Janjgir Champa Information:ओडिसा के दो युवक दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

ओडिसा के दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने शहर के शारदा चौक के पास से दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।गांजा की कीमत 1 लाख 21 हजार 600 रूपये बताई गई है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 08:40 PM (IST)

Janjgir Champa News:ओडिसा के दो युवक दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

जांजगीर – चांपा । ओडिसा के दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने शहर के शारदा चौक के पास से दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।गांजा की कीमत 1 लाख 21 हजार 600 रूपये बताई गई है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली दो युवक शारदा चौक जांजगीर तरफ से गांजा लेकर नैला रेल्वे स्टेशन की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस साइबर टीम के साथ चौक के पास तैनात हो गई। वहीं आरपीएफ को भी सूचना दी गई। शारदा चौक जांजगीर के पास दो युवक ट्राली बैग के साथ आते हुए दिखे।

जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम गजपति राणा एवं संजय दास निवासी ढूंगी थाना तुसरा जिला बालंगीर ओडिसा का निवासी बताया। दोनों के ट्राली बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अंदर 10 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा को जब्त किया। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख 21 हजार 600 रूपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाने में 20 बी 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपित गजपति राणा पिता अलेख राणा (23) और संजय दास पिता रामचंद्र दास (25) को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि आरोपितों के पास से तिरूवंतपुरम का टिकट मिला है। आरोपित ओडिसा से गांजा लेकर आए थे और जांजगीर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर तिरूवंतपुरम जाने वाले थे।

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट की स्पेशल जर्सी

IPL 2024 Rohit Sharma: मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को 200वें मैच पर जर्सी गिफ्ट की। सचिन ने टीम हडल में रहित को प्रोत्साहित किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:37 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 08:40 PM (IST)

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट की स्पेशल जर्सी
रोहित शर्मा को मिली स्पेशल जर्सी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Rohit Sharma 200 Matches: रोहित शर्मा के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 का 8वां मैच खास बना। हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए 200वां मुकाबला खेलने मैदान में उतरे। रोहित MI के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस मौके को फ्रेंचाइजी ने बेहद खास बनाया।

सचिन तेंदुलकर ने भेंट की स्पेशल जर्सी

मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को 200वें मैच पर जर्सी गिफ्ट की। सचिन ने टीम हडल में रहित को प्रोत्साहित किया। उन्हें एक जर्सी भेंट की। मास्टर ब्लास्टर के मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान को शानदार करियर के लिए बधाई दी।

रोहित ने खिंचवाई फोटो

रोहित शर्मा ने मुस्कुराकर सचिन तेंदुलकर से जर्सी ली। इस मौके पर पूरी टीम को धन्याद दिया। रोहित और सचिन ने इसके बाद जर्सी के साथ फोटो क्लिक करवाई। सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी

रोहित शर्मा IPL में एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। रोहित ने आईपीएल के 14 विभिन्न सीजन में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। वो मुंबई इंडियंस के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े रोहित

मुंबई इंडियंस को 2011 में रोहित शर्मा ने 9.2 करोड़ में शामिल किया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। हिटमैन ने बतौर कप्तान टीम को 87 मैच जिताए है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Portronics Wi-fi Earbuds: 50 घंटे तक चलेंगे ये ईयरबड्स, एलईडी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी

Portronics Wi-fi Earbuds: पोर्ट्रोनिक्स का दावा है कि नए ईयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से 25डीबी तक के शोर को ब्लॉक करता है। इसमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन से लैस चार माइक्रोफोन है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:01 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 08:08 PM (IST)

Portronics Wireless Earbuds: 50 घंटे तक चलेंगे ये ईयरबड्स, एलईडी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी
Portronics Wi-fi Earbuds

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Portronics Wi-fi Earbuds: पोर्ट्रोनिक्स ने नए ईयरबड्स हार्मोनिक्स ट्विन्स 28 को लॉन्च कर दिया है। पोर्ट्रोनिक्स हार्मोनिक्स ट्विन्स 28 वायरलेस ईयरबड्स एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। कम कीमत के साथ यह ईयरबड्स एनसी और ईएनसी तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर्स से यूजर्स को नेक्स्ट लेवल कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। ईयरबड्स के केस पर एलईडी डिस्प्ले लगा है।

नॉइज कैंसिलेशन फीचर सपोर्ट

पोर्ट्रोनिक्स का दावा है कि नए ईयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से 25डीबी तक के शोर को ब्लॉक करता है। इसमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन से लैस चार माइक्रोफोन है, जो क्लियर कॉलिंग क्वालिटी प्रदान करते हैं। ये ईयरबड्स सिरी और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं।

ईयरबड्स में टच कंट्रोल्स भी

इस ईयरबड्स में 13 एमएम के डायनामिक ड्राइवर्स हैं, जो हाई क्वालिटी का बैलेंस्ड स्टीरियो साउंड जनरेट करते हैं। ईयरबड्स के स्टेम पर टच कंट्रोल्स मिलता है। जिससे कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। ईयरबड्स वॉटर रेजिस्टेंट है।

50 घंटे का प्लेटाइम

पोर्ट्रोनिक्स के नए ईयरबड्स में 50 घंट का प्लेटाइम मिलता है। इसके केस में 400 mAh की बैटरी है। इसमें डुअल एलईडी डिस्प्ले है, जो ईयरबड्स का बैटरी स्टेटस दिखाता है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 10 मिनट चार्जिंग में 120 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ईयरबड्स को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से 1399 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह अमेजन,फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Lok Sabha Elections: भाजपा की सातवीं सूची आई सामने, अमरावती से नवनीत राणा को दिया टिकट

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:36 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 07:39 PM (IST)

Lok Sabha Elections: भाजपा की सातवीं सूची आई सामने, अमरावती से नवनीत राणा को दिया टिकट
भाजपा की सातवीं लिस्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नवनीत राणा का भी नाम शामिल है। उनको अमरावती लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। वह यहां से मौजूदा सांसद हैं।

कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट पर उम्मीवार का एलान

भाजपा ने कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से गोविंद करजोल को टिकट दिया है। भाजपा ने सातवीं लिस्ट में दो ही उम्मीदवारों का एलान किया है। यह दोनों ही सीटें सुरक्षित हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में केवल चार निर्दलीय ही संसद पहुंच पाए थे। इनमें से ही नवनीत राणा थीं। वह अमरावती सीट से 36,951 वोटों से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। बीते पांच साल में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का हर मुद्दे पर समर्थन दिया। वह खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ करती रही हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव, छिंदवाड़ा में नकुल नाथ से भिड़ेंगे भाजपा के बंटी साहू

First Section Lok Sabha Election in MP: पहले चरण के चुनाव में प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट लोकसभा सीटें शामिल हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:32 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 07:42 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव, छिंदवाड़ा में नकुल नाथ से भिड़ेंगे भाजपा के बंटी साहू
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. सीधी में भाजपा के बागी अजय प्रताप सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मैदान में।
  2. पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी, गुरुवार को होगी जांच।
  3. मतदान 19 अप्रैल और मतगणना पांच जून को होगी।

First Section Lok Sabha Election in MP: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इस चरण में हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा भी शामिल है। यहां कांग्रेस के नकुल नाथ से भाजपा के विवेक बंटी साहू का मुकाबला होगा। यह सीट इन दिनों कांग्रेस से भाजपा में हो रहे दलबदल को लेकर खासी चर्चा में है।

इसके अलावा पहले चरण के चुनाव में मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट लोकसभा सीटें शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को होगी। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 19 अप्रैल और मतगणना पांच जून को होगी। सीधी सीट से भाजपा के बागी अजय प्रताप सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मैदान में हैं। सीधी में भाजपा के डा.राजेश मिश्रा और कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल मैदान में हैं। दोनों पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

चर्चा में कमल नाथ और छिंदवाड़ा सीट

लोकसभा चुनाव का पहला चरण आरंभ होते ही मध्य प्रदेश में सबसे अधिक चर्चा कमल नाथ और छिंदवाड़ा को लेकर है। छिंदवाड़ा सीट पर नाथ परिवार का कब्जा पिछले 44 वर्ष से है। पांच वर्ष पहले से ही इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने प्रयास आरंभ कर दिए थे। वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

naidunia_image

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भरोसेमंद पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी कांग्रेस के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। बुधवार को ऐसी अटकलें थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल समेत वरिष्ठ नेता उनके घर भी पहुंचे लेकिन मामला जमा नहीं, बाद में भाजपा ने इसे सौजन्य भेंट बताया।

प्रत्याशी हैं नकुल पर कमल नाथ की प्रतिष्ठा दांव पर

छिंदवाड़ा में भले ही कांग्रेस से नकुल नाथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं पर प्रतिष्ठा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की दांव पर लगी है। यही एक मात्र सीट ऐसी है जो पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी। कांग्रेस की इस परंपरागत सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंपा है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल लगातार दौरे कर रहे हैं। उधर, कमल नाथ ने मोर्चा संभाला है। वह अभी तक दो बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं।

मंडला से केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के मरकाम से

मंडला में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सामने कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम होंगे। दोनों के 2014 के लोकसभा चुनाव में भी आमने-सामने आ चुके हैं। कुलस्ते को हाल ही में विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था इसलिए इस चुनाव में कड़ा संघर्ष होने की संभावना है।

वहीं, शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह के मुकाबले में कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को हैं तो बालाघाट और जबलपुर में भाजपा और कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। बालाघाट में भाजपा ने भारती पारधी और कांग्रेस ने सम्राट सिंह सरस्वार, जबलपुर में भाजपा ने आशीष दुबे और कांग्रेस ने दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

मेरठ सीट को लेकर बेहद सतर्क भाजपा, मोदी-योगी करेंगे विशाल जनसभा, अरुण गोविल के साथ संगठन के नेता कर रहे मेहनत

मेरठ से अरुण गोविल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। उसके बाद से भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल ने मेरठ में डेरा डाल रखा है। पार्टी की वहां पर रणनीति बेहद आक्रामक हो गई है। अरुण गोविल के पहुंचने के दूसरे दिन ही योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचने वाले हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:30 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 03:32 PM (IST)

मेरठ सीट को लेकर बेहद सतर्क भाजपा, मोदी-योगी करेंगे विशाल जनसभा, अरुण गोविल के साथ संगठन के नेता कर रहे मेहनत
मेरठ सीट पर भाजपा की आक्रामक रणनीति।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मेरठ से अरुण गोविल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। उसके बाद से भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल ने मेरठ में डेरा डाल रखा है। पार्टी की वहां पर रणनीति बेहद आक्रामक हो गई है। अरुण गोविल के पहुंचने के दूसरे दिन ही योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचने वाले हैं। पांचवे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Vikramaditya Singh Vs Kangana Ranaut Sunny Deol Himachal Loksabha Election Mandi | BJP कैंडिडेट कंगना रनोट पर कांग्रेस नेता का तंज: विक्रमादित्य बोले- क्या काम कराने मुंबई जाएंगे मंडी वाले; 2023 में बाढ़ आई तब कहां थीं – Shimla Information

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी कंगना रनोट पर तंज कसा है। विक्रमादित्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पंजाब के गुरदासपुर से BJP सांसद एवं सेलिब्रिटी सनी देओल का वह ऑथराइजेशन लेटर शेयर किया, जिसमें सनी ने 5 साल पहले सांसद बनने पर गुरप्रीत सिंह को हलके में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था।

सनी देओल के इस पत्र को शेयर कर विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि

Ratlam Information: रतलाम सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री ले गई लोकायुक्त टीम, वित्तीय अनियमितता की हुई थी शिकायत

Ratlam Civic Heart लोकायुक्त के दखल के बाद अब निगम प्रशासन व पंजीयन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। निगम प्रशासन ने हाईकोर्ट से मिले स्टे को खारिज कराने के लिए तैयारी की है। इसमें विधि विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:09 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 07:09 PM (IST)

Ratlam News: रतलाम सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री ले गई लोकायुक्त टीम, वित्तीय अनियमितता की हुई थी शिकायत

HighLights

  1. सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की 38 रजिस्ट्री लेकर गई लोकायुक्त टीम
  2. वित्तीय अनियमितता की हुई थी शिकायत
  3. निगम परिषद रजिस्ट्री शून्य करने का कर चुकी है निर्णय

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। न्यू रोड स्थित सिविक सेंटर में 22 प्लाटों की रजिस्ट्री कराने में हुई गड़बड़ी पर लोकायुक्त की जांच भी शुरू हो गई है। बुधवार को लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने नगर निगम से सिविक सेंटर के दस्तावेज व पंजीयन कार्यालय से रजिस्ट्री की प्रतियां ली। 22 में से 16 प्लाट की रजिस्ट्री हाथो हाथ उसी दिन अन्य व्यक्तियों को करा दी गई थी। इन्हें मिलाकर 38 रजिस्ट्री लोकायुक्त ने ली है। अब इन दस्तावेजों के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई होगी। लोकायुक्त के दखल के बाद अब निगम प्रशासन व पंजीयन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

मालूम हो कि दिसंबर 2023 व जनवरी 2024 में सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री तत्कालीन निगमायुक्त एपीएस गहरवार के निर्देश पर उपायुक्त विकास सोलंकी ने करवाई थी। सात मार्च को नगर निगम के साधारण सम्मेलन में पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने एकमत होकर सभी रजिस्ट्री शून्य कराने व नामांतरण न करने का निर्णय किया था। पार्षदों का कहना था कि निगम प्रशासन ने 1996 में आवंटन की दर पर ही रजिस्ट्री करा दी, जिससे नगर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

इस निर्णय के बाद 22 प्लाट के खरीदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निगम परिषद के निर्णय पर अगली सुनवाई तक स्टे ले लिया था। पूरे मामले में लोकायुक्त में भी शिकायत की गई थी। बुधवार सुबह जब लोकायुक्त टीम निगम पहुंची तो हड़कंप मच गया। हालांकि लोकायुक्त की ओर से निगम प्रशासन को पूर्व में ही पत्र लिखकर रिकार्ड मांगा गया था। निगम से दस्तावेज लेने के बाद डीएसपी तालान पंजीयन विभाग पहुंचे और रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया, नियमों को लेकर जानकारी लेने के बाद दस्तावेज लिए।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

  • रजिस्ट्री कराते समय निगम के पास सिविक सेंटर की भूमि का स्वामित्व था या नहीं। नजूल विभाग से पट्टा प्राप्त किया गया या नहीं।
  • सिविक सेंटर की लीज शर्तों का पालन हुआ या नहीं।
  • रजिस्ट्री कराने के लिए सक्षम अनुमति ली गई थी या नहीं।
  • रजिस्ट्री कराने से शासन को हानि तो नहीं हुई।

स्टे के खिलाफ निगम देगा प्लाट बेचने की जानकारी

इधर निगम प्रशासन ने हाईकोर्ट से मिले स्टे को खारिज कराने के लिए तैयारी की है। इसमें विधि विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है। हाईकोर्ट में स्टे के लिए याचिका उन 22 प्लाट क्रेताओं ने लगाई थी, जिन्हें निगम से रजिस्ट्री कराई गई थी, लेकिन इनमें से 16 ने उसी दिन या अगले दिन ही प्लाट बेच दिए गए। निगम तैयारी कर रहा है कि प्लाट बेचने के बिंदू को जवाब में प्रमुखता से रखा जाकर शर्तों का भी उल्लेख किया जाए।अगली सुनवाई मई में संभावित है, इससे पहले लोकायुक्त भी अपनी जांच को आगे बढ़ा सकता है।

सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली है। प्राथमिक जांच के लिए रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज लिए हैं। इनका परीक्षण करने के बाद अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुनील तालान, डीएसपी लोकायुक्त

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

IPL 2024 RR vs DC: पहली जीत पर दिल्ली की नजर, राजस्थान जारी रखना चाहेगी विजयी रथ, देखें ड्रीम11, संभावित प्लेइंग इलेवन व हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स के ज्यादातर बल्लेबाज लय में है। टीम को अपने स्टार बल्लेबाज जॉस बटलर के फॉर्म में लौटने का इंतजार होगा। वहीं, दिल्ली के सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा को पिछले मैच में फिल्डिंग करते समय चोट लग गई थी। जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। ऐसे में मुकेश कुमार प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।

संजू सैमसन और कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में

संजू सैमसन से एक बार फिर आईपीएल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। रॉयल्स के कप्तान ने लखनऊ के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए नाबाद 81 रन बनाए। संजू आईपीएल में चार हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले 16वें खिलाड़ी बनने से सिर्फ 30 रन दूर है। हालांकि इस मैच में संजू सैमसन के रास्ते का कांटा कुलदीप यादव बन सकते है। जिन्होंने अपने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट झटके थे। दिल्ली टीम से जुड़ने के बाद से स्पिन गेंदबाज ने 33 विकेट लिए हैं।

दिल्ली के लिए सर्वाधिक विकेट आईपीएल 2022 से

कुलदीप यादव- 33 विकेट

खलील अहमद- 27 विकेट

अनरिख नॉर्खिए- 19 विकेट

अक्षर पटेल- 17 विकेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 हेड टू हेड (IPL 2024 RR vs DC Head To Head Information)

दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। जिसमें से राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में जीत हासिल की है। राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का उच्चतम स्कोर 207 रन है। वहीं, दिल्ली के खिलाफ राजस्थान का हाई स्कोर 222 रन है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 RR vs DC Possible Enjoying 11)

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रु जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 ड्रीम11 टीम (IPL 2024 RR vs DC Dream11 Group)

विकेटकीपर- संजू सैमसन (कप्तान), ऋषभ पंत, जोस बटलर

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), शिम्रोन हेटमायर

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, रियान पराग

गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल

Bihar Politics: कांग्रेस में आए पप्पू यादव रह गए ‘खाली हाथ’, Lalu Yadav ने पूर्णिया से बीमा भारती को उतारा

कांग्रेस में अपनी पार्टी जनअधिकार पार्टी का विलय करने वाले पप्पू यादव को राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने तगड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने जदयू छोड़ राजद में शामिल हुईं बीमा भारती को पूर्णिया से टिकट दे दिया है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 06:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 06:23 PM (IST)

Bihar Politics: कांग्रेस में आए पप्पू यादव रह गए 'खाली हाथ', Lalu Yadav ने पूर्णिया से बीमा भारती को उतारा
पप्पू यादव को झटका।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कांग्रेस में अपनी पार्टी जनअधिकार पार्टी का विलय करने वाले पप्पू यादव को राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने तगड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने जदयू छोड़ राजद में शामिल हुईं बीमा भारती को पूर्णिया से टिकट दे दिया है। पप्पू यादव पूर्णिया से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों