Gwalior Lok Sabha Seat: विधानसभा चुनाव में हारे रामसेवक बाबूजी को लोकसभा में मिली थी सहानुभूति, 35 हजार वोट से जीते थे

Gwalior Lok Sabha Constituency: माधव राव सिंधिया के बाद से कोई भी कांग्रेसी सांसद ग्वालियर संसदीय सीट नहीं जीत सका लेकिन रामसेवक सिंह ने जयभान सिंह पवैया को हराकर माधव राव सिंधिया से ग्वालियर सीट से छीन ली।

By Varun Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Gwalior Lok Sabha Seat: विधानसभा चुनाव में हारे रामसेवक बाबूजी को लोकसभा में मिली थी सहानुभूति, 35 हजार वोट से जीते थे
रामसेवक सिंह बाबूजी।

HighLights

  1. डबरा विधानसभा से भाजपा के नरोत्तम मिश्रा के हाथों हार मिली थी।
  2. रामसेवक बाबूजी ने प्रशासन पर हराने का आरोप लगाया था।
  3. बाबूजी के निष्कासन के बाद से ग्वालियर सूबे में अभी तक बीजेपी का ही दबदबा है।

Gwalior Lok Sabha Constituency: वरुण शर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा सीट पर जिन रामसेवक बाबूजी के कारण कांग्रेस की जीत का सफर रूक गया उन्हें सहानुभूति वोट ने जीत दिलाई थी। विधानसभा चुनाव 2004 में रामसेवक बाबूजी को डबरा विधानसभा से भाजपा के नरोत्तम मिश्रा के हाथों हार मिली थी। इसी हार पर हराने का आरोप बाबूजी ने लगाया था। एक साल बाद ही लोकसभा चुनाव में उन्हें सहानुभूति जनता से मिली और 35000 वोट से नरोत्तम मिश्रा को हरा दिया था। यह स्थिति तब बनी जब ग्वालियर लोकसभा सीट की आठों विधानसभा पर भाजपा का कब्जा था।

माधव राव सिंधिया के बाद से कोई भी कांग्रेसी सांसद ग्वालियर संसदीय सीट नहीं जीत सका लेकिन रामसेवक सिंह ने जयभान सिंह पवैया को हराकर माधव राव सिंधिया से ग्वालियर सीट से छीन ली। उनके निष्कासन के बाद से ग्वालियर सूबे में अभी तक बीजेपी का ही दबदबा है। साल 2005 में भारतीय राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया था, जब एक टीवी चैनल ने 11 सांसदों का स्टिंग ऑपरेशन कर रुपये देकर संसद में सवाल पूछने के लिए राजी कर लिया।

naidunia_image

इनमें ग्वालियर से उस वक्त के कांग्रेसी सांसद रामसेवक बाबूजी भी शामिल थे। बाबूजी ने पचास हजार रुपये लिए थे। 23 दिसंबर 2005 को लोकसभा की एक विशेष समिति ने उन्हें सदन की अवमानना का दोषी पाया और स्टिंग में पकड़े गए सभी 11 सांसदों को निष्कासित करने के प्रस्ताव के बाद उन्हें संसद से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद इस सीट पर कांग्रेस कभी नहीं जीती।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Aaj Ka Rashifal 28 March 2024: इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, इच्छाओं की पूर्ति होगी

Aaj Ka Rashifal 28 March 2024: कोई भी नया काम करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। निवेश से फायदा होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 04:11 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 04:11 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 28 March 2024: इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, इच्छाओं की पूर्ति होगी
28 मार्च 2028, गुरुवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।
  2. वृषभ: आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
  3. मिथुन: व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 March 2024: आज दिनांक 28 मार्च 2024, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि तृतीया है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज अपना खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी कलह या झगड़ा हो सकता है। आज कोई नया कार्य शुरू न करें। नुकसान की आशंका है।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज का दिन किसी विशेष कार्य की पूर्ति कराएगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मेहमानों का आना रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा है। आज अपने रिश्तेदारों और मित्रों से मिलना होगा। आज अपने साथियों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मन में हर्ष और उल्लास रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर बड़ा निवेश करें। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन इच्छाओं की पूर्ति का रहेगा। हालांकि विशेष काम में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी के कारण कोर्ट केस में उलझ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ मस्ती करेंगे। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न दिखाई देंगे।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। घर में माहौल शानदार रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन संभल कर चलें। शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है। किसी पर भी भरोसा करना आज अच्छा नहीं रहेगा। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार व्यवसाय में विरोधी वर्ग काम बिगाड़ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज घर परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतने वाला है।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope In the present day)naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। आज किसी मित्र से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से आज खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

करीला धाम का रंगपंचमी मेला : जहां विराजीं हैं माता जानकी, वह पहाड़ी फिर रोशन होने को तैयार

Karila Dham Ashoknagar: शोकनगर के तीन दिवसीय आयोजन में होगा आस्था व लोकसंस्कृति का संगम।

By Sachin Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 04:00 AM (IST)

करीला धाम का रंगपंचमी मेला : जहां विराजीं हैं माता जानकी, वह पहाड़ी फिर रोशन होने को तैयार
करीला मेले का विंहगम दृश्य।

HighLights

  1. मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु इस धाम में नृत्यांगनाएं से कराते हैं राई नृत्य।
  2. 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मां जानकी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
  3. करीला पहाड़ी करीब पांच वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है।

Karila Dham Ashoknagar: सचिन शर्मा, अशोकनगर। राजधानी भोपाल से करीब 165 किलोमीटर दूर अशोकनगर जिले में पहाड़ी पर स्थापित करीला धाम में हर वर्ष रंगपंचमी पर लगने वाले मेले में आस्था और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। धाम के प्रति लोगों में आस्था इतनी गहरी है कि रंगपंचमी मेले में दूर-दूर से करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालु मां जानकी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

अमूमन मंदिरों में माता सीता के साथ भगवान राम की प्रतिमा स्थापित होती है, लेकिन बीहड़ में निर्जन पहाड़ी पर बसे इस मंदिर में मां जानकी के साथ लव-कुश और महर्षि वाल्मीकी की प्रतिमाएं ही हैं। खास बात यह भी है कि यहां पर लोग साल भर अपनी मन्नतें मांगते हैं और उनके पूरी होने पर रंगपंचमी के दिन बुंदेलखण्ड का पारंपरिक राई नृत्य करवाते हैं।

हालांकि पारंपरिक रूप से यह नृत्य बेड़नी समुदाय की युवतियां नगाड़े और ढोलक की थाप पर करती थीं, लेकिन बदलते समय के साथ परंपराओं का स्वरूप भी बदला और अब यहां कंजर और किन्नर आदि भी नृत्य के लिए पहुंचते हैं। अनुमान के मुताबिक, करीब पांच हजार नृत्यांगनाएं यहां पर लोगों की मन्नतें पूरी होने पर नृत्य करती हैं। सदियों से निभाई जा रही इस परंपरा ने अब बड़ा स्वरूप ले लिया हैं।

पहाड़ी पर तीन दिन तक होता है बड़े शहर सा नजारा

naidunia_image

अशोकनगर-विदिशा जिले की सीमा पर करीला पहाड़ी करीब पांच वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इस पहाड़ी पर अगले तीन दिनों तक किसी बड़े शहर सा नजारा दिखेगा। रंगपंचमी के दिन यहां पर मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के अलावा देश के कई राज्यों से श्रद्धालु मां जानकी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

लाखों भक्तों की भीड़ जुटने के चलते पहाड़ी से चार किलोमीटर दायरे तक यह प्राचीन मेला फैल गया है। इसमें करीब दो हजार दुकानें लगती हैं और मात्र तीन दिनों में करोड़ों का व्यापार होता है। ग्राम पंचायत जसैया की ओर से सिर्फ तीन दिन में दुकानों का आवंटन करके हर साल करीब 15 लाख रुपए आय हासिल की जाती है, जो मंदिर की व्यवस्थाओं में लगाई जाती है। इस मेले का संचालन जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। मंदिर की दूसरी व्यवस्थाओं के लिए ट्रस्ट भी बना है, जिसमें प्रशासनिक हस्तक्षेप रहता है।

करीला से जीवंत है बुंदेलखंड का लोकनृत्य

naidunia_image

बुंदेलखंड के पारंपरिक राई नृत्य को मेले में जीवंत देखा जा सकता है। मेले के दौरान यहां आने वाली नृत्यांगनाएं एक दिन में इतना कमा लेती हैं कि कई माह तक उनका खर्चा यहीं से प्राप्त आय से चलता है। मन्नत मांगने के दौरान श्रद्धालु माता के समक्ष काम पूरा होने पर नृत्यांगनाओं की संख्या बोलते हैं, उतनी ही संख्या में नृत्यांगनाएं पूरी रात नृत्य करती हैं। वहीं आर्थिक तौर पर कम सक्षम लोग थोड़ी राशि में अल्प समय के लिए नृत्य करवाते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

सड़क पार कर चाय पीने जा रहे चालक की ट्रेलर की ठोकर से मौत

26 मार्च की सुबह वह ओड़िसा राज्य केहिमगिर थाना क्षेत्र के जबगा एमएसपीएल प्लांट माल खाली करने आया था।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:17 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:17 AM (IST)

सड़क पार कर चाय पीने जा रहे चालक की ट्रेलर की ठोकर से मौत

HighLights

  1. जिला अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
  2. पुलिस से 20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग की गई हैं।
  3. गोवर्धनपुर में बन्टी के अधीन कंपनी में ट्रेलर चलाता था।

रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हिमगिर के एमसपीएल प्लांट में माल खाली करने आए ट्रेलर चालक ने गाड़ी को पार्किंग में खड़ी कर साथी वाहन चालकों के बुलाए जाने पर चाय पीने रोड पार करने के दौरान एक ट्रेलर की ठोकर से मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे में मौत के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक मन्नू चौधरी पिता स्व ननक 47 ग्राम शिवपुर चितौली सासाराम जिला रोहताश का रहने वाला है। मन्नू पेशे से लंबे समय से भारी वाहन ट्रेलर वाहन का चालान करता आया है। वर्तमान में गोवर्धनपुर में बन्टी के अधीन कंपनी में ट्रेलर चलाता था। 26 मार्च की सुबह वह ओड़िसा राज्य केहिमगिर थाना क्षेत्र के जबगा एमएसपीएल प्लांट माल खाली करने आया था। जहां वाहन को पार्किंग में खड़ा किया था। इस बीच सुबह का समय होने पर उसके साथियों ने उसे चाय पीने के लिए बुलाए तो वह रोड पार कर जा रहा था, उक्त मार्ग में तभी सामने से आ रही एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल ए 9077 ने ठोकर मार दिया।

इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया घटना को देखकर मौके पर अन्य लोग आए और कुछ लोग ट्रेलर को दौड़ने लगें, तब वाहन चालक ट्रेलर वाहन को छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। इधर दुर्घटना से लहूलुहान चालक मन्नू को उसके साथियों ने तत्काल निजी वाहन से रायगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद रोहतास से रातों रात आए स्वजन ने बताया कि मृतक घर परिवार में अकेला कमाउ सदस्य था। जिसका एक बेटा तथा दो बेटी है तीनो स्कूल में अध्ययनरत है। इस स्थिति में घर परिवार के लालन पालन में आर्थिक कठिनाई आने की बात कहते हुए पुलिस से 20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग की गई हैं। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है।

सेंवार में खेली गई कीचड़ की होली

होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। एक दूसरे को लेागों ने रंग लगाकर खुशियां बांटी। इस अवसर पर कीचड़ की होली खेली गई।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:19 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:19 AM (IST)

सेंवार में खेली गई कीचड़ की होली

HighLights

  1. होलिका दहन के दूसरे दिन रंगोत्सव मनाया गया
  2. लोगों ने एक दूसरे केा पर्व की बधाई देकर लगाए गुलाल
  3. रंग बिरंगी रग में डूबोकर मनाया गया पर्व

नईदुनिया न्यूज, सेंवारहोली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। एक दूसरे को लेागों ने रंग लगाकर खुशियां बांटी। इस अवसर पर कीचड़ की होली खेली गई।

युवाओं ने एक दूसरे को कीचड़ लगाए। बोदरी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार में होली पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। एक दूसरे के घरों में जाकर गुलाल लगाकर बड़ों से आशीर्वाद लिए। ग्राम में परंपरागत होली में युवा , बच्चे बुजुर्ग सभी एक रंग में रंगे रहे।

मुंगेली में उत्साह एवं उमंग के के साथ मनी होली

मुंगेली। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दिए। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी होली के रंग में रंगे हुए दिखे। होलिका दहन के बाद चारों तरफ गुलाल और रंग उड़ रहा था। खुशियों का त्योहार होली के रंग में भंग नहीं पड़े इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभालकर रखा था। नगर के सभी चौक चौराहे में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। एक दिन पूर्व से सभी चौक-चौराहों पर जवान मोर्चे पर तैनात कर दिया गया था। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील किया। लोकसभा चुनाव होने के कारण पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला था। वहीं हुड़दंगी करने पर सख्ती से निपटने की चेतावनी भी दी गई थी। पुलिस चौक-चौराहे पर ज्यादा मस्ती करने वाले युवकों को समझाइश दे रहे थे।

जमकर खेली गई गुलाल की होली

चिल्हाटी। होली पर्व में छोटे बच्चे, महिला एवं बुजुर्गों ने जमकर गुलाल की होली खेली।सुबह से शाम तक लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए। क्षेत्र में पंचमी तक रंग खेलने की परंपरा है। लोगों ने कहा होली पर्व ही ऐसा है जब सब मिल जाते हैं। रविवार की रात में होलिका दहन किया गया इसके बाद रंग गुलाल लगाने की पंरपरा लोगों ने निभाया। गांवों के हर चौक चौराहे पर फाग गीतों के साथ नगाड़ों की थाप सुनाई दी। गांव के बैगा हिछाराम यादव, चैनसिंह मरावी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बृजलाल यादव जगदीश प्रसाद साहू, ननकी सिंह मरावी सहित ग्रामीणों ने उल्लास के साथ पर्व मनाया।

तेलंगाना में बंधक थे बिलासपुर के 10 मजदूर, छूटे तो बोले- धन्यवाद साहब…

मजदूर तेलंगाना के ईंट-भट्ठे में करते थे काम, बसपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे ठेकेदार से दिलवाई आजादी

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 02:09 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 02:09 AM (IST)

तेलंगाना में बंधक थे बिलासपुर के 10 मजदूर, छूटे तो बोले- धन्यवाद साहब...
राज्यसभा सांसद ने मजदूरों के रिहाई का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल में शेयर किया

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।

तेलंगाना राज्य में ईंट-भट्ठे में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के 10 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया था, जिन्हे बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की मदद से छुड़वाया है। उन्हें सुरक्षित उनके घर रवाना किया गया है, वे बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। ईंट-भट्ठे से छूटने के बाद का मजदूरों का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूरों ने सभी को धन्यवाद कहते हुए आभार जताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के 10 मजदूर रोजी-मजदूरी करने के लिए तेलंगाना के सूर्या पेट जिले के मटक पल्ली में एक ईंट-भट्ठे में काम करने गए हुए थे, जहां उन्हें बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा था। बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के 10 मजदूरों को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छुड़वाया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को ट्रेन में तेलंगाना से बिलासपुर के मस्तूरी के लिए रवाना किया है।

नहीं दिए जा रहे थे पैसे, राज्यसभा सांसद ने की मदद-

बताया जा रहा कि मजदूरों से रोजाना काम करवाया जा रहा था लेकिन उन्हें न तो पैसे दिए जा रहे थे और न ही वापस भेजा जा रहा था। छत्तीसगढ़ के बसपा कार्यकर्ताओं ने मजदूरों की इस विपत्ति को बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम तक पहुंचाई। जिनकी मदद से मजदूरों को सुरक्षित छुड़ाया गया है। राज्यसभा सांसद ने मजदूरों के रिहाई का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल में शेयर किया है।

मजदूरों में महिलाएं भी शामिल-

तेलंगाना में बसपा पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से मजदूरों को छुड़वाया गया है। 10 मजदूरों में 4 महिला भी शामिल भी है। जिन्हें बंधक बनाया गया था। हालांकि सभी को सुरक्षित छुड़वा लिया गया है। उन्हें वापस उनके घर के लिए भेजा गया है।

भरपेट खाने तक को नहीं मिलता था मजदूरों को-

बताया जा रहा कि श्रमिक सूर्या पेट में ईंट बनाने के लिए मस्तूरी से गए थे। शुरुआत में काम ठीक तरह से चल रहा था। लेकिन भट्ठा मालिक उन्हें प्रताड़ित करने लगा। हर समय उन पर नजर रखी जाती थी। इतना ही नहीं खाने के लिए उन्हें थोड़ा सा सिर्फ चावल दिया जाता था। इतना ही नहीं, उन्हें मजदूरी का भुगतान तक नहीं किया जाता था।

Bilaspur Information: 27 दिन बाद स्वजन लेकर गए शव, किया अंतिम संस्कार

हत्या का आरोप लगाकर स्वजन कर रहे थे संदेही पर हत्या के तहत कार्रवाई की मांग

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 01:35 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 01:35 AM (IST)

Bilaspur News: 27 दिन बाद स्वजन लेकर गए शव, किया अंतिम संस्कार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के बेलसरी में रहने वाले युवक ने 28 फरवरी की रात अरईबंद मोड़ के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। इधर स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। पीएम के बाद स्वजन ने शव लेने से इन्कार करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच करने मांग की। पुलिस की जांच पर संदेह व्यक्त करते हुए स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। घटना के 27 दिन बाद मंगलवार की सुबह स्वजन सिम्स से शव लेकर गए। इसके बाद स्वजन ने युवक का अंतिम संस्कार किया है।

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बेलसरी में रहने वाले योगेश खांडे की लाश गुरुवार 29 की सुबह फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। इधर योगेश के पिता राजू खांडे और मां सरस्वती खांडे ने अपने बेटे की का आरोप लगाया। घटना के बाद स्वजन ने तखतपुर थाने का घेराव कर एक्सपर्ट से पीएम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव सिम्स भेज दिया।

इधर स्वजन ने भी एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी रजनेश सिंह ने मामले की जांच डीएसपी रेंक के अधिकारी से कराने का आश्वासन दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि योगेश 28 फरवरी को तखतपुर में रहने वाले नरेंद्र ठाकुर के साथ बिलासपुर गया था। इस पर पुलिस ने नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने नरेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई से स्वजन संतुष्ट नहीं, इसलिए रोक दिया अंतिम संस्कार

स्वजन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने मामले में एक और युवक के शामिल होने की भी आशंका व्यक्त की, साथ ही आरोपित के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। इधर पुलिस जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। स्वजन ने पुलिस की जांच को पर्याप्त नहीं मानते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया था। घटना के 27 दिन बाद मंगलवार की सुबह स्वजन सिम्स पहुंचे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्वजन शव लेकर गांव गए। वहां पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मोबाइल बना विवाद का कारण

पुलिस की जांच में पता चला कि योगेश और नरेंद्र बिलासपुर से लौट रहे थे। इस दौरान नरेंद्र ने अपना मोबाइल योगेश को पकड़ा दिया। रास्ते में योगेश के हाथों मोबाइल खो गया। इसका पता चलने पर नरेंद्र से मारपीट की। इसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। उसकी गाली-गलौज से नरेंद्र आहत था। महज एक मोबाइल के लिए उसके दोस्त ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। पुलिस इसे आत्महत्या का कारण मान रही है।

योगेश के स्वजन मंगलवार को शव लेकर चले गए हैं। उसका अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया है। मामले में पुलिस की जांच चल रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरीशचंद्र टांडेकर

थाना प्रभारी, तखतपुर

सनातन के प्रचार-प्रसार में नामदेव समाज की परंपरा गौरवशाली : रेवा प्रसाद

समाज में सामाजिक समरसता फैलाने एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में नामदेव समाज का विशेष योगदान है। इस परंपरा को हम बनाए रखें यही हम सबकी जवाबदारी है आने वाली पीढ़ी भी इसका अनुसरण करें। उक्त बातें अखिल भारतीय नामदेव समाज परिषद जिले इकाई द्वारा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में नामदेव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक रेवा प्रसाद नामदेव ने कही।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:22 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:22 AM (IST)

सनातन के प्रचार-प्रसार में नामदेव समाज की परंपरा गौरवशाली : रेवा प्रसाद

HighLights

  1. नामदेव समाज की परंपरा गौरवशाली : रेवा प्रसाद
  2. अखिल भारतीय नामदेव समाज परिषद का होली मिलन समारोह में लोग हुए शामिल
  3. समाज के लोगों ने मिलन समारोह मनाया

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रासमाज में सामाजिक समरसता फैलाने एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में नामदेव समाज का विशेष योगदान है। इस परंपरा को हम बनाए रखें यही हम सबकी जवाबदारी है आने वाली पीढ़ी भी इसका अनुसरण करें। उक्त बातें अखिल भारतीय नामदेव समाज परिषद जिले इकाई द्वारा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में नामदेव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक रेवा प्रसाद नामदेव ने कही।

उन्होंने बताया कि गौरेला में सामाजिक समरसता सामाजिक समरसता सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होली मिलन समारोह समरसता पंडाल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रेवा प्रसाद नामदेव, अभ्यागत प्रकाश नामदेव, आरएन नामदेव, मंजू नामदेव थे। अतिथियों का स्वागत वंदन गुलाल एवं होली की टोपी गमछा लगाकर किया गया। समारोह में समाज के 30 परिवारों के लगभग 250 सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की खुशियां बांटी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रकाश नामदेव ने संपूर्ण कार्यक्रम की रचना की एवं संचालन रश्मि नामदेव, संदीप नामदेव, अखिलेश नामदेव द्वारा समय-समय पर किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लव कुश के रूप में सजे धजे परी नामदेव, प्रभु चटर्जी द्वारा शानदार नृत्य के साथ हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। इसे सभी ने खूब सराहा। साथ ही प्रज्ञा प्राची, निहारिका, तान्या, छवि, ऐश्वर्या, गौरी तथा अन्य बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ माता का सम्मान इसमें मुख्य रूप से विद्या नामदेव, इंद्री नामदेव, सुशीला नामदेव, उमा, कुसुम नामदेव, कविता नामदेव, मिकी नामदेव, रश्मि नामदेव, व्याख्याता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राखी गहलोत, मथुरा सोनी ने अपनी सहभागिता दी , एवं अपने गीत और विचारों को प्रस्तुत किया समाज के वरिष्ठों का भी आशीर्वाद मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। रंग गुलाल के साथ-साथ रात में सहभोज में शामिल हुए।।

कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अखिलेश नामदेव द्वारा संगीत गीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। अंत में आभार प्रदर्शन आरएन नामदेव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय नामदेव, कृष्णकुमार नामदेव, गुड्डा, बालमुकुंद नामदेव, परदेसी नामदेव, निलेश नामदेव, प्रो़ डा़ बिंजू एवं उनकी धर्मपत्नी एमपी नामदेव, कल्लू प्रसाद नामदेव, कमल नामदेव, मनोज नामदेव, संदीप नामदेव, राजू नामदेव अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था जीत नामदेव एवं शिव नामदेव रानू नामदेव के द्वारा की गई।

Bhopal Information: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की देखभाल करेगा ये डिवाइस, जानें क्या है खास

यह कार्य एम्स के डॉक्टरों के साथ मिलकर किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। यह डिवाइस महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति, जरूरी टेस्ट और दवाइयों के बारे में बताएगा।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:39 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:39 AM (IST)

Bhopal News: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की देखभाल करेगा ये डिवाइस, जानें क्या है खास
मैनिट के एआइ विभाग की टीम डिवाइस को कर रही है तैयार

HighLights

  1. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की देखभाल में मदद करेगा।
  2. एआइ असिस्टेंट मेटरनल केयर का काम दो महीने पूर्व शुरू हो चुका है।

सुशील पांडेय, भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) विभाग के विभागाध्यक्ष और डीन रिसर्च डॉ. निलय खरे अपनी टीम के साथ मिलकर एक ऐसा डिवाइज तैयार कर रहे हैं, जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की देखभाल में मदद करेगा।

यह कार्य एम्स के डॉक्टरों के साथ मिलकर किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। यह डिवाइस महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति, जरूरी टेस्ट और दवाइयों के बारे में बताएगा।

यह समस्या की गंभीरता को भी बताएगा और डॉक्टर से मिलने का स्लॉट बुक कर महिला की हिस्ट्री डाक्टर तक भेजेगा। एआइ असिस्टेंट मेटरनल केयर का काम दो महीने पूर्व शुरू हो चुका है। इसे बनने में एक साल का वक्त लगने का अनुमान है। इसके लिए एम्स भोपाल से एमओयू हो चुका है और अब टीम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के साथ समझौता करने का प्रयास कर रही है।

डॉ. निलय खरे ने बताया कि गर्भावस्था के नौ महीने का प्रोटोकॉल मप्र के स्वास्थ्य विभाग ने बना रखा है, लेकिन खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में इसका समुचित पालन नहीं हो पाता है। इस कारण अंतिम दिनों में बिगड़े हालातों में महिलाएं अस्पताल पहुंचती है।

naidunia_image

एआई असिस्टेंट फॉर मेटरनल केयर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी होगा, जहां गर्भवती महिलाएं अक्सर देखभाल के प्रोटोकॉल से अनजान होती हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होती हैं। यह अल्ट्रासोनोग्राफी जैसे परीक्षण करने में सक्षम होगा। अलग-अलग शहरों में बैठे डॉक्टर समय-समय पर डिवाइस की मदद से गर्भवती महिलाओं की स्थिति का आकलन करेंगे।

यदि कोई जटिलता उत्पन्न होती है तो उपकरण उसकी गंभीरता का पता लगाएगा और सुझाव देगा कि रोगी को सिविल या जिला अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है या नहीं। यह उपलब्ध डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक करेगा और उसकी हिस्ट्री डाक्टर तक पहुंचाएगा।

आपातकालीन स्थिति में यह उपकरण 108 से भी कनेक्ट होगा। डॉ. खरे ने बताया कि यह उपकरण प्रदेश में मां और बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को डिवाइस का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

ऐसे मिली प्रेरणा

डॉ. निलय खरे ने बताया कि मेरी बेटी डॉ. अदिती खरे हमीदिया अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ है। उसके माध्यम से मुझे पता चलता रहता है कि अस्पताल में पहुंचने वाली महिलाओं और गर्भस्थ शिशुओं की हालत अक्सर चिंताजनक होती है और इसका मुख्य कारण गर्भधारण के बाद महिलाओं की उचित देखभाल न होना है। इससे मुझे यह डिवाइज बनाने की प्रेरणा मिली।

टीम में ये शामिल

इस रिसर्च में डीन डॉ. निलय खरे के साथ सहायक के रूप में एआइ विभाग की प्रोफेसर डॉ. मानसी ज्ञानचंदानी, इलेक्ट्रॉनिक विभाग की प्रो कविता खरे और प्रो संगीता के साथ 14 विद्यार्थियों की टीम शामिल है।

बिजली गिरने से सात बकरियों की हुई मौत

संचारखुंटरा में आकाशीय बिजली गिरने से सात बकरियों की मौत हो गई। इस समय जिले में लगातार बिजली गिरने की घटनाएं हो रही है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:24 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 12:24 AM (IST)

बिजली गिरने से सात बकरियों की हुई मौत

बस्तीबगरा (नईदुनिया न्यूज)। संचारखुंटरा में आकाशीय बिजली गिरने से सात बकरियों की मौत हो गई। इस समय जिले में लगातार बिजली गिरने की घटनाएं हो रही है।

ग्राम पंचायत पूटा के आश्रित मोहल्ला संचारखुंटरा निवासी बुधराम पांडों की सात बकरियों समीप के जंगल में चरने गई थी। सोमवार को दोपहर में लगभग तीन बजे तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरी। इससे जंगल में बकरियां भी चपेट में आ गई। इसकी सूचना पंच, सरपंच के माध्यम से संबंधित विभाग को दी गई। इस पर पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा किए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। इस दौरान बकरी चरा रहीं गनेशिया बाई पंडो ने बताया कि जंगल में बकरी चरा रहीं थी तभी अचानक मौसम बदला और तेजी से गरज चमक होने लगी वह सभी बकरियों को घर की ओर ले जा रही थी तभी पानी तेज हो गई और मैं घर तरफ चली गई इसके बाद में आकर देखी तो सभी बकरियां मरी पड़ी हुई थी क के बाल और चमड़ी पूरी तरह से जले हुए थे। उसने इसकी जानकारी सभी को दी।