Ambikapur crime Information : कालेज के छात्र की संदिग्ध मौत,दो युवतियों से पूछताछ
Ambikapur crime Information : जिला मुख्यालय बलरामपुर में रहकर कालेज की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेहोशी की अवस्था में मिला था। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में लिया है।
By Asim Sen Gupta
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 11:58 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 11:58 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज बलरामपुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर में रहकर कालेज की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेहोशी की अवस्था में मिला था। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस को महत्तवपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके आधार पर जल्दी ही मामले का रहस्योद्घटन कर दिए जाने का दावा किया गया है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पुटसुरा निवासी वीरेंद्र यादव पिता बिहारी यादव (18) बलरामपुर के वार्ड क्रमांक दो में निवास करता था। उसके साथ बहन भी रहती थी।वीरेंद्र कालेज की पढ़ाई करने के साथ ही शहर के एक कपड़ा दुकान में भी काम करता था। मंगलवार की दोपहर वीरेंद्र को वार्ड क्रमांक पांच में देखा गया। वह बेहोश पड़ा हुआ था। पहचान होते ही उसकी बहन को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से बहन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र के गर्दन पर निशान थे। प्रथम दृष्टया ही मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। एसडीओपी जितेंद्र खूंटे ने बताया कि मामले में हत्या का अपराध पंजीकृत किया गया है। संदेह के आधार पर दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जारी है। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
बाइक में शराब बेचते सुरजपुर जिले के दो गिरफ्तार
बैकुंठपुर । थाना पटना की एक टीम एसईसीएल अस्पताल पण्डोपारा के पास पहुंची तो मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़सरा कुम्हारपारा निवासी बसंत चक्रधारी अपने मोटरसाइकिल में एक प्लास्टिक के झोले में अंग्रेजी शराब रखकर पीछे बैठा है और सुबेलाल नामक व्यक्ति बाइक चला रहा है।टीम मुखबीर के बताये स्थान पर तत्काल रवाना हुई, जिसके पश्चात पुनः जानकारी मिली कि वे दोनों अभी सोरगा की तरफ गये हैं एवं पण्डोबस्ती रोड पण्डोपारा से अपने घर ग्राम बड़सरा की ओर जाने वाले हैं।
मुखबीर के बताये अनुसार उक्त टीम मौके पर पहुंची एवं वहां घेराबंदी हेतु ऐंबुस लगाया गया। कुछ ही देर बाद बताये अनुसार एक बाइक आती हुई दिखायी दी, उक्त बाईक पर दो व्यक्ति बैठे थे, पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक सफ़ेद प्लास्टिक झोले में कुछ रखा था। जिन्हे रोककर उनका नाम पता पूछा गया एवं झोले को चेक किया गया। जिस पर उनके द्वारा अपना नाम बसंत चक्रधारी पिता शोभाराम जाति कुम्हार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बड़सरा कुम्हारपारा तथा मोटरसायकल चालक का नाम सुबेलाल पिता शुकुल जाति गोंड़ उम्र 23 वर्ष निवासी बड़सरा पतेरापारा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर बताया गया। सफ़ेद रंग के झोले की तलाशी ली गई, तलाशी में 50 नग स्पेशल अंग्रेजी शराब की मात्रा 9 लीटर कीमती एवं घटना में प्रयुक्त एक नग मोटरसायल को जब्त किया गया है।












