Chhattisgarh: दुर्ग जेल में महादेव सट्टा एप और हत्‍या के आरोपितों को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, जांच में बैरक से मिले ड्राई फ्रूट्स

Durg Information: केंद्रीय जेल दु्र्ग में निरुद्ध कुछ बंदियों को जेल के भीतर वीआइपी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें महादेव सट्टा एप और हत्या के आरोपित दीपक नेपाली, तपन सरकार सहित कुछ और लोग शामिल हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:43 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:43 PM (IST)

Chhattisgarh: दुर्ग जेल में महादेव सट्टा एप और हत्‍या के आरोपितों को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, जांच में बैरक से मिले ड्राई फ्रूट्स

HighLights

  1. – केंद्रीय जेल के बैरक में मिला मोबाइल फोन, उस्तरा, चाकू जैसे औजार
  2. – जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक ने किया जेल का औचक निरीक्षण
  3. – दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने दुर्ग जेल अधीक्षक को लगाई फटकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्रता व निष्पक्ष चुनाव के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए दुर्ग कलेक्‍टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एसडीएम, तहसीलदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं भिलाई सीएसपी भिलाई नगर, सीएसपी दुर्ग, डीएसपी क्राइम तथा थाना प्रभारी और लगभग 160 जवानों के साथ 15 टीम गठित करके ज़िला केंद्रीय जेल दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन का अमला केंद्रीय जेल का निरीक्षण करने पहुंचा। निरीक्षण के दौरान कैदियों के बैरक से एक मोबाइल फोन, सिम, उस्तरा, ब्‍लेड और चाकू जैसा हस्तनिर्मित औजार तथा इस्तेमाल किया चिलम, बीड़ी, सिगरेट, अनावश्यक खाने के सामान को बरामद किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल के भीतर अव्यवस्थाओं को लेकर एसपी ने जेल अधीक्षक को फटकार भी लगाई। साथ ही जेल के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सजग होकर ड्यूटी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की हिदायत दी गई।

आरोपितों को वीआइपी ट्रीटमेंट

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जेल दु्र्ग में निरुद्ध कुछ बंदियों को जेल के भीतर वीआइपी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें महादेव सट्टा एप और हत्या के आरोपित दीपक नेपाली, तपन सरकार सहित कुछ और लोग शामिल हैं। अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण में इन आरोपितों के पास काजू, बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स मिले हैं। आरोपित ने इन्हें गद्दा के नीचे छुपाकर रखे थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍

Bhopal Information: होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

श्यामला हिल्स इलाके में रहते थे 72 वर्षीय नासिर रशीद। लंबे समय से बीमार थे। पुलिस छानबीन में जुटी।

By Ravindra Soni

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 11:42 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:51 PM (IST)

Bhopal News: होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
प्रतीकात्मक चित्र (इनसेट – होटल मालिक नादिर रशीद)

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर के ​​​​​​श्यामला हिल्स थाना इलाके में रहने वाले होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक 72 साल के नादिर रशीद ने बुधवार सुबह अपने घर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया भेज दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और होटल कारोबारी के रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए हैं।

पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस वजह से फिलहाल आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल पाई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक होटल कारोबारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इस वजह से वह कई महीनों से डिप्रेशन में भी थे। उनके परिवार में पत्नी सोनिया के अलावा दो बेटे अली और जफर हैं। Information updating…

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

Rohit Sharma: कप्तानी छिनने के बावजूद रोहित शर्मा आज अपने नाम करेंगे अनोखा रिकार्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

Rohit Sharma: वह मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:53 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:53 PM (IST)

Rohit Sharma: कप्तानी छिनने के बावजूद रोहित शर्मा आज अपने नाम करेंगे अनोखा रिकार्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के 200वां मैच खेलेंगे।

Rohit Sharma: स्पोर्ट्स डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2024 में नीता अंबानी की मालिकी वाली मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी छीन जाने के बाद रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अनोखा रिकार्ड दर्ज करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए 200वां मैच खेलेंगे। आईपीएल में 200वां मैच खेलने वाले वह पहले खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही वह मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

रोहित शर्मा बुधवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दोनों ही टीमों को इस मैच में आईपीएल सत्र में पहली जीत की तलाश है। दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार मिली थी।

आईपीएल के इस सत्र की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने टीम की कप्तानी छीनकर आलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। कई प्रशंसक व क्रिकेट विशेषज्ञ इस निर्णय के खिलाफ दिखाई दिये। हालांकि गुजरात टायटंस के खिलाफ पिछले मैच में रोहित कई मौकों पर मैदान पर खेल संचालन के सूत्र अपने हाथों में लेते हुए दिखाई दे रहे थे।

naidunia_image

साल 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद से रोहित ने 199 मैचों में 29.39 की औसत व 129.86 के स्ट्राइक रेट से 5084 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 195 पारियों में एक शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन का है।

कई रिकार्ड दर्ज है रोहित के नाम

रोहित के नाम आईपीएल में कई रिकार्ड्स दर्ज हैं। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। रिकी पोंटिंग से कप्तानी मिलने के बाद रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019 व 2020) खिताब जीते हैं, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के रिकार्ड के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रिकार्ड है। वहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2011 और 2013 में चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी जीते हैं।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित ने सबसे ज्यादा प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार जीते। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड भी रोहित के नाम ही है। उन्होंने 208 मैचों की 204 पारियों में करीब 130 की औसत से 5357 रन बनाएं हैं। मुंबई से पहले रोहित हैदराबाद की ही अन्य फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे।

रोहित शर्मा ने 2008 से 2010 तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए 45 मैचों में 131 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1170 रन बनाए थे। कुल 244 मैचों की 239 पारियों में करीब 131 की औसत से 6254 रन बनाते हुए रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Shahdol Crime : तीन दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, स्वजनों ने कहा- की गई हत्या

Shahdol Crime : थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा, मामले की हर तरीके से पुलिस जांच कर रही है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:44 PM (IST)

Shahdol Crime : तीन दिन से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, स्वजनों ने कहा- की गई हत्या

HighLights

  1. घर से 4 किलोमीटर की दूर पड़ा था शव।
  2. स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी है।
  3. होलिका दहन करने की बात कहकर गया था।

Shahdol Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव में संदिग्ध अवस्था में कुएं में युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान राजू सिंह निवासी लफदा के रूप में हुई है।मृतक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। जिसका शव बुधवार की सुबह गुर्रा गांव के एक कुएं में मिला है। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में लाश पाई गई है। मामले पर फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा, मामले की हर तरीके से पुलिस जांच कर रही है।

होलिका दहन के लिए निकला था, वापस नहीं लौटा

जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुर्रा गांव के कुएं में राजू सिंह का शव मिला है।स्थानीय लोगों ने शव को कुएं में देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि मृतक घर से पिछले तीन दिनों से लापता था। होलिका दहन करने के बहाने वह घर से निकला था जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। लगातार परिजन आस पड़ोस व रिश्तेदारी में युवक का पता लग रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। पुलिस को भी मामले की जानकारी परिजनों के द्वारा दी गई थी।

मामले पर फिलहाल मर्ग कायम किया गया है

पुलिस भी युवक की तलाश कर रही थी, तभी बुधवार की सुबह घर से चार किलोमीटर की दूरी पर गुर्रा गांव में स्थित एक कुएं में संदिग्ध अवस्था में उसकी लाश पाई गई है। जानकारी के बाद पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

BJP Candidate listing 2024: चुनावी सियासत में सीता, हनुमान और रावण से पीछे रह गए ‘राम’, यहां भी सौभाग्य भाजपा को

BJP Candidate listing 2024: रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में श्रीराम, सीता, हनुमान और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को भाजपा चुनाव में टिकट दे चुकी है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:14 PM (IST)

BJP Candidate list 2024: चुनावी सियासत में सीता, हनुमान और रावण से पीछे रह गए ‘राम’, यहां भी सौभाग्य भाजपा को
रामायण धारावाहिक के किरदारों की राजनीति में एंट्री

HighLights

  1. अरूण गोविल मेरठ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  2. दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को भी टिकट दे चुकी है भाजपा
  3. दारा सिंह भाजपा के टिकट पर राज्‍यसभा पहुंचे थे

BJP Candidate listing 2024 डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बीते दिनों प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की। जिसमें एक नाम अरुण गोविल भी शामिल रहा, उन्हें भाजपा ने मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल ने रामानंद सागर के प्रसिद्ध रामायण धारावाहिक में श्री राम का किरदार निभाया था। हालांकि रामायण धारावाहिक के पात्रों की राजनीति में एंट्री कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले सीता, हनुमान और रावण का किरदार निभा चुके कलाकार भी चुनाव लड़ चुके हैं और इसी फेहरिस्त में अब अरुण गोविल का नाम भी शामिल हो चुका है।

दशकों पहले हुई एंट्री

रामायण के कलाकारों ने दशकों पहले ही सियासत में कदम रख लिया था। खास बात ये है कि इन सभी पात्रों को भाजपा ने ही टिकट दिया था। इनमें हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह, मां सीता का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया और रावण का पात्र निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का नाम शामिल है।

naidunia_image

क्यों दिया टिकट

दरअसल, 90 के दशक में रामायण धारावाहिक की पहुंच घर-घर तक पहुंच थी। लिहाजा रामायण के पात्र भी जनमानस में अपनी पैठ बना चुके थे। ऐसे में भाजपा ने सभी की लोकप्रियता को चुनाव में इस्तेमाल किया। भाजपा ने 1991 में अरविंद तिवारी को गुजरात की साबरकांठा सीट से टिकट दिया, जबकि दीपिका चिखलिया गुजरात वडोदरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ीं और दोनों ही प्रत्‍याशियों ने जीत दर्ज की।

2003 में दारा सिंह पहुंचे संसद

भाजपा के टिकट पर अटल सरकार में दारा सिंह ने चुनाव लड़ा। उन्हें भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Ae Watan Mere Watan fame actress Sara Ali Khan Taken with becoming a member of politics | पॉलिटिक्स जॉइन कर सकती हैं सारा अली खान: इंटरव्यू में जाहिर की इच्छा, कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते दो हफ्तों में ओटीटी पर सारा अली खान की दो बैक-टू-बैक फिल्में ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ए वतन मेरे वतन’ रिलीज हुई हैं। इन दोनों ही फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस ने कुछ नया करने की कोशिश की है।

जहां 15 मार्च को रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, वहीं 21 मार्च को रिलीज हुई ‘ए वतन मेरे वतन’ में एक्ट्रेस ने स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का रोल प्ले किया है।

फिल्म 'मर्डर मुबारक' जहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। वहीं ‘ए वतन मेरे वतन’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ जहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। वहीं ‘ए वतन मेरे वतन’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स पर भी अपने विचार रखे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो पॉलिटिक्स जॉइन करना चाहती हैं? तो उन्होंने कि हां वो फ्यूचर में ऐसा कर सकती हैं।’ कम ही लोग जानते हैं कि सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ली है।

पाॅलिटिक्स मेरे लिए बैकअप प्लान नहीं: सारा
यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स में अपना इंट्रेस्ट जाहिर किया है। इससे पहले 2019 में दिए एक इंटरव्यू में भी सारा ने कहा था कि उनके पास हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस की डिग्री है तो वो कभी ना कभी पॉलिटिक्स में एंट्री लेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि यह कोई बैकअप प्लान की तरह नहीं है और ना ही वो बॉलीवुड छोड़ रही हैं। उन्हें जब तक बॉलीवुड में काम मिलता रहेगा वो यहां काम करती रहेंगी।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट होने के बाद सारा ने यह फोटो शेयर किया था।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट होने के बाद सारा ने यह फोटो शेयर किया था।

महात्मा गांधी के ग्रेट ग्रैंडसन ने की सारा की तारीफ
इसी बीच महात्मा गांधी के ग्रेट ग्रैंडसन तुषार गांधी ने फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ में सारा की परफाॅर्मेंस की तारीफ की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं उषाबेन मेहता जी के साथ बड़ा हुआ हूं। युवावस्था में उन्होंने मुझे मेंटर भी किया था। मैंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीक्रेट कांग्रेस रेडियो चलाने के उनके कारनामों के किस्से सुने थे। जब मैंने ‘ए वतन मेरे वतन’ देखी तो यह सब फिर जीवंत हो उठा। शुक्रिया सारा अली खान। उषाबेन को फिर से जीवित करने के लिए।’

तुषार गांधी ने सारा की तारीफ में यह ट्वीट किया।

तुषार गांधी ने सारा की तारीफ में यह ट्वीट किया।

वर्क फ्रंट पर सारा की अगली फिल्म अनुराग बासु की ‘मेट्रो: इन दिनों’ है। यह इस साल 13 सितंबर को रिलीज होगी। इस अलावा एक्ट्रेस ‘मिशन मंगल’ फेम डायरेक्टर जगन शक्ति की एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगी।

Lok Sabha Chunav 2024 : गृह मंत्री अमित शाह आज छिंदवाड़ा आएंगे, दशहरा मैदान में संबोधित करेंगे, सीएम ने कही ये बात

Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:28 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 11:49 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : गृह मंत्री अमित शाह आज छिंदवाड़ा आएंगे, दशहरा मैदान में संबोधित करेंगे, सीएम ने कही ये बात

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। आज गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा आएंगे और दशहरा मैदान में दोपहर साढ़े बारह बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।

#WATCH | Bhopal: On Chhindwara Lok Sabha constituency, Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, “As we speak’s the final day to fill out the shape within the first part. I’m going to Chhindwara, Balaghat and Jabalpur. I hope the BJP will win unanimously on this area…Chhindwara has grow to be… pic.twitter.com/jG5qjCFRMS

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 27, 2024

यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव ने दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि छिंदवाड़ा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी संतोष पारीक, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष डॉ शेषराव यादव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

खबर अपडेट हो रही है…

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

काम की खबर: क्या आप भी पॉलिसी सरेंडर करने का बना रहे मन, पहले जान लें IRDAI के नए नियम

IRDAI coverage give up इरडा के नए नियमों के मुताबिक, यदि पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी को तय अवधि के अंदर ही वापस करता है तो उसे कमाई और बचत हिस्से का भुगतान किया जाता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 11:15 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 11:16 AM (IST)

काम की खबर: क्या आप भी पॉलिसी सरेंडर करने का बना रहे मन, पहले जान लें IRDAI के नए नियम
सुगम पोर्टल बीमा पॉलिसी के लिए ई-मार्केटप्लेस के रूप में काम करेगा।

HighLights

  1. यदि पॉलिसी खरीदने के 3 साल के भीतर सरेंडर की जाती है तो वापसी मूल्य समान या उससे भी कम रहने की संभावना है।
  2. जिस पॉलिसी को चौथे से 7वें वर्ष तक वापस किया जाता है, उनके वापसी मूल्य में मामूली वृद्धि हो सकती है।
  3. बीमा में वापसी मूल्य का अर्थ है बीमा कंपनियों के पॉलिसी को उसकी परिपक्वता तिथि से पहले पॉलिसी खत्म करने पर भुगतान की गई राशि से है।

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने मंगलवार को कई नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। नए नियमों के तहत अब बीमा पॉलिसी वापस करने या सरेंडर करने से जुड़े शुल्क को लेकर नया अपडेट दिया गया है। बीमा कंपनियों को सरेंडर करने के शुल्क के बारे में पहले से जानकारी देनी होगी। इस संबंध में नए नियम 1 अप्रैल, 2024 से लागू हो जाएंगे।

3 साल की अवधि में सरेंडर

इरडा के नए नियमों के अनुसार, यदि पॉलिसी खरीदने के 3 साल के भीतर सरेंडर की जाती है तो वापसी मूल्य समान या उससे भी कम रहने की संभावना है। जिस पॉलिसी को चौथे से 7वें वर्ष तक वापस किया जाता है, उनके वापसी मूल्य में मामूली वृद्धि हो सकती है। बीमा में वापसी मूल्य का अर्थ है बीमा कंपनियों के पॉलिसी को उसकी परिपक्वता तिथि से पहले पॉलिसी खत्म करने पर भुगतान की गई राशि से है।

इरडा के नए नियमों के मुताबिक, यदि पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी को तय अवधि के अंदर ही वापस करता है तो उसे कमाई और बचत हिस्से का भुगतान किया जाता है। इरडा ने कहा है कि ’34 नियमों को 6 नियमों में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा ने पहले उपभोक्ताओं के हित के लिए बीमा सुगम पोर्टल की मंजूरी दी है। सुगम पोर्टल बीमा पॉलिसी के लिए ई-मार्केटप्लेस के रूप में काम करेगा। यहां कस्टमर अलग-अलग पॉलिसी को कंपेयर कर सकते हैं।

इरडा के मुताबिक, यह बीमा क्षेत्र के सभी ग्राहक, बीमा कंपनी, मध्यस्थों और एजेंटों के लिए वन-स्टाप सॉल्यूशन प्लेटफार्म की तरह काम करेगा। पूरे बीमा क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इस पोर्टल को जल्द लॉन्च करने की तैयारी हो रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Shraddha Kapoor and Karan Johar have been seen hugging | श्रद्धा कपूर और करण जौहर गले मिलते दिखे: करिश्मा कपूर, बॉबी देओल समेत अन्य सेलेब्स नजर आए, कियारा और कृति मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में एक अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स को स्पॉट किया गया। करण जौहर और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे से गले मिलते दिखे। श्रद्धा व्हाइट फिटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस फिलहाल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में दिखी थीं। दिशा पाटनी व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में आईं। इन सेलेब्स के अलावा मौनी रॉय, बॉबी देओल, अनन्या पांडे, मृणाल ठाकुर भी दिखे।
फोटोज देखें..

श्रद्धा कपूर और करण जौहर गले मिलते नजर आए।

श्रद्धा कपूर और करण जौहर गले मिलते नजर आए।

करिश्मा कपूर 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं।

करिश्मा कपूर ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थीं।

अनन्या पांडे स्ट्राइप्ड फॉर्मल आउटफिट में दिखीं।

अनन्या पांडे स्ट्राइप्ड फॉर्मल आउटफिट में दिखीं।

दिशा पाटनी हाल ही में 'योद्धा' में नजर आई थीं।

दिशा पाटनी हाल ही में ‘योद्धा’ में नजर आई थीं।

मृणाल ठाकुर स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उनकी हेयरस्टाइल सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही।

मृणाल ठाकुर स्टाइलिश लुक में नजर आईं। उनकी हेयरस्टाइल सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही।

बॉबी देओल पिछले साल 'एनिमल' में दिखे थे। अबरार के रोल के लिए उन्हें खूब तारीफें मिली।

बॉबी देओल पिछले साल ‘एनिमल’ में दिखे थे। अबरार के रोल के लिए उन्हें खूब तारीफें मिली।

मौनी रॉय ग्लैमरस अंदाज में दिखीं।

मौनी रॉय ग्लैमरस अंदाज में दिखीं।

कियारा आडवाणी सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। एक्ट्रेस कैजुअल लुक में स्पॉट की गईं। बता दें, कियारा जल्द ही ‘गेम चेंजर’ में राम चरण के साथ नजर आएंगी। कृति सेनन को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर आज आएंगे मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव, शहीद स्‍मारक से कलेक्‍ट्रे्ट तक करेंगे रोड शो

Lok Sabha Chunav 2024 : आज भाजपा प्रत्‍याशी आशीष दुबे नामांकन पत्र जमा करेंगे। मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव बालाघाट और छिंदवाड़ा भी जाएंंगे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:18 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 09:39 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर आज आएंगे मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव, शहीद स्‍मारक से कलेक्‍ट्रे्ट तक करेंगे रोड शो

HighLights

  1. दोनों पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आज मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव चुनावी दौरो पर जबलपुर आ रहे हैं, वाे रोड शो शहीद स्‍मारक से कलेक्‍ट्रे्ट करेंगे। आज भाजपा प्रत्‍याशी आशीष दुबे नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव बालाघाट और छिंदवाड़ा भी जाएंंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

दोनों पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं

लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 27 मार्च को जबलपुर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे। जबलपुर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नामांकन रैली गोलबाजार से शुरू होगी।

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव की नामांकन रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार राज्यसभा सांसद विवेक तन्‍खा शामिल होंगे। छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली में भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेता शामिल होंगे। नामांकन उपरांत नेत्रा द्वय दशहरा मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी की नामांकन रैली में बुधवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार की नामांकन रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु