समाज में सामाजिक समरसता फैलाने एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में नामदेव समाज का विशेष योगदान है। इस परंपरा को हम बनाए रखें यही हम सबकी जवाबदारी है आने वाली पीढ़ी भी इसका अनुसरण करें। उक्त बातें अखिल भारतीय नामदेव समाज परिषद जिले इकाई द्वारा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में नामदेव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक रेवा प्रसाद नामदेव ने कही।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:22 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:22 AM (IST)
HighLights
- नामदेव समाज की परंपरा गौरवशाली : रेवा प्रसाद
- अखिल भारतीय नामदेव समाज परिषद का होली मिलन समारोह में लोग हुए शामिल
- समाज के लोगों ने मिलन समारोह मनाया
नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। समाज में सामाजिक समरसता फैलाने एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में नामदेव समाज का विशेष योगदान है। इस परंपरा को हम बनाए रखें यही हम सबकी जवाबदारी है आने वाली पीढ़ी भी इसका अनुसरण करें। उक्त बातें अखिल भारतीय नामदेव समाज परिषद जिले इकाई द्वारा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में नामदेव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक रेवा प्रसाद नामदेव ने कही।
उन्होंने बताया कि गौरेला में सामाजिक समरसता सामाजिक समरसता सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होली मिलन समारोह समरसता पंडाल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रेवा प्रसाद नामदेव, अभ्यागत प्रकाश नामदेव, आरएन नामदेव, मंजू नामदेव थे। अतिथियों का स्वागत वंदन गुलाल एवं होली की टोपी गमछा लगाकर किया गया। समारोह में समाज के 30 परिवारों के लगभग 250 सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की खुशियां बांटी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रकाश नामदेव ने संपूर्ण कार्यक्रम की रचना की एवं संचालन रश्मि नामदेव, संदीप नामदेव, अखिलेश नामदेव द्वारा समय-समय पर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लव कुश के रूप में सजे धजे परी नामदेव, प्रभु चटर्जी द्वारा शानदार नृत्य के साथ हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। इसे सभी ने खूब सराहा। साथ ही प्रज्ञा प्राची, निहारिका, तान्या, छवि, ऐश्वर्या, गौरी तथा अन्य बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ माता का सम्मान इसमें मुख्य रूप से विद्या नामदेव, इंद्री नामदेव, सुशीला नामदेव, उमा, कुसुम नामदेव, कविता नामदेव, मिकी नामदेव, रश्मि नामदेव, व्याख्याता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राखी गहलोत, मथुरा सोनी ने अपनी सहभागिता दी , एवं अपने गीत और विचारों को प्रस्तुत किया समाज के वरिष्ठों का भी आशीर्वाद मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। रंग गुलाल के साथ-साथ रात में सहभोज में शामिल हुए।।
कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अखिलेश नामदेव द्वारा संगीत गीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। अंत में आभार प्रदर्शन आरएन नामदेव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय नामदेव, कृष्णकुमार नामदेव, गुड्डा, बालमुकुंद नामदेव, परदेसी नामदेव, निलेश नामदेव, प्रो़ डा़ बिंजू एवं उनकी धर्मपत्नी एमपी नामदेव, कल्लू प्रसाद नामदेव, कमल नामदेव, मनोज नामदेव, संदीप नामदेव, राजू नामदेव अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था जीत नामदेव एवं शिव नामदेव रानू नामदेव के द्वारा की गई।