Climate Replace: प्रचंड गर्मी दिखाएगी कहर, इन राज्यों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज, लू की चेतावनी

Climate Replace: प्रचंड गर्मी दिखाएगी कहर, इन राज्यों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज, लू की चेतावनी

Climate Replace: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन स्थानों पर लू का अलर्ट दिया है। भुज में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस और अकोला में 41.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 09:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 09:35 PM (IST)

Climate Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace: मार्च का महीना बीता नहीं है कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि हो रही है। गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक के कुछ इलाकों में बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन स्थानों पर लू का अलर्ट दिया है। भुज में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस और अकोला में 41.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक था। इसे हीटवेव नहीं कहा जा सकता है। हीटवेव की स्थिति तब होती है, जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सयस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

इन राज्यों में 29 मार्च तक लू की संभावना

आईएमडी ने कहा कि 29 मार्च तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में, 28 मार्च को सौराष्ट्र व कच्छ में और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में लू चलने की संभावना है। वहीं, 27 से 29 मार्च के दौरान गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में रातें गर्म रहने की संभावना है।

इस साल अधिक गर्मी का करना पड़ेगा सामना

मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि भारत में इस वर्ष अधिक गर्मी और लू का चपेट रहेगा। अल नीनो की स्थिति मई तक रहने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी होने के आसार हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन