Mukhtar Ansari: दादा स्वतंत्रता सेनानी, चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए कौन था माफिया मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari Dying Information: मुख्तार अंसारी का जन्म 3 जून 1963 को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामदि अंसारी मुख्तार के रिश्ते में चाचा लगते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 11:05 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 11:08 PM (IST)

Mukhtar Ansari: दादा स्वतंत्रता सेनानी, चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए कौन था माफिया मुख्तार अंसारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Who’s Gangster Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार रात निधन हो गया। बांदा जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मुख्तार के परिवार के बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता कि गैंगस्टर एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखता था।

मुख्तार अंसारी कौन था?

मुख्तार अंसारी का जन्म 3 जून 1963 को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था। उसके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और माता का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में अंसारी के परिवार की पहचान प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है। मुख्तार अंसारी के दादाजी डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। मुख्तार के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को महावीर चक्र से नवाजा गया था। माफिया मुख्तार अंसारी के पिता साफ सुधरी छवि के साथ राजनीति में रहे थे। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामदि अंसारी मुख्तार के रिश्ते में चाचा लगते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशा

Lok Sabha Election 2024: अधिकारी-कर्मचारियों पर कमिश्नर सख्त, बोले- तीन दिनों में सभी शस्त्र थानों में कराएं जमा

कमिश्नर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए पूर्णतः तटस्थ और निष्पक्ष होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 10:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 10:57 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: अधिकारी-कर्मचारियों पर कमिश्नर सख्त, बोले- तीन दिनों में सभी शस्त्र थानों में कराएं जमा

HighLights

  1. आदर्श आचरण संहिता का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराएं-कमिश्नर

अनूपपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को आदर्श आचरण संहिता का अक्षरश: पालन करने के निर्देश कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने दिए हैं।

कमिश्नर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए पूर्णतः तटस्थ और निष्पक्ष होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। लोकसभा निर्वाचन निर्विघ्न रूप से शांतिपूर्वक सम्पन्न होना चाहिए। कमिश्नर कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

naidunia_image

कमिश्नर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था की माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मतदाता अपने मत का प्रयोग निर्भय और निडर होकर करें, ऐसी कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था की माकूल व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से सभी लाइसेंसी शस्त्र आगामी तीन दिवसों में जमा कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। अवैध शस्त्र धारकों पर सख्त कार्यवाही करें। एस एस टी अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों में सख्ती के साथ चेकिंग करें।

बैठक में कमिश्नर ने खनिज अधिकारी अनूपपुर को निर्देश दिए कि वे रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन और भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करें और की गई कार्यवाही से कमिश्नर कार्यालय को प्रतिदिन अवगत कराएं। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी निर्वाचन नामावलियों को एक बार पुनः चेक कर लें तथा ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट वर्किंग कन्डीशन में है अथवा नहीं यह भी देख लें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण दें।

naidunia_image

ईवीएम संचालन का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दें और मतदान दलों को ईव्हीएम आपरेट करना भी सिखाएं। कमिश्नर ने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार शत-प्रतिशत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों में मतदान दलों के लिए स्वच्छ शौचालयों की भी व्यवस्था कराएं।

कमिश्नर ने अधिकारियों को सम्पत्ति विरूपण के प्रकरणों में सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भी नियमानुसार कार्यवाही करें और लोकसभा निर्वाचन में सभाओं और वाहनों की अनुमति देने की प्रक्रिया में पूर्णतः पारदर्षिता रखें।

naidunia_image

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान है, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। बैठक में कलेक्टर आशीष वषिष्ठ ने लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अनूपपुर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

निर्वाचन कार्यों में सतत् समन्वय बनाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों में सतत निगरानी रखी जा रही है। चेकपोस्टों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए गए हैं। क्रिटीकल और वल्नरेबल मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर लिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Vidisha Information विदिशा में किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ऐसे लोकायुक्त ने बिछाया था पकड़ने छाल

Vidisha Information: जब रामप्रसाद पटवारी जैन को दस हजार रुपये दे रहा था, उसी समय लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। आरोपित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 10:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 10:16 PM (IST)

Vidisha News विदिशा में किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ऐसे लोकायुक्त ने बिछाया था पकड़ने छाल
किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

HighLights

  1. किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
  2. विदिशा में किराए के कमरे में करता था शासकीय कार्य
  3. पटवारी, विदिशा जिले की सिरोंज तहसील क्षेत्र का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। लोकायुक्त पुलिस ने सिरोंज में गुरुवार को पटवारी विकास जैन को एक किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन का रकबा सुधारने के बदले यह रिश्वत ले रहा था। दिलचस्प बात यह है कि पटवारी जैन ने अपने शासकीय कार्य करने के लिए यहां किराए से कमरा लिए हुए है। इसी कमरे में पटवारी ने किसान से रिश्वत के रुपये मंगाए थे।

दस हजार लेते पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस की इंस्पेक्टर रजनी तिवारी ने बताया कि ग्राम पारधा के रहने वाले किसान रामप्रसाद कुशवाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी विकास जैन उनके एक रिश्तेदार की जमीन के रकबे में सुधार के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पहले शिकायत की पुष्टि की गई और फिर गुरुवार को वे टीम के साथ सिरोंज पहुंचीं। यहां पूर्व में हुई चर्चानुसार पटवारी ने किसान रामप्रसाद को दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में किराए से लिए गए कमरे पर बुलवाया। जब रामप्रसाद पटवारी जैन को दस हजार रुपये दे रहा था, उसी समय लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया।

तिवारी ने बताया कि पटवारी ने शासकीय कार्य के लिए यह कमरा किराए पर लिया था। इस कमरे में वह अपना निजी कार्यालय संचालित कर रहा था। आरोपित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। भोपाल की टीम में उनके अलावा इंस्पेक्टर नीलम पटवा,प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, मुकेश सिंह, मुकेश पटेल, अवध बाथवी,संदीप सिंह शामिल थे।

पटवारी एक साल से लगवा रहा था चक्कर

पीड़ित किसान रामप्रसाद ने बताया कि उनके समधी मथरालाल की जमीन के रकबे में कुछ सुधार होना था लेकिन उनके पैर में चोट होने के कारण उनका सरकारी कार्यालय आना-जाना बंद था। मथुरालाल ने उनसे यह काम कराने को कहा था। जब इस काम को लेकर उन्होंने पटवारी से बात की तो वे एक साल तक चक्कर लगवाते रहा। आखिर में पटवारी ने दस हजार रूपये लेकर काम करने पर हामी भरी। पटवारी ने होली के बाद पैसे देने और काम करने की बात कही थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से पटवारी की शिकायत की थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Rajgarh Lok Sabha Election: 33 वर्ष बाद दिग्विजय नापेंगे राजगढ़ के गांव-गांव, करेंगे पदयात्रा, लगाएंगे चौपाल

Rajgarh Lok Sabha Election: तीसरे चरण में होगा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव, 12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:43 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 09:56 PM (IST)

Rajgarh Lok Sabha Election: 33 वर्ष बाद दिग्विजय नापेंगे राजगढ़ के गांव-गांव, करेंगे पदयात्रा, लगाएंगे चौपाल
राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह।

HighLights

  1. भाजपा से मुकाबले के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिगग्ज नेता ने बनाई अपनी रणनीति।

Rajgarh Lok Sabha Seat Election: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से 33 वर्ष बाद चुनाव लड़ रहे हैं। वह चुनाव प्रचार के लिए गांव-गांव नापेंगे। इसकी शुरुआत वह 31 मार्च को इस संसदीय क्षेत्र की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में नलखेड़ा स्थित माता बगुलामुखी के दर्शन करने के बाद पदयात्रा से करेंगे। क्षेत्र में चाचौड़ा, राघोगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सुसनेर और सारंगपुर, आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उनकी एक-एक दिन पदयात्रा होगी, जो 25 से 30 किलोमीटर तक की होगी। इसके बाद वह रात्रि विश्राम भी उसी क्षेत्र के किसी गांव में करेंगे, जहां चौपाल लगाई जाएगी। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव तीसरे चरण में होगा। इसके लिए नामांकन पत्र 12 अप्रैल से दाखिल किए जाएंगे। दिग्विजय सिंह का मुकाबला राजगढ़ से दो बार के सांसद भाजपा के रोडमल नागर से है।

दिग्विजय सिंह ने इसके पहले राजगढ़ लोकसभा से तीन चुनाव- 1984, 1989 और 1991 में लड़े। 1989 का चुनाव वह भाजपा के प्यारेलाल खंडेलवाल से पराजित हो गए थे। 1993 में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर दिग्विजय ने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था और उसके बाद उपचुनाव में उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने टिकट दे दिया था।

1991 के बाद अब दिग्विजय राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसकी तैयारी शुरू करने के साथ खास रणनीति बनाई है। वह सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुके हैं। अब आमजन से संपर्क के लिए गांव-गांव पहुंचने का कार्यक्रम बनाया है।

इसके लिए वह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन पदयात्रा करेंगे। मार्ग का निर्धारण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। प्रयास यही रहेगा कि अधिक से अधिक गांव में संपर्क हो जाए। इस दौरान नुक्कड़ सभाएं भी होंगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Mukhtar Ansari Well being Replace: मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ी, जेल से अस्पताल भेजा गया

Mukhtar Ansari Well being Replace: माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। उसे जेल से निकालकर गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज लाया गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:10 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 09:10 PM (IST)

Mukhtar Ansari Health Update: मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ी, जेल से अस्पताल भेजा गया
मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Mukhtar Ansari Well being Replace: मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। उसे जेल से निकालकर गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार बेहोश होकर गिर गया था। मंगलवार की अपेक्षा गुरुवार को मुख्तार अंसारी की हालत नाजुक है। सूत्रों के अनुसार उसे दिल का दौरा पड़ा है। इससे पहले मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था। उसे स्टूल सिस्टम की परेशानी थी। अंसारी को आईसीयू में इलाज किया गया था।

डिस्चार्ज कर वापस जेल भेज दिया गया था

मेडिकल चेकअप के दौरान मुख्तार अंसारी के पेट का दो बार एक्स-रे हुआ था। साथ ही ब्लड सैंपल लिए गए। जिसमें रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर वापस जेल भेज दिया गया था।

खाने में जहर देने का लगाया आरोप

मंगलवार को उसके परिजन मिलने मेडिकल कॉलेज आए थे। अफजल अंसारी से मुख्तार से मिल पाया था। जिसके बाद उमर अंसारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे और सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। मुख्तार ने भी जेल प्रशासन पर खाने में धीमा जहर देने का आरोप लगया था। तबीयत खराब होने के बाद दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां रिपोर्ट सामान्य आई थी। इसके बाद वापस जेल भेज दिया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Climate of MP: मार्च में ही 40 डिग्री उछला पारा, अगले 100 दिन आग उगलेगा आसमान, तपेगी धरती

MP Climate Information In the present day मौसम विभाग भी अनुमान जता रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में पारा 42-44 डिग्री सेल्सियस या उसके ऊपर भी जा सकता है। जाहिर है कि आसमान और आग उगलेगा और धरती की तपन बढ़ती जाएगी।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 09:21 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 09:21 PM (IST)

Weather of MP: मार्च में ही 40 डिग्री उछला पारा, अगले 100 दिन आग उगलेगा आसमान, तपेगी धरती
मार्च में ही 40 डिग्री उछला पारा, अगले 100 दिन आग उगलेगा आसमान

HighLights

  1. मार्च में ही 40 डिग्री उछला पारा, अगले 100 दिन आग उगलेगा आसमान
  2. प्रदेश के कई जिलों में 44 डिग्री के आसपास रह सकता है पारा
  3. मई-जून की गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने किया आगाह

इंदौर, (टीम नईदुनिया)। अप्रैल आने को है और मई-जून अभी दूर है लेकिन मार्च माह में ही आसमान आग उगलने लगा है। धरती तपने लगी है। हालात यह कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा उछलकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तो कुछ जिलों में इसके करीब ही है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल-परेशान होने लगे हैं। उनकी चिंता अगले गर्मी के 100 दिन को लेकर ज्यादा है, क्योंकि मार्च माह की तपन यह अहसास करा रही है कि अप्रैल, मई और जून में तापमान ऊंची छलांग लगाएगा।

मौसम विभाग भी अनुमान जता रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में पारा 42-44 डिग्री सेल्सियस या उसके ऊपर भी जा सकता है। जाहिर है कि आसमान और आग उगलेगा और धरती की तपन बढ़ती जाएगी, उसमें सबको झुलसना पड़ेगा तो इसके लिए तैयार हो जाइए।

भोपाल: 40 डिसे से ऊपर जा रहा पारा

राजधानी भोपाल में मार्च माह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जा रहा है। गुरुवार को यह 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

ग्वालियर: 40 डिसे तक पहुंच रहा पारा

ग्वालियर में इस साल मार्च का आखिरी सप्ताह पिछले कुछ सालों की तरह फिर गर्म है। पिछले कुछ सालों में शहर का तापमान मार्च आखिरी सप्ताह में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च माह का अभी तक का सबसे गर्म दिन 31 मार्च 2022 को था, जब तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक गया था। वर्ष 2017 में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि गत वर्ष 2023 के मार्च माह में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ था।

जबलपुर: 41 डिग्री पर पहुंच गया था पारा

गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप और दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा भी लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग के रिकार्ड में दर्ज पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना रहा।

सात वर्ष पूर्व 31 मार्च 2017 को जरूर दिन का अधिकतम तापमान 41 .2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके पहले जरूर मार्च में तापमान 36 से 39 डिग्री के इर्द-गिर्द रहा। 2019 में एक बार तापमान 40.9 डिग्री, फिर 2021 और 2022 में मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 40.5 और 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच ही रहा, पर वर्तमान में न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मालवा-निमाड़

झाबुआ: अधिकतम तापमान 41 डिसे

जिले में इन दिनों अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। इसके साथ ही रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना है। पिछले पांच वर्षों में मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ था।

खरगोन: पांच साल का रिकार्ड टूटा

जिले में तापमान ने मार्च माह में पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। तापमान 27 मार्च को 39.2 और 28 मार्च को 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच साल पहले 19 मार्च 2019 को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल अक्टूबर में औसत से ज्यादा वर्षा हुई। इसके बाद नवंबर से फरवरी तक वर्षा व अतिवृष्टि भी होती रही। इसके बावजूद मार्च में ही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। जिले में तीन जगह सिंचाई योजना शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद तापमान बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आगामी अप्रैल व मई में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है।

इंदौर: पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

गुरुवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 02 डिग्री अधिक था। इंदौर में तीन साल पहले वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस वजह से तीन साल बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान अपने सर्वोच्च स्तर पर रहा।

पिछले 10 वर्षो में मार्च माह में इंदौर का दिन का तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान

  • 2014 37.1 डिग्री सेल्सियस
  • 2015 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • 2016 39.0 डिग्री सेल्सियस
  • 2017 40.6 डिग्री सेल्सियस
  • 2018 38.8 डिग्री सेल्सियस
  • 2019 40.3 डिग्री सेल्सियस
  • 2020 36.4 डिग्री सेल्सियस
  • 2021 40.2 डिग्री सेल्सियस
  • 2022 38.7 डिग्री सेल्सियस
  • 2023 35.3 डिग्री सेल्सियस

इंदौर में मार्च में रिकार्ड- सबसे अधिक तापमान- 28 मार्च 1892 को 41.1 डिग्री

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

ASI Survey in Bhojshala: छत की ऊपरी सतह का भी सर्वे, 50 मीटर के दायरे में मौजूद सभी धरोहरों की जानकारी भी दर्ज

ASI Survey in Bhojshala: धार की भोजशाला के कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लैब भेजने की तैयारी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:49 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 09:00 PM (IST)

ASI Survey in Bhojshala: छत की ऊपरी सतह का भी सर्वे, 50 मीटर के दायरे में मौजूद सभी धरोहरों की जानकारी भी दर्ज
गुरुवार को सर्वे पूरा कर दल रवाना होते।

HighLights

  1. भीतरी क्षेत्र में भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम कुछ स्थानों पर खोदाई कर सकती है।
  2. नीव की जांच कर भोजशाला की प्राचीनता का पता लगाने की प्रक्रिया भी जारी।
  3. 29 मार्च से भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

ASI Survey in Bhojshala: नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला के सर्वे को सात दिन पूरे हो चुके हैं। आधुनिक उपकरणों के साथ सर्वे में अब दो नए विशेषज्ञ भी जुड़ गए हैं। गुरुवार को इन्हीं उपकरणों के माध्यम से भोजशाला की छत की ऊपरी सतह का सर्वे किया गया। भोजशाला के 50 मीटर के दायरे में जो भी धरोहर है उसे भी सर्वे टीम ने अपने रिकार्ड में दर्ज कर लिया। इसके साथ ही भोजशाला के भीतरी भाग के फर्श का भी सर्वे पूरा कर लिया गया है। आगामी कुछ दिनों में भीतरी क्षेत्र में भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम कुछ स्थानों पर खोदाई कर सकती है।

वर्तमान में तीन स्थान पर गहराई तक खोदाई हो चुकी है। इसके माध्यम से नीव की जांच कर भोजशाला की प्राचीनता का पता लगाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। कार्बन डेटिंग प्रक्रिया के पहले टीम कई तरह की सैंपलिंग भी कर रही है। यहां से प्राप्त नमूनों को लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इससे भोजशाला की आयु यानी काल गणना होगी। भोजशाला परिसर में पाषाण हैं, वे रेड सैंड स्टोन श्रेणी के हैं। 29 मार्च शुक्रवार को भी सुबह 6 बजे से सर्वे शुरू हो जाएगा। जबकि दोपहर एक से तीन बजे तक भोजशाला में नमाज होगी।

उल्लेखनीय है उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ के आदेश पर 29 मार्च से भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। गुरुवार को सातवें दिन के सर्वे में टीम के दो नए सदस्य जुड़े हैं। ये दोनों विशेषज्ञ हैं और खास उपकरण लेकर परिसर में पहुंचे हैं। उन्होंने छत और भोजशाला की फर्श का सर्वे किया है। भोजशाला के बाहरी मैदान की भी नपती की गई है। टीम के साथ हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता आशीष गोयल एवं गोपाल शर्मा तथा मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद भी मौजूद थे।

बाहरी क्षेत्र में 50 मीटर दायरे में बारीकी से जांच

उच्च न्यायालय ने भोजशाला के 50 मीटर के दायरे का सर्वे करने के लिए कहा है। गुरुवार इस सीमा क्षेत्र में एएसआई की टीम ने करीब तीन घंटे कार्य किया । आसपास के क्षेत्र में जो मकान बने हैं या जो भी धरोहर स्थित है, उनकी भी छोटी से छोटी जानकारी टीम के सदस्य दर्ज कर रहे हैं। परिसर में मौजूद बावड़ी आदि का दस्तावेजीकरण भी किया गया।

naidunia_image

भोजशाला मिस्ट्री हम करेंगे खुलासा- मुस्लिम पक्ष

मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद ने गुरुवार को सुबह कहा कि भोजशाला एक मिस्ट्री है। राजा भोज का किला कहां था? भोजशाला कहां थी? यह अस्पष्ट है। इसे ढूंढा जाना चाहिए। हम भी चाहते हैं कि इसे ढूंढा जाए। इस पर हम भी खुलासा करेंगे।

भोजशाला से प्राप्त भगवान विष्णु की मूर्ति मांडू में

इधर मुस्लिम पक्ष के बयान पर हिंदू संगठन के गोपाल शर्मा ने कहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपना कार्य कर रहा है। निश्चित रूप से आगामी दिनों में सुखद परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि भोजशाला के पास अकल कुई है, जहां सालों पहले की गई खोदाई के दौरान भगवान विष्णु की एक बड़ी पाषाण प्रतिमा मिली थी, जो 10 टन वजनी है। इसे वर्तमान में मांडू के जहाज महल परिसर के तवेली महल स्थित संग्रहालय में रखा हुआ है।

यह अपने आप में बहुत बड़ा प्रमाण है कि भोजशाला मंदिर है। स्काउट-गाइड के पुराने प्रशिक्षण केंद्र के पास आज भी एक प्रतिमा रखी हुई है। यह भी भोजशाला परिसर के 50 मीटर के दायरे में ही आती है। उन्होंने कहा कि धार कभी नाथ संप्रदाय का एक महत्वपूर्ण स्थान हुआ करता था। यहां नाथ संप्रदाय की 437 से अधिक समाधि हुआ करती थीं।

यहां कमलनाथ महाराज का स्थान था जहां शिवलिंग भी था। ये सारे प्रमाण इसका मंदिर होना ही दर्शाते हैं। यह सच जल्द ही सामने आ जाएगा। आसपास के खेतों में हल चलाने पर भी मूर्तियां ही मिलती थी। इस तरह से सभी साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं। वैसे भी कमाल मौला की मजार तो अहमदाबाद में है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Lok Sabha Election 2024: कलेक्टर ने मतदाता केंद्रों की करी जांच, स्कूल का किया निरीक्षण

पिछले वर्ष के सर्वोच्च अंक पट्टिका देखी, जहां छात्र-छात्राओं के अंक देख खुश हुई। स्कूल प्राचार्य से इन बच्चों के बारे पूछा कि यह आगे की पढ़ाई कहां कर रहे हैं तो स्कूल प्राचार्य कल्पना वर्मा ने बताया कि सभी छात्र-छात्रा अन्य जगह पर जाकर उच्च पढ़ाई कर रहे हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 07:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 07:45 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कलेक्टर ने मतदाता केंद्रों की करी जांच, स्कूल का किया निरीक्षण

रामनगर, (नईदुनिया न्यूज)। कलेक्टर नेहा मीना बुधवार को पेटलावद तहसील के दौर पर पहुंचीं। कलेक्टर मोहनकोट में मतदाता केंद्र का निरीक्षण करने के बाद हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुरिया पहुंचीं। यहां उन्होंने चारों मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने संतुष्टि जाहिर की।

इसके बाद पिछले वर्ष के सर्वोच्च अंक पट्टिका देखी, जहां छात्र-छात्राओं के अंक देख खुश हुई। स्कूल प्राचार्य से इन बच्चों के बारे पूछा कि यह आगे की पढ़ाई कहां कर रहे हैं तो स्कूल प्राचार्य कल्पना वर्मा ने बताया कि सभी छात्र-छात्रा अन्य जगह पर जाकर उच्च पढ़ाई कर रहे हैं।

naidunia_image

सर्वोच्च अंक परिणाम पट्टिका पर लगे छात्र-छात्राओं के फोटो एवं उनके नाम को लेकर पूछा। उन्होंने पेटलावद तहसील की सबसे अच्छी स्कूल बताया। इसके बाद स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए और अधिक मेहनत करना, ताकि जिले का नाम रोशन कर सकें। कलेक्टर के साथ एसडीएम अनिल राठौर, तहसीलदार मुकामसिंह निगवाल, जनपद पंचायत सीईओ राजेश दीक्षित उपस्थित थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Bhopal Crime Information: पूर्व मंगेतर ने युवती के आपितजनक वीडियों इंटरनेट मीडिया पर कर दिए बहुप्रसारित

Bhopal Crime Information: पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी , आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:07 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 08:07 PM (IST)

Bhopal Crime News: पूर्व मंगेतर ने युवती के आपितजनक वीडियों  इंटरनेट मीडिया पर कर दिए बहुप्रसारित

HighLights

  1. आरोपित की गलत हरकतों के कारण कर दिया था शादी करने से इनकार
  2. आरोपित ने बदला लेने रिश्तेदारों को भेजे वीडियों
  3. फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है

Bhopal Crime Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती के पूर्व मंगेतर ने उसके आपित्तजनक वीडियों बनाकर रिश्तेदारें को भेजकर इंटरनेट मीडिया के अलग अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित कर दिए, इसकी जानकारी लगते युवती ने आरोपित के खिलाफ पुलिस में एफआइआर दर्ज करा दी है।

आरोपित की युवती से दो साल पहले शादी तय हुई थी,लेकिन उसकी गलत हरकतों के कारण उसने रिश्ता तोड़ दिया था, इसका बदला लेने के लिए आरोपित ने यह घटना की। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अरेरा हिल्स पुलिस के मुताबिक अरेरा हिल्स निवासी 24 वर्षीय कालेज की पढाई पूरी करने के बाद घर पर रहती है, उसके स्वजनों ने दो साल पहले उसकी सगाई उजेब शेख नाम के युवक से तय की थी, बाद में दोनों मिलने लगे, इस दौरान आरोपित और युवती दोनों करीब हा गए थे, मौके का फायदा उठाकर आरोपित ने युवती के साथ कुछ आपित्तजनक वीडियो बना लिए थे।

इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपित उजेब शेख के संबंध अन्य लड़कियों से भी है। इसको लेकर युवती ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी,युवती का व्यवहार बदलता देख आरोपित ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जब युवती के स्वजनों ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी जब रिश्ते की बात चलाना शुरू की तो आरोपित ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती के रिश्तेदारों को उनके इंटरनेट मीडिया के माध्यमों पर भेज दिए।जब युवती को इस बात की जानकारी हुई तो युवती ने पुलिस में शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी , आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने जारी की पहली लिस्ट, इन आठ सीटों पर उतारे शिवसेना ने उम्मीदवार

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 07:39 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 07:39 PM (IST)

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने जारी की पहली लिस्ट, इन आठ सीटों पर उतारे शिवसेना ने उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Shiv Sena Candidate Record: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों में उम्मीदवारों को टिकट देने का सिलसिला जारी है। इस बीच महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसमें मुंबई दक्षिण मध्य से राहुल शेवाळे और कोल्हापुर से संजय मंडलीक को टिकट दिया गया है।

शिंदे गुट शिवसेना ने शिर्डी (अजा) से सदाशिव लोखंडे, बुलढाणा सीट से प्रतापराव जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटील, मावळ सीट से श्रीरंग बारणे, रामटेक (अजा) से राजू पारवे और हातकणंगले सीट से धैर्यशिल माने को टिकट दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह