Punjab Lok Sabha Election: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल के साथ नहीं हुआ गठबंधन

Punjab Lok Sabha Election: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल के साथ नहीं हुआ गठबंधन

शिरोमणि अकाली दल एनडीए में भाजपा की पुरानी सहयोगी थी, लेकिन किसान आंदोलन के बाद इस पार्टी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:11 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 11:16 AM (IST)

पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी पुष्टि कर दी है।

एजेंसी, चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बन सकी है। यह जानकारी पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी।

बता दें, शिरोमणि अकाली दल एनडीए में भाजपा की पुरानी सहयोगी थी, लेकिन किसान आंदोलन के बाद सितंबर 2020 में इस पार्टी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था। अब बदली हुए हालात में पार्टी चाहती थी कि वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

इससे पहले, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा था। इसके लिए शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात होना थी। भाजपा ने इस बात के संकेत दिए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की