Dhar Information : कुक्षी-आलीराजपुर टोल मार्ग पर बस पलटी, 11 यात्री घायल

झाबुआ जिले से नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 12:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 12:23 PM (IST)

Dhar News :  कुक्षी-आलीराजपुर टोल मार्ग पर बस पलटी, 11 यात्री घायल

HighLights

  1. ग्राम आली और तालनपुर के मध्य बस दुर्घटनाग्रस्‍त
  2. नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए यात्रियों को ले जा रही थी बस
  3. घायलों का इलाज कुक्षी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।

धार, कुक्षी। कुक्षी-आलीराजपुर टोल मार्ग पर ग्राम आली और तालनपुर के मध्य मंगलवार सुबह 9 बजे यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले से नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई। घायलों का इलाज कुक्षी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।

naidunia_image

बताया जाता है कि बस झाबुआ जिले के राणापुर से निसरपुर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस तालनपुर के समीप पलट गई । इस दुघर्टना में 11 यात्रियो को चोट आई।

naidunia_image

इस घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल अपने साथियों के साथ घटनास्‍थल पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल कुक्षी पहुंचाया गया। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। डॉक्‍टरों के अनुसार घायलों का इलाज अभी जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का