Shivpuri Information: कोलारस अस्पताल के परिसर में गुरुवार को महिला चिकित्सकों की के बीच हुए विवाद में वीडियो सामने आया है। इसमें बहस होने के बाद एक महिला चिकित्सक दूसरी महिला चिकित्सक को पीटने के लिए डंडा लेकर आते हुए दिखाई दे रही है।
By anil tomar
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 10:26 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:26 AM (IST)
Shivpuri Information: कोलारस (नईदुनिया न्यूज)। कोलारस अस्पताल के परिसर में गुरुवार को महिला चिकित्सकों की के बीच हुए विवाद में वीडियो सामने आया है। इसमें बहस होने के बाद एक महिला चिकित्सक दूसरी महिला चिकित्सक को पीटने के लिए डंडा लेकर आते हुए दिखाई दे रही है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनों से सवाल जबाव किए हैं। इसमें सामने आया है कि दोनों के बीच विवाद बच्चों को लेकर हुआ था। घटना के समय दोनों ड्यूटी पर नहीं थीं इसलिए समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डा. प्रियंबदा त्रिवेदी ने डा. रश्मि यादव से कहा था कि आपका बेटा अस्पताल परिसर में लापरवाही से साइकिल चलाता है जिसके कारण दूसरे बच्चे नहीं खेल पाते हैं। डा. त्रिवेदी के अनुसार पूर्व में इसके कारण उनकी छह वर्षीय बेटी को चोट आ गई थी। इसी के चलते उन्होंने डा. रश्मि यादव से अपने बेटे को समझाने के लिए कहा। इस दौरान बहस हो गई। जो वीडियो सामने आया है उसमें डा. र श्मि यादव हाथ में डंडा लेकर डा. प्रियंबदा के पास आ रही हैं और उन्हें मारने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान वहां पर डा. प्रियंबदा के पति डा. विवेक शर्मा पहुंच गए और विवाद को शांत कराया। हालांकि बताया गया है कि इसके बाद दोनों महिला चिकित्सकों में मारपीट भी हो गई थी।