काम की खबर: 1 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

1 अप्रैल 2024 से एक तिमाही में 35,000 रुपए से अधिक खर्च करने पर खाताधारकों को अब बैंक की ओर से कॉम्प्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलेगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:07 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 09:07 AM (IST)

काम की खबर: 1 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
हितग्राही को मोबाइल पर मिले ओटीपी को दर्ज करना होगा, उसके बाद ही लॉग-इन कर सकेगा।

HighLights

  1. SBI ने भी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है।
  2. अब रेंट पेमेंट पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट एसबीआई ने 1 अप्रैल से बंद कर दिए हैं।
  3. NPS सब्सक्राइबर्स को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए अब अपने लॉग इन सिस्टम में बदलाव किया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हर माह की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होता है। अप्रैल माह की पहली तारीख को भी एनपीएस, क्रेडिट कार्ड और वॉलेट से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होगा, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर हो सकता है। ऐसे में इन नियमों के प्रति अलर्ट रहे।

SBI ने बदले क्रेडिट कार्ड के नियम

SBI ने भी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। अब रेंट पेमेंट पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट एसबीआई ने 1 अप्रैल से बंद कर दिए हैं। SBI के AURUM, SBI Card Elite, SBI Card Pulse, SBI Card Elite Benefit और SimplyCLICK क्रेडिट कार्ड में इस सुविधा को बंद कर दिया गया है।

NPS खाते में ऐसे करें लॉग

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने NPS सब्सक्राइबर्स को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए अब अपने लॉग इन सिस्टम में बदलाव किया है। अब NPS खाताधारक यूजर ID और पासवर्ड के साथ ही अब आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। PFRDA अब 1 अप्रैल 2024 से NPS में आधार-बेस्ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन शुरू करेगा। हितग्राही को मोबाइल पर मिले ओटीपी को दर्ज करना होगा, उसके बाद ही लॉग-इन कर सकेगा।

naidunia_image

ICICI ने भी बदले क्रेडिट कार्ड नियम

ICICI बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है। 1 अप्रैल 2024 से एक तिमाही में 35,000 रुपए से अधिक खर्च करने पर खाताधारकों को अब बैंक की ओर से कॉम्प्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलेगा।

यस बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम

एसबीआई के अलावा यस बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है। अब चालू वित्त वर्ष के एक तिमाही में कम से कम 10,000 रुपए खर्च करने पर ग्राहकों को फ्री में डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलेगा। यह बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नए नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

दिल्ली LIVE: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज AAP करेगी पीएम आवास का घेराव

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद वह 28 मार्च तक रिमांड में हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 08:10 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 08:27 AM (IST)

दिल्ली LIVE: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज AAP करेगी पीएम आवास का घेराव
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

HighLights

  1. ईडी की कस्टडी में हैं अरविंद केजरीवाल
  2. दिल्ली शराब नीति में घोटाले का आरोप
  3. मोदी सरकार पर हमलावर है AAP

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी हमलावर है। आप कार्यकर्ताओं का आज भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज पीएम आवास का घेराव करने की योजना बनाई है। इसे देखते हुए पीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। इस दौरान हंगामे की आशंका है।

आप नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, केजरीवाल से डरते हैं। यही कारण है कि उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने के लिए ईडी के जरिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद वह 28 मार्च तक रिमांड में हैं।

जेल से सरकार चलाना चाहते हैं केजरीवाल

भाजपा जहां अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है, वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ही सीएम रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। दो दिन पहले केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से अपना पहला आदेश भी जारी किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Accident In Ambikapur: कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल में चार युवक सवार थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 08:51 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 08:51 AM (IST)

Accident In Ambikapur: कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि,। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अर्टिगा कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद अर्टिगा कार भी गड्ढे में जा घुसी। अर्टिगा कार सवार लोगों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना, तेज गति के कारण हुआ। एक मोटरसाइकिल में चार युवक सवार थे और चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

सोमवार रात उदयपुर – सूरजपुर मार्ग में हुए दुर्घटना के संबन्ध में पुलिस ने बताया कि ग्राम पलका के पास सूरजपुर की ओर जा रही तेज गति की अर्टिगा कार से मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट के कारण एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अर्टिगा कार के चालक का भी वाहन पर से नियंत्रण हट गया। तेज गति की कार थोड़ी दूर जाने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। घायलों की स्थिति को देखते हुए अर्टिगा कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर की टीम मौके पर पहुंची एवं घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल में चार युवक सवार थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इनमें दो युवक श्रीनगर निवासी रवि किंडो, संदीप एवं दो युवक ग्राम सलवा के रहने वाले हैं। एक घायल का उपचार उदयपुर उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। उदयपुर टीआई कुमारी चंद्राकर ने बताया कि घटना के बाद अर्टिगा सवार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

There was doubt on casting Ajay Devgan in Maidan | मैदान में अजय देवगन को कास्ट करने पर संदेह था: फिल्म के डायरेक्टर बोले- मेरे दिमाग में उनकी इमेज सिंघम वाली थी

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन आने वाले समय में फिल्म मैदान में दिखाई देंगे। फिल्म के डायरेक्टर अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने हाल में खुलासा किया है कि वो फिल्म में अजय देवगन को कास्ट करने में हिचक कर रहे थे। वो अजय को सिंघम के अलावा किसी दूसरे रोल में सोच भी नहीं पा रहे थे।

डायरेक्टर बोले अजय को कास्ट करने में संदेह था
द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रवींद्रनाथ शर्मा ने कहा- मैंने पहले कभी अजय देवगन के साथ काम नहीं किया था। इस वजह से मुझे संदेह था कि वो मैदान के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं या नहीं। आप अपने दिमाग में एक एक्टर की छवि बनाते हैं। मेरे दिमाग में उनकी इमेज सिंघम वाली थी। हालांकि अजय ने अपनी एक्टिंग से इस भ्रम को तोड़ दिया।

रोल में ढलने के लिए अजय ने कड़ी मेहनत की
रवींद्रनाथ शर्मा ने आगे कहा कि उन्होंने शूटिंग के वक्त अजय देवगन का पूरा ट्रांसफॉर्मेशन देखा है। उन्होंने कहा- जब हमारी मुलाकात हुई थी, तो अजय देवगन अपने ही स्वैग में खड़े होते थे। लेकिन शूटिंग के अंत में वो सैयद (फिल्म में उनके किरदार का नाम) की तरह खड़े होने लगे। उनके कैरेक्टर से सिंघम पूरी तरह से निकल गया था।

अजय अपने काम को लेकर इतने सहज थे कि उन्होंने कोच के लुक में खुद को ढालने के लिए ढीले कपड़े तक पहने। एक्टर के लिए ऐसा करना बहुत बड़ी बात होती है। वजह यह है कि ये लोग अपने लुक को लेकर बहुत सजग रहते थे।

अमित रवींद्रनाथ शर्मा

अमित रवींद्रनाथ शर्मा

10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। सैयद अब्दुल रहीम ने अपना पूरा जीवन फुटबॉल को ही समपर्ति कर दिया था और भारत को बहुत उपलब्धियां भी दिलाई थीं। अजय देवगन ने फिल्म में इन्हीं का किरदार निभाया है।

अजय देवगन के साथ फिल्म में प्रियामणि, गजराव राव भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Climate Replace: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, अरुणाचल प्रदेश सहित 4 राज्यों में हो सकती बारिश

Climate Replace 29 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 08:32 AM (IST)

Weather Update: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, अरुणाचल प्रदेश सहित 4 राज्यों में हो सकती बारिश
उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 29 मार्च तक ताजा बारिश होने की संभावना है।

HighLights

  1. हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
  2. 29 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में व्यापक हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।
  3. मौसम विभाग ने 28 और 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 29 मार्च तक ताजा बारिश होने की संभावना है।

naidunia_image

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 29 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर में इन स्थानों पर बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर में असम और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में व्यापक रूप से हल्की वर्षा होने की संभावना है। 29 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gwalior information: 23 लाख की अड़ीबाजी कर फरार हुए अपने ही कर्मचारियों को नहीं तलाश पाई पुलिस

Gwalior information:पिछले छह माह पहले 23 लाख की अड़ीबाजी कर फरार हुए अपने ही पुलिस कर्मियों को पुलिस तलाश नहीं पाई है। जबकि वर्तमान में लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस फरारी बदमाशों को दबोचने में लगी है।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 08:18 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 08:18 AM (IST)

Gwalior news: 23 लाख की अड़ीबाजी कर फरार हुए अपने ही कर्मचारियों को नहीं तलाश पाई पुलिस

HighLights

  1. सट्टेबाजों से अड़ीबाजी की थी पुलिस कर्मियों ने
  2. पिछले छह माह से है फरार, पुलिस नहीं लगा पाई है आरोपित पुलिस कर्मियों का पता

Gwalior information: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। पिछले छह माह पहले 23 लाख की अड़ीबाजी कर फरार हुए अपने ही पुलिस कर्मियों को पुलिस तलाश नहीं पाई है। जबकि वर्तमान में लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस फरारी बदमाशों को दबोचने में लगी है। लेकिन पुलिस अपने ही फरार आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। इससे साफ लग रहा है कि पुलिस अपनों को किस तरह से बचा रही है।

18 सितंबर 2023 को क्रिकेट सटोरियों से 23 लाख रुपए की अड़ीबाजी करने वाले क्राइम ब्रांच के दो जवान व गोला का मंदिर थाना के सब इंस्पेक्टर को फरार हुए 6 महीने हो चुके हैं। इन पर एसपी ग्वालियर की ओर से 10-10 हजार रुपए का नकद ईनाम भी घोषित है। अब समझ यह नहीं आ रहा कि पुलिस इनको पकड़ना नहीं चाहती है या फिर आरोपी पुलिस वाले हैं इसलिए पुलिस के सारे पैंतरों से रूबरू हैं। छह महीने से यह पूरे पुलिस विभाग को चकमा दे रहे हैं।

यह है पूरा मामला

18 सितंबर 2023 की रात को गोला का मंदिर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक मुकुल यादव को थाना सिरोल के अंतर्गत आने वाली एमके सिटी टाउनशिप के फ्लैट नंबर-105 में क्रिकेट पर सट्टा लगवाने की खबर मिली थी। एसआई ने इसकी सूचना क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक विकास तोमर और आरक्षक राहुल यादव को दी। इसके बाद तीनों एमके सिटी के फ्लैट नंबर 105 में पहुंचे। बताया जाता है कि इनके साथ एक निजी व्यक्ति भी था। इन लोगों ने फ्लैट में घुसकर 15 सट्टेबाजों को पकड़ा था, तीनों पुलिसकर्मियों ने इन सटोरियों के पास से 10 हजार रुपए नकद व दो मोबाइल छीन लिए थे। जब पुलिस ने इनके मोबाइल देखे तो उसमें लाखों रुपये का हिसाब-किताब मिलते ही पुलिसकर्मियों की नीयत बदल गई। यहां एसआई मुकुल यादव ने अपनी पिस्टल दिखाकर सटोरियों को धमकाया और उनसे बैंक खातों की जानकारी मांगी। इसके बाद नेट बैंकिंग का पासवर्ड पूछा और दो खातों से 23 लाख 25 हजार रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद सिरोल थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद सिरोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ था मामला

तीनों पुलिसकर्मियों के द्वारा की गई कार्रवाई की खबर तो पुलिस अफसरों तक पहुंची लेकिन इसमें हुए खेल की जानकारी अफसरों को नहीं थी। लेकिन सुबह होते ही अड़ीबाजी की खबर पुलिस के आला अफसरों तक भी पहुंच गई थी। जब सटोरियों के बयान लिए तो उन्होंने अड़ीबाजी की पूरी कहानी का खुलासा किया। यहां बता दें कि सभी आरोपी दतिया जिले के रहने वाले थे। इसी बीच प्रदेश की भाजपा सरकार के एक तत्कालीन मंत्री के हस्तक्षेप के बाद 23 लाख रुपए की अड़ीबाजी करने वाले सब इंस्पेक्टर, हवलदार व सिपाही पर स्नढ्ढक्त्र दर्ज कर उन्हें निलंबित किया गया था। तत्कालीन एसपी ने उन पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। तभी से यह तीनों पुलिसकर्मी फरार हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Supriya Shrinate vs Kangana Ranaut: महिला आयोग की चुनाव आयोग को चिट्ठी, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर तत्काल कार्रवाई की मांग

Supriya Shrinate vs Kangana Ranaut: महिला आयोग ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, एनसीडब्ल्यू सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:47 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 07:47 AM (IST)

Supriya Shrinate vs Kangana Ranaut: महिला आयोग की चुनाव आयोग को चिट्ठी, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर तत्काल कार्रवाई की मांग
मंडी सीट से कंगना के नाम का एलान होने के बाद में कांग्रेस प्रवक्ता ने कंगना की एक फोटो पोस्ट की थी और फिल्मों में उनके रोल पर अभद्र टिप्पणी की थी।

HighLights

  1. सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
  2. बवाल मचने के बाद सोशल मीडिया से हटा लिया था पोस्ट
  3. भाजपा हमलावर, अब चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को भारी पड़ती दिख रही है। चौतरफा आलोचना के बाद भले ही उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कर दिया हो, लेकिन अब महिला आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर सुप्रिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, एनसीडब्ल्यू सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने ईसीआई को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें।

‘मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस की महिलाओं और कलाकारों के प्रति ऐसी सोच है। रियल और रील लाइफ में अंतर है। रील लाइफ में एक कलाकार को कई भूमिका निभानी पड़ती हैं। बीजेपी भारत के कलाकारों और महिलाओं का सम्मान करती है। -मनोज तिवारी, भाजपा

बता दें, मंडी सीट से कंगना के नाम का एलान होने के बाद में कांग्रेस प्रवक्ता ने कंगना की एक फोटो पोस्ट की थी और फिल्मों में उनके रोल पर अभद्र टिप्पणी की थी।

इस पर कंगना ने सधी टिप्पणी देते हुए जवाब दिया था कि एक कलाकार के रूप में उन्होंने अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है। हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए। हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए। सबसे बढ़कर हमें जीवन या परिस्थितियों को चुनौती देने वाली यौनकर्मियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Pooja Bhatt referred to as Ranbir kapoor clever | रैपिड फायर राउंड विद पूजा भट्ट: रणबीर कपूर को बताया इंटेलिजेंट, बोलीं-‘दिल है की मानता नहीं’ की रीमेक में आलिया को देखना चाहती हूं

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूजा भट्ट हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में नजर आई हैं। इसी बीच दैनिक भास्कर के साथ रैपिड फायर राउंड में पूजा भट्ट ने कई इंटरेस्टिंग सवालों के जवाब दिए। अपने पिता महेश भट्ट का नाम लेते ही पूजा के मन में जो पहला शब्द आया वो था ‘लाइफ सॉस’। वहीं आलिया को उन्होंने ‘बिग गर्ल’ बताया।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के साथ पूजा भट्ट और महेश भट्ट।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के साथ पूजा भट्ट और महेश भट्ट।

पूजा की नजर में सलमान खान ‘न्यायपूर्ण’ और शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं। उन्होंने रणबीर कपूर को इंटेलिजेंट बताया।

इस राउंड के अगले पड़ाव में पूजा ने बताया कि फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ की रीमेक बनाई जाए तो वो अपनी जगह आलिया भट्ट को देखना चाहती हैं। उनका कहना है कि वो इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो ये रोल प्ले कर सकती हैं। पूजा अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा इंस्पायर साधारण लोगों से और अपने जानवरों से होती हैं।

शाहरुख खान के साथ पूजा भट्ट।

शाहरुख खान के साथ पूजा भट्ट।

पूजा को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। जब वो बिग बॉस के घर में थीं, तो उन्हें किताबें पढ़ने या लिखने की परमिशन नहीं थी। लेकिन उन्हें पढ़ने की ऐसी आदत है कि वो किचन में यूज होने वाले सामान के इंग्रीडिएंट्स पढ़ा करती थीं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब तक वो दिन भर में कुछ नए शब्द न पढ़ लें। वो खुद को जिंदा महसूस नहीं करती हैं।

सलमान खान के साथ पूजा भट्ट।

सलमान खान के साथ पूजा भट्ट।

बॉलीवुड में पूजा भट्ट के फेवरेट एक्टर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह हैं। पसंदीदा रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो गैंगस्टर का रोल प्ले करना चाहती हैं। फिलहाल, पूजा अपनी लाइफ के इस दौर को बहुत एंजॉय कर रही हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूजा भट्ट को रिबेलियस नाम का टैग दिया गया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूजा भट्ट को रिबेलियस नाम का टैग दिया गया था।

17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

पूजा ने फिल्म डैडी (1989) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसे उनके पिता महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। तब पूजा सिर्फ 17 साल की थीं। इस फिल्म में उन्हें काफी बोल्ड अंदाज में पेश किया गया था, फिल्म के लिए पूजा को फिल्मफेयर न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। 1991 में आई पूजा की फिल्म ‘दिल है की मानता नहीं’ उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रही।

इस फिल्म से पूजा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इस फिल्म से पूजा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दिल है की मानता नहीं’ के जरिए उन्होंने दर्शकों की वाहवाही बटोरी। संजय दत्त के साथ 1991 में आई ‘सड़क’ में उनकी एक्टिंग सराही गईं। पूजा की आखिरी फिल्म 2001 में रिलीज ‘एवरीबडी सेज आई एम फाइन’ थी। 2004 में फिल्म ‘पाप’ से उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा। 1996 में उन्होंने पूजा भट्ट प्रोडक्शन कंपनी खोली, इसके तहत ‘तमन्ना’ रिलीज हुई।

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में सांसद नकुल नाथ आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

Lok Sabha Chunav 2024 : नामांकन रैली व मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित जनसभा में उपस्थित होंगे पूर्व सीएम कमल नाथ।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:41 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 07:41 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में सांसद नकुल नाथ आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

HighLights

  1. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
  2. फतह के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगे।
  3. सोमवार को ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ था।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सांसद नकुल नाथ आज नामांकन रैली में सम्मिलित होंगे। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित जनसभा में उपस्थित होने के उपरांत सांसद नकुल नाथ अपने दूसरी फतह के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगे।

नामांकन रैली व मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने जनसभा में उपस्थित होंगे

सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्व सीएम कमल नाथ एवं सांसद नकुल नाथ का ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ था। आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 26 मार्च को सांसद नकुल नाथ व पूर्व सीएम कमल नाथ प्रात: 10.30 बजे नामांकन रैली व मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित जनसभा में उपस्थित होंगे। तदोपरांत सांसद नकुल नाथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। तत्पश्चात पूर्व सीएम कमल नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Neha Sharma is not going to step into politics amid rumours | राजनीति में कदम नहीं रखेंगी नेहा शर्मा: बेटी को भागलपुर से लोकसभा चुनाव की टिकट दिलाना चाहते हैं अजीत शर्मा, विधायक हैं पिता

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रूक और यंगिस्तान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता चाहते हैं कि वो राजनीति में कदम रखें। नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा भागलपुर में विधायक हैं। वो चाहते हैं कि इस लोकसभा चुनाव में उनकी बेटी को भागलपुर से टिकट दी जाए। हालांकि इसी बीच खबर ये भी है कि नेहा शर्मा ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। न

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा ने उनकी राजनीति पारी पर हिंट दिया है। उन्होंने कहा है, कांग्रेस को भागलपुर की सीट मिलनी चाहिए। हम इसके लिए लड़ेंगे और सीट हासिल करेंगे। मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी नेहा शर्मा चुनाव में उतरे। मैं पहले ही एक विधायन हूं, लेकिन अगर पार्टी चाहेगी तो मैं भी लड़ूंगा।

नेहा शर्मा, अपने पिता का प्रचार करने के लिए कांग्रेस की रैली का हिस्सा बन चुकी हैं।

नेहा शर्मा, अपने पिता का प्रचार करने के लिए कांग्रेस की रैली का हिस्सा बन चुकी हैं।

फिल्मों के चलते चुनाव से दूर रहेंगी नेहा?

नेहा शर्मा इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स ये हैं कि वो चुनाव से दूर रहेंगी। जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नेहा शर्मा ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है, वो फिलहाल अपने फिल्मी करियर पर ही फोकस करना चाहती हैं।

बताते चलें कि नेहा शर्मा ने साल 2007 की फिल्म चिरुथा से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2009 की फिल्म क्रूक से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखिरी बार नेहा शर्मा साल 2023 की फिल्म जोगिरा सारा रारा में नजर आई थीं।