Shraddha Kapoor and Karan Johar have been seen hugging | श्रद्धा कपूर और करण जौहर गले मिलते दिखे: करिश्मा कपूर, बॉबी देओल समेत अन्य सेलेब्स नजर आए, कियारा और कृति मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में एक अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स को स्पॉट किया गया। करण जौहर और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे से गले मिलते दिखे। श्रद्धा व्हाइट फिटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस फिलहाल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में दिखी थीं। दिशा पाटनी व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में आईं। इन सेलेब्स के अलावा मौनी रॉय, बॉबी देओल, अनन्या पांडे, मृणाल ठाकुर भी दिखे।
फोटोज देखें..

श्रद्धा कपूर और करण जौहर गले मिलते नजर आए।

करिश्मा कपूर ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थीं।

अनन्या पांडे स्ट्राइप्ड फॉर्मल आउटफिट में दिखीं।

दिशा पाटनी हाल ही में ‘योद्धा’ में नजर आई थीं।

मृणाल ठाकुर स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उनकी हेयरस्टाइल सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही।

बॉबी देओल पिछले साल ‘एनिमल’ में दिखे थे। अबरार के रोल के लिए उन्हें खूब तारीफें मिली।

मौनी रॉय ग्लैमरस अंदाज में दिखीं।
कियारा आडवाणी सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। एक्ट्रेस कैजुअल लुक में स्पॉट की गईं। बता दें, कियारा जल्द ही ‘गेम चेंजर’ में राम चरण के साथ नजर आएंगी। कृति सेनन को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।



