Anuppur Highway Accident: श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, 13 लोग हुए घायल

Anuppur Highway Accident: सभी पुष्पराजगढ़ के कोहका से छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिला अंतर्गत देवी स्थल मरही माता के दर्शन करने जा रहे थे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:12 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:18 PM (IST)

Anuppur Road Accident: श्रद्धालुओं से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, 13 लोग हुए घायल
दुर्घटना में घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती।

HighLights

  1. चालक अचानक रास्ते में गुजर रहे मवेशी को देखकर अपना नियंत्रण खो बैठा।
  2. गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई।
  3. एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को राजेंद्र ग्राम अस्पताल पहुंचाया गया।

Anuppur Highway Accident: नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। पुलिस और यातायात विभाग की लापरवाही से माल वाहक वाहन में सवारी ढोई जा रही है। डिंडौरी जिले की घटना से सबक ना तो जनमानस ले रहा है और ना ही सरकारी तंत्र, लिहाजा सड़क पर नियम रोज टूट रहे हैं, खासकर ग्रामीण अंचल में।

बुधवार की सुबह पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र एवं राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नोनघुटी के समीप स्टेट हाईवे रोड को जोड़ने वाली जिला मार्ग में एक माल वाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में लगभग 13 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें पहले राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया। फिर जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया है।

राजेंद्र ग्राम पुलिस से मिली जानकारी अनुसार माल वाहक वाहन एमपी 65 जीए 2902 में पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहका से श्रद्धालुओं का एक समूह बैठा। ये सभी छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिला अंतर्गत देवी स्थल मरही माता के दर्शन करने जा रहे थे।

naidunia_image

बताया गया ग्राम नोनघुटी से कुछ दूर पहले तेज रफ्तार वाहन का चालक अचानक रास्ते में गुजर रहे मवेशी को देखकर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई। पिकअप वाहन रामसेवक पिता राम प्रसाद सिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम कोहका चला रहा था। वह भी घायल हुआ है। एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को राजेंद्र ग्राम अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना में बालेंद्र पिता चट्टू सोनकर 30 वर्ष निवासी ग्राम कोहका, कुसुम पिता आनंद सिंह 38 वर्ष ग्राम देवरा, प्रेम पिता नर्मदा सिंह 30 वर्ष कोहका, गजेंद्र पिता दलबीर सिंह 15 वर्ष ग्राम देवरा, मनीष पिता दिलीप आठ वर्ष देवरा, रोशनी पिता मुन्ना सिंह सोलह वर्ष, अंकित पिता आनंद सिंह 24 वर्ष, मन्ना पिता भान सिंह 42 वर्ष, तीरथ पिता मन्ना सिंह 24 वर्ष सभी निवासी देवरा, गौतम पिता संपत सिंह 25 वर्ष, रिंकू पिता बजरंग सिंह 17 वर्ष, राजू पिता धन्नू सिंह 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम कोहका शामिल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

आप का दावा ED कस्टडी में गिरा अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल, डॉक्टरों ने बताया खतरनाक स्तर

आप ने दावा किया है कि ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह शुगर से जूझ रहे हैं। उनका शुगर लेवल बहुत नीचे गिर कर 46 तक पहुंच गया है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:45 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 03:45 PM (IST)

आप का दावा ED कस्टडी में गिरा अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल, डॉक्टरों ने बताया खतरनाक स्तर
अरविंद केजरीवाल की बिगड़ी तबियत

एजेंसी, नई दिल्ली। आप ने दावा किया है कि ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह शुगर से जूझ रहे हैं। उनका शुगर लेवल बहुत नीचे गिर कर 46 तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि शुगर का इस स्तर तक जाना बहुत ही खतरनाक है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Madgaon Categorical Field Workplace Assortment Replace; Swatantrya Veer Savarkar | Yodha Field Workplace | मंगलवार को ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने कमाए 1.46 करोड़: 5 दिनों में 10 करोड़ नहीं कमा पाई ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, ‘शैतान’ 200 करोड़ के करीब

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की कमाई में मंगलवार को फिर से ड्रॉप देखने को मिला। फिल्म ने पांचवे दिन देशभर में 1 करोड़ 7 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही 5 दिनों में इसका टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9 करोड़ 32 लाख रुपए हो गया है।

वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 5 दिनों में 12 करोड़ 41 लाख रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म से रणदीप हुड्डा ने बतौर डायरेक्ट भी डेब्यू किया है। इसमें उनके अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी नजर आ रहे हैं।

चौथे दिन ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने कमाए 1.46 करोड़
वहीं कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 1 करोड़ 46 लाख रुपए का बिजनेस किया। इससे पहले 4 दिनों में फिल्म में 9 करोड़ 88 लाख रुपए कमाए थे। अब 5 दिनों में इसका कलेक्शन 11 करोड़ 34 लाख रुपए हो गया है।

यह बतौर डायरेक्टर कुणाल की पहली फिल्म है। इसमें दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

19वें दिन ‘शैतान’ ने कमाए 2.25 करोड़
इन दाेनों फिल्मों के अलावा अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ तीसरे हफ्ते में भी कमाल के बिजनेस कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा 2 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 134.17 करोड़ रुपए हो चुका है।

इससे पहले होली एक्सटेंडेड वीकेंड पर फिल्म ने शुक्रवार को 2.52 करोड़, शनिवार को 4.57 करोड़, रविवार को 4.11 करोड़ और सोमवार को 3.04 करोड़ रुपए कमाए थे। वर्ल्डवाइड शैतान ने सोमवार तक 187.82 करोड़ रुपए कमा लिए थे।

Titanic Floating Door Public sale Worth; Offered For Rs 5.99 Crores | 5.99 करोड़ में बिका टाइटैनिक का ‘फ्लोटिंग डोर’: क्लाइमैक्स में इसी दरवाजे ने बचाई थी रोज डॉसन की जान, रियल टाइटैनिक का हिस्सा था

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘टाइटैनिक’ रिलीज के 26 साल बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक डॉसन और केट विंसलेट ने रोज डॉसन नाम का लीड रोल प्ले किया था।

शूटिंग के दौरान लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट को सीन समझाते डायरेक्टर जेम्स कैमरून। फिल्म के क्लाइमैक्स में इस फ्लोटिंग डोर का यूज किया गया था।

शूटिंग के दौरान लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट को सीन समझाते डायरेक्टर जेम्स कैमरून। फिल्म के क्लाइमैक्स में इस फ्लोटिंग डोर का यूज किया गया था।

फिल्म में यूज किए गए दरवाजे की हुई नीलामी
फिल्म के अंत में RMS टाइटैनिक डूब जाने के बाद रोज एक लकड़ी के दरवाजे की मदद से अपनी जान बचाती है। हाल ही में फिल्म में इस्तेमाल किए गए इस दरवाजे की नीलामी हुई और यह $718,750 यानी कि तकरीबन 5 करोड़ 99 लाख रुपए में बेचा गया।

यह गेट रियल टाइटैनिक के फर्स्ट क्लास लाउंज एंट्रेंस गेट के ठीक ऊपर मौजूद रहे डोर फ्रेम का हिस्सा है।

यह गेट रियल टाइटैनिक के फर्स्ट क्लास लाउंज एंट्रेंस गेट के ठीक ऊपर मौजूद रहे डोर फ्रेम का हिस्सा है।

द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक नीलामी के दौरान कई फैंस ने सोचा कि यह सिर्फ लकड़ी का एक पैनल है। हालांकि, हेरिटेज ऑक्शन्स ट्रेजर्स ने यह जानकारी दी कि यह रियल टाइटैनिक के फर्स्ट क्लास लाउंज एंट्रेंस गेट के ठीक ऊपर मौजूद रहे डोर फ्रेम का हिस्सा है।

1 करोड़ में बिकी रोज की ड्रेस
इसके अलावा इवेंट में उस शिफॉन ड्रेस की भी नीलामी हुई जिसे फिल्म में रोज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस केट विंसलेट ने पहना था। यह $125,000 यानी तकरीबन 1.05 करोड़ रुपए में बिकी।

फिल्म में केट ने यह शिफॉन ड्रेस पहनी थी जो 1.05 करोड़ में बिकी।

फिल्म में केट ने यह शिफॉन ड्रेस पहनी थी जो 1.05 करोड़ में बिकी।

नीलामी से जुटाए कुल 131 करोड़ रुपए
हेरिटेज ऑक्शन्स ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इस नीलामी से उन्होंने 131 करोड़ रुपए जुटाए। इसके साथ ही यह प्रॉप और कॉस्ट्यूम कलेक्शन की मोस्ट सक्सेसफुल सेल में से एक बन चुकी है।

1998 में हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में ‘टाइटैनिक’ ने 14 नॉमिनेशंस में से 11 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। यह जेम्स कैमरून की ही ‘अवतार’, ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

Lok Sabha Election 2024: कमल नाथ महाकोशल, अरुण यादव और उमंग सिंघार संभालेंगे मालवांचल, भाजपा ने भी मुकाबले में उतारे दिग्गज

इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है तो कांग्रेस के सामने अपना वजूद बनाए रखने की चुनौती है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:50 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 02:50 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024:  कमल नाथ महाकोशल, अरुण यादव और उमंग सिंघार संभालेंगे मालवांचल, भाजपा ने भी मुकाबले में उतारे दिग्गज

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मैदान संभालेंगे।
  2. भाजपा ने बनाए सात क्लस्टर, ग्वालियर-चंबल भूपेंद्र सिंह, महाकोशल कैलाश विजयवर्गीय और विंध्य अंचल देखेंगे प्रहलाद सिंह पटेल
  3. भारतीय जनता पार्टी मध्‍य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है

राज्‍य ब्‍यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मैदान संभालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए अभी वे अपने चुनाव पर फोकस करेंगे। जबकि, कमल नाथ महाकोशल, विवेक तन्खा बुंदेलखंड, अरुण यादव और उमंग सिंघार मालवांचल, अजय सिंह विंध्य और डा.गोविंद सिंह ग्वालियर-चंबल अंचल की सीटों को देखेंगे।

उधर, भाजपा ने भी वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार दिया है। प्रदेश को सात क्लस्टर में बांटकर उसके प्रभारी बनाए गए हैं। ग्वालियर-चंबल में भूपेंद्र सिंह, महाकोशल में कैलाश विजयवर्गीय, बुंदेलखंड में डा.नरोत्तम मिश्रा, विंध्य में प्रहलाद सिंह पटेल, मालवांचल में जगदीश देवड़ा और विश्वास सारंग के साथ मध्य भारत अंचल में राजेंद्र शुक्ल मोर्चा संभालेंगे।

भारतीय जनता पार्टी जहां प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है तो कांग्रेस के सामने अपना वजूद बनाए रखने की चुनौती है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने रणनीति के तहत उन सीटों पर फोकस किया है जहां विधानसभा चुनाव में उसे मतदाताओं का सहारा मिला था।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की महाकोशल अंचल में पकड़ है इसलिए उन्हें इसी अंचल की सीटों पर सक्रिय होने के लिए कहा गया है। वे विधानसभा चुनाव के बाद से छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में ही सक्रिय हैं। दो बार सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। यहां से उनके बेटे नकुल नाथ चुनाव लड़ रहे हैं।

बैतूल, बालाघाट और जबलपुर में कमल नाथ समर्थक बड़ी संख्या में हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का विंध्य में प्रभाव है। इसे देखते हुए उन्हें रीवा, सीधी, सतना समेत आसपास की सीटों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। चूंकि, अरुण यादव अब चुनाव नहीं लड़ रहे हैं इसलिए उन्हें मालवा और निमाड़ के क्षेत्र में सक्रिय किया जा रहा है तो उमंग सिंघार मालवांचल की आदिवासी सीटों पर काम करेंगे। दोनों का यहां जनाधार है।

विवेक तन्खा को सागर संभाग और डा.गोविंद सिंह को ग्वालियर-चंबल अंचल पर ध्यान देने के लिए कहा है। डा.सिंह मुरैना से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। ग्वालियर और भिंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता भी है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं।

उधर, भाजपा ने सभी 29 सीटों को जीतने के लिए प्रदेश को सात क्लस्टर में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है।प्रबंधन कौशल में माहिर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को ग्वालियर-चंबल अंचल का प्रभारी बनाया है। वे विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के भरोसेमंद हैं। तोमर की रणनीति को जमीन पर उतारने का काम भूपेंद्र सिंह ही करेंगे। उल्लेखनीय है कि

मुरैना, ग्वालियर और भिंड लोकसभा क्षेत्र से तोमर समर्थकों को प्रत्याशी बनाया गया है। महाकोशल अंचल की जिम्मेदारी संगठन कौशल और चुनाव प्रबंधन में माहिर कैलाश विजयवर्गीय को दी गई है। वे कांग्रेस के अभेद गढ़ छिंदवाड़ा को भेदने के लिए दो-तीन बार दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस के कई नेताओं का दलबदल उनके मार्गदर्शन में हुआ तो वे अब बूथ प्रबंधन की जमावट में जुटे हैं। खजुराहो समेत बुंदेलखंड क्षेत्र की अन्य सीटों का जिम्मा डा.नरोत्तम मिश्रा को दिया है तो विंध्य में प्रहलाद सिंह पटेल, मालवांचल में जगदीश देवड़ा और विश्वास सारंग के साथ मध्य भारत अंचल में राजेंद्र शुक्ल मोर्चा संभालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र में स्वयं के लिए प्रचार करने के साथ अलग-अलग सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करने के लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव पहले चरण के नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण में शामिल सीटों पर जाएंगे। सभी मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली लोकसभा सीटों पर ध्यान देेने के लिए कहा गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Salman Khan declares Akshay Kumar, Tiger Shroff’s Bade Miyan Chote Miyan successful | सलमान की भविष्यवाणी, बहुत बड़ी हिट होगी बड़े मियां-छोटे मियां: कहा- टाइगर और सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ना होगा; अक्षय बोले- टाइगर जिंदा था और रहेगा

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान ने भविष्यवाणी कर दी है कि बड़े मियां-छोटे मियां बहुत बड़ी हिट होगी। सलमान को फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद आया है। वो चाहते हैं कि यह फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है का भी रिकॉर्ड तोड़ दे। उन्होंने इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर को मेंशन भी किया है।

अली अब्बास जफर ने ही सलमान खान की इन दोनों फिल्मों का डायरेक्शन किया था। सुल्तान ने 623 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, वहीं टाइगर जिंदा है ने 570 करोड़ रुपए का ओवरऑल बिजनेस किया था। सलमान के ट्वीट के जवाब में अक्षय कुमार का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने लिखा है कि टाइगर जिंदा था और रहेगा।

सलमान खान ने क्या लिखा, पढ़िए
अक्की और टाइगर आप दोनों को आपकी इस फिल्म के लिए बेस्ट ऑफ लक, ये फिल्म बहुत बड़ी हिट होगी। मुझे ट्रेलर काफी पसंद आया है। अली, अब आप इस फिल्म के जरिए सुल्तान और टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तोड़ दीजिए। मुझे उम्मीद है कि आप हिंदुस्तान को हिंदुस्तान की जनता आप को ईदी देगी।

अक्षय ने लिखा- टाइगर जिंदा है और रहेगा
सलमान के इस ट्वीट के जवाब में अक्षय कुमार ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा- सलमान भाई, आपका शुक्रिया। टाइगर जिंदा था और रहेगा, लेकिन हम उम्मीद करेंगे अली का जादू ऐसा चले कि बड़े मियां-छोटे मियां भी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर सके।

अली अब्बास जफर ने सलमान के ट्वीट के जवाब में लिखा- आप जैसा कोई दूसरा नहीं है सलमान भाई, आपको बहुत सारा प्यार।

बड़े मियां-छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज हुआ, देश विरोधियों से लड़ते आए नजर आए अक्षय-टाइगर
कल यानी 26 मार्च को फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां का ट्रेलर जारी किया गया। साढ़े 3 मिनट के इस ट्रेलर में अक्षय और टाइगर देश को एक ऐसे दुश्मन से बचाते नजर आ रहे हैं जिसकी ना कोई पहचान और ना ही कोई चेहरा। ट्रेलर में दिखाया है कि विलेन साइंटेस्ट कबीर (पृथ्वीराज) ने एक ऐसा हथियार चुरा लिया है जिससे पूरे देश का विनाश हो सकता है।

पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन बने हैं।

पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन बने हैं।

फिल्म में अक्षय-टाइगर और पृथ्वीराज के अलावा मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होनी थी। अब यह ईद के मौके पर 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं…
सुल्तानपुर लोकसभा सीट: टिकट तो मिलना ही था, बेटे वरुण के अलावा नहीं थी मेनका गांधी की कोई कमजोर कड़ी

Sultanpur Lok Sabha seat: आठ बार की सांसद मेनका गांधी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही और जनता की समस्याओं के प्रति मुखर भी रहीं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:10 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 02:16 PM (IST)

सुल्तानपुर लोकसभा सीट: टिकट तो मिलना ही था, बेटे वरुण के अलावा नहीं थी मेनका गांधी की कोई कमजोर कड़ी
चर्चा यह भी है कि यदि भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस भी ऑफर दे चुकी है।

HighLights

  1. 2014 में वरुण गांधी ने सुल्तानपुर सीट से जीत दर्ज की थी
  2. 2019 में पार्टी ने बदल दी थी मां बेटे की सीटें
  3. इस बार वरुण को पीलीभीत से नहीं मिला टिकट

अजय सिंह, सुल्तानपुर। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि उनके बेटे वरुण गांधी को पीलीभीत से टिकट नहीं मिला है। चर्चा यही है कि भाजपा ने मेनका गांधी पर एक बार फिर भरोसा क्यों जताया और वरुण का टिकट क्यों कटा? अब वरुण के पास क्या विकल्प हैं?

Sultanpur Lok Sabha seat: कोई कारण नहीं मेनका का टिकट काटने का

  • भाजपा ने भले ही वरुण गांधी को पीलीभीत से टिकट न दिया हो, लेकिन मेनका गांधी का टिकट काटने का पार्टी को कोई कारण नजर नहीं आया।
  • आठ बार की सांसद मेनका गांधी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही और जनता की समस्याओं के प्रति मुखर भी रहीं।
  • गांवों में चौपाल का आयोजन हो या केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना, मेनका गांधी कहीं कमतर नजर नहीं आईं।
  • बेटे वरुण गांधी के समय-समय पर दिए बयानों को नजरअंदाज कर दें, तो कोई फैक्टर मेनका गांधी के खिलाफ नहीं था। यही कारण है कि उन्हें एक बार फिर मैदान में उतारा गया है।
  • naidunia_image

    Pilibhit Lok Sabha seat: अब क्या करेंगे वरुण गांधी

    वरुण गांधी को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं रही हैं। भाजपा में एक धड़ा कह रहा है कि पार्टी उन्हें रायबरेली से मैदान में उतार सकती है।

    चर्चा यह भी है कि यदि भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस भी ऑफर दे चुकी है।

    वैसे मेनका गांधी ने सभी तरह की अटकलों खारिज किया है और कहा है कि वो 1 अप्रैल को सुल्तानपुर पहुंच रही हैं और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव ने नामांकन पत्र भरा

    Lok Sabha Chunav 2024 : राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा, पूर्व विधायक संजय यादव मौजूद रहे

    By Dheeraj kumar Bajpai

    Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:21 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 02:21 PM (IST)

    Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव ने नामांकन पत्र भरा

    Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर से लोकसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश यादव ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा, पूर्व विधायक संजय यादव मौजूद रहे। पूर्व नगर अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी संभाल चुके दिनेश यादव का नाम करीब करीब तय था।

    गांव से शहर तक राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ी

    लोक सभा चुनाव के नजदीक आते ही गांव से शहर तक राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ी। भाजपा से आशीष दुबे को उम्‍मीदवार बनाया गया है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा से मुकाबला करने टिकट तय है। कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक पुष्टि के बाद उत्‍साह चरम पर है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

    Bhopal Information: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे

    आरोपित डरा-धमकाकर लटेरी के जंगलों में ले गए थे युवती को। अनजान व्यक्ति की मदद से युवती कर सकी स्वजनों से फोन पर संपर्क। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी।

    By Ravindra Soni

    Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 01:46 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 01:46 PM (IST)

    Bhopal News: जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे
    प्रतीकात्मक चित्र

    भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी के बैरसिया थाना इलाके में एक युवती को उसका परिचित युवक अपने दोस्त के साथ बहला-फुसला कर लटेरी के जंगल में ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के बेहोश होने पर दोनों उसे जंगल में छोड़‌कर भाग निकले। डोश में आने पर किसी तरह युवती ने अनजान व्यक्ति की मदद से स्वजन से संपर्क किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है

    मामा के घर रह रही युवती

    बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक मूलतः विदिशा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती पिछले कुछ माह से बैरसिया क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर रह रही है। विदिशा में रहने के दौरान युवती का वहां रहने वाले नीतेश प्रजापति से परिचय हो गया था। उनके बीच फोन पर भी बातचीत होती थी। 24 मार्च को युवती मामा के घर पर थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नीतेश ने उसे गांव से बाहर मिलने के लिए बुलाया था। युवती वहां पहुंची, तो नीतेश के साथ उसका दोस्त शेखर केवट भी मिला। दोनों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को साथ चलने के लिए मजबूर कर दिया।

    अनजान व्यक्ति ने की मदद

    युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों उसे लेकर लटेरी के जंगल में पहुंचे। शेखर जंगल के बाहर सड़क पर बाइक लेकर खड़ा रहा। नीतेश उसे जबरन जंगल में अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़‌ने पर वह बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि उसके आसपास कोई नहीं है। वह किसी तरह जंगल से बाहर निकली। एक अनजान व्यक्ति से मदद मांगते हुए उसके फोन से उसने अपने मामा को घटना के बारे में बताया। उधर भांजी के लापता होने की सूचना थाने में देने के बाद मामा भी उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

    Lok Sabha Election 2024: बंगाल में 'बाहरी' प्रत्‍याशी का मुद्दा बनेगा बड़ा सवाल, भाजपा ने टीएमसी को आड़े हाथ लिया

    10 मार्च को टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशी घेाषित कर दिए हैं तो उस पर भी बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने पर बात कही जाने लगी है।