Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

Arvind Kejriwal Arrest: याचिका में गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को ‘अवैध’ बताता हुए केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में सुनवाई होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:53 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 07:53 AM (IST)

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज
हाई कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति मामले में हुई है केजरीवाल की गिरफ्तारी
  2. अभी ईडी की कस्टडी में हैं केजरीवाल
  3. कस्टडी में रहते हुए ही आदेश जारी कर रहे केजरीवाल

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से हंगामा जारी है। आम आदमी पार्टी (AAP) जहां अपने सर्वोच्च नेता की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है, वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांग रही है।

इस बीच, बुधवार का दिन अहम होने जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आमने-सामने भाजपा और आप

इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा ने केजरीवाल के मुद्दे पर हंगामा किया। आम आदमी पार्टी ने जहां गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की, वहीं भाजपा ने मांग की कि केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

naidunia_image

(केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडी गठबंधन की रैली 31 मार्च को)

जर्मनी के बाद अमेरिका ने भी उठाया केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा

जर्मनी के बाद अमेरिका ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया है। अमेरिका ने कहा कि वह केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबरों पर करीब से नजर रख रहा है और निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का पक्षधर है। इस मामले में जर्मनी की प्रतिक्रिया पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने फिर राजघराने पर जताया भरोसा, डॉ. मेनका सिंह को मिला रायगढ़ लोकसभा से टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पखवाड़े भर पहले ही रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

By VISHWANATH RAY

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:54 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 07:54 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने फिर राजघराने पर जताया भरोसा, डॉ. मेनका सिंह को मिला रायगढ़ लोकसभा से टिकट
डॉ. मेनका सिंह

HighLights

  1. मेनका सिंह राजा नरेश चंद्र की छोटी बेटी है।
  2. राजगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है
  3. रायगढ़ सीट से भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 2 में कांग्रेस पार्टी ने विचार विमर्श कर लंबे समय के इंतजार के बाद संसदीय सीट के लिए आखिरकार प्रत्याशी चयन कर ली है। रायगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने एकबार फिर से सारंगढ राजघराने गिरीविलास पैलेस को तवज्जों देते हुए डॉ.मेनका देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पखवाड़े भर पहले ही रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची को लेकर जिला व राज्य स्तर की के नेता व पदाधिकारी टकटकी लगाए थे। ऐसे में होली के दूसरे दिन राजपरिवार गिरी विलास से डॉ.मेनका देवी को प्रत्याशी बनाया है। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि मेनका सिंह तत्कालीन सारंगढ रियासत के राजा नरेश चंद्र के परिवार से ताल्लुक रखती है, वे अविभाजित मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। रायगढ़ लोकसभा की सांसद रही पुष्पा देवी की छोटी बहन है। कांग्रेस नेत्री मेनका सिंह लंबे समय से कांग्रेस परिवार से जुडकर विभिन्न पद में पार्टी का कार्य कर चुकी है। वहीं वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भी उनके नाम की चर्चा उठी थी।

इनके बीच होगा मुकाबला

  • सरगुजा सीट से भाजपा के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस की शशि सिंह
  • कांकेर सीट से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर
  • रायगढ़ सीट से भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह
  • बिलासपुर सीट से भाजपा के टोखन साहू और कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव
  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Ranbir Kapoor begins preparation for ‘Ramayana’ movie | रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ फिल्म की तैयारी शुरू की: एक्टर की इंटेंस ट्रेनिंग की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में रणबीर के जिम ट्रेनर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणबीर हेडस्टैंड करते दिख रहे हैं।

ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शुरू हुई ‘रामायण’ की तैयारियां
ट्रेनिंग विद नेम नाम के इस सोशल मीडिया अकाउंट ने रणबीर की इंटेंस वर्कआउट करते हुए एक तस्वीर साझा की है। ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते वक्त #ramayan का भी इस्तेमाल किया गया है। अब इसी हैशटैग की वजह से फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि रणबीर ने ‘रामायण’ की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा एक और फोटो भी सामने आई है जिसमें रणबीर राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर राइफल शूटिंग प्रैक्टिस करते हुए।

रणबीर कपूर राइफल शूटिंग प्रैक्टिस करते हुए।

अपने कोच के साथ रणबीर कपूर।

अपने कोच के साथ रणबीर कपूर।

‘रामायण’ में विशाल स्टारकास्ट नजर आएंगी
‘रामायण’ की बात करें तो ये फिल्म 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। रावण के लिए बेशक KGF के रॉकी भाई फेम यश के साथ ही मेकर्स आगे बढ़ रहे हैं। हनुमान के लिए सनी देओल को लिया गया है।

फिल्म के लीड स्टार्स की शूटिंग मार्च से शुरू की जाएगी। सूत्रों की मानें तो रावण का किरदार निभाने वाले यश इस फिल्म की शूटिंग जून या जुलाई से शुरू करेंगे। वे 15 दिनों में अपने किरदार को पूरा शूट करेंगे। जुलाई तक रामायण के पहले पार्ट का शूट पूरा हो जाएगा। मेकर्स ने इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए डेढ़ साल का समय निर्धारित किया है।

हॉलीवुड सीरीज ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के टेक्निकल क्रू की हुई है हायरिंग
ड्यून के अलावा जिन टेक्निकल क्रू ने ‘लॉर्ड ऑफ द ​​​​​रिंग्स’ पर काम किया था, उन्हें भी रामायण के निर्माताओं ने हायर किया है। मॉक शूट की प्रक्रिया को अमूमन हिस्टॉरिकल और मायथोलॉजिकल जॉनर की फिल्मों में यूज किया जाता है। इसमें एक्चुअल शूट पर जाने से पहले कलाकारों का स्पेशल शूट में मोशन कैप्चर किया जाता है।

आलिया भट्ट को सीता का रोल ऑफर किया गया था
मेकर्स ने सीता का रोल पहले आलिया भट्ट को ऑफर किया था। मगर आलिया भट्ट की प्रायर कमिटमेंट संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ के साथ थी। दोनों की तारीखें क्लैश कर रही थीं। ऐसे में मेकर्स ने साउथ की बड़ी एक्ट्रेस साई पल्लवी को कास्ट किया।

Gwalior Information: आबकारी का कमाल, शुष्क दिवस पर जारी कर दिया लाइसेंस खुद वहीं छापा मार दिया

आबकारी की टीम को शहर में एक ही रिसोर्ट दिखा जहां लाइसेंस लेने के बाद आयोजन किया गया था और ढेरों ठिकाने ऐसे जहां अवैध शराब पिलाई जा रही थी वहां झांके तक नहीं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:14 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 07:14 AM (IST)

Gwalior News:  आबकारी का कमाल, शुष्क दिवस पर जारी कर दिया लाइसेंस खुद वहीं छापा मार दिया

HighLights

  1. ग्वालियर आबकारी अधिकारियों की कार्यप्रणाली कटघरे में
  2. शहर की संभ्रांत पार्टी में जाकर बनाया केस
  3. पार्टी के आयोजकों ने आनलाइन ले लिया था लाइसेंस, वहीं एक ही पार्टी पर छापा मारने पहुंचे और कहीं नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के आबकारी के मुख्यालय वाले जिले में ही आबकारी के अफसरों ने कमाल कर दिया है। अस्थाई तौर पर शराब परोसने का खुद ही लाइसेंस जारी कर दिया और इसके बाद खुद ही छापामार कार्रवाई कर दी।

इसके अलावा खास बात यह कि आबकारी की टीम को शहर में एक ही रिसोर्ट दिखा जहां लाइसेंस लेने के बाद आयोजन किया गया था और ढेरों ठिकाने ऐसे जहां अवैध शराब पिलाई जा रही थी वहां झांके तक नहीं। शिवपुरी लिंक रोड स्थित फिरंगी पानी रिसोर्ट में संभ्रांत वर्ग के इस आयोजन में छापेमारी के बाद आबकारी अफसरों की भूमिका कटघरे में आ गई है। यहां तक कि अधिकारी यह तक साफ नहीं बता पा रहे कि वहां छापे की कार्रवाई में क्या क्या हुआ था। आबकारी के एक अधिकारी का तर्क है कि शुष्क दिवस में शराब नहीं परोसी जा सकती,अब यहां सवाल यह है कि तो फिर अस्थाई आनलाइन लाइसेंस होली के दिन का कैसे जारी कर फीस वसूल ली गई।

बता दें कि शिवुपरी लिंक रोड पर फिरंगी पानी नाम से रिसोर्ट है। यहां जेसीआइ क्लब की ओर से जश्न ए रंंग होली की पार्टी का आयोजन रखा गया था। इसमें शहर के संभ्रांत वर्ग के लोग जुटे थे और इसकी एंट्री फीस भी रखी गई थी। सोमवार को होली के दिन यहां पार्टी आयोजन को लेकर आयोजक क्लब की ओर से शराब परोसने के लिए एक दिन का अस्थाई लाइसेंस आनलाइन लिया गया था। इसके बाद होली वाले दिन दोपहर को आबकारी के अधिकारियों ने दल बल के साथ छापेमार कार्रवाई कर दी। कार्रवाई क्या की यह कोई बताने को तैयार नहीं है।

आबकारी के तर्क,यहां फेल

इस कार्रवाई में शामिल आबकारी के उप निरीक्षक रविशंकर यादव के अनुसार लाइसेंस आनलाइन लिया गया था और शराब परोसने का परमिट नहीं था। यादव ने बताया कि कोई ज्यादा सामग्री नहीं थी पांच या छह बीयर ही मिलीं थीं। अब यहां सवाल यह कि आबकारी के आनलाइन सिस्टम ने लाइसेंस जारी किया फिर शुष्क दिवस पर शराब न परोसने का हवाला देकर छापा मार दिया। आयोजकों ने पैसा जमा कर लाइसेंस लिया तो सूचना क्यों नहीं दी गई कि शुष्क दिवस पर आयोजन नहीं हो सकता।

पर्दे के पीछे की कहानी: जानबूझकर छापा

इस पूरे मामले में पर्दे के पीछे भी कहानी है। बताया गया है कि आबकारी को पूरी जानकारी थी लेकिन पुलिस फोर्स के साथ आबकारी के अधिकारी पहुंच गए। यहां जब आयोजकों ने अस्थाई लाइसेंस दिखाया तो मामला बिगड़ गया। इसके बाद यहां पूरे स्टाफ ने खानपान का लुत्फ लिया और कुछ महंगी शराब की बोतलें भी मौके से उठवा ली गईं। बताया गया है कि डिमांड भी आयोजकों तक पहुंचाई गई और कुछ तो सांठगांठ कर ली गई।

अधिकारियों के गोलमोल जवाब

फिरंगी पानी रिसोर्ट में छापेमार कार्रवाई होली के दिन की गई है, कंट्रोलर सुनील भटट की ओर से कुछ कार्रवाई की गई है, वही इस बारे में बता सकेंगे।

राकेश कुर्मी,सहायक आयुक्त, आबकारी

मैं कार्रवाई में बाद में पहुंचा था वहां ज्यादा कुछ नहीं था पांच छह बीयर ही थीं। शुष्क दिवस पर शराब का परमिट नहीं होने से कार्रवाई की गई है,कार्रवाई पूरी क्या की है यह कंट्रोलर ही बता पाएंगे,मैं वहां का प्रभारी भी नहीं हूं।

रविशंकर यादव, उपनिरीक्षक,अाबकारी

इस कार्रवाई के संबंध में जानने के लिए कंट्रोलर सुनील भटट के मोबाइल पर कई बार फोन लगाए व व्हाटसएप मैसेज किया लेकिन उन्होनें कोई जवाब नहीं दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan celebrated holidays | करीना कपूर और सैफ अली खान ने मनाई छुट्टियां: तंजानिया में दोनों ने गले मिलकर पोज दिया, फोटोज हुईं वायरल

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों तंजानिया में वेकेशन मना रहे हैं। ऐसे में करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान ने मनाई छुट्टियां
पहली फोटो में करीना कपूर पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों- तैमूर और जेह के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में सैफ और करीना एक-दूसरे के गले लगते दिखाई दे रहे हैं। करीना ने कैप्शन लिखा- आपके ऊपर का आसमान हमेशा नीला रहे। आप सभी को मेरे क्रू की ओर से होली की शुभकामनाएं..करीना ने आगे हैशटैग सेरेंगेटी 2024 भी लिखा। बता दें, सेरेंगेटी, तंजानिया में स्थित नेशनल पार्क है।

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

करीना ने सैफ अली खान से 2012 में शादी की
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर, 2012 को हुई थी। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह थीं जिनसे उनका तलाक 2004 में हो गया था। करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं। शादी के बाद करीना 2016 में बेटे तैमूर और 2021 में बेटे जेह की मां बनीं।

लव जिहाद को लेकर भी थी चर्चा
कुछ संगठनों ने इस शादी को लव जिहाद बताया था। इस पर करीना ने कहा था कि मैं लव में यकीन करती हूं लव जिहाद पर नहीं। मुझे लगता है कि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे आप परिभाषित नहीं कर सकते। इसमें एक जुनून, ललक और बहुत सी चीजें होती हैं। और इसके बीच कोई महजब की दीवार नहीं होती। अब अगर एक हिंदू लड़का है और वह किसी मुस्लिम लड़की से प्यार करने लगता है, तो आप उन्हें रोक नहीं सकते। आप प्यार किसी से पूछकर नहीं करते हैं।

शाहिद से ब्रेकअप के बाद सैफ के करीब आईं करीना
2007 के आसपास शाहिद कपूर से ब्रेकअप होने के बाद करीना कपूर की नजदीकियां सैफ अली खान के साथ बढ़नी शुरू हुई थीं। फिल्म ‘ओमकारा’ के बहुत कम सीन सैफ और करीना को एक साथ शूट करने थे। सेट पर दोनों साथ-साथ दिखते। जब करीना या सैफ के सीन भी साथ में न होते तो भी सेट पर साथ बने रहते। ‘ओमकारा’ के बाद सैफ करीना की नजदीकी यशराज बैनर की फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के समय दिखी थी।

शूटिंग के दौरान निकल जाते थे लॉन्ग वॉक पर
शूटिंग से वक्त निकालकर सैफ और करीना लॉन्ग वॉक पर जाते थे। इन दोनों के अफेयर के गॉसिप बनने शुरू हो चुके थे पर मीडिया के सामने दोनों ने ही इसे नहीं स्वीकारा। लैक्मे फैशन वीक के दौरान सैफ-करीना पहली बार साथ-साथ एक ही गाड़ी से आए। यहां पहली बार सैफ अली खान ने माना कि वो करीना को डेट कर रहे हैं। 2010 में एक बार यह बात चर्चा में आई थी कि सैफ करीना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिर अनौपचारिक खंडन भी आया था।

Bhopal Information: संत हिरदाराम नगर स्टेशन चौराहे से बस स्टापेज हटा, सड़क बनते ही जाम लगने से मिलेगी राहत

संकरी सड़क के पास मैजिक वाहनों ने भी अवैध रूप से स्टापेज बना लिया। इस कारण स्टेशन की ओर जाने वाले निजी वाहन आसानी से स्टेशन नहीं पहुंच पा रहे थे।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 06:58 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 06:58 AM (IST)

Bhopal News:  संत हिरदाराम नगर स्टेशन चौराहे से बस स्टापेज हटा, सड़क बनते ही जाम लगने से मिलेगी राहत
बस स्टापेज हटने से मेन रोड चौड़ा नजर आने लगा है।

HighLights

  1. काॅरिडोर हटने से यातायात सुधार की उम्मीद
  2. स्टेशन तक पहुंचने में हो रही परेशानी खत्म होगी
  3. जल्द ही सड़क चौड़ी हो जाएगी।

संत हिरदाराम नगर। लोक निर्माण विभाग की ओर से बैरागढ़ बाजार क्षेत्र में बीआरटीएस काॅरिडोर हटाने का काम किया जा रहा है। संत हिरदाराम नगर स्टेशन चौराहे पर स्थित लो फ्लोर बसों का स्टापेज भी हटा दिया गया है। जल्द ही यह सड़क चौड़ी हो जाएगी।

मेन रोड पर नगर निगम ने 14 साल पहले कारिडोर एवं लेन का निर्माण किया था। निर्माण के समय ही यहां के व्यापारिक संगठनों बस स्टापेज स्टेशन तिराह के बजाय स्वामी शांतिप्रकाश तिराहे पर बनाने की मांग की थी लेकिन व्यापारियों की बात नहीं सुनी गई। यहां बस स्टापेज बनने से रोड क्रास करना मुश्किल हो गया।

पहले संकरी सड़क के पास मैजिक वाहनों ने भी अवैध रूप से स्टापेज बना लिया। इस कारण स्टेशन की ओर जाने वाले निजी वाहन आसानी से स्टेशन नहीं पहुंच पा रहे थे। कई बार जमा में फंसने के कारण लागों की ट्रेन भी छूट जाती थी। अब बस स्टापेज हटने से राहत की उम्मीद की जा रही है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने चौराहे पर कट छोड़ने को निर्देश दिए हैं, इससे वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

जल्द ही वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा

स्टेशन जाने के लिए जल्द ही वैकल्पिक मार्ग भी तैयार होगा। फाटक रोड पर बन रहे ओवर ब्रिज का एक हिस्सा स्टेशन तक उतारने का प्रस्ताव है। काम पूरा होते ही सीटीओ एवं पटरी पार कालोनियों से आने वाले नागरिकों को सुविधा हो जाएगी। भविष्य में स्टेशन के दोनों मार्ग वन-वे करने का प्रस्ताव है। एक मार्ग से लोग आ सकेंगे। दूसरे मार्ग से जा सकेंगे। इससे दोनों मार्गो पर ट्रेफिक का लोड कम हो जाएगा।

मेन रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है किसंत हिरदाराम नगर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इस साल के अंत तक स्टेशन का स्वरूप बदल जाएगा। पहले यहां दो प्लेटफार्म थे। अब चार प्लेटफार्म बन गए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Jennifer Mistry WINS Sexual Harassment Case, Asit Modi To Pay Rs 5 Lakh Compensation | असित मोदी के साथ विवाद में जेनिफर मिस्त्री की जीत: TMKOC प्रोड्यूसर के ऊपर 5 लाख का जुर्माना; फिर भी खुश नहीं हैं रोशन भाभी

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असित मोदी के खिलाफ दायर केस में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री की जीत हुई है। असित मोदी को जेनिफर का सारा बकाया चुकाने और 5 लाख रुपए जुर्माना भरने का निर्देश मिला है। खुद जेनिफर ने इस बात की पुष्टि की है। जेनिफर ने कहा कि फैसला फरवरी में ही आ गया था, लेकिन उन्हें मीडिया में यह बात शेयर करने से मना किया गया था।

जेनिफर ने कहा कि फैसला उनके पक्ष में आने के बावजूद उन्हें अब तक बकाया राशि नहीं मिली है। उन्हें इस बात का दुख भी है कि असित मोदी आज भी खुले रूप से घूम रहे हैं। दरअसल पिछले साल जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रो़ड्यूसर असित कुमार मोदी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कराई थी। अब एक साल बाद इस केस में अपडेट आया है।

जेनिफर ने महाराष्ट्र सरकार से मांगी थी मदद
जेनिफर मिस्त्री ने ईटाइम्स से कहा- मैंने पुलिस में शिकायत कराई थी, लेकिन उधर से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं आ रहा था। मैं परेशान हो गई थी। यही सोचकर मैंने महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी। सरकार की तरफ से एक लोकल कंप्लेंट कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी के गठन से फैसला जल्दी आ गया। असित मोदी को वर्क प्लेस पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न एक्ट 2013 के तहत दोषी पाया गया।

जेनिफर का आरोप था कि असित उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे थे। वहीं असित का कहना था कि सेट पर एक्ट्रेस का रवैया खराब था।

जेनिफर का आरोप था कि असित उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे थे। वहीं असित का कहना था कि सेट पर एक्ट्रेस का रवैया खराब था।

अभी तक एक पैसा नहीं मिला
जेनिफर ने कहा कि 15 फरवरी 2024 को ही कमेटी ने अपना फैसला सुना दिया था। हालांकि उन्हें यह बात मीडिया में शेयर करने से मना किया गया था। जेनिफर ने कहा- असित मोदी को मुझे 20-25 लाख रुपए देने हैं। इसके अलावा उत्पीड़न के मुआवजे के तौर उन्हें 5 लाख रुपए अलग से देने हैं। हालांकि फैसले के 40 दिन बाद भी मुझे एक पैसा नहीं मिला है। इसके अलावा मोदी और सोहेल रोमानी (शो का ऑपरेशन हेड) जैसे लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

जेनिफर (दाएं) 15 साल से शो का हिस्सा थीं।

जेनिफर (दाएं) 15 साल से शो का हिस्सा थीं।

अब पूरा मामला क्या है, यह समझिए
जेनिफर ने पिछले साल दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अपने साथ हुई आप बीती पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि असित मोदी उनके होठों की तारीफ करते थे। बार-बार कमरे में बुलाते थे और आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे। जेनिफर ने कहा था- वो मुझे बार-बार कॉल कर अपने कमरे में बुलाते थे। जब मैं मना करती तब कहते थे कि मजाक कर रहे हैं, लेकिन वो ऐसा लगातार कर रहे थे।

वो सबके सामने बैठकर मेरे होठों की तारीफ करते थे, जो मुझे पसंद नहीं था। वो मुझे पर्सनल मैसेज भेजते थे, जिन्हें मैं लगातार इग्नोर करती थी। वो मुझे इनडायरेक्ट अप्रोच कर रहे थे। मेरी सालगिरह के अगले दिन उन्होंने मुझे कॉल करके कहा कि अब तो सालगिरह भी खत्म हो गई अब तो कमरे में आ जाओ। मुझे ये सब सुनकर बहुत बुरा लगता था और मैं काफी रोती भी थी। पूरी खबर पढ़ें

Indore Information: पत्नी ने बच्चे को जन्म देने से किया इनकार तो गुस्‍साए युवक ने तांत्रिक के बेटे को गोली मारी

घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के गोपुर चौराहे पर 22 मार्च को अंजाम दी गई।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 06:19 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 06:21 AM (IST)

Indore News:  पत्नी ने बच्चे को जन्म देने से किया इनकार तो गुस्‍साए युवक ने तांत्रिक के बेटे को गोली मारी

HighLights

  1. तांत्रिक के प्रभाव में आकर बच्चे को जन्म देने से पत्नी ने किया था इनकार
  2. युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर तांत्रिक के बेटे को सरेआम गोली मार दी।
  3. पुलिस ने दोनों आरोपितों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । तांत्रिक के प्रभाव में आकर बच्चे को जन्म देने से पत्नी के इनकार करने से गुस्साए एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर तांत्रिक के बेटे को सरेआम गोली मार दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के गोपुर चौराहे पर 22 मार्च को अंजाम दी गई। बाइक पर जा रहे श्रद्धापुरी निवासी तांत्रिक परसराम नागर के बेटे दीपक पर फायरिंग की गई। गोली उसकी पीठ पर लगी। इससे वह घायल हो गया। उसका गंभीर हालत में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए घटना स्थल से 25 किलोमीटर दायरे में 450 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपितों की पहचान बिनोबा नगर निवासी महेश शिंदेल और उसके साथी सोनू व्यास के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपित महेश शिंदेल ने बताया कि घायल दीपक के तांत्रिक पिता परसराम नागर ने उसकी पत्नी को अपने प्रभाव में ले रखा है। इस वजह से उसकी पत्नी काफी समय से बच्चे को जन्म देने से इन्कार कर रही है। इसको लेकर गुस्से की वजह से उसने दीपक को जान से मारने के इरादे से उस पर फायरिंग की थी। आरोप है कि आरोपित दीपक से पहले उसके पिता तांत्रिक परसराम पर भी हमला कर चुका है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

JNU Film Track; Predominant Nahi Manta Music Composer Vijay Verma Interview | पीयूष मिश्रा से एंटी लेफ्ट गाना गवाने वाले विजय वर्मा: इनके कंपोज किए गाने पर विवाद हुआ था; नामी बिजनेस कंपनियों को थी आपत्ति

मुंबई9 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
फिल्म JNU (जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी) का एक गाना काफी ज्यादा चर्चा में है। इस गाने को पीयूष मिश्रा ने आवाज दी है। - Dainik Bhaskar

फिल्म JNU (जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी) का एक गाना काफी ज्यादा चर्चा में है। इस गाने को पीयूष मिश्रा ने आवाज दी है।

फिल्म JNU (जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी) के म्यूजिक कंपोजर विजय वर्मा अपने बनाए गाने की वजह से चर्चा में हैं। उनके कंपोज किए गाने ‘मैं नहीं मानता’ पर काफी चर्चा है। यह गाना लेफ्ट और कम्युनिस्ट विचारधारा पर कुठाराघात करता है। खास बात यह है कि इस गाने को एक्टर-सिंगर पीयूष मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। पीयूष मिश्रा खुद एक समय पर लेफ्ट की विचारधारा से प्रभावित थे।

विजय वर्मा ने इससे पहले प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में म्यूजिक दिया था। उस फिल्म के एक गाने ‘महंगाई’ पर काफी विवाद हुआ था। देश के चार नामी बिजनेस कंपनियों की तरफ से नोटिस आ गया था।

अब विजय वर्मा फिल्म JNU में दिए अपने म्यूजिक की वजह से दोबारा चर्चा में हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिवली बातचीत की है।

पीयूष मिश्रा को गाने के लिए मनाना आसान नहीं था
पीयूष मिश्रा जल्दी गाने गाते नहीं हैं। उन्हें कन्विंस कैसे करा पाए? विजय वर्मा ने कहा, ‘इस फिल्म में टोटल तीन गाने हैं। पहला गाना सोनू निगम ने गाया है। पीयूष मिश्रा चूंकि फिल्म में एक पुराने स्टूडेंट की भूमिका में हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक, पीयूष के ऊपर एक गाना भी फिल्माया गया है। हमने सोचा कि सीक्वेंस उनका है तो गाना भी उन्हीं से गवाना सही रहेगा। हालांकि मुझे पता था कि पीयूष भाई सिर्फ अपने दोस्तों के कहने पर ही गाने गाते हैं।

उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाल और गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए गाने गाए थे। मैंने इसके लिए बड़े भाई समान प्रोड्यूसर राहुल मित्रा से बात की। राहुल मित्रा और पीयूष मिश्रा अच्छे दोस्त हैं। मैंने गाने का एक डेमो रिकॉर्ड करके भेज दिया। पीयूष जी को गाना काफी पसंद आ गया। उन्होंने कहा कि डेट फिक्स कर लो, मैं रिकॉर्ड करने के लिए तैयार हूं।

पीयूष मिश्रा ने 15 मिनट में रिकॉर्ड कर दिया गाना
विजय वर्मा ने आगे कहा- डेट वगैरह फिक्स होने के बाद पीयूष जी एक दिन स्टूडियो आए। हालांकि उन्होंने ऐन वक्त पर गाना गाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी आवाज अच्छी नहीं है, मेरे चक्कर में क्यों पड़े हो। अब पीयूष की यह बात सुनकर मैं डर गया। मैंने कहा कि ये मूडी आदमी हैं, कहीं बिना गाए न निकल जाएं।

मैंने उनसे कहा कि एक बार कोशिश ही कर लीजिए। मेरी बात मानकर वो स्टूडियो में आए और माइक के सामने गाना रिकॉर्ड करने लगे। सिर्फ 15 मिनट के अंदर हमने गाना रिकॉर्ड कर दिया। आज इस गाने को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि इस गाने में उनकी खुद की लाइफ की एक झलक देखने को मिली है। पहले वो लेफ्ट की विचारधारा से प्रभावित हुआ करते थे। अब उनकी विचारधारा इसके उलट हो गई है। फिल्म में उनका किरदार भी कुछ ऐसा ही है।

जो पार्टियां चुनाव जीतेंगी, वो इन गानों को बजाएंगी
विजय ने आगे कहा- दानिश राणा ने मैं नहीं मानता गाने का लिरिक्स लिखा है। इसके अलावा दूसरा गाना राजेश मंथन ने लिखा है। इसे सोनू निगम ने गाया है। यह गाना ऐसा है कि जब भी कोई पॉलिटिकल पार्टी चुनाव जीतेगी, इसे बजाकर सेलिब्रेशन करेगी।

यह ‘आरंभ है प्रचंड’ की तरह ही एक सेलिब्रेशन सॉन्ग है। बस अंतर इतना है कि वो एक सीरियस सॉन्ग था, जबकि इसे हमने तंजिया अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। तीसरा गाना कैलाश खेर ने गाया है। यह एक वीर रस वाला गाना है, जो कैलाश खेर पर ही सबसे ज्यादा सूट करता है। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से रिकॉर्ड भी किया है।

फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी।

फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी।

सेंसर बोर्ड को एक गाने से आपत्ति

‘इस गाने को लेकर भी इंटरेस्टिंग कहानी है। दरअसल इस गाने के बैकग्राउंड में दो स्टूडेंट यूनियन के बीच लड़ाई दिखाई गई है। डायरेक्टर विनय शर्मा ने कहा कि इस लड़ाई-झगड़े वाले सीक्वेंस के लिए ऐसा गाना बनाओ, जिसके बोल संस्कृत में होने चाहिए।

अब यह डायरेक्टर की बड़ी अतरंगी सी डिमांड थी। हालांकि मैंने इसे बनाया। सेंसर बोर्ड ने अभी गाने पर आपत्ति जताई है। सेंसर बोर्ड का कहना है कि आप एक एग्रेसिव सीव पर ऐसा गाना बजा रहे हैं, कल को ऐसा न हो जाए कि ये गाना कहीं बजे और मार-पीट होने लगे।’

विजय वर्मा ने फिल्म JNU में म्यूजिक दिया है।

विजय वर्मा ने फिल्म JNU में म्यूजिक दिया है।

गाना ऐसा बनाया कि वारंट निकल गया
आपने प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह के लिए एक गाना महंगाई लिखा था। उस पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। क्या कहेंगे? विजय वर्मा ने कहा, ‘इस गाने की वजह से चार बिजनेस हाउस टाटा बिरला, अंबानी और बाटा ने हम पर केस कर दिया था। इस गाने की चर्चा मेजर मीडिया ग्रुप्स में होती थी। फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा और प्रोड्यूसर किशोर लुल्ला सहित 5 लोगों के खिलाफ वारंट निकला था।

बिहार के छोटे से गांव से निकलकर आए हैं विजय वर्मा
विजय वर्मा ने बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई में अपना नाम बनाया। शायद यह उनका कॉन्फिडेंस लेवल ही था, जिसकी वजह से वे इतना आगे बढ़ पाए। विजय वर्मा खुद यह बात स्वीकारते हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, उसकी वजह से मेरे अंदर आत्मविश्वास नहीं पनपा है, बल्कि आत्मविश्वास पहले से था, तभी यहां तक सफर तय कर पाया हूं।

विजय वर्मा ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन में एक किताब भी लिखी है। आने वाले समय में उस पर बेस्ड कुछ प्रोजेक्ट भी देखे जा सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 27 March 2024: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें आज कब रहेगा राहु काल

Aaj Ka Panchang 27 March 2024 आज सूर्योदय का समय सुबह 6.18 बजे रहेगा, वहीं चंद्रोदय का समय रात 8.34 बजे रहेगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 06:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 06:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 27 March 2024: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें आज कब रहेगा राहु काल
नक्षत्रों की बात की जाए तो आज चित्रा नक्षत्र का योग है।

HighLights

  1. आज 27 मार्च 2024 को कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि है।
  2. आज बुधवार को कोई भी शुभ काम करने से पहले राहुकाल जरूर देख लें।
  3. राहुकाल दोपहर 12:27 से दोपहर 1:59 बजे तक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज 27 मार्च 2024 को कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि है। आज बुधवार को कोई भी शुभ काम करने से पहले राहुकाल जरूर देख लें। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के मुताबिक, राहुकाल दोपहर 12:27 से दोपहर 1:59 बजे तक रहेगा। नक्षत्रों की बात की जाए तो आज चित्रा नक्षत्र का योग है। जानें आज कैसा रहेगा पंचांग।

आज का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक संवत 1945 शोभकृत
  • कलि संवत 5125
  • दिन काल 12:20 PM
  • विक्रम संवत 2080
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत चैत्र
  • तिथि द्वितीया 05:08 PM
  • नक्षत्र चित्रा 04:16 PM
  • करण

    • गर 05:08 PM
    • वणिज 05:08 PM
    • पक्ष कृष्ण
    • योग व्याघात 10:52 PM
    • वार बुधवार

    सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

    • सूर्योदय 06:18 AM
    • चन्द्रोदय 08:34 PM
    • चन्द्र राशि तुला
    • सूर्यास्त 06:34 PM
    • चन्द्रास्त 07:18 AM
    • ऋतु वसंत

    शुभ और अशुभ समय

    • शुभ समय
    • अभिजित कोई नहीं
    • अशुभ समय
    • दुष्टमुहूर्त 12:01 PM – 12:51 PM
    • कंटक 04:57 PM – 05:47 PM
    • यमघण्ट 08:44 AM – 09:33 AM
    • राहु काल 12:26 PM – 01:59 PM
    • कुलिक 12:01 PM – 12:51 PM
    • कालवेला या अर्द्धयाम 07:05 AM – 07:55 AM
    • यमगण्ड 07:49 AM – 09:21 AM
    • गुलिक काल 10:54 AM – 12:26 PM

    दिशा शूल

    • दिशा शूल उत्तर
    • चन्द्रबल और ताराबल

    ताराबल

    • भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    चन्द्रबल

    • मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्