IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की संभावना है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:27 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 08:28 AM (IST)
HighLights
- हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के कारण 341 सड़कों में से 5 राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।
- मौसम विभाग ने एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र से टकराने की संभावना जताई है।
- इस कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी रह सकती है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। बीते कुछ दिनों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को भीषण गर्मी देखी गई और पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है और इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिनों में हल्की बारिश होगी, जिससे बढ़ते तापमान में कमी आ सकती है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के कारण 341 सड़कों में से 5 राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। इस बीच मौसम विभाग ने एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र से टकराने की संभावना जताई है। इस कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी रह सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा जानकारी दी है कि 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पूर्वोत्तर में जारी रहेगा आंधी तूफान
IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 2 अप्रैल तक बारिश की स्थिति देखने को मिलेगी।
- ABOUT THE AUTHOR
कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक् …