Bollywood Celebs Holi Celebration; That is how Amitabh, Raha, Ranbir-Alia and Nick-Priyanka have fun Holi | सेलेब्स की होली: रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने पड़ोसियों के साथ खेली होली, नातिन के साथ जया बच्चन ने चलाई पिचकारी; निक-प्रियंका ने किया डांस

Bollywood Celebs Holi Celebration; That is how Amitabh, Raha, Ranbir-Alia and Nick-Priyanka have fun Holi | सेलेब्स की होली: रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने पड़ोसियों के साथ खेली होली, नातिन के साथ जया बच्चन ने चलाई पिचकारी; निक-प्रियंका ने किया डांस

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को देशभर में धूमधाम से होली मनाई गई। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रंगों के इस त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया। रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट ने अपने पड़ोसियों के साथ होली मनाई। इस दौरान उनकी बेटी राहा भी साथ मौजूद रही। अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के साथ बंगले पर ही होली मनाई। इस दौरान उनकी पत्नी जया बच्चन पिचकारी चलाती नजर आईं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ होली सेलिब्रेट की। इसके अलावा जावेद अख्तर और शबाना आजमी होली के रंग में रंगे नजर आए। कपल ने पार्टी होस्ट की जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। एक नजर बी-टाउन सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन पर…

रणबीर-आलिया ने अपार्टमेंट कंपाउंड में खेली होली
रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट ने इस साल होली पर ग्रैंड पार्टी करने के बजाय अपने अपार्टमेंट कंपाउंड में पड़ोसियों के साथ ही सेलिब्रेट किया। कपल और उनकी 16 महीने की बेटी राहा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पड़ोसी उन्हें गुलाल लगाती नजर आ रही हैं।

पड़ोसियों के साथ होली खेलते रणबीर-आलिया और राहा।

पड़ोसियों के साथ होली खेलते रणबीर-आलिया और राहा।

फैमिली संग प्रियंका-निक ने किया डांस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की। एक वायरल वीडियो में कपल साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस होली सेलिब्रेशन में प्रियंका की बेटी मालती मैरी, मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, कजिन मन्नारा चोपड़ा समेत चोपड़ा परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं।

बच्चन परिवार ने बंगले पर खेली होली
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन के कई फोटोज शेयर किए। इन तस्वीरों में नव्या अपने नाना अमिताभ बच्चन, नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा बच्चन के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नव्या ने लिखा- ‘रंग बरसे’।

दूसरी तरफ बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कॉलेज फ्रेंड डॉक्टर मार्कर और उनकी फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की। डाॅक्टर मार्कर की वाइफ पिया ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी अराध्या के साथ होली मनाते हुए फोटोज शेयर किए।

जावेद अख्तर ने घर पर दी पार्टी
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी परिवार के साथ अपने घर पर होली मनाई। इस पार्टी में जावेद के बेटे फरहान अख्तर वाइफ शिबानी के साथ पहुंचे। अख्तर की इस पार्टी में ऋचा चड्ढा-अली फजल, नीना गुप्ता और दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

टाइगर-अक्षय ने दिशा को लगाया गुलाल
इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ होली सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें अक्षय और टाइगर उनके ऊपर गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन