लोगों ने रंग गुलाल लगाकर पर्व की बांटी खुशियां
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति ने सारथी मोहल्ला और बाजारपारा में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:17 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:17 AM (IST)

HighLights
- होल की खुशियांं लोगों ने मिलकर बांटी
- पर्व की बधाई देकर रंग गुलाल खेले गए
- रंगोत्सव पर गुलाल से खेली गई होली
नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति ने सारथी मोहल्ला और बाजारपारा में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप चाकलेट और मिठाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने होली पर्व को भेदभाव मिटाकर एकजुटता से मनाने की अपील की।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा कि हम सब आपस के भेदभाव को मिटाकर समाज में एकजुट होकर रहें। होली पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके होली पर्व को मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन हर क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। किसी को भी परेशानी दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी। स्वामी श्रीकृष्ण प्रपन्नाचार्य, कोषाध्यक्ष आनंद साहू और मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान जिला मंत्री सौरभ साहू, बजरंग दल के जिला संयोजक सागर पटेल, सह अर्चक पुरोहित विनय पांडेय, दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका वैशाली पांडेय, जिला सहसंयोजिका मीनू पांडे, पुष्पलता तिवारी,रुकमणि तिवारी, रामेश्वरी धुर्वे, कंचन सिंह, विभा तिवारी, संतोषी गोस्वामी, करुणा पटेल, किरण पटेल, दुर्गावाहिनी शुभी गोस्वामी, दुर्गावाहिनी अंजलि पटेल, दुर्गावाहिनी दीपा गुप्ता दुर्गा वाहिनी रानी यादव मुख्य रूप से शामिल रहे।
एसपी भावना ने पुलिस और लोगों को खिलाई मिठाई
होली पर्व के अवसर पर शांतिपूर्वक, निर्विवाद रहे इसके लिए पुलिस विभाग के द्वारा जिले के थाना क्षेत्र में फिक्स पिकेट व पेट्रोलिंग ड्यूटी पर बल लगाए गए थे इसके माध्यम से चौकसी रखी जा रही थी। उन्होंने पुलिस के जवान और लोगों को मिठाई खिलाई। एसपी भावना गुप्ता ने पर्व की खुशियां लोगों के साथ मिलकर बांटी। उन्होंने चाक चौबंद व्यवस्था का भ्रमण कर जायजा ली। उन्होंने ड्यूटी स्थल पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने आने जाने वाले लोगों से भी मुलाकात कर उनका कुशलता जाना और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। मोटर साइकिल सवारों को रोककर तीन सवारी नहीं चलने और हेलमेट लगाकर ही मोटर साइकिल चलाने की समझाइश दी। एसपी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है ऐसा कोई भी कार्य नहीं करें इससे शांति और सदभावना प्रभावित हो, त्योहारों को शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना अमूल्य सहयोग दें।

