Indore Information: इंदौर के आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां गायब, अपहरण की आशंका
Indore Information: राऊ थाना क्षेत्र स्थित आश्रम की दीवार फांदकर दो लड़कियां भाग निकली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 11:23 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 05:55 PM (IST)

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र की श्रमिक कालोनी स्थित जीवन ज्योति बालिका गृह आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां सोमवार को दीवार फांदकर बाहर चली गई। मामले में पुलिस को अपहरण की आशंका है।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5.30 बजे किशनगंज निवासी 17 वर्षीय और ग्राम कोकवत जिला झाबुआ निवासी 16 वर्षीय लड़की दीवार फांदकर चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
आश्रम की सुरक्षा पर उठे सवाल
आश्रम के लोगों का कहना है कि दोनों लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। हालांकि लड़कियों के जाने से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दोोनं लड़कियां वहां से चली गई हैं। लड़कियों के मामले में पुलिस ने आश्रम में भी पूछताछ शुरू की है। सुरक्षाकर्मियों के होने के बाद भी लड़कियां कैसे चली गईं, इसकी भी जांच की जा रही है।


