Naxalites Encounter in Bijapur: बीजापुर में तीन ग्रामीणों की हत्‍या के बाद पुलिस की नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में छह नक्‍सली ढेर

Naxalites Encounter in Bijapur: छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले के नक्‍सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पोलमपल्ली क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह नक्‍सली मारे गए हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 10:28 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 10:38 AM (IST)

Naxalites Encounter in Bijapur: बीजापुर में तीन ग्रामीणों की हत्‍या के बाद पुलिस की नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में छह नक्‍सली ढेर

HighLights

  1. बासागुड़ा के पोलमपल्ली क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर।
  2. पुलिस की संयुक्त आपरेशन में मिली बड़ी कामयाबी।
  3. पोलमपल्ली क्षेत्र में‌ सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी।

बीजापुर। Naxalites Encounter in Bijapur: छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले के नक्‍सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पोलमपल्ली क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह नक्‍सली मारे गए हैं। पुलिस की ओर से सघन सर्चिंग अभियान जारी है। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच हुई। बासागुड़ा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के द्वारा नक्सलियों के पोलमपल्ली क्षेत्र में आमद के सूचना पर पुलिस बल रवाना हुआ था।

जानकारी के अनुसार पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, इसकी जवाबी कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जानकारी अनुसार मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर छह नक्सलियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल व इसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है।

मुठभेड़ में नक्‍सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद

बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ मुठभेड़ हुई है। शव के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं। बतादें कि तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षा बलों के जवान पोलमपल्ली, चिपुरभट्टी इलाके में गई थी। जहां चिपुरभट्टी व तालपेरू नदी के किनारे मुठभेड़ हुई।

होली के दिन नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों को उतारा था मौत के घाट

होली के दिन नक्सलियों ने राहत शिविर में रहने वाले 3 ग्रामीणों को बासागुड़ा के कलार पारा में धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तीनों ग्रामीण पोलमपल्ली, मारुडबाका के रहने वाले थे। नक्सली फरमान के चलते ये ग्रामीण 4 पहले गांव छोड़कर बासागुड़ा राहत शिविर में रहते थे।

होली के दिन नदी उस पार इन ग्रामीण युवकों को नक्सली ने सुनियोजित तरीके से अपने जाल में फंसाकर अचानक कुल्हाड़ी, चाकू से हमला गला रेत दिया था। बताया गया है कि ये ग्रामीण कभी नदी उस पार नहीं जाते थे, लेकिन होली खेलने के बहाने इनको बुलाया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍

Lok Sabha Election 2024: बड़बोले नेताओं को कहीं ले न डूबे ये विवादित बयान, पढ़ें किस नेता ने क्या उगला जहर

गंगोपाध्याय ने एक इंटरव्यू में यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया कि मैं गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकता।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 09:47 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 09:53 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: बड़बोले नेताओं को कहीं ले न डूबे ये विवादित बयान, पढ़ें किस नेता ने क्या उगला जहर
जब लालू बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

HighLights

  1. हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने कंगना रनोट को प्रत्याशी घोषित किया है।
  2. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के निशाने पर आ गई।
  3. सुप्रिया ने कंगना को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दिया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनावों की तारीख घोषित होने के साथ-साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गए हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से जुबानी हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में कई बड़े दिग्गज नेता भी बड़बोलेपन के कारण कुछ ऐसा कह देते हैं, जो खुद उनकी पार्टी के लिए ही मुसीबत बन जाते हैं। आने वाले दिनों में नेताओं के कई ऐसे उल-जुलूल बयान भी सुनने को मिल सकते हैं, जो चुनावों के दौरान गर्मी बढ़ सकते हैं। अभी तक लोकसभा चुनावों में ये विवादित बयान सुर्खियां बटोर चुके हैं।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की विवादित पोस्ट

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने कंगना रनोट को प्रत्याशी घोषित किया तो वे कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के निशाने पर आ गई। उन्होंने कंगना को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दिया। पोस्ट इतना ज्यादा विवादित था कि आखिरकार बाद में सुप्रिया को सफाई देना पड़ी। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया।

सुप्रिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री कंगना की तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसमें लिखा था, “क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?” विवाद बढ़ने पर सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्ट को हटा दिया और सफाई दी कि उन्होंने ऐसा नहीं किया।

लालू यादव ने कर लिया सेल्फ गोल

बीते दिनों I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल राजद नेता लालू यादव ने पटना में आयोजित हुई एक रैली यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी को बताना चाहिए कि उनका परिवार क्यों नहीं है। लालू यादव ने तो यहां तक कहा कि कि नरेंद्र मोदी की कोई संतान क्यों नहीं है, यह उन्हें बताना चाहिए।

naidunia_image

लालू यादव के इस बयान को भाजपा ने तत्काल लपक लिया और तेलंगाना में एक रैली को दौरान पीएम मोदी ने जवाब दिया कि मैं जब इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। इसके बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ की मुहिम शुरू कर दी।

जब राहुल गांधी बोले, हम ‘शक्ति’ के खिलाफ लड़ रहे

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में शक्ति शब्द पर दिए एक बयान पर विवाद हो गया। रैली में राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है, हम शक्ति से लड़ रहे हैं। एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा EVM में है। सही है कि राजा की आत्मा EVM में है। इस बयान पर विवाद बढ़ गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे लिए हर मां-बेटी शक्ति का स्वरूप है। आखिरकार राहुल गांधी को अपने बयान पर सफाई देना पड़ी।

जस्टिस गंगोपाध्याय बोले, गांधी और गोडसे में से किसी को नहीं चुनेंगे

कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने एक इंटरव्यू में यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया कि मैं गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकता। उन्होंने आगे अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं कानूनी पेशे से जुड़ा व्यक्ति हूं। मुझे कहानी के दूसरे पक्ष को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

मुझे नाथूराम गोडसे का लिखा हुआ भी पढ़ना चाहिए और समझना चाहिए कि उन्हें महात्मा गांधी की हत्या के लिए किस चीज ने उकसाया। तब तक मुझे गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं करना चाहिए। जस्टिस गंगोपाध्याय की इस टिप्पणी पर कांग्रेस हमलावर हो गई।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पोस्ट किया-“यह दयनीय से भी बदतर है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश, जिन्होंने किसी और के नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था, अब कहते हैं कि वह गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकते। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और उनकी उम्मीदवारी तुरंत वापस ली जानी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Kunal Khemu shared a joke | कुणाल खेमू ने मजेदार किस्सा शेयर किया: बोले- वाइफ सोहा का ‘थप्पड़’ मारने का अंदाज अलग है, एक्टर ने ‘मडगांव एक्स्प्रेस’ से किया डायरेक्टोरियल डेब्यू

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुणाल खेमू ने हाल ही में बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया है। उनकी फिल्म ‘मडगांव एक्स्प्रेस’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान कुणाल ने अपनी वाइफ सोहा अली खान के बारे में एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

फिल्म बनाते वक्त कुणाल खेमू घबराए हुए थे
कुणाल खेमू ने वाइफ का जिक्र करते हुए बताया कि जितना उन्हें सोहा पर भरोसा है, उतना ही ये भी एहसास है कि वे बेहद ब्लंट (मुंहफट) हैं। कुणाल खेमू के डायरेक्टोरियल डेब्यू के दौरान सोहा ने उन्हें काफी इनकरेज किया और उन पर विश्वास दिखाया। कुणाल बोले- वो अच्छी तरह से जानती थी कि फिल्म को लेकर मैं एक्साइटिड और नर्वस था। मैंने फिल्म बनाने का एक बड़ा बोझ उठाया हुआ था। हां, मुझे खुद पर भी पूरा भरोसा है। मैं सोहा के एहसासों को समझ सकता हूं। मैंने ‘मडगांव एक्स्प्रेस’ को जैसा बनाया है, मुझे उस पर गर्व और खुशी महसूस होती है।

सोहा अली खान का थप्पड़ मारने का अलग अंदाज है
कुणाल खेमू से पूछा गया कि क्या कभी उनकी वाइफ सोहा, कुणाल के काम का कठोर रिव्यू दे सकती हैं? इस पर कुणाल ने कहा- वह सही शब्दों का चयन करती हैं। अपने थॉट को सही तरीके से शेयर करना उसे आता है। सोहा कभी भीगा कर थप्पड़ नहीं मारती। वो मुझे बैठाती हैं, मुझे शांत करती हैं, और फिर प्यार से बताती हैं कि क्या मैं कहां गलत हूं। यह उसका मुझे थप्पड़ मारने का तरीका है (हंसते हुए)।

‘मडगांव एक्स्प्रेस’ की कहानी क्या है
यह कहानी तीन दोस्तों डोडो (दिव्येंदु) पिंकू (प्रतीक गांधी) और आयुष (अविनाश तिवारी) की है। तीनों का बचपन से गोवा घूमने का सपना है। हर बार किसी न किसी वजह से उनकी यह ट्रिप पूरी नहीं हो पाती। उम्र बढ़ने के साथ ही आयुष और पिंकू विदेश निकल जाते हैं। उन्हें वहां अच्छी नौकरी मिल जाती है। यहां रह जाता है बस डोडो। डोडो को कुछ काम नहीं मिलता। वो दिनभर घर पर बैठ कर फोटोशॉप की मदद से सेलिब्रिटीज के साथ पिक्चर एडिट करता है। अपने आप को रईस और फेमस दिखाने के लिए वो इन पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है।

आयुष और पिंकू को भी यही लगता है कि उनका दोस्त उन्हीं की तरह फेमस और पैसे वाला इंसान बन गया है। वो दोनों वापस भारत आने का प्लान करते हैं। डोडो उन्हें अपनी रियलिटी नहीं बताता। वो उन्हें झूठ बोलकर मडगांव एक्सप्रेस में बिठा देता है और तीनों दोस्त गोवा के लिए निकल जाते हैं।

गोवा जाने के असली कहानी शुरू होती है। तीनों गलती से ड्रग्स के पचड़े में फंस जाते हैं। गोवा के लोकल गुंडे उनके पीछे पड़ जाते हैं। यहीं उनकी मुलाकात ताशा यानी नोरा फतेही से होती है। अब तीनोंं दोस्त उन गुंडों के चंगुल से बच पाते हैं कि नहीं। क्या आयुष और पिंकू को डोडो की सच्चाई पता चल पाएगी। कहानी अंत तक इसी तरफ रुख करती है।

Indore Crime Information: इंदौर में अनजान लोगों को घर से निकलता देख पत्नी की हत्या, 12 बार चाकू घोंपे

Indore Crime Information: घटना के बाद खुद ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया। उसने चरित्र शंका में हत्या करना कबूला है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 10:09 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 10:09 AM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में अनजान लोगों को घर से निकलता देख पत्नी की हत्या, 12 बार चाकू घोंपे

HighLights

  1. एक युवक ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
  2. मंगलवार को उसने दो अनजान लोगों को घर से निकलते हुए देखा और पत्नी से पूछताछ की।
  3. पत्नी संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दे पाई तो घास काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। मंगलवार को उसने दो अनजान लोगों को घर से निकलते हुए देखा और पत्नी से पूछताछ की। पत्नी संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दे पाई तो घास काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद खुद ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी कर दिया। उसने चरित्र शंका में हत्या करना कबूला है। शैलेंद्र भाजपा विधायक की होटल में माली का काम करता है। वारदात के बाद स्वयं थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी ले ली।

जोन-2 के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात लसूड़िया मौरी की है। आरोपित शैलेंद्र पुत्र घनश्याम वर्मा ने पत्नी दीपा वर्मा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शैलेंद्र भाजपा विधायक के होटल में नौकरी करता है। शैलेंद्र को दीपा पर शक था। इस बात पर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार रात शैलेंद्र ने दो अपरिचित लोगों को घर से निकले हुए देख लिया। शैलेंद्र को पुन: दीपा पर शक हुआ और उससे पूछताछ की।

naidunia_image

इस बात पर दीपा और शैलेंद्र बीच विवाद होने लगा। गुस्से में शैलेंद्र ने घास काटने के चाकू से हमला कर दीपा की हत्या कर दी। भाई धीरज के मुताबिक, घटना करीब रात 1 बजे की है। शैलेंद्र ने करीब 12 बार चाकूओं से हमला किया है। दीपा की चीख सुनकर बेटियां उठ गई। उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन मदद के लिए नहीं था। बाद में धीरज को काल लगाकर पूरी घटना बताई।

धीरज घर पहुंचा और दीपा को एमवाय अस्पताल लेकर आया। हालांकि दीपा की अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र होटल फाल्गुन में माली का काम करता था। दोनों की शादी को करीब 14 साल हो चुके है। उनकी दो बेटियां है। वह होटल के सर्वेंट क्वार्टर में ही रहता था।

तीन दिन में चौथी हत्या

– चरित्र शंका में रविवार को भी बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में

– बाणगंगा थाना क्षेत्र में धर्मेंश यादव की संजय उर्फ संजू बुंदेला ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

– गांधीनगर के बड़ा बांगड़दा में आरोपित जावेद ने प्रेमिका जेबा उर्फ काली की चाकू मारकर हत्या कर दी।

– खुड़ैल के खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने शुभम नामक युवक ने संतोष की चाकू मारकर हत्या कर दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Maharashtra LS Polls: शिवसेना उद्धव गुट ने 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखिए कहां से किसे मिला मौका

Shiv Sena Uddhav faction: अनिल देसाई मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। देखिए पूरी लिस्ट

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 09:40 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 09:48 AM (IST)

Maharashtra LS Polls: शिवसेना उद्धव गुट ने 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखिए कहां से किसे मिला मौका
महाविकास अघाड़ी में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

एजेंसी, मुंबई (Maharashtra Lok Sabha Election 2024)। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने अपने हिस्सा वाली शिवसेना (शिवसेना यूबीटी) के 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। अनिल देसाई मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

सांगली से चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया है। सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर पश्चिम से उम्मीदवार घोषित किया गया। खिचड़ी घोटाले में अमोल को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

बता दें, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर अभी महा विकास अघाड़ी (उद्धव शिवसेना, शरद पवार एनसीपी और कांग्रेस) के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इससे पहले ही उद्धव ने लिस्ट जारी कर दी है। इस पर विवाद हो सकता है।

माना जा रहा है कि आज या कल में ही शरद पवार अपने गुट की बैठक करेंगे और लिस्ट जारी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस अभी पूरी तरह साइलेंट नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे ने मुंबई की जिन सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, कांग्रेस भी उन्हीं पर जोर दे रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Raipur Crime: रायपुर में दिनदहाड़े चोरी, इंजीनियर परिवार संग गया था होली मनाने, इधर चोरों ने नगदी पर किया हाथ साफ

Raipur Crime: राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के कौशल्‍या विहार कालोनी में इंजीनियर अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने गांव गए तो चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर दी। चोरों ने ढाई लाख रुपये नगद चुरा ले गए।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 09:33 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 09:33 AM (IST)

Raipur Crime: रायपुर में दिनदहाड़े चोरी, इंजीनियर परिवार संग गया था होली मनाने, इधर चोरों ने नगदी पर किया हाथ साफ

रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के कौशल्‍या विहार कालोनी में चोरी का मामला सामने आया है। यहां इंजीनियर अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने गांव गए तो चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर दी। चोरों ने ढाई लाख रुपये नगद चुरा ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित सिविल इंजीनियर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि होली का पर्व मनाने के लिए वह परिवार के साथ अपने गांव चले गए थे। जब वापस घर लौटे तो घर के एक कमरे का आलमारी खुला मिला। कमरे के भीतर सारा सामान बिखरा था। आलमारी से ढाई लाख रुपये नगद गायब था। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना मुजगहन थाना की पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुजगहन थाना की पुलिस ने बताया कि कौशल्‍या विहार कालोनी के घर से चोरी की जानकारी मिली है। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर से ढाई लाख रुपये नगद की चुरा लिए हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Munawar Faruqui Mumbai Hookah Bar Raid Controversy | Munawar Faruqui | हुक्का पार्लर रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी: मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार रात मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने हुक्का पार्लर से मुनव्वर समेत 13 अन्य लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस को मिली थी टिप
फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था।

हालांकि, मुनव्वर को लेकर अभी तक किसी भी सीनियर ऑफिसर का कोई बयान सामने नहीं आया है। कुछ सूत्रों की मानें तो फारूकी को अभी भी पुलिस कार्रवाई के लिए होटल में ही रोक कर रखा गया है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में वायु प्रदूषण मानक से ज्यादा, चुनाव में जनहित के ये मुद्दे गायब

कोरबा,रायगढ़ में सबसे ज्यादा कोयला आधारित उद्योग स्थापित है।।कोरबा जिले में 12 से अधिक कोयला आधारित बिजली संयंत्रों से 8,400 मेगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन होता है। 14 से अधिक कोल इंडिया से संबद्ध साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की खदानें से सालाना 1250 लाख टन कोयला उत्पादन हो रहा है। 2022 को कोरबा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 227 तो दिल्ली का 43 रहा। दो वर्ष पहले रायगढ़ देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित चौथे शहर में शामिल हो चुका है।

45 से 53 प्रतिशत प्रदूषण वाहनों से

प्रदेश में वाहनों की संख्या पर गौर करें तो छोटे-बड़े मिलाकर कुल डेढ़ करोड़ से अधिक वाहन पंजीकृत है। विशेषज्ञों के मुताबिक इनमें 45 से 53 प्रतिशत प्रदूषण डीजल व पेट्रोल चलित वाहनों से फैल रहा है। प्रदेश में ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से प्रदूषण पर थोड़ी रोकथाम जरूर है। 15 वर्ष से अधिक पुरानी डीजल वाहनों को बाहर करने के नियमों के बाद भी अभी तक इसी कड़ाई नहीं बरती जा रही है।

नहीं शिफ्ट हो पाए उद्योग

जनवरी 2015 में पर्यावरण संरक्षण मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक में उरला, सिलतरा क्षेत्र में स्थित उद्योगों को शहरों से बाहर करने पर निर्णय लिया गया था। इस संबंध में उद्योगपतियों से बात कर कार्ययोजना बनाने के लिए कहा था,लेकिन आठ वर्ष बाद भी इस पर किसी प्रकार का ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नए औद्योगिक क्षेत्र की मांग की है, लेकिन सरकार ने इस दिशा में अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया है।

2020 में एमओयू, चार वर्ष में नहीं लग पाए एथेनाल प्लांट

पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रदेश में एथेनाल प्लांट लगाने के लिए करोड़ों रुपये के एमओयू किए गए थे, लेकिन करीब 22 उद्योगों में अभी भी उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। इनमें ज्यादातार उद्योग निर्माणाधीन हैं,वहीं कुछ उद्योगों में स्थल चयन की प्रक्रिया जारी है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अनुभाग विभाग अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने 34 एमओयू किए थे, जिसमें से सिर्फ एक उद्योग में ही उत्पादन प्रारंभ हो सका है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में पर्यावरण के लिए काफी कुछ काम किया। पौधे लगाएं इसकी सोशल आडिटिंग की। वन अभ्यारण्य बनाएं। हसदेव में हमने पेड़ों की कटाई रोकी, लेकिन वर्तमान सरकार ने पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया है।

प्रदूषण के बीच जीने की मजबूरी

पर्यावरणविद व प्रो. पं. रविशंकर शुक्ल विवि शम्ज परवेज ने कहा, प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदूषणकारी उद्योगों के बीच लोगों को रहने की मजबूरी बन चुकी है। प्रदेश में कोविड-19 के बाद वायु प्रदूषण में कमी आई है, लेकिन अभी भी पीएम 2.5 की स्थिति रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा में औसत से अधिक है। राज्य सरकार को उद्योगों में भौतिक निरीक्षण के साथ-साथ तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली को मजबूत करना होगा। वायु प्रदूषण के साथ जल प्रदूषण भी चिंता का विषय है।

यहां विभागीय कमजोर

1. इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर सिस्टम (ईएसपी) की लगातार मानिटिरंग नहीं।

2. फ्लाईएश के निस्तारण का अभाव।

3. औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मानकों का पालन नहीं।

4. वायु व जल प्रदूषण के बाद भी उद्योगों पर कार्रवाई नहीं।

फैक्ट फाइल

प्रदेश के इन औद्योगिक क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्रदूषण

रायपुर- उरला, सिलतरा, बिरगांव

बिलासपुर-तिफरा, सिरगिट्टी, दगोरी, सिलफहरी, बिरकोनी

रायगढ़-लारा, तमनार, तराईमाल, जामगांव, चुनचुना

कोरबा-कोरबा औद्योगिक क्षेत्र, गेवरा माइंस, एसईसीएल

फैक्ट फाइल

मानक वायु गुणवत्ता- 30 से 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर

प्रदेश के औद्योगिक शहरों में स्थिति में 60 से 80 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर

Climate As we speak: पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

Climate As we speak गाजियाबाद में भी आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:31 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 08:31 AM (IST)

Weather Today: पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज बादल छाए रह सकते हैं।

HighLights

  1. राजधानी दिल्ली में 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।
  2. राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।
  3. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी 4 से 5 दिनों में पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश को दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 27 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद में भी आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

पूर्वोत्तर राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना रहेगा। इसके अलावा पंजाब में भी बारिश हो सकती है। 27 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश/बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी ने 30 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

नामांकन का आज अंतिम दिन, बस्‍तर सीट से भाजपा के महेश कश्‍यप और कांग्रेस के कवासी लखमा भरेंगे पर्चा

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन जमा किया। राजमहल परिसर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर महेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर एक बजे कलेक्टोरेट पहुंचे थे।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:22 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 08:22 AM (IST)

नामांकन का आज अंतिम दिन, बस्‍तर सीट से भाजपा के महेश कश्‍यप और कांग्रेस के कवासी लखमा भरेंगे पर्चा

जगदलपुर। Lok Sabha Election 2024:भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन जमा किया। राजमहल परिसर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर महेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर एक बजे कलेक्टोरेट पहुंचे थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव जी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक डॉक्टर सुभाऊ कश्यप आदि कई नेता उपस्थित थे। बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बुधवार को महेश कश्यप नामांकन के एक सेट और जमा करेंगे। बुधवार को ही कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा भी नामांकन जमा करेंगे। बस्तर लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे