Janjgir Champa Information:तवे से प्रहार कर बड़े भाई की हत्या

तवा से ताबड़तोड़ हमला कर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम बघौदा की है। पुलिस के अनुसार बघौदा निवासी राजू सूर्यवंशी (30) अपने परिवार के साथ ग्राम कुरूभांठा भूपदेवपुर जिला रायगढ़ में रहकर मजदूरी करता था।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 09:17 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 09:17 PM (IST)

Janjgir Champa News:तवे से प्रहार कर बड़े भाई की हत्या

चांपा । तवा से ताबड़तोड़ हमला कर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम बघौदा की है।

पुलिस के अनुसार बघौदा निवासी राजू सूर्यवंशी (30) अपने परिवार के साथ ग्राम कुरूभांठा भूपदेवपुर जिला रायगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। उसके गांव के घर में माता-पिता एवं उसके भाई रहते थे। जनवरी में राजू परिवार सहित कुरूभांठा से बघौदा आ गए थे । 26 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे राजू सूर्यवंशी अपनी पत्नी से कहा कि वह काम खोजने भूपदेवपुर जाएगा। उसके पर्स कोदे दे।

तब उसकी पत्नी बोली की पर्स को उसने नहीं देखा है। पति-पत्नी आपस में बातचीत हो रहे थे। इसी बीच राजू सूर्यवंशी का छोटा भाई समीर सूर्यवंशी (22) वहां आया और घरेलू विवाद को लेकर अपने बड़े भाई राजू को गाली गलौज करने लगा जब राजू ने इसका विरोध्ा किया तोसमीर ने राजू के सिर पर रोटी बनाने के तवा सेजानलेवा हमला कर दिया। तवे की वार से राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना चांपा थाने में दी गई । पुलिस ने राजू सूर्यवंशी के छोटे भाई समीर के विरूद्ध भादवि की धारा 302 केे तहह अपराध दर्ज किया और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

0-0

अवैध शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

डभरा। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 शीशी देसी शराब सहित 5 लीटर 760 एमएल शराब जब्त किया गया। ग्राम डभरा वार्ड नं 13 में आरोपित लीलाधर चन्द्रा पिता स्व. शंभूदयाल चन्द्रा अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश दी और उसकेकब्जे से 5 लीटर 760 मिली. शराब जब्त कर उसके विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डीएसपी चन्द्रहास के नेतृत्व में एएसपी शंकर साहू, आरक्षक सूरज सिदार, राधेश्याम बरेठ का योगदान रहा।