Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर आज आएंगे मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव, शहीद स्‍मारक से कलेक्‍ट्रे्ट तक करेंगे रोड शो

Lok Sabha Chunav 2024 : आज भाजपा प्रत्‍याशी आशीष दुबे नामांकन पत्र जमा करेंगे। मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव बालाघाट और छिंदवाड़ा भी जाएंंगे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:18 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 09:39 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर आज आएंगे मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव, शहीद स्‍मारक से कलेक्‍ट्रे्ट तक करेंगे रोड शो

HighLights

  1. दोनों पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आज मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव चुनावी दौरो पर जबलपुर आ रहे हैं, वाे रोड शो शहीद स्‍मारक से कलेक्‍ट्रे्ट करेंगे। आज भाजपा प्रत्‍याशी आशीष दुबे नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर मोहन यादव बालाघाट और छिंदवाड़ा भी जाएंंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

दोनों पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं

लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 27 मार्च को जबलपुर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे। जबलपुर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नामांकन रैली गोलबाजार से शुरू होगी।

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव की नामांकन रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार राज्यसभा सांसद विवेक तन्‍खा शामिल होंगे। छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली में भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेता शामिल होंगे। नामांकन उपरांत नेत्रा द्वय दशहरा मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी की नामांकन रैली में बुधवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार की नामांकन रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु