Indore Information: नगर निगम मुख्यालय में अव्यवस्था और गंदगी देख नाराज हुए निगमायुक्त, राजस्व अधीक्षक को नोटिस

Indore Information: जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन शाखा में लगे वाटर कूलर का पानी अंजुली में लेकर खुद पीकर भी देखा।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 06:55 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 06:55 PM (IST)

Indore News: नगर निगम मुख्यालय में अव्यवस्था और गंदगी देख नाराज हुए निगमायुक्त, राजस्व अधीक्षक को नोटिस
अंजुली में पानी लेकर खुद पीकर जांच करते निगमायुक्त शिवम वर्मा।

HighLights

  1. निगम मुख्यालय में गंदगी के बीच बैठकर काम कर रहे थे कर्मचारी-अधिकारी।
  2. राजस्व विभाग में लोगों के लिए न पीने का पानी था, न सुविधाघर की पर्याप्त व्यवस्था।
  3. निगमायुक्त ने अधिकारियों को कहा- सफाई करवाएं वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर को साफ-सुधरा रखने का दावा करने वाले नगर निगम के मुख्यालय में ही सफाई व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। मंगलवार को निगमायुक्त शिवम वर्मा ने मुख्यालय स्थित अलग-अलग विभागों का दौरा किया तो वे यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि कर्मचारी-अधिकारी लापरवाही के आलम में गंदगी के बीच बैठकर काम कर रहे थे।

naidunia_image

राजस्व विभाग में जहां बड़ी संख्या में लोग बकाया कर जमा कराने आते हैं, वहां न लोगों के लिए पीने का पानी था, न सुविधाघर की पर्याप्त व्यवस्था। निगमायुक्त ने इस पर नाराजगी जताई और अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वेटिंग एरिया में पंखे लगाने के निर्देश दिए। शौचालय की नियमित सफाई, पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि नागरिकों को कोई दिक्कत न हो।

आपकी जिम्मेदारी नहीं है क्या कार्यालय को साफ रखना?

निगमायुक्त ने राजस्व विभाग में लगे वाटर कूलर को बंद देख जब कार्यालय अधीक्षक से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि मशीन बंद है। इस पर निगमायुक्त नाराज हो गए। उन्होंने इसके आसपास गंदगी देख सवाल किया कि क्या यह कार्यालय आपका नहीं है। आपकी जिम्मेदारी नहीं है कि सफाई बनी रहे। इस मशीन को आज ही सुधरवाएं, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। निगमायुक्त वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी करने को भी कहा। उन्होंने राजस्व विभाग एवं जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन कार्यालय में जाने वाले मार्ग में दिव्यांगजन के लिए बनाए गए रैंप का सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

नागरिकों से जानकारी ली, दस्तावेज जांचे

निगमायुक्त जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन शाखा भी पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद नागरिकों से उनके आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद प्रकरणों के निराकरण के संबंध में रखे जाने वाले रजिस्टर का अवलोकन किया। विभाग के बाहर रखे वाटर कूलर को चालू करने व पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विभाग में लगे वाटर कूलर का पानी अंजुली में लेकर स्वयं पीकर देखा। निरीक्षण में अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अभय राजनगांवकर मौजूद थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

MP Information: कर्मचारियों को वेतन नहीं बांट पा रहे और आचार संहिता में 4.05 करोड़ के निर्माण कार्या के टेंडर जारी कर दिए

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इसे घोटाले की नजर से देख रहे हैं, वहीं नगरीय निकायों के बड़े अफसर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मान रहे हैं। मामला बाहर आया तो सबलगढ़ नपा और ई-टेंडर जारी करने वाले उपयंत्री एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 06:18 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 06:36 PM (IST)

MP News: कर्मचारियों को वेतन नहीं बांट पा रहे और आचार संहिता में 4.05 करोड़ के निर्माण कार्या के टेंडर जारी कर दिए
आचार संहिता में नगरीय निकाय की ई-टेंडर वेबसाइड पर 20 मार्च को अपलोड हुए टेंडर।

HighLights

  1. ई-टेंडर के लिए जारी हुए पत्र पर 29 फरवरी की तारीख
  2. 16 मार्च को आचार संहिता लगी 20 को आठ निर्माण कामों के ई-टेंडर जारी
  3. सीएमओ और सब इंजीनियर जानकारी नहीं होने की बात कहकर एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे

मुरैना-सबलगढ़, नईदुनिया न्यूज। आर्थिक संकट से जूझ रहे सबलगढ़ नगर पालिका के पास कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए पैसा नहीं है। छह महीने से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए सफाईकर्मी बीते सप्ताह हड़ताल पर बैठ गए थे।लेकिन यही नगर पालिका आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 4 करोड़ रुपये से ज्यादा के निर्माण काम करने के टेंडर जारी कर चुका है, वह भी आचार संहिता में।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इसे घोटाले की नजर से देख रहे हैं, वहीं नगरीय निकायों के बड़े अफसर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मान रहे हैं। मामला बाहर आया तो सबलगढ़ नपा और ई-टेंडर जारी करने वाले उपयंत्री एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

naidunia_image

गौरतलब है, कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 16 मार्च को घोषित हो गई है। आचार संहिता लग जाने के बाद नगरीय निकाय सड़क, दुकान, नाला जैसे निर्माण काम नहीं कर सकते, क्योंकि ऐसे निर्माण कार्यों से नगर परिषद के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने वाला माना जाता है और जिस वार्ड में जिस दल का पार्षद या जिस दल का नपा अध्यक्ष होता है उस दल को चुनाव में फायदा मिल सकता है।

इसीलिए नगरीय निकाय आचार संहिता में ऐसे निर्माण नहीं कर सकते। लेकिन सबलगढ़ नपा ने 20 मार्च को ई टेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 405 लाख, 44 हजार रुपये के आठ निर्माण काम हैं। इनमें अधिकांश काम दुकानों के निर्माण के हैं, जो कतई अतिआवश्यक नहीं हैं।

नपा के अधिकारियों का कहना है, कि इन टेंडर के लिए 29 फरवरी को पत्र जारी हुआ है, लेकिन वरिष्ठ अफसरों के अनुसार आचार संहिता से पूर्व में पत्र जारी होने के बाद भी आचार संहिता में टेंडर जारी नहीं हो सकते। ईटेंडर वेबसाइट ने सबइंजीनियर के हस्ताक्षरों को भी अमान्य कर दिया है।

निर्माण कार्य

लागतमंगल भवन कांजी हाउस – 40.18 एमएस रोड पर गेप शाप निर्माण – 26.65 हैं डपंप व ट्यूबवैल खनन – 63.28देवी मंदिर पर ए एवं बी ब्लाक की दुकान निर्माण – 37.02बस स्टैण्ड पर दुकान निर्माण – 54.59खार नाले पर ए व डी ब्लाक की दुकानें निर्माण – 34.83सुनेहरा व बैनीपुरा में श्मशान घाट निर्माण – 117.39खार नाले पर ई व एफ ब्लाक की दुकानें – 31.49 नोट – निर्माण कार्यो की लागत करोड़ रुपये में हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मुरैना नगर निगम आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया, कि अगर काम साफ, सफाई, बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों या फिर निर्वाचन जैसे अति आवश्यक काम है, उन कामों के लिए टेंडर आचार संहिता में भी जारी हो सकते हैं। इसके अलावा जो काम बाद में हो सकते हैं, उन्हें आचार संहिता खत्म होने तक टालना चाहिए।

आचार संहिता में निर्माण कामों के टेंडर जारी करना सही नहीं है, भले ही उनके आदेश आचार संहिता से पहले की तारीखों में जारी हुए हैं। अगर कोई काम बेहद जरूरी है तो उसके लिए निकाय को कलेक्टर से परमिशन लेनी चाहिए।

मैं पता करता हूं कि यह कैसे और किसने जारी किया है। सतीश बंसल सब इंजीनियर हैं अगर उनके हस्ताक्षर से यह ई-टेंडर आमंत्रित किया गया है तो उनसे जानकारी लेकर ही बताता हूं। अशोक पटेलसीएमओ, नपा सबलगढ़- इन टेंडर के लिए पत्र 29 फरवरी को जारी हुआ, कंप्यूटर आपरेटर शैलेंद्र ने मेरी पेनड्राइव लगा दी, इसलिए मेरे हस्ताक्षर चले गए होंगे। आचार संहिता में टेंडर क्यों आमंत्रित किए जा रहे हैं, इसकी जानकारी सीएओ और अध्यक्ष ही दे सकते हैं। आप उनसे पूछ लीजिए। – सतीश बंसलसब इंजीयिनर, नपा सबलगढ़

Ravneet Singh Bittu: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल

Ravneet Singh Bittu: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रवनीत लुधियाना से सांसद हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 06:24 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 06:24 PM (IST)

Ravneet Singh Bittu: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल

एएनआई, नई दिल्ली। Ravneet Singh Bittu: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। अब पंजाब में कांग्रेस को झटका लगा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रवनीत लुधियाना से सांसद हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और एनपीएस के निवेशक 31 मार्च से पहले निपटा लें काम, वरना फ्रीज हो जाएगा अकाउंट

पीपीएफ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट योजना है। इसमें सालना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 05:47 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 05:47 PM (IST)

31 मार्च तक निपटा लें काम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और एनपीएस जैसी योजनाओं में खाता है, तो 31 मार्च 2024 से पहले निवेश कर दें। यदि आप समय रहते पैसा जमा नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट फ्रीज हो जाएगा। फिर दोबारा खाता शुरू करने के लिए निवेश रकम के साथ पेनाल्टी चुकानी पड़ेगी। साथ ही टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए PPF, NPS औप SSY में निवेश कर दें।

31 मार्च 2024 से तक कर दें निवेश

अगर आपने पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और एनपीएस में पैसा लगाया है, तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि 31 मार्च तक आपको ये काम पूरा करना होगा। पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि स्कीम और नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेशकों को अपने खाते में न्यूनतम राशि जमा करनी होगी। इन योजनाओं के अकाउंट को चालू रखने के लिए हर वित्त वर्ष में पैसा जमा करना जरूरी है। अगर आपने पैसा जमा नहीं किया तो आपका खाता फ्रीज हो सकता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पीपीएफ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट योजना है। इसमें सालना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस पर अभी 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस योजना में 15 साल का लॉकइन पीरियड होता है। निवेशक 15 साल तक इसमें से निकासी नहीं कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस स्कीम में सरकार 8.2 फीसदी ब्याज दे रही है। इसमें 14 साल तक निवेश करना होता है। मैच्योरिटी टेन्योर 21 साल पूरा होने के बाद पैसा निकाल सकते हैं।

नेशनल पेंशन सिस्टम

सेवानिवृत्ति के बाद आय जारी रखने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम एक बेहतर विकल्प है। इसमें रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिले इस लिए निवेश किया जाता है। केंद्र एनपीएस में 9 से 12 फीसदी तक ब्याज का लाभ देती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Indore Information: इंदौर के आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां गायब, अपहरण की आशंका

Indore Information: राऊ थाना क्षेत्र स्थित आश्रम की दीवार फांदकर दो लड़कियां भाग निकली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:23 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 05:55 PM (IST)

Indore News: इंदौर के आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां गायब, अपहरण की आशंका

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र की श्रमिक कालोनी स्थित जीवन ज्योति बालिका गृह आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां सोमवार को दीवार फांदकर बाहर चली गई। मामले में पुलिस को अपहरण की आशंका है।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5.30 बजे किशनगंज निवासी 17 वर्षीय और ग्राम कोकवत जिला झाबुआ निवासी 16 वर्षीय लड़की दीवार फांदकर चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

आश्रम की सुरक्षा पर उठे सवाल

आश्रम के लोगों का कहना है कि दोनों लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। हालांकि लड़कियों के जाने से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दोोनं लड़कियां वहां से चली गई हैं। लड़कियों के मामले में पुलिस ने आश्रम में भी पूछताछ शुरू की है। सुरक्षाकर्मियों के होने के बाद भी लड़कियां कैसे चली गईं, इसकी भी जांच की जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Bhind Information: छोटे से कीड़े ने ले ली बाइक सवार की जान, आंख में घुसा तो अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई गाड़ी

युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार शाम 6.30 बजे हजूरीपुरा मार्ग स्थित बुधौलिया फार्म हाउस के पास की है।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 05:21 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 05:21 PM (IST)

Bhind News: छोटे से कीड़े ने ले ली बाइक सवार की जान, आंख में घुसा तो अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई गाड़ी
युवक के आंख में माहू घुसी, अनियंत्रित होकर बाइक साइकिल से टकराईं

HighLights

  1. बुजुर्ग और युवक की मौत
  2. सोमवार शाम 6.30 बजे हजूरीपुरा मार्ग पर हुआ हादसा
  3. बाइक सवार गांव से शहर सामान खरीदने के लिए आ रहा था

भिंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। सोमवार को होली खेलने के बाद युवक हजूरीपुरा गांव से शहर बाइक से सामान खरीदने आ रहा था। रास्ते में माहू (सरसों में लगने वाला कीट) अचानक युवक के आंखों में चली गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामाने से आ रही साइकिल से टकरा गई। जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान मौत

युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार शाम 6.30 बजे हजूरीपुरा मार्ग स्थित बुधौलिया फार्म हाउस के पास की है। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसान 27 वर्षीय कम्मोद बघेल पुत्र कैलाश बघेल निवासी हजूरीपुरा थाना देहात ने सोमवार को अपने स्वजन और दोस्तों के साथ जमकर होली खोली। शाम 6.30 बजे वह बाइक से सामान लेने के लिए भिंड आ रहा था। जब कम्मोद बुधौलिया फार्म हाउस के पास पहुंचा तभी उसकी आंख में माहू चली गई।

naidunia_image

अचानक माहू के आंख माहू के घुसने से युवक की दोनों आंखों बंद हो गईं। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही साइकिल से टकरा गई। बताया जाता है, कि टक्कर इतनी भीषण थी, कि साइकिल पर सवार 75 वर्षीय रामसनेही जाटव पुत्र चतुरीलाल जाटव निवासी यदुनाथ नगर गली नंबर 10 की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने युवक के स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद स्वजन युवक को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। ट्रामा सेंटर में जांच के बाद डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में बुजुर्ग की बहू अखिलेशी जाटव ने बताया कि उनके ससुर यानी पिताजी साइकिल से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। फिल्हाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

IND vs AUS: टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 4 मैचों की नहीं होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

Border-Gavaskar Trophy: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 05:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 05:13 PM (IST)

IND vs AUS: टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 4 मैचों की नहीं होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
Border-Gavaskar Trophy 2024-25

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारत में जहां इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का रोमांच जारी है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। आखिरी टेस्ट मैन नए साल 2025 में 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से डे-नाइट होगा। पिछली बार भारत ने 2020-21 में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उस समय अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले पायदान पर भारत

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले पायदान पर भारतीय टीम है। आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज (1-1) और न्यूजीलैंड को पटखनी देकर तीन टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है। टीम इंडिया 68.51 जीत प्रतिशत के साथ नंबर वन रैंकिंग पर है। वहीं, कंगारू 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच नंबर वन बनने की जंग होगी।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से होगा सामना

आईपीएल के बाद टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 खेलेगी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके बाद न्यूजीलैंड टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने भारत आएगी। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का सामना करने के बाद नवंबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए रवाना होगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल

पहला मैच- 22 से 26 नवंबर 2024, पर्थ

दूसरा मैच- 6 से 10 दिसंबर 2024, एडिलेड ओवल (डे-नाईट)

तीसरा मैच- 14 से 18 दिसंबर 2024, ब्रिसबेन

चौथा मैच- 26 से 30 दिसंबर 2024, मेलबर्न (बॉक्सिंग डे टेस्ट)

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के लिए ‘महायुति’ में सीटों के बंटवारे पर सहमति, अजित पवार बोले- 28 मार्च को होगा एलान

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महायुति के बीच कोई भ्रम नहीं है। हमने एक साथ बैठकर सीट बंटवारे पर फैसला किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 04:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 04:23 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के लिए 'महायुति' में सीटों के बंटवारे पर सहमति, अजित पवार बोले- 28 मार्च को होगा एलान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (फाइल फोटो)

एएनआई, मुंबई। Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि महायुति सभी 48 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर लगभग बातचीत हो चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा, सुनील तटकरे को रायगढ़ लोकसभा सीट से उतारा गया है।

28 मार्च को होगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा। इस पर निर्णय हो गया है। 90 फीसदी चीजें तय हो चुकी हैं। अब 28 मार्च को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणाएं की जाएंगी।

महायुति के बीच भ्रम नहीं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महायुति के बीच कोई भ्रम नहीं है। हमने एक साथ बैठकर सीट बंटवारे पर फैसला किया। भाजपा और शिवसेना ने सीटें तय करने में हमारा साथ दिया है। 90 फीसदी फैसले हो चुके हैं। 28 मार्च को बीजेपी और शिवसेना के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणाएं की जाएंगी।

पांच चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र के 48 सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। रिजल्ट 4 जून को आएगा। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के 41 सीटें जीती थी। एनसीपी ने चार, कांग्रेस, एआईएमआईएम और निर्दलीय के खाते में एक सीट आई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Bade Miyan Chhote Miyan trailer launch occasion: Akshay made enjoyable of Tiger by hinting Disha Patani | BMCM ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने किया टाइगर से मजाक: बोले- हमेशा एक दिशा में रहा करो; मानुषी छिल्लर के एक्शन की भी तारीफ की

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने मंगलवार को एक इवेंट में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज किया। मुंबई में हुए इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय-टाइगर, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ के अलावा फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

इस इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और डायरेक्टर अली अब्बास जफर समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।

इस इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और डायरेक्टर अली अब्बास जफर समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।

टाइगर से कहूंगा एक दिशा में रहो: अक्षय
इवेंट में जब अक्षय से पूछा कि वो बड़ा भाई होने के नाते टाइगर श्रॉफ को क्या सलाह देंगे? इसका जवाब देते हुए अक्षय ने जवाब दिया- ‘मैं टाइगर से यही कहूंगा कि हमेशा एक ही दिशा में रहा करो।’

उनका यह जवाब सुनते ही इवेंट में मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे। इसके बाद अक्षय ने टाइगर को जाकर गले से लगा लिया।

दिशा को लेकर मजाक करने के बाद अक्षय ने टाइगर को गले लगा लिया।

दिशा को लेकर मजाक करने के बाद अक्षय ने टाइगर को गले लगा लिया।

टाइगर-अक्षय संग होली खेलती दिखीं दिशा
अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टाइगर के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं टाइगर और दिशा का फिर से पैचअप तो नहीं हो गया। दिशा हाल ही में अक्षय और टाइगर के साथ होली सेलिब्रेट करती भी नजर आई थीं।

टाइगर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने साल 2022 में अलग होने से पहले कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी।

दिशा ने सोमवार को टाइगर और अक्षय के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए यह वीडियो शेयर किया।

दिशा ने सोमवार को टाइगर और अक्षय के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए यह वीडियो शेयर किया।

अक्षय ने मानुषी के एक्शन की तारीफ की
इसके अलावा इवेंट अक्षय ने अपनी को-एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर की भी तारीफ की। एक्टर ने कहा, ‘मैंने मानुषी को एक्शन करते हुए देखा तो मैं सरप्राइज हो गया। इन्होंने बहुत ही कमाल का एक्शन किया है। मैं बीते 20 साल से इंडस्ट्री में एक्शन कर रहा हूं और इस लड़की ने मुझे पीछे छोड़ दिया है।’

इस इवेंट में अक्षय ने मानुषी की भी जमकर तारीफ की।

इस इवेंट में अक्षय ने मानुषी की भी जमकर तारीफ की।

पृथ्वीराज फिल्म से जुड़े तो मजा ही आ गया: अक्षय
इस मौके पर अक्षय ने फिल्म BMCM की तुलना हॉलीवुड फिल्म ‘बैड बॉयज’ से भी की। अक्षय ने कहा कि जब डायरेक्टर ने मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं एक्साइटेड था और फिर जब फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन जुड़े तो मजा ही आ गया।’

इवेंट के दौरान फोटोशूट करवाते अक्षय-टाइगर और पृथ्वीराज सुकुमारन।

इवेंट के दौरान फोटोशूट करवाते अक्षय-टाइगर और पृथ्वीराज सुकुमारन।

ईद पर रिलीज हाेगी फिल्म
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय-टाइगर और पृथ्वीराज के अलावा मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होनी थी। अब यह ईद के मौके पर 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।

यहां देखें फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ट्रेलर रिलीज:दुश्मन से लड़ने के बाद आपस में भिड़ते दिखे अक्षय-टाइगर, सोनाक्षी सिन्हा का कैमियो; ईद पर रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में दोनों एक्टर्स विलेन बने साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के नापाक मंसूबों पूरी खबर यहां पढ़ें…

Bhind Information: दो युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय सोनू जाटव पुत्र रामदास जाटव निवासी नयागांव ने सोमवार को दिन में होली खोली। इसके बाद शाम को वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 04:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 04:43 PM (IST)

Bhind News: दो युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस
दो युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

HighLights

  1. नयागांव में युवक-युवती और गोरमी के तोमरन का पुरा में युवक ने फांसी लगाई
  2. डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया

भिंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले में अलग-अलग जगह तीन घटनाओं में दो युवक और एक युवती ने होली की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय सोनू जाटव पुत्र रामदास जाटव निवासी नयागांव ने सोमवार को दिन में होली खोली। इसके बाद शाम को वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। शाम करीब 6.45 बजे सोनू का ममेरा भाई पंकज पुत्र आदिराम जाटव सोनू को बुलाने के लिए गया तो कमरे की अंदर से कुंदी लगी थी।

आवाज लगाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो उसने स्वजनों को जानकारी दी। स्वजन गेट तोड़कर कमरे में गए तो युवक फांसी पर लटक रहा था। इसके बाद स्वजन निजी वाहन से तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। युवक की शादी एक साल पहले मंजेशी जाटव से हुई थी। मृतक अहमदाबाद में नाश्ते की दुकान चलाता था।

युवती ने फांसी लगाई

नयागांव के कोट गांव में एक युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय जोया राजावत पुत्री इंद्रेश सिंह राजावत निवासी कोट ने सोमवार शाम 6.30 बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। स्वजन ने युवती को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने रामनरेश सिंह राजावत की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाई

गोरमी थाना अंतर्गत तोमरन का पुरा में एक युवक ने नशे में हालत में खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय महेश धानुक पुत्र बनवारीलाल धानुक निवासी तोमरनका पुरा परोसा ने होली के एक दिन पहले जमकर शराब पी। शाम के समय वह हार में चला गया।

यहां आकर युवक ने फांसी लगा ली। शाम को ग्रामीणों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई सुरेश धानुक ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।