Congress Candidate Record: बुधवार को कांग्रेस मप्र के लिए छह प्रत्याशी कर सकती है घोषित, दिल्ली में होगी बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए अभी मप्र में कांग्रेस को मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट पर अपने प्रत्‍याशी घोषित करने हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:13 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 07:13 AM (IST)

Congress Candidate List: बुधवार को कांग्रेस मप्र के लिए छह प्रत्याशी कर सकती है घोषित, दिल्ली में होगी बैठक

HighLights

  1. कांग्रेस की बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी।
  2. बैठक में मध्‍य प्रदेश की शेष छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषित किए जा सकते हैं
  3. मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट पर प्रत्‍याशी का इंतजार

भोपाल। कांग्रेस की बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मध्‍य प्रदेश की शेष छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषित किए जाएंगे।

इन सीटों पर घोषित होने हैं प्रत्‍याशी

इनमें मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट शामिल है। इस बार पार्टी प्रदेश की 29 लाेकसभा सीटों में से 28 पर चुनाव लड़ रही है।

समाजवादी पार्टी को दी खजुराहो सीट

खजुराहो सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

‘Raazi’ fame Amrita Khanvilkar will do a sports activities biopic | स्पोर्ट्स बायोपिक करेंगी ‘राजी’ फेम अमृता खानविलकर: कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वालीं रनर ललिता बाबर का किरदार निभाएंगी, शुरू हुई स्क्रिप्टिंग

16 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस अमृता खानविलकर जल्द ही स्पोर्ट्स बायोपिक में नजर आएंगी। वे भारतीय लंबी दूरी की रनर ललिता शिवाजी बाबर के किरदार में दिखेंगी। अमृता कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी ये बायोपिक मराठी भाषा में होगी।

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी आगामी स्पोर्ट्स बायोपिक से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं। बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। कहानी लिता शिवाजी बाबर के बारे में है जोकि सातारा से हैं। एक गांव जहां पानी नहीं आता है, वहां की लड़की कॉमन वेल्थ में गोल्ड जीतती है। वे ओलिम्पिक्स का भी हिस्सा रह चुकी है। फिल्म में हम उनकी ये जर्नी दिखाएंगे।’

फिल्म की तैयारी के बारे में अमृता ने आगे कहा, ‘अभी तो स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। 3 घंटे की इस फिल्म में रनर ललिता बाबर की पूरी कहानी बताना, हमारे लिए वाकई में चैलेंज भी है। उनकी 18-20 साल की मेहनत को सही तरीके से शोकेस करना चाहते हैं। इसी वजह से स्क्रिप्टिंग में थोड़ा वक्त लग रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम ललिता बाबर और उनकी फैमिली से मिले। यहां तक कि मैं उनकी शादी में भी शामिल हुई हूं। पिछले 4 साल से इस फिल्म की प्रोसेस चल रही है। जब शूटिंग का समय आएगा तो बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम शुरू करूंगी। ये कहानी खासतौर पर महाराष्ट्रियन लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए बना रहे हैं। आम तौर पर वहां की फैमिली अपनी लड़कियों को स्पोर्ट्स में नहीं भेजतीं। महाराष्ट्रियन थोड़े कंजर्वेटिव नेचर के होते हैं। हम चाहते हैं कि ये कहानी हमारी सोसाइटी में थोड़ा बदलाव लाए।’

इन दिनों, अमृता वेब सीरीज ‘लूटेरे’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री की मानें तो इस सीरीज के लिए उन्हें किसी ने एप्रोच नहीं किया था। बल्कि, उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर से ये रोल सामने से मांगा। इस बारे में वे कहती हैं, ‘मैं किसी और प्रोजेक्ट के ऑडिशन के लिए मुकेश छाबरा के ऑफिस गई थी। वहां मुझे हंसल मेहता के इस शो की कास्टिंग के बारे में पता चला। मेरी हंसल सर के साथ काम करने की इच्छा थी। ऑडिशन के लिए मैंने स्क्रिप्ट सामने से मांगी। वो ऑडिशन जय मेहता ने देखा। इसी तरह मेरा सिलेक्शन हो गया।’

अमृता फिल्म राजी (2018), सत्यमेव जयते (2018) और मलंग (2020) में अपने अभिनय से ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रही हैं।

Bhopal Information: गेहूं के खेत में लगी आग, 15 एकड़ की फसल जलकर राख

ग्रामीणों का कहना है कि शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी दिनों में अस्थाई फायर स्टेशन बनाया जाना चाहिए

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 06:50 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 06:50 AM (IST)

Bhopal News:  गेहूं के खेत में लगी आग, 15 एकड़ की फसल जलकर राख
गेहूं के खेत में आग

HighLights

  1. सूचना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल
  2. ग्रामीणों ने वाटर टैंकर व झाड़ की मदद से बुझाई आग

भोपाल। भौंरी स्थित आयसर कालेज के पास गेहूं खेत में आग लग गई। जिससे करीब 15 एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने आग देखकर इसकी सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी, इसके बावजूद दमकलों को मौके पर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। हालांकि तब तक ग्रामीणों ने वाटर टैंकर और झाड़ की पत्तियों की मदद से आग बुझा ली थी।

प्रत्यक्षदर्शी इमरान खान ने बताया कि आयसर काॅलेज के पास उनकी दुकान है। वहां से उन्होंने भौंरी स्थित गेहूं के खेत से धुआं उठते देखा। जिसके बाद दुकान बंद कर मौके पर गए और इसकी सूचना करीब 12.46 बजे फायर कंट्रोल रूम को भेजी। आग दोपहर करीब 12 बजे लगी थी।

इधर ग्रामीण भी अपने वाटर टैंकर, पेड़ों की टहनियां और झाड़ से आग बुझाने का प्रयास करते रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तब 15 एकड़ में खड़ी फसल जल चुकी थी। इस दौरान भौंरी गांव के चिरौंजी पटेल, वीरेंद्र पटेल और ओम पटेल की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि, यदि दमकलें समय पर पहुंचती तो आग से नुकसान कम होता।

बैरागढ़ और गांधी नगर से भेजी गई दमकलें

नगर निगम के अग्निशमन अमला प्रभारी रामेश्वर नील ने बताया कि कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना 12.46 बजे मिली थी। जिसके बाद मौके पर बैरागढ़ और गांधी नगर से दो दमकलें मौके पर भेजी गई। करीब दो बजे तक यह आग पूरी तरह बुझा ली गई।

सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए जाएं अस्थाई फायर स्टेशन

ग्रामीणों का कहना है कि शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी दिनों में अस्थाई फायर स्टेशन बनाया जाना चाहिए। जिससे समय पर राहत और बचाव का किया जा सके। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगती है, तो जब तक मौके पर शहर से दमकलें भेजी जाती है, तब तक सब कुछ जल चुका होता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Angoori Bhabhi of ‘Bhabhi Ji…’ will make her music video debut | ‘भाबी जी…’ की अंगूरी भाभी करेंगी म्यूजिक वीडियो डेब्यू: शुभांगी अत्रे बोलीं, 4 साल पहले बना था प्लान मगर उस वक्त दूसरे काम में बिजी थी

10 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पिछले 17 सालों से टेलीविजन में काम कर रही हैं। वे जल्द ही अब म्यूजिक वीडियो में अपना डेब्यू करेंगी। शुभांगी अपने फैमिली फ्रेंड आकाश पटवारी के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, शुभांगी कहती हैं, ‘कुछ सालों पहले मैं और आकाश एक म्यूजिक जैमिंग पर मिले थे। मैंने जब पहली बार उनसे ये गाना सुना, मैं दंग रह गई। मुझे वो गाना बहुत पसंद आया। दरअसल, हम चाहते थे कि वह म्यूजिक वीडियो तब ही बने। लेकिन, मेरे दूसरे वर्क कमिटमेंट की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अब तैयार हूं। इस पर काम शुरू कर दिया है।’

शुभांगी ने आगे कहा, ‘अभी हमने इसका पोस्टर शूट किया है। गाने की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। लोकेशन की रैकी शुरू हो चुकी है। हम दोनों भगवान शिव को बहुत मानते हैं। इसीलिए, महाशिवरात्रि के दिन हमने गाने का पोस्टर लॉन्च किया। जल्द ही मेरा डेब्यू म्यूजिक वीडियो रिलीज होगा।’

म्यूजिक वीडियो के थीम के बारे में आकाश पटवारी ने बताया, ‘पूरे गाने को हम एक औरत के नजरिये से दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। एक औरत अपने प्यार को किस तरह अपने पास बुलाती है, कांसेप्ट इसी के इर्द-गिर्द होगा। इस गाने में हमने कुछ सुपरनैचरल टच भी दिया है।’

इन दिनों, शुभांगी टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा, वे ‘कसौटी जिंदगी के’, ‘कस्तूरी’, ‘चिड़ियाघर’, ‘अधूरी हमारी कहानी’ जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Ujjain Homicide Information: उज्जैन में वारदात, अवैध संबंध के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या

Ujjain Information: उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 12:41 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 12:41 PM (IST)

Ujjain Murder News: उज्जैन में वारदात, अवैध संबंध के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या
उज्‍जैन में हत्‍या

HighLights

  1. उज्जैन में गोली मारकर हत्या
  2. पति ने की पत्‍नी की हत्‍या
  3. नागझिरी क्षेत्र में हुई वारदात

Ujjain Homicide Information नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर नागझिरी निवासी वहीद लाल ने अपनी पत्नी संजीदा बी को अवैध संबंधों के कारण गोली मार दी। इससे महिला की मौत हो गई।

वहीद लाल हत्या के मामले में कुछ सालों से जेल में बंद था। इस दौरान उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की जानकारी लगने पर वहीद ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने दोस्त छंगा को फोन कर गोली कांड की जानकारी दी। वहीद ने अपने दोस्त छंगा को फोन कर बताया उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Prakash Raj Birthday| banned 6 instances attributable to dangerous habits | बुरे बर्ताव के कारण 6 बार बैन हुए प्रकाश राज: बेटे की मौत बनी तलाक की वजह, फिर 12 साल छोटी लड़की से की शादी

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रकाश राज का आज 59वां बर्थडे है। 38 साल के फिल्मी करियर में प्रकाश राज ने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें 5 नेशनल अवॉर्ड, 5 फिल्मफेयर और 3 विजय अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

प्रकाश राज को एक्टिंग के अलावा उनके भड़काऊ बयान के लिए जाना जाता है। इसी का नतीजा रहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें 6 बार बैन किया जा चुका है। पर्सनल लाइफ में भी उन्हें बहुत तकलीफों से गुजरना पड़ा है। 5 साल के बेटे की मौत ने उनकी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था।

बेंगलुरु में जन्मे
प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता हिंदू थे जबकि मां रोमन कैथोलिक थीं। उनके एक भाई प्रसाद राज भी हैं, जो बतौर हीरो इंडस्ट्री में काम करते हैं। प्रकाश राज ने शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। फिर आगे की पढ़ाई उन्होंने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की।

स्ट्रीट प्ले में काम कर 300 रुपए कमाते थे
प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल में काम किया। फिर धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया।

उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।

सलमान की फिल्म वांटेड से बॉलीवुड में एंट्री ली
प्रकाश राज जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, वहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रकाश ने 2009 में फिल्म ‘वांटेड’ से बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने ‘सिंघम’, ‘दबंग-2’, ‘मुंबई मिरर’, ‘पुलिसगिरी’, ‘हीरोपंती’, ‘जंजीर’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। ज्यादातर फिल्मों में वो विलेन ही बने हैं।

6 बार बैन किए गए हैं प्रकाश राज
तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्रकाश राज पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और उनके बुरे बर्ताव को लेकर 6 बार बैन लगाया। इस पर प्रकाश राज का कहना था ‘ मैं अपने नियम-कायदों को फॉलो करता हूं और इनसे पीछे नहीं हट सकता।’

हालांकि उनके इस बैन पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में खबरें आई थीं कि कुछ बड़े हीरो और प्रोड्यूसर्स ने मिलकर उनके साथ साजिश की है।

नहीं रखा मैनेजर, फीस से डेट तक सबकुछ खुद ही करते हैं डिसाइड
प्रकाश राज ने आज तक कोई मैनेजर नहीं रखा है। उनके मुताबिक, वो अपनी फीस खुद ही डिसाइड करते हैं। प्रकाश कहते हैं, ‘इंडस्ट्री में मैं इकलौता ऐसा एक्टर हूं जिसने आज तक मैनेजर नहीं रखा। मैं फोन कॉल अटेंड करने से लेकर फिल्म के सिलेक्शन, स्टोरी और फीस सबकुछ खुद ही डिसाइड करता हूं। इतना ही नहीं मैं अपनी कमाई का 20 परसेंट हिस्सा चैरिटी भी करता हूं।’

बेटे की मौत बनी पहली पत्नी से तलाक की वजह
प्रकाश राज ने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें बेटियां मेघना, पूजा और एक बेटा सिद्धू था। प्रकाश राज की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था कि बेटे की अचानक मौत ने सब कुछ बिखेर कर रख दिया।

तस्वीर में दोनों बेटियों और पत्नी के साथ प्रकाश राज।

तस्वीर में दोनों बेटियों और पत्नी के साथ प्रकाश राज।

2004 में पतंग उड़ाते वक्त 5 साल का सिद्धू गिर गया था। चोट इतनी गहरी थी कि डॉक्टर भी उसे बचा नहीं पाए। बेटे की मौत पर प्रकाश राज ने बताया था कि उन्होंने अपने खेत में बेटे के शव को जलाया था। इस बारे में उनका कहना था- मैं कई बार वहां जाता था। वहां जाकर मुझे लगता है कि मैं कितना लाचार हूं। मुझे अपनी बेटियों से बहुत प्यार है लेकिन मुझे अभी बेटे की बहुत याद आती है।

बेटे की मौत के बाद से ही प्रकाश राज और पत्नी ललिता में मनमुटाव शुरू हो गया। आए दिन दोनों में किसी बात पर बेवजह लड़ाई हो जाती थी। नतीजतन, दोनों ने 2009 में तलाक ले लिया।

तलाक के अगले साल 12 साल छोटी कोरियोग्राफर से की शादी
इस तलाक को एक साल ही बीते थे कि 24 अगस्त 2010 में प्रकाश ने 12 साल छोटी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी कर ली। शादी के बाद 5 साल बाद पोनी ने बेटे वेदांत को जन्म दिया था।

कोरियोग्राफर पोनी वर्मा के साथ प्रकाश राज।

कोरियोग्राफर पोनी वर्मा के साथ प्रकाश राज।

गांव गोद ले चुके हैं
प्रकाश राज ने तेलंगाना के पिछड़े महबूबनगर जिले के एक गांव को गोद लिया है। उन्होंने राज्य के पंचायत राज एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारकरामा राव को फोन कर महबूबनगर जिले के कोंडारेडिपल्ले गांव को गोद लेने की इच्छा जाहिर की थी।

50 करोड़ के मालिक हैं प्रकाश राज
प्रकाश राज की कुल नेटवर्थ 50 करोड़ रुपए है। वो एक फिल्म के लिए 2.50 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। प्रकाश राज फिल्में, टेलीविजन शो और स्टेज शो के प्रोडक्शन से भी पैसा कमाते हैं। वह अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी, डुएट मूवीज़ के मालिक हैं। उनके पास मुंबई और चेन्नई में घर के साथ-साथ एक फार्महाउस भी है।

Loksabha Election 2024: विधायक-मंत्री उतरे मैदान में तो विधानसभा के लिए भी बनी उपचुनाव की संभावना

प्रदेश की 11 सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को एक सीट बस्तर के लिए मतदान होगा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 01:05 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 01:05 PM (IST)

Loksabha Election 2024:  विधायक-मंत्री उतरे मैदान में तो विधानसभा के लिए भी बनी उपचुनाव की संभावना

राज्‍य ब्‍यूरो, रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टियों ने विधायक-मंत्री को मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद अगर ये सफल होते हैं तो विधानसभा में उपचुनाव की संभावना बनती दिख रही है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।

पहले चरण के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। जानकारों की ओर से दिसंबर में उप चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे है। चुनाव आयोग ने लोकसभा-2024 के मतदान की तिथि तय कर दी है।

प्रदेश की 11 सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को एक सीट बस्तर के लिए मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तथा तीसरे चरण में सात मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर के लिए मतदान होगा। लोकसभा के चुनाव की पूरी प्रक्रिया छह जून तक समाप्त हो जाएगी।

प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में भाजपा ने सभी 11 और कांग्रेस सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के 18 प्रत्याशियों में तीन भूपेश बघेल, बृजमोहन अग्रवाल और कवासी लखमा विधायक हैं। पाटन से पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल और कोंटा सीट से कवासी लखमा वर्तमान विधायक हैं। इनमें से कोई भी प्रत्याशी जीत जाता है तो प्रदेश में उपचुनाव कराए जाएंगे। हालांकि, उपचुनाव विधानसभा के लिए होगा या लोकसभा के लिए यह जीतने वाले प्रतयशी के ऊपर निर्भर करेगा।

विधानसभा के पांच बार उपचुनाव

प्रदेश में पिछली विधानसभा (2018 से 2023) में सबसे ज्यादा पांच बार विधानसभा के उपचुनाव हुए थे। 6वीं सीट पर भी उपचुनाव की संभावना बनी थी, लेकिन छह महीने का ही वक्त रह गया था। इस वजह से वैशालीनगर सीट से छठवां उप चुनाव नहीं हुआ। विधायक विद्यारतन भसीन का 23 जून 2023 को निधन हो गया था। वैशाली नगर में उपचुनाव नहीं हुआ लेकिर चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही और खैरागढ़ सीट पर उप चुनाव हुए थे।

वर्ष- 2018 से 2023 के बीच इन सीटों पर हुए उपचुनाव

– बस्तर संभाग के चित्रकोट विधानसभा सीट पर सबसे पहले वर्ष- 2018 में उपचुनाव हुआ था। यहां के विधायक चुने गए दीपक बैज ने वर्ष-2019 में सांसद चुने गए थे। इन्होंने विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया था।

– बस्तर संभाग के ही दंतेवाड़ा सीट से विधायक चुने गए भीमा मंडावी की नक्सली हमले में मौत की वजह से वर्ष- 2019 में उपचुनाव कराया गया था।

– मरहवाही सीट से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का नौ अप्रैल 2019 को निधन होने के कारण नवंबर-2020 में उपचुनाव कराया गया था।

– जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक देवव्रत सिंह का चार नवंबर-2021 में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। इसकी वजह से रिक्त हुई खैरागढ़ विधानसभा सीट पर अप्रैल-2022 में उपचुनाव कराया गया।

– भानुप्रातापुर सीट से कांग्रेस विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर-2022 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद दिसंबर-2022 में उपचुनाव कराया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Dhar Information: तेजी से घट रहा नर्मदा नदी का जलस्तर, मई-जून माह में आ सकती है समस्या

नर्मदा का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। जिसके चलते कोटेश्वर तीर्थ के चार घाट खुल गए हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 02:01 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 02:01 PM (IST)

Dhar News: तेजी से घट रहा नर्मदा नदी का जलस्तर, मई-जून माह में आ सकती है समस्या
कम हुआ नर्मदा नदी का जलस्‍तर

HighLights

  1. फरवरी-मार्च में पांच मीटर कम हुआ जलस्तर
  2. उरी-बाघनी में भी कम हुआ बैक वाटर
  3. नर्मदा नदी के तीनों ऊपरी बांध में भी पानी भरा हुआ है

Dhar Information नईदुनिया न्यूज, सुसारी। सरदार सरोवर बांध में गत एक माह में पांच मीटर जल कम हुआ है। नर्मदा का जलस्तर तेजी से कम होने से कोटेश्वर तीर्थ के चार घाट अब खुल गए हैं। नर्मदा की दोनों सहायक नदी उरी और बाघनी में से भी अब तेजी से बैक वाटर कम होने लगा है। साल 2017 में बांध के गेट लगने के बाद पहली बार फरवरी और मार्च माह में पांच मीटर जलस्तर कम हुआ है।

शनिवार को सरदार सरोवर बांध का जलस्तर 124 मीटर पर था। जबकि कोटेश्वर तीर्थ पर नर्मदा का जलस्तर 123.50 मीटर पर था। इसके पूर्व एक माह पहले 23 फरवरी को नर्मदा का जलस्तर 128.50 मीटर पर था। एक माह में नर्मदा का जलस्तर तेजी से पांच मीटर कम हुआ है। हालांकि अभी भी नर्मदा में काफी पानी है और मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी के तीनों ऊपरी बांध में भी पानी भरा हुआ है।

कोटेश्वर तीर्थ के चार घाट खुले

नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ पर बने प्राचीन अहिल्या घाट के आठ में से चार घाट अब पूरी तरह खुल गए हैं। वहीं मुक्तिधाम और घाट निर्माण समिति द्वारा बनाए नए घाट के भी दो घाट पूरी तरह खुल गए हैं। इसके चलते अब स्नान करने के लिए आ रहे नर्मदा भक्तों को काफी आसानी हो रही है।

इस तरह जलस्तर घटा तो मई-जून माह में आ सकती है समस्या

सरदार सरोवर बांध में 23 फरवरी से 23 मार्च के मध्य एक माह में पांच मीटर जलस्तर कम हुआ है, जो गत पांच वर्ष में फरवरी और मार्च माह के मध्य में पहली बार इस तेजी से जलस्तर कम हुआ है। आगामी समय में इसी तरह आगे जलस्तर कम होता है तो मई और जून माह में क्षेत्र में नर्मदा का जलस्तर 114 मीटर के आसपास होने की संभावना है। इस स्तर पर जल पहुंचने से नर्मदा किनारे संचालित होने वाले पेयजल योजनाओं के सम्पवेल से नर्मदा का पानी दूर हो जाता है।

किसानों की सिंचाई के लिए मशक्कत शुरू

कुक्षी तहसील में 40 किमी में नर्मदा किनारे से सैकड़ों किसान विद्युत पंप के माध्यम से 10 से 20 किमी तक की पाइप लाइन बिछाकर अपने खेतों में नर्मदा का पानी सिंचाई के लिए ले जाते हैं। अब जैसे-जैसे नर्मदा का जलस्तर कम होता जाता है, वैसे-वैसे किसानों को अपने विद्युत पंप के साथ पाइप लाइन आगे करनी होती है, लेकिन सबसे अधिक दिक्कत विद्युत व्यवस्था को लेकर आती है, क्योंकि डूब से बाहर विद्युत लाइन 139 मीटर पर लगी हुई है। ऐसे में किसानों को पानी कम होने पर विद्युत लाइन को भी नर्मदा किनारे ले जाना होता है।

गुजरात में तेजी से पानी का उपयोग

सरदार सरोवर बांध से तेजी से जलस्तर कम होने का सबसे बड़ा कारण है बांध से गुजरात में तेजी से नहरों में पानी निकासी होना, लेकिन अब रबी सीजन में सिंचाई के लिए अंतिम दौर की नहरों में पानी निकासी कम हो जाएगी। ऐसे में आगामी समय में बांध में अभी जिस स्तर से जल कम हुआ है, वह आगे इतनी तेजी से न हो। हालांकि सरदार सरोवर बांध से 111 मीटर तक के लेवल तक भी बांध का पानी उपयोग में लिया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का