BJP Candidate listing 2024: चुनावी सियासत में सीता, हनुमान और रावण से पीछे रह गए ‘राम’, यहां भी सौभाग्य भाजपा को
BJP Candidate listing 2024: रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में श्रीराम, सीता, हनुमान और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को भाजपा चुनाव में टिकट दे चुकी है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:14 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:14 PM (IST)

HighLights
- अरूण गोविल मेरठ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
- दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को भी टिकट दे चुकी है भाजपा
- दारा सिंह भाजपा के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे थे
BJP Candidate listing 2024 डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बीते दिनों प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की। जिसमें एक नाम अरुण गोविल भी शामिल रहा, उन्हें भाजपा ने मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल ने रामानंद सागर के प्रसिद्ध रामायण धारावाहिक में श्री राम का किरदार निभाया था। हालांकि रामायण धारावाहिक के पात्रों की राजनीति में एंट्री कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले सीता, हनुमान और रावण का किरदार निभा चुके कलाकार भी चुनाव लड़ चुके हैं और इसी फेहरिस्त में अब अरुण गोविल का नाम भी शामिल हो चुका है।
दशकों पहले हुई एंट्री
रामायण के कलाकारों ने दशकों पहले ही सियासत में कदम रख लिया था। खास बात ये है कि इन सभी पात्रों को भाजपा ने ही टिकट दिया था। इनमें हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह, मां सीता का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया और रावण का पात्र निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का नाम शामिल है।
क्यों दिया टिकट
दरअसल, 90 के दशक में रामायण धारावाहिक की पहुंच घर-घर तक पहुंच थी। लिहाजा रामायण के पात्र भी जनमानस में अपनी पैठ बना चुके थे। ऐसे में भाजपा ने सभी की लोकप्रियता को चुनाव में इस्तेमाल किया। भाजपा ने 1991 में अरविंद तिवारी को गुजरात की साबरकांठा सीट से टिकट दिया, जबकि दीपिका चिखलिया गुजरात वडोदरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ीं और दोनों ही प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
2003 में दारा सिंह पहुंचे संसद
भाजपा के टिकट पर अटल सरकार में दारा सिंह ने चुनाव लड़ा। उन्हें भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया था।


