Pilibhit Lok Sabha Seat: अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को तारीफ की, कांग्रेस में शामिल होने पर पीलीभीत से टिकट संभव
Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा ने रविवार रात 111 प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इनमें वरुण गांधी का नाम शामिल नहीं है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 02:54 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 02:57 PM (IST)

HighLights
- भाजपा ने काटा है वरुण गांधी का टिकट
- अधीर रंजन चौधरी ने दिया खुला ऑफर
- सबसे बड़ा सवाल, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल
एजेंसी, पीलीभीत (Lok Sabha Chunav 2024)। भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा से अपने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया। पार्टी ने जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है।
ताजा खबर यह है कि अब कांग्रेस ने वरुण गांधी की तारीफ की है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वरुण गांधी साफ छवि वाले नेता हैं। यदि वे कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पीलीभीत से टिकट से इनकार नहीं है।
बता दें, भाजपा सांसद रहते वरुण गांधी ने कई बार ऐसे बयान दिए, जो पार्टी लाइन से बाहर थे। कई बार उन्होंने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाया।
Shocking that Adhir Ranjan Chowdhury needs to be saying such a factor. Inspite of an illustrious legacy the household selected the BJP ideology which is the intense reverse of INC Simply because a LS ticket isn’t given by BJP, chapter of ideas and concepts by a senior Congress chief https://t.co/xRRdKGGnrh
— Prakash Roy (@royprakash59) March 26, 2024
बता दें, भाजपा ने रविवार रात 111 प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इनमें वरुण गांधी का नाम शामिल नहीं है। वहीं उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से मैदान में उतारा गया।
दूसरी ओर, पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दूंगा। हम लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल का ट्रैक रिकॉर्ड दिखाएंगे।
क्या वरुण गांधी कांग्रेस में जाएंगे
अधीर रंजन चौधरी के बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात हो गई है। वे चुनाव नहीं लड़ने के लिए राजी हो गए हैं। वे पार्टी के आदेश का पालन करेंगे।


