Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने फिर राजघराने पर जताया भरोसा, डॉ. मेनका सिंह को मिला रायगढ़ लोकसभा से टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पखवाड़े भर पहले ही रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
By VISHWANATH RAY
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 07:54 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 07:54 AM (IST)

HighLights
- मेनका सिंह राजा नरेश चंद्र की छोटी बेटी है।
- राजगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है
- रायगढ़ सीट से भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 2 में कांग्रेस पार्टी ने विचार विमर्श कर लंबे समय के इंतजार के बाद संसदीय सीट के लिए आखिरकार प्रत्याशी चयन कर ली है। रायगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने एकबार फिर से सारंगढ राजघराने गिरीविलास पैलेस को तवज्जों देते हुए डॉ.मेनका देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पखवाड़े भर पहले ही रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची को लेकर जिला व राज्य स्तर की के नेता व पदाधिकारी टकटकी लगाए थे। ऐसे में होली के दूसरे दिन राजपरिवार गिरी विलास से डॉ.मेनका देवी को प्रत्याशी बनाया है। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि मेनका सिंह तत्कालीन सारंगढ रियासत के राजा नरेश चंद्र के परिवार से ताल्लुक रखती है, वे अविभाजित मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। रायगढ़ लोकसभा की सांसद रही पुष्पा देवी की छोटी बहन है। कांग्रेस नेत्री मेनका सिंह लंबे समय से कांग्रेस परिवार से जुडकर विभिन्न पद में पार्टी का कार्य कर चुकी है। वहीं वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भी उनके नाम की चर्चा उठी थी।
इनके बीच होगा मुकाबला
- सरगुजा सीट से भाजपा के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस की शशि सिंह
- कांकेर सीट से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर
- रायगढ़ सीट से भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह
- बिलासपुर सीट से भाजपा के टोखन साहू और कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव


