Ranbir Kapoor arrived to examine his new home, Alia and mom Neetu Kapoor have been seen collectively | अपने नए घर का मुआयना करने पहुंचे रणबीर कपूर: पिछले तीन साल से चल रहा है काम; शिफ्टिंग को लेकर अभी जानकारी नहीं

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर आज अपने नए घर का मुआयना करने पहुंचे। मुंबई के बांद्रा में बन रहा यह घर ऋषि कपूर ने 1980 में खरीदा था। पिछले तीन-चार साल से इस घर का रिकंस्ट्रक्शन हो रहा है। रणबीर और आलिया आए दिन यहां आकर तैयारियों का जायजा लेते हैं।

रणबीर कपूर बुधवार को अपने नए घर का मुआयना करने पहुंचे।

रणबीर कपूर बुधवार को अपने नए घर का मुआयना करने पहुंचे।

1980 में ऋषि कपूर ने इस घर को खरीदा था
ऋषि और नीतू कपूर ने 1980 में इस घर को खरीदा था और इसे अपनी मां कृष्णा राज के नाम पर रखा था। आलिया के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद रणबीर कपूर ने इस घर के रिनोवेशन का जिम्मा उठाया।

इस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में सबके रहने की व्यवस्था
रणबीर और आलिया इस घर में कब शिफ्ट होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। घर का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फ्लोर पर रणबीर पत्नी आलिया और बेटी के साथ रहेंगे।

एक फ्लोर में नीतू कपूर के रहने की जगह होगी। एक पूरा फ्लोर सिर्फ ऑफिस के लिए बनाया जाएगा। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर के लिए भी रहने की व्यवस्था होगी। इस घर में स्वीमिंग पूल भी देखने को मिलेगा।

रणबीर कपूर और आलिया समय-समय पर यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते रहते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया समय-समय पर यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते रहते हैं।

अभी फैमिली के साथ वास्तु अपार्टमेंट में रहते हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर अपनी फैमिली के साथ फिलहाल मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी और आलिया की शादी भी इसी अपार्टमेंट में हुई थी। दोनों ने शादी से पहले यहां बहुत वक्त बिताया था, इसी वजह से उन्होंने शादी के लिए इसी वेन्यू को चुना।

Janjgir Champa Information:पड़ोसी के दामाद ने की पति पत्नी की पिटाई

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पति पत्नी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा के किशन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदल यादव का उसके दामाद चिरंजीव यादव से एक साल पूर्व शादी के समय से बारात में विवाद हुआ था।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 05:50 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 05:50 PM (IST)

Janjgir Champa News:पड़ोसी के दामाद ने की पति पत्नी की पिटाई

जांजगीर चांपा। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पति पत्नी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा के किशन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदल यादव का उसके दामाद चिरंजीव यादव से एक साल पूर्व शादी के समय से बारात में विवाद हुआ था।

जिसे लेकर पुरानी रंजिश रखता था सोमवार को होली के दिन इंदल यादव के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। जिसे लेकर होली के दिन मारपीट की गई थी मगर इस बात को लेकर पुलिस से किसी प्रकार की शिकायत उसके द्वारा नही की गई थी। वही मंगलवार की सुबह घर आकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर गया था उस समय घर पर नहीं था। कुछ देर बाद जब घर आया तो उसकी पत्नी संजू लता यादव ने बताया कि घर में आकर मारने पीटने की धमकी देकर गया है। जानकारी मिलने पर वह और पत्नी के साथ सिटी कोतवाली थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।

जिसकी जानकारी चिरंजी यादव को होने पर शाम करीबन 5.30 से 6 बजे के बीच 4 से 5 अन्य साथियों के साथ घर के अंदर घुसा और उसकी पत्नी से पहले मारपीट की गई और उसके खिलाफ रिपोर्ट किए हो कहकर उसके साथ भी बांस के डंडे और हाथ मुक्के से मारपीट की गई । जिससे पति पत्नी दोनो के सिर पर गंभीर चोट आई है। वही दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ है। तीनो का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

वर्जन

मारपीट की घटना सामने आई है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है, पीड़ित की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपितो की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

– प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर

0-0

चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भेजा कारण बताओ नोटिस, कंगना और ममता पर की थी अभद्र टिप्पणी

भारत चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता और भाजपा सांसद दिलीप घोष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इलेक्शन कमीशन ने सुप्रिया के एक्स हैंडल पर एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर किए गए पोस्ट के लिए नोटिस जारी किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:47 PM (IST)

चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भेजा कारण बताओ नोटिस, कंगना और ममता पर की थी अभद्र टिप्पणी
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत।

एएनआई, नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता और भाजपा सांसद दिलीप घोष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इलेक्शन कमीशन ने सुप्रिया के सोशल मीडिया हैंडल पर एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर किए गए पोस्ट के लिए नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को 29 मार्च शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है।

सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया

सोमवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया। इसमें कंगना रनोट की तस्वीर थी। विवाद बढ़ने पर श्रीनेता ने सफाई दी कि वह कभी भी किसी महिला के बारे में इस तरह की निजी और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘कई लोगों के पास मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक है। उनमें से किसी ने बेहद अनुचित पोस्ट किया है।’ जैसे ही मुझे पता चला मैंने वह पोस्ट हटा दी। बाद में उन्होंने बताया कि एक्स हैंडल पर पैरोडी अकाउंट ने यह आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

ममता बनर्जी के लिए दिलीप घोष ने थी टिप्पणी

दुर्गापुर में पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा था कि ममता बनर्जी जहां भी जाती हैं। खुद को उस राज्य की बेटी बताती है। उन्होंने कहा, जब दीदी (ममता बनर्जी) गोवा जाती हैं, तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं। जब वह त्रिपुरा जाती हैं तो कहती हैं कि त्रिपुरा की बेटी हैं। उन्हें पहले अपने पिता की पहचान करनी चाहिए। बाद में उन्होंने अपने टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका बंगाल की सीएम के खिलाफ कोई व्यक्तिगत विवाद या शिकायत नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Khandwa Information: बदमाश बोला- मैं पुलिस को कुछ नहीं समझता और आरक्षक को मार दिया थप्पड़

Khandwa Information: आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:27 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 05:03 PM (IST)

Khandwa News: बदमाश बोला- मैं पुलिस को कुछ नहीं समझता और आरक्षक को मार दिया थप्पड़
शिवना गांव में पुलिस आरक्षक से मारपीट।

Khandwa Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। ‘मैं पुलिस को कुछ नहीं समझता’ कहकर एक बदमाश ने आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। बदमाश यहीं नहीं रुका उसने आरक्षक की कालर पकड़ झूमाझटकी भी की। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामला जावर थाना क्षेत्र का है। आरक्षक सुरेश चौहान ने रिपोर्ट की कि बुधवार को कालर पवन पाटीदार निवासी शिवना रुखड़ू नामक व्यक्ति को दराती लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा हैं।

रुखडू मुझसे शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांग रहा था, नहीं दिए बोल रहा है कि तू घर से निकल, आज तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। तब मैं पायलट विशाल महाजन के साथ डायल-100 गाड़ी से खंडवा के ग्राम शिवना में दोपहर 12.50 बजे कालर पवन पाटीदार के घर के सामने पहुंचा। वहां पर एक व्यक्ति हाथ में दराती लिए खड़ा था और उस व्यक्ति के सिर में चोट लगी हुई थी।

naidunia_image

मैंने उस व्यक्ति को बोला कि क्यों परेशान कर रहा है तो वह बोला कि तू कौन होता है। मुझसे पूछने वाला, तू किसके कहने पर आया है, मैं पुलिस को कुछ नही समझता हूं। मैंने कहा-तेरे खिलाफ पुलिस की डायल-100 पर सूचना प्राप्त हुई है, इसलिए आया हूं और मैंने उसके हाथ से दराती छीनी तो उस व्यक्ति ने मुझे शासकीय ड्यूटी के दौरान गालियां देकर मुझे थप्पड़ मारा और मेरी कालर पकड़ झूमाझटकी करने लगा। तब पायलट विशाल महाजन ने बीच-बचाव कर अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया।

फिर गांव के पवन पाटीदार, सावन पाटीदार ने आकर बीच-बचाव किया। तो वह बोलने लगा कि अगर कभी तू यहां आया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। तब मैंने बीच-बचाव करने वालों की मदद से उसे पकड़ा। उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रुखडू पुत्र कल्याण निवासी ग्राम परेठी जिला खंडवा का होना बताया।

सरपंच ने भी दर्ज कराई शिकायत

उक्त आरोपित के खिलाफ गांव के सरपंच ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 11.45 बजे मैं मेरे घर से ब्रह्मगीर बाबा मंदिर जाने के लिए निकला तो रुखडू पिता कल्याण निवासी परेठी का हाथ में दराती लेकर मेरे पास आकर मुझसे शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांग कर रहा था।

रुपये देने से मना किया तो उसने मुझसे कहा कि मैं यहां का मुखिया दादा हूं, तू मुझे नहीं जानता। रुपये दें, नहीं तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर दराती लेकर आया। मैंने रुखडू को पकड़ा तो उसके हाथ से दराती छूटकर गिर गई। तब रुखडू ने मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

पंजाब में AAP को बड़ा नुकसान, BJP में शामिल हुए सांसद रिंकू कुमार व विधायक शीतल अंगरूल

जाब में लोकसभा चुनाव से पहले आप को नुकसान हो गया है। उनके जालंधर सांसद रिंकू कुमार व जालंधर पश्चिम विधानसभा से विधायक शीतल अंगरूल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:47 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:49 PM (IST)

पंजाब में AAP को बड़ा नुकसान, BJP में शामिल हुए सांसद रिंकू कुमार व विधायक शीतल अंगरूल
पंजाब में आप के सांसद व विधायक ने छोड़ी पार्टी।

एएनआई, नई दिल्ली। पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आप को नुकसान हो गया है। उनके जालंधर सांसद रिंकू कुमार व जालंधर पश्चिम विधानसभा से विधायक शीतल अंगरूल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान रिंकू कुमार ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लिए काम नहीं कर पा रहा था।

#WATCH | After becoming a member of BJP, Sushil Kumar Rinku says, “It’s true that the guarantees I made to the individuals of Jalandhar weren’t fulfilled as a result of my occasion (AAP) didn’t help me. I’m impressed with the working model of PM Narendra Modi and Union House Minister Amit Shah…” pic.twitter.com/HZUkJ6nnFC

— ANI (@ANI) March 27, 2024

रिंकू कमार ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Gold-Silver Worth 27 March: सोने के भाव में गिरावट, चांदी की भी कीमत में आई कमी

भारतीय सर्राफा बाजार में 27 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 66420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 26 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 296 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 03:55 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 27 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 66420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 26 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 296 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 73801 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 26 मार्च से 478 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 26 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66716 रुपये थी। 27 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66420 रुपये हो गई है। 26 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74279 रुपये थी। 27 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73801 रुपये हो गई।

27 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66154 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60840 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 49815 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38856 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Congress Leaders Be a part of BJP in MP: कोतमा नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 62 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोगों में अजय सर्राफ अध्यक्ष नगर पालिका कोतमा, वैशाली बद्री ताम्रकार उपाध्यक्ष नगर पालिका कोतमा, बद्री ताम्रकार उर्फ लाला भईया जिला महामंत्री कांग्रेस सहित साहिद अली, जीके पाण्डेय, पूर्व ब्लाक कांग्रेस आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी, चुनाव प्रबंध विशेषज्ञ, मुसर्रफ अली, बृजमोहन ताम्रकार विजय, मनीष अग्रवाल, रवि गर्ग, मो आरफीन, आशीष अग्रवाल, अनिरुद्ध ताम्रकार, दीपक ताम्रकार, अजय ताम्रकार पप्पू, विश्वास सोनी, विवक सिंह बबुआ, राजेश सिंह चंदेल, कमलेश जीवनानी, ओम प्रकाश सोनी, अमरीश सोनी, आशीष सोनी, अभिषेक सोनी, शम्भू केवट, अर्पित सिंह चंदेल, सिद्ध सोनी, जय कुशवाहा, अंकित सर्राफ, स्वार्पनल सोनी, मिथुल शर्मा, देवराज ताम्रकार, आशुतोष तिवारी, ओम नारायण ताम्रकार, राजकुमार सोनी, जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अभिषेक जैन, रवीन्द्र जैन कइया, मेघा सर्राफ, अनुराधा ताम्रकार, गोल्डी ताम्रकार, सुरैया साहेब, रीता गुप्ता, वी साई गीता, नेहा अग्रवाल, वर्षा चावला, रूबी अग्रवाल, मनीषा गर्ग, नेहा आजमी, सुष्मिता अग्रवाल, पूनम सोनी, मनीष सोनी, रवि कुशवाहा, प्रदीप, दीपेश, अनुज, छोटू शिवहरे, किरण गोयनका, ज्योति ताम्रकार, आनंद जैन, नीलेश सोनी, मिथलेश जैन एवं गंगा केवट शामिल हैं।

आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें, दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी टिप्पणी से खफा हुआ भारत, उठाया ये कदम

US Remake on Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की कार्यवाहक मिशन उपप्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:17 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:12 PM (IST)

आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें, दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी टिप्पणी से खफा हुआ भारत, उठाया ये कदम
अमेरिका की कार्यवाहक मिशन उपप्रमुख ग्लोरिया बर्बेना (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की कार्यवाहक मिशन उपप्रमुख को तलब किया।
  2. विदेश मंत्रालय में चालीस मिनट तक हुई बातचीत।
  3. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर यूएस विदेश विभाग के प्रवक्ता ने दिया था बयान।

एएनआई, नई दिल्ली। US Remake on Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका द्वारा की गई टिप्पणी पर भारत ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यूएस के कार्यवाहक मिशन उपप्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और अमेरिकन डिप्लोमैट के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई।

संप्रभुता और आंतरिक मामलों में सम्मान की अपेक्षा की जाती है

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि भारत में कानूनी कार्यवाहियों के बारे में यूएस विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर हम आपत्ति जताते हैं। किसी भी देश से अन्य देशों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। यदि मामला सहयोगी लोकतांत्रिक देशों का हो तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बयान में कहा गया कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित है।

निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्टों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। यूएस के राजदूत ने कहा कि दिल्ली सीएम के केस में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं।

जर्मन विदेश मंत्रालय ने भी की टिप्पणी

अमेरिका से पहले जर्मन विदेश मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी। जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। सीएम केजरीवाल आरोपों का सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति की तरह निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं। जर्मन प्रवक्ता ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानकों को इस मामले में लागू किया जाएगा।’

भारत ने जताया था एतराज

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर भारत ने एतराज जताया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के राजदूत जॉर्ज एनजवीलर को तलब किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Aditi Rao Hydari Siddharth Secret Marriage ceremony Pictures Replace | Telangana Temple | अदिति राव हैदरी ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ से रचाई शादी: तेलंगाना के मंदिर में गुपचुप लिए सात फेरे; कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने शादी कर ली है। दोनों ने तेलंगाना के श्री रंगानायक स्वामी मंदिर में शादी रचाई है। हालांकि अभी तक फोटोज सामने नहीं आई हैं। सिद्धार्थ और अदिति शाम तक फोटोज शेयर कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

तेलंगाना के एक मंदिर में रचाई शादी
ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने तेलंगाना के श्रीरंगापुरम जिले के रंगानायक स्वामी मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की है। दोनों पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।

दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।

2021 में एक फिल्म में काम करने के बाद बढ़ी नजदीकियां
सिद्धार्थ और अदिति ने एक साथ 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म महासमुद्रम में काम किया था। तभी से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सिद्धार्थ ने बॉलीवुड की फेमस फिल्मों जैसे रंग दे बसंती और चश्मेबद्दूर में काम किया है। अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी फिल्मों की भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पद्मावत, बॉस, रॉकस्टार और मर्डर-3 जैसी फिल्मों में काम किया है।

राजघराने से है अदिति का संबंध
अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। अदिति हैदराबाद के निजाम रहे मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।

अदिति का संबंध आंध्र और तेलंगाना के दो राजघरानों से है।

अदिति का संबंध आंध्र और तेलंगाना के दो राजघरानों से है।

अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया था। यहां काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया था। उन्होंने पहली बार 2007 की तमिल फिल्म श्रृंगारम में एक्टिंग की थी।

खबरें और भी हैं…
Maruti Suzuki Market Cap: मारुति सुजुकी शेयर में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, मार्केट कैप चार लाख करोड़ के पार

Maruti Suzuki Market Cap: मारुति सुजुकी का स्टॉक रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी की बढ़त के साथ 12,722 पर बंद हुआ।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:22 PM (IST)

HighLights

  1. मारुति सुजुकी शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।
  2. कंपनी के शेयर लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Market Cap: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड चार लाख करोड़ रुपये के मार्केट पूंजीकरण को पार करने वाली 19वीं कंपनी बन गई है। 2024 में कंपनी के शेयरों में अब तक 23 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। मारुति सुजुकी का स्टॉक रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी की बढ़त के साथ 12,722 पर बंद हुआ। दोपहर करीब 4 बजे शेयर करीब +2.12% बढ़त के साथ 12510.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

चार लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप पार करने वाली कंपनियां

आरआईएल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अदानी एनर्जी, अदानी ग्रीन, अदानी टोटल गैस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एचयूएल, आईटीसी, एचसीएल टेक, एयरटेल, एसबीआई, अदानी एंटरप्राइजेज और कोटक महिंद्र बैंक ने चार लाख करोड़ का मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया है।

जापानी येन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

आयातित वस्तुओं और सेवाओं की कम लागत से मारुति के EBITDA को फायदा हो सकता है, क्योंकि जापानी येन 34 साल के निचले स्तर पर है। मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में प्रीमियम वाहन सेगमेंट में 60 प्रतिशत की वृद्धि और मजबूत निर्यात प्रदर्शन के कारण आय में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

मार्च में अब तक इस शेयर में 12 फीसदी की तेजी आ चुकी है। जनवरी से मार्च में स्टॉक में 23 फीसदी की वृद्धि हुई, जो 2020 की अप्रैल-जून अवधि के बाद से इसकी सबसे अच्छी तिमाही है। कंपनी के शेयर में हालिया उछाल एक व्यापक बढ़ोतरी की प्रवृत्ति का हिस्सा है। मारुति सुजुकी ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में पांच प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की थी। छह महीने में स्टॉक में 15.5 फीसदी की तेजी आई है। पिछले साल के दौरान मारुति सुजुकी के शेयरों ने 45 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ मजबूत बढ़ोतरी दिखाई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह