सीएम मोहन यादव बोले- लड़ने से पहले जो बोले मेरी इच्छा नहीं थी, उसका उठावना हुआ या नहीं

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कसा तंज।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:57 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:10 PM (IST)

सीएम मोहन यादव बोले- लड़ने से पहले जो बोले मेरी इच्छा नहीं थी, उसका उठावना हुआ या नहीं
गुना में सीएम मोहन यादव ने सभा को किया संबोधित।

HighLights

  1. चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।
  2. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे दो-दो मंत्री नीचे बैठे हैं और मंच पर महिलाएं।
  3. भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां महिलाओं को सबसे ऊपर माना है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि एक तरफ जबर्दस्त प्रत्याशी है, तो दूसरी ओर जबर्दस्ती का उम्मीदवार आपके बीच है। कांग्रेस ने जबर्दस्ती टिकट दे दिया, तो बोले कि मेरी तो इच्छा ही नहीं थी। जो व्यक्ति लड़ने से पहले यह बात बोले, तो बताओ उसका उठावना हुआ कि नहीं। क्योंकि, जिस व्यक्ति के मन में चुनाव लड़ने के पहले ही जीत के प्रति ललक और इच्छाशक्ति नहीं है, उसका कौन साथ देगा।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना यह तंज कसा। वह मंगलवार को गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे दो-दो मंत्री नीचे बैठे हैं और मंच पर महिलाएं।

यह केवल भाजपा में ही संभव हो सकता है, क्योंकि, भाजपा इसी लोक संस्कृति को लेकर चलती है। कांग्रेस में ऐसा होता, तो झगड़ा हो जाता कि मंत्री नीचे कैसे बैठ सकते हैं। हम उस संस्कृति को मानने वाले हैं, जो होली और दीपावली के बाद भी भाईदूज मनाते हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां महिलाओं को सबसे ऊपर माना है।

naidunia_image

योजनाएं नहीं, कांग्रेस पार्टी का बंद करेंगे ताला

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम योजनाएं नहीं, कांग्रेस पार्टी का ताला बंद करेंगे। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कुछ दिन पहले ही आपने ‘छोटे भाई’ को घर भेजा है। यह तो इंटरवल है। ‘बड़े भाई’ भगवान राम के बारे में कुछ भी कहते हैं। वह तो अपना मैदान छोड़कर भागे हैं। भोपाल छोड़कर राजगढ़ लोकसभा से उम्मीदवार हैं। यह भगवान राम को लज्जित करने वाली बातें बोलते हैं। इन ‘भाईसाहब’ को भी भगवान राम से कष्ट है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Mahakal Temple Fireplace: महाकाल मंदिर में रंगपंचमी पर नहीं उड़ेगा गुलाल, गर्भगृह और नंदी हाल में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक

उज्जैन, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में धुलेंडी पर हुए हादसे के बाद मंदिर प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार से व्यवस्था में परिवर्तन हुआ और गर्भगृह व नंदी हाल में अनधिकृत लोगों व सोलाधारियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।

इसके अलावा समिति ने गर्भगृह, नंदी हाल आदि में रंग, गुलाल उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यानी श्रद्धालु या अन्य कोई रंग-गुलाल नहीं ले सकेंगे। रंगपंचमी पर भी यह रोक जारी रहेगी। इस दिन केवल पुजारी-पुरोहित भगवान महाकाल को प्रतीकात्मक रूप से टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग अर्पित करेंगे।

मंदिर समिति पुजारी-पुरोहितों को टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग उपलब्ध कराएगी। मंदिर समिति अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एक्शन प्लान भी बना रही है। इसे जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।

naidunia_image

बता दें कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में होली के दिन सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इससे पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलस गए। नौ घायलों को इंदौर रैफर किया गया था। घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन दिन में रिपोर्ट आएगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सभी घायलों से मुलाकात की थी। घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जा रही है।

अभी तक यह कारण सामने आया

महाकाल मंदिर में रोज की तरह सोमवार तड़के भस्म आरती हो रही थी। पूजन के क्रम में सुबह 5.45 बजे कपूर आरती शुरू हुई। इसी दौरान किसी ने स्प्रे, सिलेंडर से गुलाल उड़ाया। केमिकल युक्त गुलाल कपूर के संपर्क में आया और आग भभक गई। गर्भगृह की दीवारें चांदी से मंडित हैं। ऊपर रुद्र यंत्र है। गुलाल से यह खराब न हो, इसलिए इन्हें ढंका जाता है। हर बार इसे सूती कपड़े आदि से ढंका जाता था।

naidunia_image

इस बार पानी से बचाव करने के लिए फ्लैक्स का भी उपयोग किया गया। इस कारण आग और तेजी से फैली और पुजारियों तथा सेवकों को अपनी चपेट में ले लिया। सूत्रों के अनुसार करीब ढाई क्विंटल गुलाल मंदिर में पहुंचा था। अधिकारियों का कहना है कि इतना गुलाल कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में हर्बल पूजन सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद केमिकल युक्त गुलाल मंदिर परिसर में बेरोकटोक लाया जाता है।

अब अनधिकृत लोगों का प्रवेश नहीं

मंदिर प्रशासन ने मंगलवार से गर्भगृह व नंदी हाल में अनाधिकृत लोग व सोलाधारियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। अब वही पुजारी गर्भगृह व नंदी हाल में मौजूद रहेंगे, जिनकी बैठक (बारी) चल रही है। अन्य कोई पुजारी, पुरोहित, प्रतिनिधि तथा कर्मचारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आम तौर पर देखने में आता है कि दिनभर बड़ी संख्या में सोलाधारी नंदी हाल में खड़े रहते हैं, यह लोग भेंट दक्षिणा के लिए भक्तों द्वारा लाए गए फूल, प्रसाद व पूजन सामग्री भगवान को अर्पित करने गर्भगृह में जाते हैं। इससे दर्शन बाधित होते हैं तथा अव्यवस्था फैलती है।

जल्द बदलेगी पूरी व्यवस्था

हादसे के बाद गर्भगृह व नंदी हाल में अनधिकृत लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। व्यवस्थाओं में बदलाव का प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही नई व्यवस्था लागू होगी। एक्सपर्ट कमेटी के सुझावों का पूर्ण रूप से पालन कराने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। – संदीप कुमार सोनी, प्रशासक, महाकालेश्वर मंदिर

Sheopur Information: मेगा हाइवे की तरह बनेगी गोरस-शपुरी रोड, 24 महीने का समय निर्धारित

जिसमें सड़क निर्माण के लिए 24 महीने का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि गोरस से शिवपुरी रोड अभी 7 मीटर में डामरीकरण और शेष डेढ़-डेढ़ मीटर के शाल्डर के साथ बना हुआ है, लेकिन अब इसे और उन्नत ढंग से बनाया जाएगा।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 10:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:48 PM (IST)

Sheopur News: मेगा हाइवे की तरह बनेगी गोरस-शपुरी रोड, 24 महीने का समय निर्धारित
इसे और उन्नत ढंग से बनाया जाएगा।

श्योपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। श्योपुर शिवपुरी की जर्जर सड़क अब मेगा हाईवे के जैसी बनेगी। राज्य शासन ने इस स्टेट हाइवे 51ए को बनाने के लिए 322 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे यह सड़क 13 मीटर चौड़ी बनेगी। इसमें से 10 मीटर तो डामरीकरण होगा, जबकि 1.5 और 1.5 मीटर के दोनों तरफ शाल्डर भी भरे जाएंगे। सड़क बनाने के लिए राज्य शासन ने टेंडर आमंत्रित कर लिए हैं।

जिसमें सड़क निर्माण के लिए 24 महीने का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि गोरस से शिवपुरी रोड अभी 7 मीटर में डामरीकरण और शेष डेढ़-डेढ़ मीटर के शाल्डर के साथ बना हुआ है, लेकिन अब इसे और उन्नत ढंग से बनाया जाएगा।

जिसकी चौड़ाई तीन मीटर बढ़ जाएगी। जिससे दोनों तरफ से वाहन सहजता के साथ आ जा सकेंगे और इसपर होने वाले हादसों की संख्या कम हो जाएगी। अभी यहां पर खुदा रोड बन रहा लगातार हादसों का सबब गोरस से शिवपुरी तक वर्तमान में सड़क कई जगह पर खुदी हुई है।

इस रोड पर गोरस से कराहल और सेसई पुरा से पोहरी का सफर बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह जगह जगह से खुद गई है। इस खुदी सड़क को मरम्मत करने के लिए कई दफा कहा गया है, पर यहां टाल वसूली करने वाली कंपनी द्वारा इस रोड को जरा जरा सी दूरी के लिए ही ठीक किया जाता है।

वर्तमान में इस रोड पर गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि इस रोड पर चलने के दौरान इसके खुदे होने से बार बार टायरों के जल्दी खराब होने और बार बार पंचर होने जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं।

Morena Information: मुरैना में 17 पेटी अवैध शराब जब्त, आटो में भरकर की जा रही थी तस्करी

Morena information देवगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को नंदपुरा गांव के पास बाबड़ी तिराहा पर आटो में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 10:54 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 10:54 PM (IST)

Morena News: मुरैना में 17 पेटी अवैध शराब जब्त, आटो में भरकर की जा रही थी तस्करी
जब्त की गई अवैध शराब व आटो के साथ आरोपित

HighLights

  1. मुरैना में 17 पेटी अवैध शराब जब्त
  2. आटो में भरकर की जा रही थी तस्करी
  3. देवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब को पकड़ा

मुरैना। देवगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को नंदपुरा गांव के पास बाबड़ी तिराहा पर आटो में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा है। इसके साथ ही एक शराब को ले जा रहे एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आटो से 17 पेटी देशी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपित तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को पता चला कि नंदपुरा गांव के पास से एक आटो में भरकर अवैध शराब ग्रामीण इलाकों में खपाने ले जाई जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने नंदपुरा गांव के बाबड़ी तिराहा पर घेराबंदी कर इस आटो को पकड़ लिया। जिसकी तलाशी ली तो इसमें अवैध शराब की पेटियां भरी हुई थी।

पुलिस ने इस शराब को ले जा रहे आटो चालक आकाश लोधी निवासी मां बैष्णो पुरम एबी रोड ग्वालियर को धर दबोचा। पुलिस ने आटो से 17 पेटी अवैध शराब की जब्त की। जिसकी कीमत लगभग 85 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपित आकाश लोधी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शाम को हुआ मुंहबाद, रात में मेडिकल स्टोर पर किए फायर

पोरसा कस्बे के धनेटा रोड पर सोमवार की शाम को मेडिकल स्टोर संचालक का मुंहवाद एक युवक से हो गया। जिसके बाद देर रात को युवक व उसके साथियों ने बंद मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायर किए। इस दौरान चार फायर किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मौके से पुलिस ने चले हुए कारतूस भी बरामद किए। पुलिस इस मामले में पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक की फरियाद पर कार्रवाई कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Indore Information: खजराना मंदिर में रंगपंचमी पर भक्त नहीं ले जा सकेंगे रंग, फूलों से खेली जाएगी होली

Khajrana temple 24 मार्च के रात की है जब मंदिर में रात को आरती के पश्चात किसी भक्त ने रंग उड़ाने वाला पखाटा जलाया। इस पर मंदिर के पुजारी उमेश भट्ट व विनीत भट्ट ने उसे तुरंत ही बुझा दिया।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:14 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 11:14 PM (IST)

Indore News: खजराना मंदिर में रंगपंचमी पर भक्त नहीं ले जा सकेंगे रंग, फूलों से खेली जाएगी होली
खजराना गणेश मंदिर में फूलों से ही खेली जाएगी होली

HighLights

  1. मंदिर में रात को आरती के पश्चात आग लगने से बची थी
  2. महाकाल मंदिर गर्भ गृह में आग की घटना के बाद निर्णय
  3. खजराना गणेश मंदिर में फूलों से ही खेली जाएगी होली

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के खजराना गणेश मंदिर में भी आग लगने की घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ। वीडियो में मंदिर में रंग उड़ाने वाले पटाखे को जलाते और उसे पंडितों द्वारा बुझाते दिखाया गया है। यह घटना 24 मार्च के रात की है जब मंदिर में रात को आरती के पश्चात किसी भक्त ने रंग उड़ाने वाला पखाटा जलाया। इस पर मंदिर के पुजारी उमेश भट्ट व विनीत भट्ट ने उसे तुरंत ही बुझा दिया।

मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि महाकाल मंदिर में हुए हादसे के बाद यह निर्णय लिया गया है कि होली और रंगपंचमी पर मंदिर में किसी भी भक्त के रंग लाने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में भी किसी एक पुजारी द्वारा भगवान को प्रतीकात्मक रंग-गुलाल अर्पित किया जाएगा और फूलों से ही होली खेली जाएगी।

गैर से पहले पूरे शहर में रंग बरसे…

वैसे तो इंदौर की रंगपंचमी की गैर विश्वप्रसिद्ध है लेकिन होली का पर्व भी कम नहीं है। यह भी कह सकते हैं कि रंगपंचमी से पहले हाेली हमारे लिए अभ्यास सत्र हो जाता है। हाेली में पूरे शहर में गजब का उत्साह देखने को मिला। सूरज से तेज गर्मी धरती को आग का गोला बना रही थी लेकिन यहां लोग रंग और गुलाल से उस गर्मी को बड़ी धैर्यता से शांत कर रहे थे। हर गली-मोहल्ले में बच्चों से लेकर वरिष्ठों तक होली का रंग लगा हुआ था। पूरे दिन सड़कों पर, रिश्तदारों के यहां, पास पड़ोस में लोगों ने मिलन किया। वहीं शाम तक होली खत्म होते होते लोग रंगपंचमी पर मिलने का वादा करते गए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Sheopur Information: रंगोली सजाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश, निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा स्वीप नोडल एवं जिला पंचायत सीईओ अतेंद्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:02 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:02 AM (IST)

Sheopur News: रंगोली सजाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश, निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल
महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता।

श्योपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा स्वीप नोडल एवं जिला पंचायत सीईओ अतेंद्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर तथा कन्या महाविद्यालय श्योपुर में स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

स्नातकोत्तर तथा कन्या महाविद्यालय श्योपुर के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, डॉ. एसएन शर्मा, प्रा. अरविंद दोहरे, लोकेंद्र सिंह जाट तथा ज्योत्सना मेघवाल, विनीता डाबर, रेखा सोलंकी, पूनम गीद, डॉ. परवीन वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। स्लोगन में कन्या महाविद्यालय में कृष्ण प्रजापति ने प्रथम, गीता प्रजापति ने द्वितीय तथा रोशनी जाटव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

naidunia_image

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहला स्थान सरिता वर्मन, दूसरा स्थान संयुक्त रूप से जतिन शिवहरे तथा विशाल सुमन, तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से नीतेश तथा रविशंकर प्रजापति ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय में सरिता वर्मन तथा रीना सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान प्रतिभा एवं राजेन्द्र राठौर एवं रविशंकर को मिला। जबकि तीसरे स्थान पर जतिन शिवहरे एवं पूजा जाटव रहें।

इसी प्रकार कन्या महाविद्यालय से गीता प्रजापति और रोशनी जाटव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. एसएन शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभाएं विकसित होती है। वहीं उनके व्यक्तित्व का विकास भी होता है।

Indore Ger: रंगपंचमी पर इंदौर की गेर को यूनेस्को में सांस्कृतिक धरोहर के रुप में दर्ज कराने का भेजा जाएगा प्रस्ताव

Indore Rangpanchami पिछली साल की तरह इस बार भी पारंपरिक गेर के दौरान जिला प्रशासन द्वारा यूनेस्को को इस आयोजन की दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया के लिए विशेष विडियोग्राफी व फोटो ग्राफ तैयार कर भेजे जाएंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:50 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 11:50 PM (IST)

Indore Ger: रंगपंचमी पर इंदौर की गेर को यूनेस्को में सांस्कृतिक धरोहर के रुप में दर्ज कराने का भेजा जाएगा प्रस्ताव
Indore Rangpanchami

HighLights

  1. रंगपंचमी पर इंदौर की गेर की होगी स्पेशल वीडियोग्राफी
  2. यूनेस्को में सांस्कृतिक धरोहर के रुप में दर्ज कराने का भेजा जाएगा प्रस्ताव
  3. गुजरात का गरबा सांस्कृतिक धरोहर श्रेणी में है शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली पारंपरिक गेर को यूनेस्को में शामिल करवाने के लिए विगत वर्षो से लगातार प्रयास किए जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्ष गेर को यूनेस्को में सांस्कृतिक धरोहर के रुप में दर्ज करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। विगत वर्ष यूनेस्को द्वारा गुजरात के गरबे को सांस्कृतिक धरोहर श्रेणी में शामिल किया गया। यूनेस्को द्वारा दो वर्ष में एक बार भारत या अन्य देश की किसी धरोहर को शामिल किया जाता है।

ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2025 में इंदौर की गेर को यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक धरोहर के रुप में मान्य कर दर्ज किया जाएगा। यही वजह है कि पिछली साल की तरह इस बार भी पारंपरिक गेर के दौरान जिला प्रशासन द्वारा यूनेस्को को इस आयोजन की दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया के लिए विशेष विडियोग्राफी व फोटो ग्राफ तैयार कर भेजे जाएंगे।

इंदौर की गेर को यूनेस्को में शामिल करवाने का प्रस्ताव

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जिला प्रशासन ने संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से इंदौर की गेर को यूनेस्को में शामिल करवाने का प्रस्ताव भेजा था। अब जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश शासन के माध्यम से इस संबंध में पत्र संस्कृति मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि अगले वर्ष इंदौर की गेर को यूनेस्कों की धरोहर सूची में शामिल करवाया जा सके।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद नहीं रहे, 95 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार को देहांत हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:36 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 11:36 PM (IST)

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद नहीं रहे, 95 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
स्वामी स्मरणानंद के साथ पीएम नरेंद्र मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार को देहांत हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आरके मिशन ने बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। बयान में कहा गया कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने मंगलवार रात्रि 8.14 बजे महासमाधि ली।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Vijaypur Information: गन्ने की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, किसानों का लाखों का नुकसान

गन्ने की फसल काटकर बेचने की तैयारी चल रही थी। तभी मंगलवार की दोपहर 2 बजे अचानक खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी भीषण तरीके से लगी की देखते ही देखते पूरी फसल को चपेट में ले लिया।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:23 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 11:23 PM (IST)

Vijaypur News: गन्ने की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, किसानों का लाखों का नुकसान
मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

HighLights

  1. विजयपुर के खितरपाल गांव की घटना
  2. कड़ी मश्कत के बाद पाया आग पर काबू

विजयपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। विजयपुर के खितरपाल गांव में खेत में खड़ी गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे आधे से ज्यादा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार खितरपाल निवासी रामदयाल ने अपने खेत में गन्ने की फसल उगाई थी।

गन्ने की फसल काटकर बेचने की तैयारी चल रही थी। तभी मंगलवार की दोपहर 2 बजे अचानक खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी भीषण तरीके से लगी की देखते ही देखते पूरी फसल को चपेट में ले लिया। जैसे ही इस बारे में किसान को पता चला तो आस-पास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। पीड़ित किसान ने इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को दी।

सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब आधी ज्यादा फसल जलकर नष्ट हो गई। बताया गया है इस आगजनी की घटना की में पीड़ित किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और किसान को अगले महीने बेटी की शादी भी करनी थी, लेकिन गन्ने की फसल जलने से उसके अरमानों पर पानी फिर गया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

MP Crime: 25 लाख रुपये के लिए जीजा ने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी साले की हत्या, जानिए पूरा मामला

पत्रकारवार्ता में एसपी ने बताया कि सामरसा निवासी भैरू गुर्जर 18 मार्च को घर से लापता हो गया था। जिसकी 19 मार्च को मानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। 23 मार्च की शाम उसका शव गड़ला गांव के पास से चंबल नदी में मिला।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:02 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 11:02 PM (IST)

MP Crime: 25 लाख रुपये के लिए जीजा ने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी साले की हत्या, जानिए पूरा मामला
तीन साथियों ने 25 लाख रुपये की देनदारी को लेकर की थी

HighLights

  1. घर से लापता होने के बाद गुडला घाट के पास चंबल नदी में मिला था शव
  2. पुलिस ने किया हत्या के मामले का खुलासा

श्योपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। तीन दिन पहले चंबल नदी में मिले लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। सोमवार को एसपी अभिषेक आनंद ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि युवक हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के जीजा और उसके तीन साथियों ने 25 लाख रुपये की देनदारी को लेकर की थी। हत्या को आत्म हत्या में बदलने के लिए उसको मारकर शव को चंबल नदी में फेंक दिया था।

पत्रकारवार्ता में एसपी ने बताया कि सामरसा निवासी भैरू गुर्जर 18 मार्च को घर से लापता हो गया था। जिसकी 19 मार्च को मानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। 23 मार्च की शाम उसका शव गड़ला गांव के पास से चंबल नदी में मिला।

पुलिस को शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में लगा कि शराब के नशे में भरू ने खुदकुशी कर ली लेकिन, जब ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि, भैरू को आरोपित राजू गुर्जर निवासी कलारना, हीरा गुर्जर निवासी नारौला और श्याम गुर्जर निवासी बाजुली बाइक जबरन बाइक वर बिठाकर राजस्थान की ओर लेकर गए थे।

इस पर पुलिस ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग की मदद से पुलिस का शक हकीकत में बदल गया। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक भैरू के जीजा हीरा गुर्जर ने साल 2023 में भैरू की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया था।

इस मामले में गुर्जर समाज के लोगों ने राजीनामा करा दिया, राजीनामे की शर्त के अनुसार आरोपित हीरा को भैरू की बहन से शादी करनी पड़ी और 25 लाख रुपये बैंक खाते में और 5 बीघा जमीन उसके नाम करनी थी।

इस बात को लेकर आरोपी हीरा मृतक से अंदरूनी टशल रखता था, अपनी इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने ती अन्य साथियों के साथ मिलकर इस मर्डर को अंजाम दिया था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

एसपी अभिषेक आनंद ने मामले का खुलासा करने के लिए एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन मानपुर, देहात, सामरसा चौकी, रघुनाथपुर, तकनीकि सेल की टीम गठित की।

जिसमें प्रभारी निरीक्षिक गोपाल सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक अजय तोमर, आरक्षक अमृतपाल, आरक्षक शिवकुमार, थाना प्रभारी देहात सुधीर हिनारिया, चौकी प्रभारी उनि श्यामवार सिंह तोमर, प्रआर धर्मेंद्र जादौन, आरक्षक लक्ष्मीनारायण बघेल, आरक्षक मनोज शर्मा, थाना प्रभारी उनि रवि कुशवाह, प्रआर कुलदीप परमार, प्रधान आर देवेंद्र गुर्जर, संजय द्विवेदी, (सायबर सेल) आरक्षक राजवल्लभ (सायबर सेल), आरक्षक जयकुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

चंबल नदी में मिला शव का मामला अत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का निकला। 25 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर जीजा व उसके साथियों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। तीन लोगों को गिरफ्तार कर गया है, एक अभी फरार है जिसको शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – अभिषेक आनंद, एसपी, श्योपुर