Bhopal Crime Information: पूर्व मंगेतर ने युवती के आपितजनक वीडियों इंटरनेट मीडिया पर कर दिए बहुप्रसारित

Bhopal Crime Information: पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी , आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:07 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 08:07 PM (IST)

Bhopal Crime News: पूर्व मंगेतर ने युवती के आपितजनक वीडियों  इंटरनेट मीडिया पर कर दिए बहुप्रसारित

HighLights

  1. आरोपित की गलत हरकतों के कारण कर दिया था शादी करने से इनकार
  2. आरोपित ने बदला लेने रिश्तेदारों को भेजे वीडियों
  3. फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है

Bhopal Crime Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती के पूर्व मंगेतर ने उसके आपित्तजनक वीडियों बनाकर रिश्तेदारें को भेजकर इंटरनेट मीडिया के अलग अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित कर दिए, इसकी जानकारी लगते युवती ने आरोपित के खिलाफ पुलिस में एफआइआर दर्ज करा दी है।

आरोपित की युवती से दो साल पहले शादी तय हुई थी,लेकिन उसकी गलत हरकतों के कारण उसने रिश्ता तोड़ दिया था, इसका बदला लेने के लिए आरोपित ने यह घटना की। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अरेरा हिल्स पुलिस के मुताबिक अरेरा हिल्स निवासी 24 वर्षीय कालेज की पढाई पूरी करने के बाद घर पर रहती है, उसके स्वजनों ने दो साल पहले उसकी सगाई उजेब शेख नाम के युवक से तय की थी, बाद में दोनों मिलने लगे, इस दौरान आरोपित और युवती दोनों करीब हा गए थे, मौके का फायदा उठाकर आरोपित ने युवती के साथ कुछ आपित्तजनक वीडियो बना लिए थे।

इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपित उजेब शेख के संबंध अन्य लड़कियों से भी है। इसको लेकर युवती ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी,युवती का व्यवहार बदलता देख आरोपित ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जब युवती के स्वजनों ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी जब रिश्ते की बात चलाना शुरू की तो आरोपित ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती के रिश्तेदारों को उनके इंटरनेट मीडिया के माध्यमों पर भेज दिए।जब युवती को इस बात की जानकारी हुई तो युवती ने पुलिस में शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी , आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र