IPL 2024 SRH vs MI: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत की तलाश, देखें हेड टू हेड, प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

पैट कमिंस को अपने नई गेंद की जोड़ी भुवनेश्वर कुमार और मार्को जानसेन से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी। पहले मैच में इन दोनों ने 7 ओवरों में ही 91 रन लुटवा दिए थे। वहीं, मुंबई को रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की शानदार फॉर्म से बढ़ा बल मिला है। अगर ये दोनों स्टार खिलाड़ी अपने शानदार शुरुआत को जारी रख पाते हैं तो टीम के लिए जीत आसान हो सकती है।

रोहित शर्मा बनाम भुवेश्वर कुमार

मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम सितारों से सजा हुआ है। अगर हैदराबाद को कोई परेशानी खड़ी करनी है तो उन्हें अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से दमदार प्रदर्शन की जरूरत होगी। भुवी ने मुंबई के खिलाफ 18 मैचों में 19.57 की औसत से 21 विकेट लिए है। हालांकि लय में चल रहे रोहित शर्मा की शायद कुछ ओर की मंशा होगी। हिटमैन 13 पारियों में सिर्फ 1 बार भुवनेश्वर का शिकार बने है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 SRH vs MI Squads)

सनराइजर्स हैदराबाद

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, आकाश महाराज सिंह, नितीश रेड्डी

मुंबई इंडियंस

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 SRH vs MI Possible Enjoying XI)

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ईशान किशन, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), जेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 हेड टू हेड (IPL 2024 SRH vs MI Head To Head)

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 21 मैच खेल गए हैं। उनमें 12 मुंबई और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स का उच्चतम स्कोर 200 है। जबकि SRH के खिलाफ MI का हाई स्कोर 235 रन है। दोनों के बीच पिछले पांच आईपीएल मैचों में मुंबई ने चार में जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बार 2022 में मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की थी।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच रिजल्ट

तारीख स्थान जीत जीत का अंतर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
21 मई 2023 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 8 विकेट कैमरून ग्रीन 100* (47)
18 अप्रैल 2023 मुंबई मुंबई इंडियंस 14 रन कैमरून ग्रीन 1/29 और 64* (40)
17 मई 2022 मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद 3 रन राहुल त्रिपाठी 76(44)
8 अक्टूबर 2021 आबू धाबी मुंबई इंडियंस 42 रन ईशान किशन 84 (32)
17 अप्रैल 2021 चेन्नई मुंबई इंडियंस 13 रन कीरोन पोलार्ड 35* (22)
3 नवंबर 2020 शारजाह मुंबई इंडियंस 34 रन ट्रेंट बोल्ट 2/28
4 अक्टूबर 2020 शारजाह सनराइजर्स हैदराबाद 10 विकेट शाहबाज नदीम 2/19
2 मई 2019 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 40 रन अल्जारी जोसेफ 6/12
6 अप्रैल 2019 मुंबई मुंबई इंडियंस वन ओवर एलिमिनेटर जसप्रीत बुमराह 2/31
24 अप्रैल 2018 मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद 1 विकेट राशिद खान 1/13
12 अप्रैल 2018 मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद 31 रन राशिद खान 2/11
8 मई 2017 मुंबई मुंबई इंडियंस 4 विकेट जसप्रीत बुमराह 3/24
12 अप्रैल 2017 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट शिखर धवन 62* (46)
7 मई 2016 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट डेविड वॉर्नर 90* (59)
17 अप्रैल 2016 विशाखापत्तनम सनराइजर्स हैदराबाद 85 रन आशीष नेहरा 3/15
16 मई 2015 मुंबई मुंबई इंडियंस 20 रन लसिथ मलिंगा 4/23
24 अप्रैल 2015 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 9 विकेट मिशेल मैक्लेनाघन 3/16
11 मई 2014 दुबई सनराइजर्स हैदराबाद 15 रन भुवनेश्वर कुमार 2/17
29 अप्रैल 2014 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 7 विकेट अंबाती रायडू 68(46)
12 मई 2013 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट इशांत शर्मा 2/15
30 अप्रैल 2013 मुंबई मुंबई इंडियंस 7 विकेट कीरोन पोलार्ड 66* (27)

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 SRH vs MI Dream11 Staff)

हेनरिक क्लासेन, रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, एडन मार्क्रम, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), जेराल्ड कोएत्जी।

Lok Sabha Election: मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम विभाग ने जारी किए दिशानिर्देश

MP Information प्रदेश में पहले चरण का मतदान सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट के लिए 19 अप्रैल को होगा।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 10:07 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:30 PM (IST)

Lok Sabha Election: मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम विभाग ने जारी किए दिशानिर्देश
मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

HighLights

  1. मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
  2. श्रम विभाग ने जारी किए दिशानिर्देश

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में श्रमिकों को अपने मतदाधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए उन्हें अवकाश दिया जाएगा। यह सवैतनिक होगा। कोई भी इकाई श्रमिकों को न तो मतदान करने जाने के लिए रोक सकेगी और न ही वेतन काट सकेगी। इसके लिए श्रम विभाग ने सभी कलेक्टरों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

श्रम विभाग ने जारी किए दिशानिर्देश

प्रदेश में पहले चरण का मतदान सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट के लिए 19 अप्रैल को होगा। जबकि, दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल सीट के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण की मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ सीट के लिए सात मई और चौथे चरण में शामिल देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार इंदौर, खरगोन, खंडवा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा। इसमें मतदान के लिए श्रमिकों को अवकाश मिलेगा। यह प्रविधान उन श्रमिकों पर लागू नहीं होगा, जिनकी अनुपस्थिति से कोई खतरा हो

सोशल मीडिया पर नजर

श्योपुर में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंटरनेट मीडिया पर पेड न्यूज, फेक न्यूज आदि कटेंट पर निगरानी रखने के लिए लोकसेवा प्रबंधक योगेश पुरोहित को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा तीन पालियों में छह कर्मचारी भी नियुक्त किए गए है। इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए बनाई गई मीडिया सेल 24 घंटे कार्यरत रहेगी। इसके माध्यम से इंटरनेट मीडिया पर विज्ञापन, पेड न्यूज, फेक न्यूज एवं अन्य अवांछित कंटेट पर नजर रखी जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Climate of MP: मध्य प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ दिन का तापमान, 30 मार्च से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

MP Climate Information at this time बुधवार-गुरुवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। 30 मार्च से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:20 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:12 PM (IST)

Weather of MP: मध्य प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ दिन का तापमान, 30 मार्च से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट
दो दिन बाद छा सकते हैं बादल, वर्षा के भी आसार

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ दिन का तापमान
  2. दो दिन बाद छा सकते हैं बादल, वर्षा के भी आसार
  3. राजधानी में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमान

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में तपिश बरकरार है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दमोह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान भोपाल में दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। बीच-बीच में दक्षिणी हवा चलने के कारण बादल भी छाने लगते हैं। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। 30 मार्च से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

29 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ से लेकर दक्षिणी कर्नाटक तक एक द्रोणिका है। इसके अतिरिक्त 29 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मौजूद मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। मंगलवार को हवा का रुख दक्षिणी बने रहने से कहीं-कहीं बादल छाने लगे थे। हालांकि, शाम के समय हवा का रुख बदलने से बादल छंट गए।

बारिश का अलर्ट

बुधवार-गुरुवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। 29 मार्च को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 मार्च से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

MP Information: मध्यप्रदेश में सवा महीने में कांग्रेस को तीसरा झटका, पूर्व विधायक भार्गव भाजपा में शामिल

Shashank Bhargava BJP मंगलवार को दोपहर से ही भार्गव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शहर में चल पड़ी थी। शाम होते होते स्पष्ट हो गया। कांग्रेस के विधायक रहे शशांक भार्गव के भाजपा में शामिल होने में उनके राजनीतिक गुरु सुरेश पचौरी की बड़ी भूमिका बताई जा रही है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 08:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 09:56 PM (IST)

MP News: मध्यप्रदेश में सवा महीने में कांग्रेस को तीसरा झटका, पूर्व विधायक भार्गव भाजपा में शामिल
कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने ली भाजपा की सदस्यता

HighLights

  1. सवा दिन में कांग्रेस को तीसरा झटका, पूर्व विधायक भार्गव भाजपा में शामिल

विदिशा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सवा महीने के भीतर तीसरा बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को विदिशा से कांग्रेस के विधायक रहे शशांक भार्गव ने भी अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भार्गव ने ही 36 वर्ष बाद वर्ष 2018 में भाजपा के इस गढ़ को भेद कर जीत हासिल की थी। उनके भाजपा में शामिल होने में उनके राजनीतिक गुरु सुरेश पचौरी की बड़ी भूमिका बताई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और वीडी शर्मा के सामने ली सदस्यता

मंगलवार को दोपहर से ही भार्गव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शहर में चल पड़ी थी। शाम होते होते स्पष्ट हो गया था कि वे अपने कुछ साथियों के साथ भोपाल भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले है। शाम करीब सात बजे उन्होंने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विदिशा विधायक मुकेश टंडन की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उनके साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी, पूर्व पार्षद एवं विदिशा व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश मोतियानी , दीवान किरार, राजू दांगी शामिल थे। मालूम हो, पिछले माह 12 फरवरी को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश कटारे भाजपा में शामिल हुए थे। इसके कुछ दिनों बाद ही पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे डा.मेहताब सिंह यादव ने भी अपने बेटे और बहू के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था।

पचौरी ने लिखी भाजपा में जाने की पटकथा

सूत्रों के अनुसार भार्गव के भाजपा में शामिल होने की पटकथा पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने लिखी। भार्गव पचौरी से वर्ष 1977 से जुड़े हुए है और उनके पारिवारिक मित्र भी है। जब पचौरी भाजपा में शामिल हुए थे, तभी से भार्गव के जाने की चर्चाएं चल पड़ी थी लेकिन भार्गव ने सार्वजनिक रूप से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। पचोरी के भाजपा में शामिल होने से पहले भी भार्गव की पूर्व सीएम शिवराज सिंह से भोपाल बंगले पर मुलाकात हुई थी। उस समय भार्गव ने इस भेंट को सौजन्य भेंट बताया था।

चौहान के खिलाफ भी लड़ चुके है चुनाव

भार्गव कांग्रेस की टिकट पर पांच बार विदिशा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। वर्ष 2008 से वर्ष 2023 तक वे ही कांग्रेस के प्रत्याशी रहे। वर्ष 2013 के चुनाव में वे शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। इस बार लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

एक हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी

भार्गव के करीबियों के मुताबिक आगामी 31 मार्च को विदिशा विधानसभा क्षेत्र के एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंगलवार रात में पूर्व सीएम शिवराज सिंह और भार्गव के बीच बैठक भी हुई है। सूत्रों का कहना है कि 31 मार्च को भाजपा पूरे प्रदेश में सदस्यता का महा अभियान कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। इसी के तहत विदिशा में भी एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चौहान भी शामिल होंगे। इसी दौरान भार्गव समर्थक कांग्रेसी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विदिशा से कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली। भार्गव के अतिरिक्त नर्मदापुरम, नरसिंहपुर एवं रायसेन के कुछ कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अंग वस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए सुरेश पचौरी भी उपस्थित थे। रायसेन के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, विदिशा नगर अध्यक्ष सुरेश मोतियानी, कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।

यहां मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। भारत को दुनिया में और प्रदेश को नंबर एक प्रदेश बनाने की दिशा में मिलकर काम करना है।

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा में सिर्फ बड़े नेता ही नहीं देशभर में हर बूथ पर भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। विदिशा में शशांक भार्गव ही कांग्रेस को जीवित किए हुए थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भार्गव जननेता हैं। वे वहां से पांच बार चुनाव लड़े।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Indore Crime Information: बेटे की चाहत में दुष्कर्म का शिकार हुई महिला, ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले

Indore Crime Information: पहले मंदिर ले जाकर पूजा की, बाद में होटल ले गया और नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया।

By Vinay Yadav

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM (IST)

Indore Crime News: बेटे की चाहत में दुष्कर्म का शिकार हुई महिला, ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में बेटे की चाहत में एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई। आरोपित ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर महिला से करीब 12 लाख रुपये भी वसूल लिए। महिला ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

naidunia_image

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी ने बताया कि वह आटो रिक्शा में बैठकर जा रही थी, तभी उसकी पहचान आरोपित से हुई थी। पहचान के बाद बातचीत हुई, जिसमें आरोपित ने कहा कि तुम्हारी दो बेटियां है। यदि बेटा चाहिए तो मंदिर में पूजा करवाना होगी। महिला को कालका मंदिर बुलाया और वहां से होटल ले गया। वहां नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो भी आरोपित ने ले लिए और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। इस आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित आशीष अवस्थी निवासी तीन इमली 17 वर्षीय छात्रा को बार-बार फोन लगाकर परेशान कर रहा था। रविवार को पलसिया स्थित आइ-बस स्टाप से कोचिंग जाते समय आरोपित ने छात्रा को रोककर दोस्ती करने का बोला। मना किया तो उसके अपशब्द कहने लगा और जान से मारने की धमकी दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Golden Temple go to anchor and actor Manish Paul | पगड़ी पहन गोल्डन टेंपल पहुंचे मनीष पॉल: माथा टेकने के बाद छका लंगर; परिवार के साथ की शॉपिंग – Amritsar Information

अमृतसर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
माथा टेकने के बाद मनीष ने लंगर हाल में बैठकर लंगर छका। - Dainik Bhaskar

माथा टेकने के बाद मनीष ने लंगर हाल में बैठकर लंगर छका।

बॉलीवुड एक्टर और एंकर मनीष पॉल मंगलवार को पगड़ी पहनकर गोल्डन टेंपल पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी संयुक्ता, उनके दोनों बच्चे युवान पॉल और सायशा पॉल के साथ अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। मनीष ने संतरी रंग की पगड़ी पहन रखी थी।

गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेकने के बाद

Bhopal Information: सेक्सटार्शन का नया ट्रेंड, महिलाओं की आईडी से चीन-पाकिस्तान से भेजे जा रहे संदेश

On-line fraud आनलाइन ठगी का नया ट्रेंड है, इसमें आरोपित सिम को 10 मिनट के सक्रिय करवाते हैं और फिर बंद भी कर देते हैं। यह सेक्सटार्शन का नया तरीका है। पहले वीडियो काल आते थे और एक लड़की अश्लीलता करती नजर आती थी।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 08:49 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 08:49 PM (IST)

Bhopal News: सेक्सटार्शन का नया ट्रेंड, महिलाओं की आईडी से चीन-पाकिस्तान से भेजे जा रहे संदेश
महिलाओं की तस्वीर और नाम वाली आईडी से दोस्ती का संदेश

HighLights

  1. महिलाओं की तस्वीर और नाम वाली आईडी से दोस्ती का संदेश
  2. सेक्सटार्शन का नया ट्रेंड,भोपाल में आए दो मामले
  3. चीन व पाकिस्तान से भेजे जा रहे संदेश

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी भोपाल के युवाओं के पास इन दिनों पाकिस्तान और चीन से वाट्सएप पर दोस्ती के संदेश आ रहे हैं। महिलाओं की तस्वीर व नाम वाली आइडी से आ रहे इन संदेशों में दोस्ती करने के लिए वाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए ललचाया जा रहा है।

जिन नंबरों से मैसेज आ रहे हैं उनके डिजिट अलग तरह के हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि संदेश सेक्सटार्शन का नया तरीका है, जो युवाओं को ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं। फिलहाल भोपाल में आए ऐसे ही दो मामलों की शिकायत होने के बाद पुलिस का साइबर सेल जांच में जुट गया है।

साइबर क्राइम के एसीपी सुजीत तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के संदेश चीन और पाकिस्तान के साइबर ठग भेज रहे हैं। एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे संदेश आने के बाद ग्रुप से बिल्कुल नहीं जुड़ें और उन्हें ब्लाक कर दें। उन्होंने बताया कि बागसेवनिया निवासी 22 वर्षीय शशांक बिरथरे ला (विधि) का छात्र है।

जोहा जेहरीम नाम की महिला ने उसे 16 मार्च को वाट्सएप संदेश भेजा और ग्रुप में जुड़ने का निवेदन किया। शशांक ने जब सेंडर की प्रोफाइल चेक की तो नंबर पाकिस्तान का निकला। इसी तरह बावड़ियां कला निवासी बीई के छात्र के पास भी 13 मार्च को ऐसा ही संदेश आया और वाट्सग्रुप पर जुड़ने का निवेदन किया गया। दोनों ने ही उस वाट्सएप नंबर को ब्लाक कर दिया है। उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत की है, जांच जारी है।

ग्रुप से जुड़ें नहीं, जुड़ जाते हैं तो तत्काल बाहर निकलें, ब्लाक करें

साइबर एक्सपर्ट शोभित चतुर्वेदी ने बताया कि यह आनलाइन ठगी का नया ट्रेंड है, इसमें आरोपित सिम को 10 मिनट के सक्रिय करवाते हैं और फिर बंद भी कर देते हैं। यह सेक्सटार्शन का नया तरीका है। पहले वीडियो काल आते थे और एक लड़की अश्लीलता करती नजर आती थी। उसके द्वारा वीडियो बना लिया जाता था, बाद में ब्लैकमेल कर रुपये वसूले जाते थे। अब यह ग्रुप में जोड़कर इस प्रकार के वीडियो साझा करते हैं और उस व्यक्ति फंसा कर रुपये वसूलते हैं। पहले तो इन ग्रुप से जुड़ें नहीं और अगर जुड़ जाते हैं तो तत्काल बाहर निकलकर उसे ब्लाक कर दें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Indore Information: इंदौर में नशे में धुत युवकों ने दौड़ाई कार, कई लोगों को मारी टक्कर, भीड़ ने पकड़कर पीटा

Indore Information: चंदन नगर के चंदूवाला गली का मामला, लोगों ने कार में भी की तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया केस।

By Vinay Yadav

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 08:04 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 08:15 PM (IST)

Indore News: इंदौर में नशे में धुत युवकों ने दौड़ाई कार, कई लोगों को मारी टक्कर, भीड़ ने पकड़कर पीटा

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित चंदूवाला गली में सोमवार को होली वाले दिन नशे में धूत कार सवारों ने कई गाड़ियों और लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की और पुलिस के हवाले किया।

naidunia_image

दरअसल, होली खेलकर लौट रहे दो युवकों ने नशे की हालत में कार तेज गति से छोटी गली में दौड़ाई। लोगों को टक्कर मारते हुए कार निर्माणाधीन सड़क में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। आसपास के लोग घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

गुस्साए लोगों ने कार में भी की तोड़फोड़

मामले में पुलिस ने कार चालक हर्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं कार चालक की ओर से भी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ भी कर दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

MP Information: भाईदूज पर महिलाओं से धागा बंधवाकर सीएम यादव ने जोड़ा भाई का रिश्ता, बताया- कब तक चलेगी लाड़ली बहना योजना

CM Mohan Yadav मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना न तब बंद हुई, न आज बंद हुई, न अगले चुनाव तक बंद होगी। बहनों के लिए सभी योजनाएं जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जीओ और जीने दो की है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:37 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 07:37 PM (IST)

MP News: भाईदूज पर महिलाओं से धागा बंधवाकर सीएम यादव ने जोड़ा भाई का रिश्ता, बताया- कब तक चलेगी लाड़ली बहना योजना
भाईदूज पर महिलाओं से धागा बंधवाकर मुख्यमंत्री ने जोड़ा भाई का रिश्ता

HighLights

  1. भाईदूज पर महिलाओं से धागा बंधवाकर मुख्यमंत्री ने जोड़ा भाई का रिश्ता
  2. सागर में बोले- चलती रहेगी लाड़ली बहना योजना
  3. सागर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में हुए थे शामिल

सागर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बेटियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहचान मामा के रूप में जगजाहिर है। कुछ इसी तरह का कदम मंगलवार को होली भाईदूज पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बढ़ाया है। सागर के सुरखी विस क्षेत्र के बिलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे डा. मोहन यादव ने भाईदोज पर बहनों से अपनी कलाई पर धागा बंधवाया। मुख्यमंत्री का एक हाथ धागों से भर गया तो उन्होंने दूसरे हाथ में भी स्नेह की डोर बंधवाई। यहां उपस्थित लोगों ने हम सबके भैया, मोहन भैया के नारे लगाए गए।

लाड़ली बहना योजना न तब बंद हुई न होगी

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहनों के माध्यम से माथे पर लगने वाला तिलक और हाथ में बंधने वाला धागा हमारी शक्ति का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले कहते थे कि लाड़ली बहना योजना केवल चुनाव तक रहेगी, बाद में बंद हो जाएगी।

पैसे नहीं हैं, इतने पैसे कहां से लाओगो? हमने तब भी कहा था और आज भी कह रहे हैं कि झूठ बोलना भाजपा वालों की पहचान नहीं है। लाड़ली बहना योजना न तब बंद हुई, न आज बंद हुई, न अगले चुनाव तक बंद होगी। बहनों के लिए सभी योजनाएं जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जीओ और जीने दो की है। यह सभी को प्यार करना सिखाती है, इसीलिए दूसरे देश भी हमारी ओर देखते हैं।

मंच पर केवल मुख्यमंत्री व मंत्री, अन्य बड़े नेताओं को अलग बैठाया

बिलहरा में होली भाईदूज पर हुए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के मंच पर महिलाओं के साथ केवल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को स्थान दिया गया। इनके अलावा मंच पर केवल महिलाएं ही मौजूद रहीं। सागर और प्रदेशभर से आए अन्य नेताओं को मंच पर जगह नहीं दी गई थी। उनको अलग बैठाया गया था।

कैबिनेट मंत्री राजपूत ने कहा कि भाईदूज का दिन केवल मुख्यमंत्री व उनकी बहनों के लिए है। मैं केवल इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते मंच पर मौजूद हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि 2029 से 33 प्रतिशत महिलाओं को लोकसभा के चुनाव में टिकट दिया जाएगा, लेकिन सागर का यह सौभाग्य है कि इस बार भी यहां से महिला प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े मैदान में हैं। उन्होंने मातृ शक्ति का वंदन कर अधिक से अधिक मतदान की बात कही।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

IPL 2024 CSK vs GT Dwell: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, ऐसी हैं दोनों की प्लेइंग 11

IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:20 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 07:20 PM (IST)

IPL 2024 CSK vs GT Live: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, ऐसी हैं दोनों की प्लेइंग 11
IPL 2024 CSK vs GT

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 CSK vs GT Dwell: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। GT के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले मैच की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि चेन्नई ने महीश तीक्षणा की जगह मथीश पथिराना को शामिल किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अंजिक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान

इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मिशेल सेंटनर

गुजराज टाइटंस की प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसर

इम्पैक्ट प्लेयर- साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार।

लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह