Bhopal Railway Information: कटरा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी कोच लगाया जाएगा

Bhopal Railway Information: वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। ट्रेन 16032-16031 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया है।

By vikas verma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 07:35 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 07:35 PM (IST)

Bhopal Railway News: कटरा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी कोच लगाया जाएगा

Bhopal Railway Information: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों को सुविधाओं के लिए एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। ट्रेन 16032-16031 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है। यह अतिरिक्त कोच ट्रेन 16031 चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में 31 अप्रैल से तथा ट्रेन 16032 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस में दो अप्रैल से प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए लगाया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Mahakal Temple Hearth Information: प्राथमिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा- केमिकल युक्त गुलाल से लगी थी आग, सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Mahakal Temple Hearth Information: महाकाल मंदिर में लगी आग के मामले में सुरक्षा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। इन्हें गुलाल भीतर जाने से रोकना था।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:11 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 07:04 PM (IST)

Mahakal Temple Fire News: प्राथमिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा- केमिकल युक्त गुलाल से लगी थी आग, सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
महाकाल मंदिर में लगी आग के मामले में रिपोर्ट सौंपी गई।

HighLights

  1. महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी थी आग।
  2. प्राथमिक रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई।
  3. जांच अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज से सबूत मिले हैं।

Mahakal Temple Hearth Information नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने के मामले में प्राथमिक जांच रिपोर्ट कलेक्टर नीरज सिंह को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में केमिकल युक्त गुलाल से आग लगने की पुष्टि हुई है। मामले में सुरक्षा एजेंसी के कुछ कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। इन्हें गुलाल भीतर जाने से रोकना था। इन कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गत सोमवार को धुलेंडी(रंग पर्व) के दिन भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग की मजिस्ट्रियल जांच की गई थी। जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि आग केमिकलयुक्त गुलाल उड़ाने से ही भभकी थी। जांच अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज से इसके सबूत मिले हैं।

20 लोगों के बयान दर्ज

जांच समिति में शामिल अधिकारियों ने मंदिर कर्मचारियों, पुजारियों, सेवकों सहित 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। गुलाल के नमूने लेकर इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इस बीच दर्शनार्थियों को भीतर भेजने से पहले मोबाइल आदि सख्ती से बाहर ही रखवाया जा रहा है। नंदी हाल में फिलहाल प्रवेश रोका गया है। मंदिर प्रबंध समिति ने यह तय किया है कि शनिवार 30 मार्च को रंग पंचमी पर भगवान को एक लोटा रंग अर्पित किया जाएगा। यह टेसू के फूलों और केसर से बना हुआ होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Bhopal Information: 10 हजार आवेदकों ने मनपसंद स्कूल नहीं मिलने के कारण नहीं लिया प्रवेश

Bhopal Information: 10 हजार आवेदकों ने मनपसंद स्कूल नहीं मिलने के कारण नहीं लिया प्रवेश

By Anjali rai

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 06:30 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 06:30 PM (IST)

Bhopal News: 10 हजार आवेदकों ने मनपसंद स्कूल नहीं मिलने के कारण नहीं लिया प्रवेश

HighLights

  1. आरटीई के तहत पहले चरण में 84 हजार 795 सीटें आवंटित की गई थी
  2. आठ अप्रैल को दूसरे चरण की लाटरी निकाली जाएगी
  3. अब पहले चरण के 10,192 आवेदक दूसरे चरण की लाटरी प्रक्रिया में शामिल होंगे

Bhopal Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनयिम (आरटीई) के तहत आवंटित आवेदकों में से साढ़े नौ हजार बच्चों ने मनपसंद स्कूल नहीं मिलने के कारण प्रवेश नहीं लिया है। पहले चरण की लाटरी में एक लाख एक हजार आवेदकों को सीटें आवंटित की गई थी। आखिरी दिन तक करीब 74 हजार विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद स्कूलों में प्रवेश लिया है। 10 हजार 192 विद्यार्थियों को स्कूल पसंद नहीं आया है।

प्रदेश भर के 23 हजार निजी स्कूलों में 1.12 लाख सीटों पर 84 हजार 795 बच्चों को लाटरी निकालकर उन्हें स्कूल आवंटित किया गया।अब भी 27 हजार 205 सीटें खाली है। इसमें साढ़े 66 हजार को पहली पसंद का, साढ़े नौ हजार को दूसरी, पांच हजार को तीसरप और डेढ़ हजार को चौथप पसंद का स्कूल आवंटित किया गया था। अब पहले चरण के 10,192 आवेदक दूसरे चरण की लाटरी प्रक्रिया में शामिल होंगे। उन्हें स्कूलों का चयन करना होगा।

आठ अप्रैल को दूसरे चरण की लाटरी निकाली जाएगी

पहले चरण में जिन आवेदकों का नाम का चयन नहीं हुआ है। वे दूसरी बार के लिए आवेदन कर स्कूलों का विकल्प दे सकते हैं। आवेदकों को दो से चार अप्रैल तक पोर्टल पर आनलाइन स्कूलों की च्वाइस अपडेट करनी होगी । इसके बाद द्वितीय चरण की आनलाइन लाटरी आठ अप्रैल को निकाली जाएगी। जिन आवेदकों के आवेदन और पात्र होने के बाद भी प्रथम चरण में कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ है या प्रथम चरण में आवंटन के बाद भी संबंधित स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है वे द्वितीय चरण में स्कूलों की च्वाइस अपडेट कर सकते हैं ।

सत्र 2024-25

निजी स्कूलों की संख्या-23,072

कुल सीटों की संख्या -1,12,304

कुल दर्ज आवेदन -1,48,483

कुल सत्यापित आवेदन-1,24,386

प्रथम चरण में आवंटन-84,795

कुल प्रवेश- 74,603

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Gangaur Competition 2024: चार अप्रैल से होगी गणगौर पर्व की शुरुआत, माता के स्वागत में जुटेंगे भक्त

Gangaur Competition 2024: लोक मान्यताओं के अनुसार अपने ससुराल सौराष्ट्र से अपने मायके निमाड़ में गणगौर आगमन पर यहां की महिलाओं को प्रसन्नता होती है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 06:04 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 06:19 PM (IST)

Gangaur Festival 2024: चार अप्रैल से होगी गणगौर पर्व की शुरुआत, माता के स्वागत में जुटेंगे भक्त
मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है गणगौर पर्व।

Gangaur Competition 2024: नईदुनिया न्यूज, टवलाई, धार। ग्राम सहित क्षेत्र में गणगौर पर्व दीपावली जैसी चकाचौंध व महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसकी तैयारी लगभग एक माह पहले से ही शुरू हो गई थी। लोक मान्यताओं के अनुसार अपने ससुराल सौराष्ट्र से अपने मायके निमाड़ में गणगौर आगमन पर यहां की महिलाओं को वही प्रसन्नता होती है, जो एक बेटी के आगमन पर मां को होती है। किसी मेले के समान लगने वाले भक्तों के जमावड़े में सभी वर्गों के स्त्री, पुरुष समान रूप से माता की आवभगत में जुट जाएंगे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि महोत्सव के रूप में गणगौर महापर्व मनाया जाएगा। चार अप्रैल से माता की मूठ के साथ गणगौर महोत्सव की शुरुआत होगी। 13 अप्रैल तक श्रद्धालुओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्राम सहित क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे।

पं. जयप्रकाश शर्मा बताते हैं कि हमारे पूर्वज इस बाड़ी को पूजते आ रहे हैं। हमारे पूर्वज बताते हैं कि पहले गांव छोटा था तथा रथ भी मात्र 15 से 20 आते थे, परंतु अब मातरानी पर आस्था सभी की बहुत है। अब रथ सैकड़ों की संख्या में ग्राम सहित क्षेत्र में बनते हैं। बड़े हर्षोल्लास से आयोजन में क्षेत्र की जनता भाग लेती है।

वर्ष 1984 के बाद से सार्वजनिक गणगौर समितियों द्वारा रथ बौड़ाने का सिलसिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रारंभ किया गया था। उसके बाद वर्ष 2012 में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा उत्सव को भव्य स्वरूप दिया गया। प्रतिवर्ष प्रत्येक आयोजन समिति नए कलेवर व साज-सज्जा के साथ आयोजन कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

CJI को वकीलों का पत्र, कहा- न्यायपालिका खतरे में, दबाव से बचना होगा, पीएम मोदी बोले- धमकाना कांग्रेस की संस्कृति

पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे समेत 500 से अधिक वरिष्ठ वकीलों ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि न्यायपालिका खतरे में है। इसे राजनीतिक और व्यवसायिक दबाव से बचाना होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 05:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 05:59 PM (IST)

CJI को वकीलों का पत्र, कहा- न्यायपालिका खतरे में, दबाव से बचना होगा, पीएम मोदी बोले- धमकाना कांग्रेस की संस्कृति

एएनआई, नई दिल्ली। पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे समेत 500 से अधिक वरिष्ठ वकीलों ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि न्यायपालिका खतरे में है। इसे राजनीतिक और व्यवसायिक दबाव से बचाना होगा। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। करीब 50 साल पहले उन्होंने प्रतिबद्ध न्यायपालिका की बात कही थी। वे बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं लेकिन राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता से बचते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं।

वकीलों ने अपने पत्र में लिखा कि न्यायिक अखंडता को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। हम वो लोग हैं, जो कानून को कायम रखने के लिए कार्य करते हैं। हमें अदालतों में खड़ा होना होगा। अब साथ आने और आवाज उठाने का समय है। उनके खिलाफ बोलना होगा जो छिपकर वार कर रहे हैं। हमें निश्चित करना होगा कि अदालत लोकतंत्र का स्तंभ बनी रहे। सोचे-समझे हमलों का कोई असर ना पड़े।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Jhabua Information: चुनावी प्रचार के पोस्टर से आदिवासी समाज का अपमान, आपत्ति होने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी झाबुआ के नाम से निर्मित और विमोचित की गई। पोस्टर प्रचार सामग्री में चुनावी काका के नाम से चित्रांकित किया गया। चित्र भील समुदाय के लोग धर्म संस्कृति के आराध्य देव मुकुटधारी बाबा बुड़वा-मोटाणी बड़ादेव का है।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 05:49 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 05:49 PM (IST)

Jhabua News: चुनावी प्रचार के पोस्टर से आदिवासी समाज का अपमान, आपत्ति होने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कलेक्टर नेहा मीना से मुलाकात कर मोर्च के सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई।

HighLights

  1. भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने दर्ज कराई आपत्ति, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पेटलावद, (नईदुनिया न्यूज़)। लोकसभा निर्वाचन के संबंध में मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन किया है।

भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने किया हंगामा

इसको लेकर अंचल में सक्रिय आदिवासी सामाजिक संगठन भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने एसडीएम कार्यालय पेटलावद पहुंचकर आपत्ति दर्ज करवाई। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा यूनिट मप्र के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र डामोर ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता का हम सामाजिक संगठन के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता और सदस्य सम्मान और पालन करते हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी झाबुआ के नाम से निर्मित और विमोचित की गई। पोस्टर प्रचार सामग्री में चुनावी काका के नाम से चित्रांकित किया गया। चित्र भील समुदाय के लोग धर्म संस्कृति के आराध्य देव मुकुटधारी बाबा बुड़वा-मोटाणी बड़ादेव का है।

साथ ही चुनावी काकी के नाम से निर्मित प्रचारित चित्र भीली संस्कृति के पहनावे अंतर्गत भीली महिला का चित्र है। विमोचित-प्रसारित दोनों ही चित्र में जंगली जानवरों के मुंह सहित जानवरों के अंगों का समावेश पोस्टर के चित्रों में किया गया है।

उन्होंने बताया इन दोनों ही निर्मित-विमोचित पोस्टर सामग्री से भील समुदाय की महान लोक संस्कृति का घोर अपमान हुआ है। पश्चिमी भारत स्थित भील सांस्कृतिक क्षेत्र में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों एवं भगोरिया हाटों में मुकुटधारी बाबा बुड़वा-मोटाधणी-बड़ादेव का वेश धारण कर भील युवा ढोल की सुरीली तान पर समर्पित भाव से पारंपरिक नृत्य करते हैं। विमोचित पोस्टर में जो चित्रांकन हुआ है।

इस तरह किया अपमान

उसमें भीली लोककला के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर उसमें जंगली जानवरों के मुंह-अंग आदि जोड़कर, महान भीली लोक संस्कृति का घोर अपमान किया गया है, जो कि भील समुदाय सहित समस्त आदिवासी वर्ग को अस्वीकार है।

naidunia_image

मुकदमा दायर किया जाए भील प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कृत्य में किसी गैर आदिवासी अधिकारी, कर्मचारी की आदिवासी और भीली संस्कृति के विरुद्ध पूर्वाग्रह से पीड़ित मानसिकता परिलक्षित होती है। यह क्षेत्र आदिवासी भीली लोक परंपरा, रीति-रिवाज और संस्कृति के कारण विख्यात है। इसमें क्षेत्र में निवासरत संपूर्ण आदिवासी वर्ग सहित भील समुदाय इस पोस्टर से आहत है और अपमानित महसूस कर रहा है।

चित्र को डिजाइन करने में शामिल व्यक्ति, अधिकारी-कर्मचारी पर अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत एट्रोसिटी एक्ट का मुकदमा दायर किया जाए। इस मामले में कलेक्टर नेहा मीना से मुलाकात कर उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा-यूनिट मप्र के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र डामोर, सामाजिक यूनिट के जिला प्रभारी संदीप वहुनिया आदि उपस्थित रहे।

Maharashtra Politics: एक्टर गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Govinda Joins Shiv Sena Faction: एक्टर गोविंदा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 05:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 05:15 PM (IST)

Maharashtra Politics: एक्टर गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
गोविंदा शिवसेना में हुए शामिल।

एएनआई, मुंबई। Govinda Joins Shiv Sena Faction: अभिनेता गोविंदा आज (गुरुवार) शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा का पार्टी में स्वागत किया। पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि गोविंदा दोबारा राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज शिव जयंती के शुभ दिन पर हमारे प्रिय और लोकप्रिय एक्टर गोविंदाजी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मैं उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं। जमीन से जुड़े और सबके चहेते गोविंदा शिवसेना ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। सीएम शिंदे ने कहा, ‘मैं गोविंदाजी का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।’

शिवसेना में शामिल होने पर गोविंदा ने क्या कहा

गोविंदा ने कहा कि मैं आज इस पार्टी में आया हूं। मुझे लगता है कि 14 साल का वनवास समाप्त हो गया। मैं रामराज्य में आ गया हूं। उन्होंने कहा, ‘मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। पार्टी में मेरा प्रवेश मुझे ईश्वर की कृपा और प्रेरणा लगती है।’

एक्टर ने कहा कि मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था। फिर बाहर आया। मुझे लगा कि इस तरह मुझे कुछ दिखेगा नहीं। लेकिन 2010 से 2024 तक 14 साल के वनवास के बाद इसकी नए सिरे से शुरुआत हो रही है। मैं राजनीति में वापस आ गया हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Bollywood Actress Aditi Rao Hydari And Siddharth Wedding ceremony Announcement. Observe Bollywood Celebs Marriage Pictures, Movies | अदिति राव हैदरी ने अभी नहीं की शादी: अभी तक सिर्फ सगाई हुई; सिद्धार्थ के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा- उसने हां कह दिया

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अदिति राव हैदरी ने अभी शादी नहीं की है। उन्होंने बस इंगेजमेंट की है। कल ऐसी खबर आई थी कि सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने तेलंगाना के श्रीरंगापुरम जिले के रंगानायक स्वामी मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब उन्होंने फोटो पोस्ट कर इस खबर को खारिज कर दिया है।

अदिति ने यह फोटो पोस्ट की है।

अदिति ने यह फोटो पोस्ट की है।

2021 में एक फिल्म में काम करने के बाद बढ़ी नजदीकियां
सिद्धार्थ और अदिति ने एक साथ 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म महासमुद्रम में काम किया था। तभी से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सिद्धार्थ ने बॉलीवुड की फेमस फिल्मों जैसे रंग दे बसंती और चश्मेबद्दूर में काम किया है। अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी फिल्मों की भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पद्मावत, बॉस, रॉकस्टार और मर्डर-3 जैसी फिल्मों में काम किया है।

दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।

दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।

राजघराने से है अदिति का संबंध
अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। अदिति हैदराबाद के निजाम रहे मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।

अदिति का संबंध आंध्र और तेलंगाना के दो राजघरानों से है।

अदिति का संबंध आंध्र और तेलंगाना के दो राजघरानों से है।

अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया था। यहां काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया था। उन्होंने पहली बार 2007 की तमिल फिल्म श्रृंगारम में एक्टिंग की थी।

Sheopur Information: रंगोली सजाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश, निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा स्वीप नोडल एवं जिला पंचायत सीईओ अतेंद्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:02 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 05:16 PM (IST)

Sheopur News: रंगोली सजाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश, निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल
महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता।

श्योपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा स्वीप नोडल एवं जिला पंचायत सीईओ अतेंद्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर तथा कन्या महाविद्यालय श्योपुर में स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

स्नातकोत्तर तथा कन्या महाविद्यालय श्योपुर के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, डॉ. एसएन शर्मा, प्रा. अरविंद दोहरे, लोकेंद्र सिंह जाट तथा ज्योत्सना मेघवाल, विनीता डाबर, रेखा सोलंकी, पूनम गीद, डॉ. परवीन वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। स्लोगन में कन्या महाविद्यालय में कृष्ण प्रजापति ने प्रथम, गीता प्रजापति ने द्वितीय तथा रोशनी जाटव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

naidunia_image

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहला स्थान सरिता वर्मन, दूसरा स्थान संयुक्त रूप से जतिन शिवहरे तथा विशाल सुमन, तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से नीतेश तथा रविशंकर प्रजापति ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय में सरिता वर्मन तथा रीना सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान प्रतिभा एवं राजेन्द्र राठौर एवं रविशंकर को मिला। जबकि तीसरे स्थान पर जतिन शिवहरे एवं पूजा जाटव रहें।

इसी प्रकार कन्या महाविद्यालय से गीता प्रजापति और रोशनी जाटव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. एसएन शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभाएं विकसित होती है। वहीं उनके व्यक्तित्व का विकास भी होता है।

कंगना बोलीं- मैं और शाहरुख स्टार्स की आखिरी जनरेशन:करियर की तुलना की, ओटीटी पर आने पर एक्टर्स पर कसा तंज


इन दिनों लोकसभा इलेक्शन में टिकट मिलने से सुर्खियों में बनी हुईं कंगना रनोट ने हाल ही में अपनी तुलना शाहरुख खान से की है। उनका मानना है कि वो और शाहरुख खान स्टार्स की आखिरी जनरेशन हैं। उनके बाद अब कोई स्टार नहीं होगा। दरअसल, एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्में फ्लॉप होने के चलते राजनीति में कदम रख रही हैं। इसके जवाब में उन्होंने अपनी तुलना शाहरुख खान से कर दी, जिनकी कई फिल्में फ्लॉप रही थीं। इसी के साथ उन्होंने ओटीटी पर नजर आने वाले एक्टर्स पर भी तंज कसा है। हाल ही में टाइम्स नाउ से बातचीत में कंगना ने कहा है, दुनिया में कोई भी ऐसा एक्टर नहीं है जिसने कभी फ्लॉप फिल्म न दी हो। शाहरुख खान को भी हिट फिल्म के लिए 10 साल का इंतजार करना पड़ा और फिर उनकी पठान हिट रही थी। मेरे पास भी 7 से 8 सालों तक कोई हिट फिल्म नहीं रही और फिर क्वीन ने वो काम कर दिया। फिर मेरे पास 3-4 साल तक हिट नहीं थी लेकिन मणिकर्णिका हिट रही। अब मेरी फिल्म इमरजेंसी आ रही है, आशा करती हूं कि वो भी हिट रहे। आगे कंगना ने कहा है, इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के चलते एक्टर्स को अपना टैलेंट दिखाने के कई मौके मिल रहे हैं। हम स्टार्स की आखिरी जनरेशन हैं, ओटीटी में कोई स्टार नहीं है। भगवान की दया से हम जाना-माना चेहरा हैं और हम डिमांड में रहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि मैं फ्लॉप होने के चलते राजनीति में आ रही हूं। मैं आर्ट फील्ड के अलावा असली दुनिया में भी इन्वॉल्व होना चाहती हूं। लोकसभा चुनाव में मंडी से मिली टिकट कंगना रनोट को इस लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दी गई है। राजनीति में आने से कंगना सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपोजिशन ने उनके राजनीति में आने पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे विवाद हो गया है। वहीं फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है। फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमण अहम किरदारों में हैं।