डायरेक्टर कुणाल की पहली फिल्म है। इसमें दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

‘योद्धा’ ने 13वें दिन किया 63 लाख का बिजनेस
इसी बीच अपने दूसरे हफ्ते में चल रही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ ने बुधवार को मात्र 63 लाख रुपए कमाए। फिल्म अब तक अपने सेकेंड वीक में 7 करोड़ 6 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है। वहीं इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 करोड़ 43 लाख रुपए हो चुका है।

'शैतान' वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

‘शैतान’ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

20वें दिन ‘शैतान’ ने कमाए 1.67 करोड़
इन सभी फिल्मों के अलावा अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ तीसरे हफ्ते में भी कमाल का कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 20वें दिन 1 करोड़ 67 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इस फिल्म का टोटल इंडियन कलेक्शन 135.84 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड यह जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा टच कर लेगी।