Ship Collides with Bridge: अमेरिका में जहाज के टकराने के बाद टूटा पुल, कई वाहन पानी में गिरे, देखिए वीडियो

Francis Scott Key Bridge collapse in Baltimore: घटना के बाद पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 02:20 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 02:20 PM (IST)

Ship Collides with Bridge: अमेरिका में जहाज के टकराने के बाद टूटा पुल, कई वाहन पानी में गिरे, देखिए वीडियो
फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज 1,200 फीट (366 मीटर) लंबा है। यह दुनिया का तीसरा सबसे लंबा पुल था।

एजेंसी, बाल्टीमोर (Francis Scott Key Bridge collapse in Baltimore)। अमेरिका में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। बाल्टीमोर में एक मालवाहक जहाज फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज से टकरा गया। इसे पुल ढह गया। हादसे के समय पुल के ऊपर से गुजर रहे वाहन पानी में गिर गए। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

जहाज की टक्कर के बाद आग भी लग गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, जब पुल ढहा, उस समय लगभग 7 श्रमिक वहां काम कर रहे थे। साथ ही तीन से चार वाहन भी गुजर रहे थे।

HOLY CRAP! The Francis Scott Key Bridge has collapsed after a ship collision in Baltimore. The 1,200 ft (366 m) span bridge was the third longest span of any steady truss on the earth.

pic.twitter.com/oMd0pOy8eu

— Eric Feigl-Ding (@DrEricDing) March 26, 2024

घटना के बाद पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Swatantrya Veer Savarkar and Madgaon Categorical Field workplace assortment Report Day 4 | होली पर ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने कमाए 2.15 करोड़: ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का टोटल कलेक्शन 9.88 करोड़, 11 दिनों में ‘योद्धा’ 50 करोड़ पार

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्स्ट वीकेंड पर देशभर में 6 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई करने वाली रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने होली पर देशभर में 2 करोड़ 15 लाख रुपए का बिजनेस किया।

अब 4 दिनों में इस फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ 25 लाख रुपए हाे गया है। वहीं वर्ल्ड वाइड 4 दिनों में इस फिल्म ने 10 करोड़ 96 लाख रुपए कमा लिए हैं।

सोमवार को फिर आया ड्रॉप
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो भले ही होली पर इस फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया है पर इसका ओवरऑल कलेक्शन उम्मीद से कम हैं। शनिवार को कलेक्शन में 104% की ग्रोथ हासिल करने के बाद वर्किंग डे सोमवार को इसके कलेक्शन में फिर से ड्रॉप आया है।

इस फिल्म से रणदीप हुड्डा ने बतौर डायरेक्ट भी डेब्यू किया है। इसमें उनके अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी नजर आ रहे हैं।

'मडगांव एक्सप्रेस' में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह बतौर डायरेक्टर कुणाल की पहली फिल्म है।

‘मडगांव एक्सप्रेस’ में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह बतौर डायरेक्टर कुणाल की पहली फिल्म है।

चौथे दिन ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने कमाए 2.72 करोड़
वहीं कुणाल खेमू निर्देशित ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने चौथे दिन 2 करोड़ 72 लाख रुपए कमाए। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर तीन दिनों में 7 करोड़ 16 लाख रुपए का बिजनेस किया था। अब चार दिनों में इसने देशभर में 9 करोड़ 88 लाख रुपए कमा लिए हैं।

11 दिनों में ‘योद्धा’ का कलेक्शन 50 करोड़ पार
इन दाेनों फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ ने 11 दिनों में वर्ल्ड वाइड 51 करोड़ 54 लाख रुपए कमा लिए हैं। वहीं देशभर में इस फिल्म ने अब तक 30 करोड़ 85 लाख रुपए का बिजनेस किया है। ‘योद्धा’ ने अपने फर्स्ट वीक में 26 करोड़ 9 लाख कमाए थे।

Holi 2024 : जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा बने नागिन, पुलिस लाइन में होली की हुरदंग

Holi 2024 : कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक जबलपुर मौजूद रहे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 02:02 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 02:04 PM (IST)

Holi 2024 : जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा बने नागिन, पुलिस लाइन में होली की हुरदंग

HighLights

  1. पुलिस लाइन में जमकर होली की हुरदंग हुई।
  2. होली के रंगों में पदों की दूरियां मिट गईं।
  3. गीत पर मनमोहडांस करते हुए खूब थिरके।

Holi 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मंगलवार को पुलिस लाइन में जमकर होली की हुरदंग हुई। पुलिस लाइन में चारों तरु मस्‍ती का वातावरण बना रहा। कर्मी से लेकर वरिष्‍ठ अधिकारी तक एक ही वेश में नजर आए। होली के रंगों में पदों की दूरियां मिट गईं। होली का कार्यक्रम शुरू होते ही नृत्‍य शुरू हो गया। होली के रंगों में रंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा नागिन बन गए और गीत पर मनमोहडांस करते हुए खूब थिरके।

naidunia_image

पुलिस लाइन में मंगलवार को जमकर धमाचौकड़ी की

कार्यक्रम के दौरान आइजी अनिल कुशवाह, डीआइजी तुषारकांत विद्यार्थी, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी होली के जश्न में डूबे और जमकर डांस किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने भी होली खेलने के बाद साथियों के साथ डांस किया। अन्‍य अधिकारी भी तन्‍मयता से होली खेलने में व्‍यस्‍त रहे। संस्‍कारधानी में रह रहे लोगों की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी निभाने के बाद पुलिस लाइन में मंगलवार को जमकर धमाचौकड़ी की।

naidunia_image

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Hrithik Roshan is about to start out preparations for Krish 4 | कृष 4 की तैयारी शुरू करने वाले हैं ऋतिक रोशन: एडवांस स्टेज में है राकेश रोशन के निर्देशन की फिल्म, 2025 में शुरू होगी शूटिंग

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऋतिक रोशन की सुपरहीरो थ्रिलर फिल्म कृष 4 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फ्रैंचाइजी की पिछली तीन फिल्में कोई मिल गया, कृष और कृष 3 सुपरहिट रही थीं, जिन्हें फिल्ममेकर राकेश रोशन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। अब खबरों की मानें तो राकेश रोशन ने इस फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो एडवांस स्टेज पर हैं।

हाल ही में आई मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के साथ मिलकर इस समर, कॉन्सेप्ट, स्क्रिप्ट और अन्य सेगमेंट का काम शुरू करेंगे। फिलहाल ऋतिक अपनी अपकमिंग सीक्वल फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही वो कृष 4 की तैयारी में जुटेंगे।

कृष की शूटिंग के दौरान ली गई ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की तस्वीर।

कृष की शूटिंग के दौरान ली गई ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की तस्वीर।

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे लिखा गया है कि ऋतिक और राकेश रोशन आइडिया और स्क्रिप्टिंग इसी साल पूरी करने की तैयारी में हैं। इसके बाद दोनों अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म के लिए कई अलग-अलग स्क्रिप्ट्स और आइडिया तैयार किए गए हैं। बस अब उन्हें सही स्टोरी और आइडिया चुनना है।

भारत की पहली सुपरहीरो फ्रैंचाइजी है कृष

कृष फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2003 की फिल्म कोई मिल गया से हुई थी, जिसमें प्रीति जिंटा, ऋतिक रोशन, रेखा ने अहम किरदार निभाया था। इसके 3 साल बाद फिल्म का स्पिन ऑफ सीक्वेंस कृष रिलीज किया गया था। जिसमें कृष का परिचय करवाया गया था। इस फिल्म में ऋतिक ने रोहित और कृष्णा (कृष) का डबल रोल था। इसके 7 साल बाद 2013 में कृष फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म कृष 3 रिलीज हुई थी। अब पूरे 11 साल बाद कृष-4 की तैयारी शुरू की जा रही है।

Gajakesari Yoga: अब 27 मार्च को बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 01:35 PM (IST)

Gajakesari Yoga: अब 27 मार्च को बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

HighLights

  1. होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा।
  2. तुला राशि वालों को धन लाभ होगा।
  3. नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। रंगों के त्योहार होली के बाद 27 मार्च को चंद्रदेव अपनी राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्र देव के राशि बदलने के कारण बुध और बृहस्पति ग्रहों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी राशि में चंद्रदेव ढाई दिन तक विराजमान रहते हैं। 27 मार्च को चंद्रदेव जहां तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध और गुरु के साथ युति निर्मित हो रही है। ऐसे में गजकेसरी योग के कारण इन राशि वालों को बहुत अधिक लाभ होगा।

तुला राशि वालों को धन लाभ

होली के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। नौकरी के साथ प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पदोन्नति होने से आर्थिक लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है।

naidunia_image

वृश्चिक राशि को व्यापार में लाभ

तुला राशि में गजकेसरी योग बनने से इसका लाभ वृश्चिक राशि वालों को भी मिलेगा। इस दौरान उन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है। नए कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। गजकेसरी योग के कारण जल्द ही भाग्योदय हो सकता है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि वालों के घर होंगे मांगलिक कार्य

गजकेसरी योग से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मकर राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। जीवन में शांति रहेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

By Elections 2024: भाजपा ने जारी की 4 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट, हिमाचल में कांग्रेस के सभी 6 बागियों को टिकट

By Elections 2024: भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 01:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 01:13 PM (IST)

By Elections 2024: भाजपा ने जारी की 4 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट, हिमाचल में कांग्रेस के सभी 6 बागियों को टिकट
लोकसभा चुनाव के साथ ही गुजराज, हिमाचल, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक विधानसभा की विभिन्न सीटों पर भी उपचुनाव होना है।

एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा ने विभिन्न राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 6 सीट पर उपचुनाव होना है, जहां कांग्रेस के 6 विधायक बागी हो गए हैं। भाजपा ने इन्हीं बागियों को संबंधित सीटों पर उतारा है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Janhvi’s fiftieth go to to Tirupati, Orry Shared a Vlog with actress and rumoured boyfriend Shikhar Pahariya | जान्हवी की 50वीं तिरुपति विजिट: ओरी ने शेयर किया वीडियो, घुटने के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती दिखीं एक्ट्रेस; रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ दिखे

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक्ट्रेस घुटने के बल तिरुपति बालाजी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने शेयर किया है। ओरी हाल ही में जान्हवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने यू-ट्यूब पर इस ट्रिप का एक व्लॉग शेयर किया है।

घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़तीं जान्हवी कपूर।

घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़तीं जान्हवी कपूर।

भगवान से मिलने का हक कमाना जरूरी है: जान्हवी
इस वीडियो में जान्हवी कहती हैं, ‘हर किसी को नंगे पैर तिरुपति की सीढ़ियां चढ़नी चाहिए क्याेंकि यह आपको विनम्र बनाता है।’ मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए जान्हवी ने यह भी कहा कि, ‘भगवान से मिलने का हक कमाना जरूरी है और हम इस वक्त उसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं।’

12 मिनट के वीडियो व्लॉग में ओरी ने पूरी ट्रिप के कई मोमेंट्स शेयर किए।

12 मिनट के वीडियो व्लॉग में ओरी ने पूरी ट्रिप के कई मोमेंट्स शेयर किए।

जान्हवी बोलीं- आई लव घी
वीडियो में जान्हवी ट्रिप शुरू करने से पहले खाने में ढेर सारा घी डालकर खाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ओरी को यह भी बताया कि उन्हें घी बहुत पसंद है। ट्रिप के दौरान जान्हवी ने कई फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाए। वहीं वीडियो ओरी ट्रेडिशनल वेष्टी पहनने की कोशिश करते भी दिखे। 12 मिनट के इस वीडियो में कई फनी मोमेंट्स भी हैं।

27वें बर्थडे पर पर 50वीं बार विजिट किया तिरुपति
बीते 6 मार्च को जान्हवी कपूर ने अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने ओरी और शिखर के साथ तिरुपति विजिट की थी। यह जान्हवी की इस मंदिर में 50वीं विजिट थी। तिरुपति, जान्हवी के दिल के बेहद करीब है क्योंकि उनकी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी यहां अक्सर विजिट करती थीं।

फिल्म RC16 की पूजा सेरेमनी में राम चरण और जान्हवी के साथ राम चरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी।

फिल्म RC16 की पूजा सेरेमनी में राम चरण और जान्हवी के साथ राम चरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी।

जल्द शुरू करेंगी ‘#RC16’ की शूटिंग
वर्कफ्रंट पर जान्हवी जल्द ही एक्टर राम चरण के साथ उनकी अगली फिल्म ‘#RC16’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। जान्हवी हाल ही में पिता बोनी कपूर के साथ राम चरण के हैदराबाद वाले घर गई थीं। इससे पहले वो फिल्म ‘#RC16’ के पूजा इवेंट में भी शामिल हुई थीं।
इससे पहले जान्हवी, जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘देवारा’ से साउथ में डेब्यू करेंगी। यह 10 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Bhai dooj 2024: 27 को मनेगा भाई दूज का त्योहार, बहने करेगी भाइयों को तिलक

Bhai dooj 2024: ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि होली के बाद द्वितीया तिथि को भाई दूज कहा जाता है। पारंपरिक रूप से यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। बहुत जगह भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

By Jogendra Sen

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 12:59 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 12:59 PM (IST)

Bhai dooj 2024: 27 को मनेगा भाई दूज का त्योहार, बहने करेगी भाइयों को तिलक

HighLights

  1. इस बार होली के बाद भाई दूज 27 मार्च को मनाई जाएगी
  2. मान्यता है कि भाई दूज पर बहनों के तिलक लगाने से भाई की आयु बढ़ती है और उसके सभी संकट दूर होते हैं

Bhai dooj 2024: जोगेंद्र सेन. ग्वालियर। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि होली के बाद द्वितीया तिथि को भाई दूज कहा जाता है। पारंपरिक रूप से यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। बहुत जगह भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और फल, मिठाई आदि चीजें देकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बदले में अपनी बहन को हर विषम परिस्थिति में उसकी रक्षा का वचन देता है। मान्यता है कि भाई दूज पर बहनों के तिलक लगाने से भाई की आयु बढ़ती है और उसके सभी संकट दूर होते हैं।

होली भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 26 मार्च को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर होगी।अगले दिन 27 मार्च को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर इसका समापन होगा। 27 मार्च को भाई को टीका करने के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं।

होली भाई दूज पर भाई को तिलक करने का

पहला मुहूर्त- सुबह 10.54 से दोपहर 12.27

दूसरा मुहूर्त- दोपहर 03.31 से शाम 05.04 बजे तक रहेगा।

होली भाई दूज पर तिलक करने की विधि

  • सबसे पहले होली की भाई दूज पर अपने भाईयों को भोजन का निमंत्रण दें।
  • भाई का प्रेम पूर्वक स्वागत कर उन्हें चौकी पर बैठाएं।
  • ध्यान रहे भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
  • अब कुमकुम से तिलक कर चावल लगाएं।
  • भाई को नारियल देकर समस्त देवी-देवता से उसकी सुख, समृद्धि दीर्घायु की कामना करें।
  • अब भाई बहन को उपहार में सामर्थ्य अनुसार भेंट करें। भाई को भोजन कराएं।
  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Dhar Information : कुक्षी-आलीराजपुर टोल मार्ग पर बस पलटी, 11 यात्री घायल

झाबुआ जिले से नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 12:23 PM (IST)

Dhar News :  कुक्षी-आलीराजपुर टोल मार्ग पर बस पलटी, 11 यात्री घायल

HighLights

  1. ग्राम आली और तालनपुर के मध्य बस दुर्घटनाग्रस्‍त
  2. नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए यात्रियों को ले जा रही थी बस
  3. घायलों का इलाज कुक्षी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।

धार, कुक्षी। कुक्षी-आलीराजपुर टोल मार्ग पर ग्राम आली और तालनपुर के मध्य मंगलवार सुबह 9 बजे यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले से नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई। घायलों का इलाज कुक्षी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।

naidunia_image

बताया जाता है कि बस झाबुआ जिले के राणापुर से निसरपुर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस तालनपुर के समीप पलट गई । इस दुघर्टना में 11 यात्रियो को चोट आई।

naidunia_image

इस घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल अपने साथियों के साथ घटनास्‍थल पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल कुक्षी पहुंचाया गया। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। डॉक्‍टरों के अनुसार घायलों का इलाज अभी जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Bhopal Information: महिला ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी, मां व दो बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर

गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम रोंडिया की घटना। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात आई सामने।

By Ravindra Soni

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 12:07 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 12:07 PM (IST)

Bhopal News: महिला ने तीन बेटियों संग लगाई फांसी, मां व दो बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई। एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि जीवित बची तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुसाइट नोट न मिलने की वजह से फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।

यह है घटनाक्रम

गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि इलाके के रोंडिया गांव में संगीता (28) नामक महिला परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह घरवालों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके अलावा उसकी तीनों बेटियां भी फंदे से झूल रही थीं। स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद महिला के अलावा उसकी दो बेटियों आराध्या (पांच साल) और श्रष्टि (डेढ़ साल) को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची मनु (ढाई वर्ष) की सांसें चल रही थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। Information updating….

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या