RRR South famous person Ramcharan life attention-grabbing details, birthday life natu natu actor | रामचरण ने RRR यूनिट को बांटे थे सोने के सिक्के: फिल्म ‘गेमचेंजर’ के लिए फीस ली ₹ 100 करोड़, 1300 करोड़ के मालिक हैं

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जिन पर अपने पिता का स्टारडम हावी नहीं हुआ और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

फिल्म RRR से राम चरण ग्लोबल स्टार बन चुके है। उन पर फिल्माया गए गाने नाटू नाटू ने 2023 में ऑस्कर जीता था।

RRR में काम करने के लिए उन्हें डायरेक्टर एसएस राजामौली ने 45 करोड़ रु. फीस दी थी। मगर अपनी अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ के लिए रामचरण 100 करोड़ फीस चार्ज कर रहे हैं।

वैसे, रामचरण की गिनती साउथ के सुपरस्टार्स में होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की एक ही फिल्म की है। राम चरण क्यों रहे बॉलीवुड से दूर और कैसे बने वो साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार। नजर डालते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स पर…

पिता चिरंजीवी के साथ बचपन में राम चरण।

पिता चिरंजीवी के साथ बचपन में राम चरण।

रामचरण के नाना फ्रीडम फाइटर थे

राम चरण का जन्म 27 मार्च, 1985 को चेन्नई में हुआ था। वो तेलुगु फिल्म सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। राम चरण की मां का नाम सुरेखा है। राम चरण के नाना अल्लू रामलिंगैया एक होम्योपैथिक डॉक्टर थे जो देश की आजादी के आंदोलन से जुड़े हुए थे।

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे गिरफ्तार भी हुए थे। राम के नाना फ्रीडम फाइटर होने के साथ-साथ एक कॉमेडियन भी थे जिन्होंने लगभग 1,000 फिल्मों में काम किया। राम चरण की दो बहनें हैं जिनका नाम सुष्मिता और श्रीजा है।

राम चरण की शुरूआती पढ़ाई चेन्नई के पद्म शेषाद्रि बाल भवन, लवडेल के लॉरेंस स्कूल और बेगमपेट के द हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मुंबई में किशोर नमित एक्टिंग स्कूल भी अटेंड किया जहां एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।

पहली फिल्म चिरुथा के लिए जीता अवॉर्ड

रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म ‘चिरुथा’ से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने चरण नाम के युवक की भूमिका निभाई थी जो अपने माता-पिता के हत्यारों को खोज रहा होता है। फिल्म के डायरेक्टर और राइटर पुरी जगन्नाथ थे। इसमें नेहा शर्मा, प्रकाश राज, आशीष विद्यार्थी भी नजर आए थे। पहली ही फिल्म में रामचरण बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे थे।

फिल्म 'मगधीरा' के एक सीन में रामचरण।

फिल्म ‘मगधीरा’ के एक सीन में रामचरण।

मगधीरा से मिली पहचान

इसके बाद 2009 में फिल्म मगधीरा राम चरण के लिए उनके करियर में ब्रेकथ्रू साबित हुई। ये उस वक्त तेलुगु सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में राम चरण ने डबल रोल निभाए थे। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली थे। इस फिल्म ने साउथ फिल्मफेयर में छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे।

इसके अलावा 57वें नेशनल अवॉर्ड में फिल्म को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स और बेस्ट कोरियोग्राफी के अवॉर्ड भी मिले थे। इसके अलावा राम चरण को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद राम चरण तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए।

राम चरण की हिट फिल्में
चिरुथा
मगधीरा
रंगस्थलम
ऑरेंज
नायक

फिल्म 'जंजीर' में राम चरण प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए थे।

फिल्म ‘जंजीर’ में राम चरण प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए थे।

बॉलीवुड में फ्लॉप रहा डेब्यू

राम चरण ने 2013 में बॉलीवुड में फिल्म जंजीर से डेब्यू किया था। जंजीर अमिताभ बच्चन की फिल्म का रीमेक थी, जो 1973 में रिलीज हुई थी। जहां एक ओर जंजीर ने अमिताभ बच्चन को स्टार बना दिया था और वो स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंच गए थे।

वहीं इसके उलट रीमेक फिल्म ने राम चरण के बॉलीवुड करियर पर ब्रेक लगा दिया था। राम की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के पिटने से दुखी राम चरण ने फिर करियर में कोई बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया।

RRR के नाटू नाटू गाने में जूनियर एनटीआर और रामचरण।

RRR के नाटू नाटू गाने में जूनियर एनटीआर और रामचरण।

RRR से बने ग्लोबल स्टार

2022 में रिलीज हुई फिल्म RRR राम चरण की अब तक की सबसे सफल फिल्म है। 550 करोड़ की इस फिल्म को बनने में लगभग 4 साल लग गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 1300 करोड़ की कमाई की थी। यह दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की ब्रिटिश हुकूमत और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ जंग पर बेस्ड थी।

इस फिल्म में अल्लूरी के रोल में रामचरण तो कोमाराम भीम की भूमिका में जूनियर एनटीआर नजर आए थे। फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। इस गाने को शूट करने में राम चरण को 12 दिन लगे थे। लगातार 7 दिन तक उन्होंने इस गाने की प्रैक्टिस की थी। इस वजह से उनके घुटनों में दर्द होने लगा था।

ऑस्कर सेरेमनी में डांस करना चाहते थे राम चरण

एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने कहा था कि ऑस्कर सेरेमनी में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन ऑस्कर कमेटी ने उनसे इस बात के लिए उनसे कॉन्टैक्ट नहीं किया जिससे उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।

RRR की यूनिट को बांटे थे सोने के सिक्के

RRR ने जब 10 दिन में 900 करोड़ रु. का कलेक्शन किया था तब इससे खुश होकर राम चरण ने RRR की टीम को गोल्ड कॉइन गिफ्ट किए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सिक्का लगभग 10 ग्राम का था और कुल सिक्कों की कीमत ₹18 लाख से ज्यादा थी।

सोने के सिक्के की एक तरफ RRR और दूसरी तरफ राम चरण का नाम लिखा था। राम चरण ने यह सिक्के फिल्म के हर यूनिट मेंबर को दिए। इसमें करीब 35 तकनीशियंस के साथ-साथ कई डिपार्टमेंट्स के हेड भी शामिल थे।

पत्नी उपासना के साथ रामचरण।

पत्नी उपासना के साथ रामचरण।

बिजनेसमैन की पोती से की शादी

रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से डेट कर रहे थे। शादी के दस साल बाद दोनों 20 जून 2023 को एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं।

1300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं

राम चरण साउथ के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। उनकी नेटवर्थ तकरीबन 1300 करोड़ रु. है। वहीं उनकी वाइफ उपासना की नेटवर्थ भी तकरीबन 1130 करोड़ है। अगर दोनों की संपत्ति मिला दें तो ये तकरीबन 2430 करोड़ के मालिक हैं। रामचरण के पिता चिरंजीवी की नेटवर्थ भी 2500 करोड़ है।

30 करोड़ के घर में रहते हैं

लग्जरी लाइफ की बात करें तो राम के पास हैदराबाद में एक आलीशान घर है। यह बंगला हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में है। उनके इस बंगले की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है। 25000 स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले में राम चरण अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहते हैं।

4 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक GLS 600 राम चरण की फेवरेट कार है।

4 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक GLS 600 राम चरण की फेवरेट कार है।

राम चरण को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके कार कलेक्शन में करोड़ों की कई कारें शामिल हैं। इनमें मर्सिडीज मेबैक GLS 600 है जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है जिसे उन्होंने कस्टमाइज करवाया था। इसके अलावा उनके पास करीब 3 करोड़ की ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार एस्टन मार्टिन V8 और 3.50 करोड़ रुपए की फरारी पोर्टोफिनो भी है।

रामचरण चलाते हैं प्रोडक्शन और एयरलाइन कंपनी

राम चरण ने 2016 में कोनिडेला नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी। इसके बैनर तले चिरंजीवी की 150वीं फिल्म कैदी नं-150 बनी। 50 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 164 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

इसके अलावा राम चरण एक एयरलाइन कंपनी के भी मालिक हैं। राम चरण हैदराबाद की एक रीजनल एयरलाइन कंपनी टर्बो मेगा एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं जिसकी फ्लाइट्स ट्रूजेट नाम से चलती हैं।

गेमचेंजर के लिए 100 करोड़ है फीस

रामचरण की अगली सबसे बड़ी फिल्म ‘गेमचेंजर’ है। साउथ के जाने-माने डायरेक्टर शंकर इसका डायरेक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में रामचरण के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

फिल्म के लिए राम की फीस 100 करोड़ रु. बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये उनके करियर की अब तक कि सबसे ज्यादा फीस है। फिल्म RRR के लिए उन्हें 45 करोड़ की फीस दी गई थी।

विराट कोहली की बायोपिक करना चाहते हैं राम चरण

एक इंटरव्यू में राम चरण से पूछा गया था कि वो आगे किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि वो एक स्पोर्ट्स से जुड़ी फिल्म करना चाहेंगे। उनके इस जवाब पर रिपोर्टर ने पूछा था कि क्या वो विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहेंगे? राम चरण ने कहा था- बिल्कुल, विराट कोहली एक इंस्पिरेशन हैं। अगर मुझे मौका मिला तो जरूर मैं उनकी बायोपिक करुंगा। मैं तो उनके जैसा दिखता भी हूं।

वहीं, सुनने में आया है कि ‘हनुमान’ के इस सेकेंड पार्ट ‘जय हनुमान’ के लिए मेकर्स ने राम चरण को अप्रोच किया है। मेकर्स चाहते हैं कि वो फिल्म में श्रीराम का रोल प्ले करें। हालांकि, अभी तक इस मामले में ना तो मेकर्स की तरफ से कोई कन्फर्मेशन सामने आई है और ना ही राम चरण की टीम की तरफ से।

इसके अलावा उन्हें RRR के सीक्वल में भी देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर राम चरण और जूनियर एनटीआर को ही कास्ट किया गया है। फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है।

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2024: इन राशि के जातकों के रिश्ते में बढ़ेगी परेशानी, इन्हें मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2024: प्रेम दिखाने के लिए नए तरीके का प्रयोग करें। यह आपके पार्टनर का मन बेहतर करेगा। रिश्ते की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अपने संबंध को खुशगवार बनाने का प्रयत्न करें। एक दूसरा का साथ दें।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2024: इन राशि के जातकों के रिश्ते में बढ़ेगी परेशानी, इन्हें मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज, पढ़ें लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 27 March 2024: मेष लव राशिफल- आपके प्रेम प्रसंग में नई उत्सुकता रहेगी। बदलाव के लिए तैयार रहें। आपके रिश्ते में नई जान आएगी। आप प्रेम व्यक्त करने का नया तरीका ढूंढेंगे।

वृषभ लव राशिफल

रिश्ते की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अपने संबंध को खुशगवार बनाने का प्रयत्न करें। एक दूसरा का साथ दें। अपने दिल की बात सुनकर कार्य करें। अगर किसी की ओर आकर्षित हैं तो बताने का उचित दिन है।

मिथुन लव राशिफल

आप ऐसे संबंध जिसे अपूर्ण मानते हैं। उसे खत्म करने के लिए तैयार रहें। आप झूठे वादों और बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

कर्क लव राशिफल

आप अपने प्रेम को शारीरिक रिश्ते से अधिक अहमियत देते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपका साथी आपको अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है। ना कि भावनात्मक रूप से जुड़ा है।

सिंह लव राशिफल

प्रेम दिखाने के लिए नए तरीके का प्रयोग करें। यह आपके पार्टनर का मन बेहतर करेगा। यह आपके प्रिय का मन बेहतर करेगा। संबंधों में नई ऊर्जा भर देगा।

कन्या लव राशिफल

आप प्यार में विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको नई भावनाएं और उत्तेजना से भर देगा। अपने पार्टनर को महत्वपूर्ण महसूस कराने से आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला लव राशिफल

आप अपने लवर के साथ घनिष्ठता के अलग स्तर पर पहुंच जाएंगे। एक सच्चे पार्टनर के सपने देखना छोड़िए और जो आपके पास है। उसे इज्जत दीजिए।

वृश्चिक लव राशिफल

आपको अपना रिश्ता टूटता प्रतीत हो सकता है। हालांकि हालात उतने खराब नहीं हुए कि ब्रेकअप हो जाएं। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझकर परिस्थितियां सुधारी जा सकती हैं।

धनु लव राशिफल

इस राशि के जातक अपने रिश्ते में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। अपने पार्टनर की जरूरतें पूरी करेंगे। आप देखेंगे कि जितना आप अपने जीवनसाथी के लिए करते हैं। वह उससे ज्यादा वापस करने के लिए तैयार रहता है। इससे आपका रिश्ता अधिक गहरा होगा।

मकर लव राशिफल

प्रेम संबंध को सही दिशा में ले जाने का समय आ गया है। आपका पार्टनर आपसे खुश ना होने के कारण आपका ध्यान भटक सकता है। बेहतर होगा कि आप इससे बचें। पार्टनर के साथ रिश्ते में रोमांस भरें।

कुंभ लव राशिफल

आपको छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आपका पार्टनर सुरक्षित महसूस करेगा। आपके रिश्ते की नींव मजबूत होगी। आपको संबंध सुधारने का अवसर मिलेगा।

मीन लव राशिफल

आज तनाव पैदा हो सकता है। मूड स्विंग भी हो सकता है। इस राशि के जातक कभी मजबूत और अच्छा महसूस करेंगे। वहीं, दूसरे पल दुखी हो जाएंगे। आज किसी भी तरह की बातचीत से बचें। इससे संबंध बचाने में मदद मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Aaj Ka Rashifal 27 March 2024: नौकरी में प्रमोशन के योग, यात्रा करते समय सावधानी बरतें

Aaj Ka Rashifal 27 March 2024: पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ी भविष्य निधि जमा कर सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 04:26 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 04:26 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 27 March 2024: नौकरी में प्रमोशन के योग, यात्रा करते समय सावधानी बरतें
27 मार्च 2024, बुधवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: बुरी खबर मिलेगी। मन दुखी रहेगा।
  2. वृषभ: किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
  3. मिथुन: किसी नए कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 March 2024: आज दिनांक 27 मार्च 2024, बुधवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि द्वितीया है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज के दिन दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन शांत रहेगा। आज किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें. व्यापार व्यवसाय में बदलाव का विचार अभी ना करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद की स्थिति निर्मित होने पर स्वयं को दूर रखें।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार का काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारियों से संपर्क मधुर होंगे।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन शानदार है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे बिजनेस में लाभ होगा। किसी नए कार्य में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ी भविष्य निधि जमा कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन विवादों से घिरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक हानि संभव है।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना अच्छा नहीं रहेगा। मित्र या पड़ोसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए घातक होगा। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन अभी ना करें।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विजय प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। घर में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी अपने से विवाद हो सकता है। मन अशांत रहेगा। किसी नए कार्य के लिए आज आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At the moment)naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत की नींव डाल सकते हैं। आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही रुका हुआ धन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज किसी अपने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अच्छा होगा किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास ना करें। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार ना दे। वाणी पर संयम रखें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Congress Leaders Be part of BJP: मध्य प्रदेश में फायदे में रहे दलबदल कर भाजपा में गए कांग्रेसी

Congress Leaders Be part of BJP: विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस और भाजपा ने दलबदलुओं को लड़ाया था चुनाव, भाजपा के अधिकतर जीते।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:50 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 03:50 AM (IST)

Congress Leaders Join BJP: मध्य प्रदेश में फायदे में रहे दलबदल कर भाजपा में गए कांग्रेसी
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेता।

HighLights

  1. कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद डा.भागीरथ प्रसाद ने दल बदलकर भाजपा से लड़ा था चुनाव और जीते।
  2. होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह और गुना से केपी सिंह यादव भी जीत चुके हैं चुनाव।
  3. भाजपा ने भी सात कांग्रेस के नेताओं को टिकट दिया, जिनमें से सातों ने जीत हासिल की।

Congress Leaders Be part of BJP: वैभव श्रीधर, भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों दलबदल का खेल जमकर खेला रहा है लेकिन परिदृश्य बदला हुआ है। विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी संख्या में भाजपा से असंतुष्ट होकर नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इनमें से सात नेताओं को टिकट दिया गया, जिनमें से तीन चुनाव जीते। वहीं, भाजपा ने भी सात कांग्रेस के नेताओं को टिकट दिया, जिनमें से सातों ने जीत हासिल की।

हालांकि, लोकसभा चुनाव में दलबदल कर आने वालों को मध्य प्रदेश में मौके कम मिले हैं पर तीन नेता ऐसे रहे, जिन्हें टिकट भी मिला और वे उन्हें सफलता भी मिली। इनमें होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह, भिंड से डा.भागीरथ प्रसाद और गुना से केपी सिंह यादव शामिल हैं। तीनों पहले कांग्रेस में थे और फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। इस तरह देखा जाए तो दलबदल कर भाजपा में आने वाले कांग्रेसी फायदे में रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई। भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डा.नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि अब तक 16 हजार से अधिक कांग्रेस के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश व जिला पदाधिकारी पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं।

विधानसभा चुनाव के समय भी दलबदल हुआ था। इनमें मोहन सिंह राठौर, ब्रजबिहारी पटेरिया, राजेश शुक्ला, सिद्धार्थ तिवारी, सचिन बिरला, छाया मोरे और कामाख्या प्रताप सिंह ने विधानसभा चुनाव जीता।

naidunia_image

इसके पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दलबदल करने वाले विधायकों में से भी अधिकतर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। जो चुनाव हार भी गए उन्हें विभिन्न निगम, मंडल व आयोगों में स्थान मिला। उधर, कांग्रेस ने भी भाजपा समेत अन्य दलों से आए दीपक जोशी, यादवेंद्र सिंह यादव, भंवर सिंह शेखावत, अभय मिश्रा, गिरिजा शंकर शर्मा और अनुभा मुंजारे को चुनाव लड़ाया।

इनमें से भंवर सिंह शेखावत, अभय मिश्रा और अनुभा मुंजारे ही चुनाव जीता। कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली पर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो कोलारस से बैजनाथ यादव चुनाव हारकर भाजपा में लौट गए। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह कांग्रेस के कुछ और बड़े नेता भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

दिलीप सिंह भूरिया

कांग्रेस के आदिवासी वर्ग के कद्दावर नेता। रतलाम संसदीय क्षेत्र (पूर्व में झाबुआ) से 1980 से 1996 तक लगातार चुनाव जीते। फिर दल बदलकर भाजपा में शामिल हुए। 2009 में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया से चुनाव हारे और 2014 में वापसी की और कांतिलाल भूरिया को हराकर संसद पहुंचे।

गणेश सिंह

जनता दल से 1998 में विधानसभा का चुनाव लड़ा पर हार गए। भाजपा में शामिल हुए और पहली बार 2004 में भाजपा के टिकट पर सतना से लोकसभा चुनाव लड़ा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। चार बार से चुनाव जीत रहे हैं। पार्टी ने उन्हें सतना से विधानसभा चुनाव लड़ाया पर कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से हार गए। भाजपा ने फिर उन्हें सतना संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है।

राव उदय प्रताप सिंह

2008 में कांग्रेस के टिकट पर तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। पार्टी ने 2009 में होशंगाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ाया और जीतकर संसद पहुंचे। दल बदलकर भाजपा की सदस्यता ली और 2014 में पार्टी ने प्रत्याशी बनायां। 2019 में भी भाजपा ने भरोसा जताया और रिकार्ड पांच लाख 53 हजार 682 मतों से जीते।2023 में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। मोहन सरकार में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री हैं।

भागीरथ प्रसाद

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे। कांग्रेस के टिकट पर 2009 में भिंड से लोकसभा चुनाव लड़ा पर हार गए। 2014 में पार्टी ने फिर विश्वास जताया और प्रत्याशी बनाया पर ऐनवक्त पर पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए, टिकट भी मिल गया और चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। हालांकि, दोबारा अवसर नहीं मिला।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Rajgarh Lok Sabha Seat: लक्ष्मण सिंह से मात खा गए राजनीति के संत कैलाश जोशी

Rajgarh Lok Sabha Seat: वर्ष 1998 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को हराने उतारा था कैलाश जोशी को।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM (IST)

Rajgarh Lok Sabha Seat: लक्ष्मण सिंह से मात खा गए राजनीति के संत कैलाश जोशी
लक्ष्मण सिंह और कैलाश जोशी

HighLights

  1. प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके कैलाश जोशी प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम थे।
  2. लोगों अनुमान लगा रहे थे कि पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय नेता जीत हासिल कर लेंगे, लेकिन नतीजों ने सबको चौंका दिया।
  3. दिग्विजय सिंह के भाई की पहचान वाले लक्ष्मण सिंह के सामने जोशी को हार का सामना करना पड़ा था।

Rajgarh Lok Sabha Seat: राजगढ़। एक ओर राजगढ़ कांग्रेस विशेष तौर पर राजा दिग्विजय सिंह के गढ़ के रूप में विख्यात था वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की ख्याति पूरे प्रदेश में लोकप्रिय जननेता के रूप में होती थी। उनकी सादगी एवं इमानदार छवि के चलते उन्हें राजनीति का संत भी कहा जाता था। राजगढ़ सीट पर लगातार दिग्विजय सिंह या उनके समर्थक जीत हासिल करते चले आ रहे थे। 1998 में कांग्रेस ने यहां से दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को उतारा तो भाजपा ने उनकी काट के रूप में कैलाश जोशी को उतारकर सबको चौंका दिया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके कैलाश जोशी प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम थे। लोगों अनुमान लगा रहे थे कि पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय नेता जीत हासिल कर लेंगे, लेकिन नतीजों ने सबको चौंका दिया। दिग्विजय सिंह के भाई की पहचान वाले लक्ष्मण सिंह के सामने जोशी को हार का सामना करना पड़ा था।

राजगढ़ लोकसभा सीट पर 1984 से अधिकतर समय कांग्रेस व राघौगढ़ राज परिवार का कब्जा रहा। 1993 में जब दिग्विजयसिंह मुख्यमंत्री बने तो उनके छोटे भाई लक्षमणसिंह 1994 का उपचुनाव, 1996 का आम चुनाव जीत चुके थे। लक्ष्मण सिंह जीत तो रहे थे लेकिन दिग्विजय सिंह के सत्ता में रहने और लक्ष्मण सिंह के लगातार जीतने के बीच कई विवाद भी उनके नाम के साथ जुड़े हुए थे, ऐसे में अंदर खाने में उनका विरोध भी था।

naidunia_image

1998 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने फिर से लक्ष्मणसिंह को मैदान में उतारा। ऐसे में भाजपा को यह अच्छा मौका लगा चुनौती बनी इस सीट को जीतने और दिग्विजय सिंह को भी घेरने का। भाजपा ने जीत दर्ज करने के लिए मप्र के दिग्गज व पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को मैदान में उतारा। जोशी ने लक्ष्मण के सामने इस चुनौती को सहर्ष स्वीकार किया और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आकर डेरा डाल लिया। लोकप्रिय तो वे थे ही, कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार ने भी बदलाव की हवा बनाने का काम किया।

शहरों के साथ गांव-गांव पहुंचकर उन्होंने प्रचार-प्रसार की शुरूआत की। मध्य प्रदेश के भी कई बड़े नेताओं ने लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर इसी सीट पर भाजपा उम्मीदवार को जीत दर्ज करवाने के भरसक प्रयास किए। उधर लक्ष्मणसिंह की और से खुद दिग्विजयसिंह ने चुनाव के दौरान सभाएं करते हुए अनुज को जिताने का आव्हान किया। जब परिणाम आए तो फिर से लक्ष्मणसिंह जीत गए व पूर्व मुख्यमंत्री राजनीति के संत कहे जाने वाले कैलाश जोशी को हार का सामना करना पड़ा था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Shashi Singh Surguja: सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शशि सिंह को दिया टिकट, विरासत में मिली है राजनीति

Surguja Lok Sabha seat कांग्रेस ने युवा नेत्री, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शशि सिंह सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:53 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 09:53 PM (IST)

Shashi Singh Surguja: सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शशि सिंह को दिया टिकट, विरासत में मिली है राजनीति
शशि सिंह सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

HighLights

  1. शशि सिंह सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
  2. शशि सिंह सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य हैं
  3. शशि सिंह के पिता स्व तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री

अंबिकापुर। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार कांग्रेस ने युवा नेत्री, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शशि सिंह सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव बड़े अंतर से जीता है। सूरजपुर जिले में तेजी से उभरीं युवा नेत्री गोंड़ जनजातीय समाज से हैं। इस कारण उनकी अच्छी सामाजिक पकड़ भी है। राजनीति इनको विरासत में मिली है।

इनके पिता स्व तुलेश्वर सिंह छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे ।पिता तुलेश्वर सिंह तेज दरार छवि के थे, उन्हीं की छाप शशि सिंह पर पड़ी है।मुखर होकर शशि अपनी बात रखती हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण में शशि सिंह फुल टाइमर यात्री रहीं हैं। यात्रा में शामिल उन 100 युवाओं में शशि भी शामिल थीं। इन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा भी राहुल गांधी के साथ तय की थी।

राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उनका नाम लोकसभा प्रत्याशी के रूप में सामने एक वर्ष पहले ही आ चुका था।सरगुजा में उनका नाम चर्चा में आया तो पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इनका समर्थन किया। शशि सिंह, टीएस सिंहदेव की करीबी मानी जातीं हैं।

मजबूत पक्ष

युवा चेहरा होने के कारण कार्यकर्ताओं में उत्साह है इसका लाभ मिल सकता है।नया चेहरा होने के कारण कोई नकारात्मक छवि नहीं है।पूर्व मंत्री पिता स्व तुलेश्वर सिंह का सूरजपुर जिले में रहे प्रभाव का लाभ मिलेगा।गोंड़ जनजाति की होने का लाभ भी मिलेगा।लोकसभा क्षेत्र में गोंड़ जनजाति के मतदाताओं की संख्या अधिक है।भाजपा ने कंवर जनजाति के चिंतामणि महराज को मैदान में उतारा है जो लोकसभा क्षेत्र में दूसरी बड़ी जनजाति है।

कमजोर पक्ष

नया चेहरा होने के कारण लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में पहचान कम है। अनुभव भी भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज से कम होने का नुकसान हो सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Gold and Silver Value in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोने में सुधार, चांदी में मंदी, ये हैं आज के भाव

Gold and Silver Value in MP: इंदौर में मंगलवार को सोना कैडबरी 66700 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 74400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोने में सुधार, चांदी में मंदी, ये हैं आज के भाव

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले डालर थोड़ा नरम हो गया है। इससे फेड के मौद्रिक नीति निर्णय प्रभावित हो सकते हैं। स्विस नेशनल बैंक द्वारा आश्चर्यजनक दर में कटौती से ऐसी अटकलों को बल मिला कि अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंक भी इसका अनुसरण कर सकते हैं। एसपीडीआर डॉलर ट्रस्ट ने होल्डिंग्स में मामूली कमी दर्ज की, जबकि कॉमेक्स पर सोने के सट्टेबाजों के चलते वायदा उछल गया। कॉमेक्स पर सोना 2174 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते इंदौर मार्केट में सोना कैडबरी नकद में सुधरकर 66700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं चांदी में भगोरिया खत्म होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की डिमांड कमजोर रहने से भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में चांदी 100 रुपये घटकर 74400 रुपये प्रति किलो रह गई, जबकि कामेक्स पर चांदी वायदा मजूबती पर कारोबार करता देखा गया। आगामी शादी के मौसम के अनुरूप, भारत में निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कामेक्स सोना ऊपर में 2174 तथा नीचे में 2167 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.71 व नीचे में 24.50 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 66700 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 68040 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 62325 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 66625 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 74400 रुपये, चांदी टंच 74500 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75200 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 74500 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 66800 रुपये तथा सोना रवा 66700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74700 रुपये तथा चांदी टंच 74600 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 68000 रुपये तथा सोना रवा 67950 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 75300 रुपये तथा चांदी टंच 75400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Edible Oil Worth in Indore: आयातित तेलों की आवक बढ़ने की संभावना, सोयाबीन में मांग कम

Edible Oil Worth in Indore: मंगलवार को इंदौर में सोयाबीन तेल 960-965, पाम तेल 1000 रुपये प्रति दस किलो बोला गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:20 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 02:20 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: आयातित तेलों की आवक बढ़ने की संभावना, सोयाबीन में मांग कम

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कमजोर मांग के कारण ऊपरी स्तरों से सोया तेल में लेवाली बेहद सुस्त है। कंपनियों फारवर्ड महीने के सौदे मार्च महीने से चार से सात रुपये प्रति किलो नीचे बेच रही हैं जो आगे गिरावट का संकेत है। ऊंची लैंडिंग कास्ट और रेडी कीमतों में करेक्शन के कारण आयात मार्जिन में गिरावट आई है। उच्च स्तर पर मांग कमजोर रहने से कई साल्वेंट प्लांटों द्वारा भावों में कटौती कर बिकवाली कर रहे हैं।

मार्च में सन आयल का आयात बढ़ेगा, जिससे सोया तेल की कमी की भरपाई होगी। यही वजह है कि भारतीय बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में फिलहाल तेजी नजर नहीं आ रही है। अर्जेंटीना से भारत के लिए करीब 2.50 लाख टन सोया तेल लगने की तैयार है। यह अपरिहार्य था कि सोया तेल शार्टेज लंबे समय तक नहीं रहेगी क्योंकि दक्षिण अमेरिका में सोया की फसल अभी भी अधिक है। व्यापारियों को ताजा खरीदारी के लिए कीमतों के 915-920 के आसपास आने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि यहां से अप्रैल मध्य तक कमजोरी रह सकती है जिसके बाद अप्रैल मध्य से रिकवरी की उम्मीद है।

उत्पादन में सुधार और निर्यात मजबूत रहने से फंडामेंटल मिलाजुला हुआ है। यहां से पाम तेल का उत्पादन मजबूत रह सकता है और रमजान खत्म होते ही इसमें और बढ़ोतरी आएगी। मंगलवार को इंदौर में सोयाबीन तेल 960-965, पाम तेल 1000 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। मंडी में सोयाबीन 4500, सरसों निमाड़ी बारीक 5900-6000, एवरेज सरसों बारीक 5600-5900, राइडा 4500-4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1480-1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 960-965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920-925, इंदौर पाम 1000, मुंबई सोया रिफाइंड 990, सोया डीगम 890, मुंबई पाम तेल 950, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 910 रुपये।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – रुचि पतंजलि 4560, लक्ष्मी 4550, नीमच प्रोटीन 4650, एमएस साल्वेक्स 4650, धानुका 4650, अंबिका कालापीपल 4600, केएन एग्री 4525, प्रकाश 4600, विप्पी 4570, प्रकाश पीथमपुर 4600, धीरेंद्र सोया 4660, वर्धमान कालापीपल 4560, खंडवा आइल 4600, हरिओम मंदसौर 4650, लिविंग फूड शुजालपुर 4625, बंसल 4600, लाभांशी 4650, मित्तल 4700, स्नेहिल 4605, सिंहल रतला 4640, बैतूल सतना 4705, रामा 45500, दिव्य ज्योति पचोर 4590, एबीआईएस 4560 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2800 रुपये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Indore Mandi Bhav: बेस्ट क्वालिटी की काबुली चने में स्टाकिस्ट सक्रिय, चना कांटे में मंदी

Indore Mandi Bhav: इंदौर की मंडी में काबुली चना मीडियम 9000-9500, बेस्ट 9500-10000 और सुपर 10000-10500 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: बेस्ट क्वालिटी की काबुली चने में स्टाकिस्ट सक्रिय, चना कांटे में मंदी

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। काबुली चने में हल्के और मीडियम मालों की आवक ज्यादा हो रही है, जबकि इन मालों में लेवाली बेहद कमजोर बनी हुई है। इसके चलते हल्के और मीडियम क्वालिटी के काबुली चने में 100-200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बेस्ट क्वालिटी के काबुली चने में घरेलू और निर्यातकों की पूछताछ बराबर बनी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी बेस्ट क्वालिटी की काबुली चना में बड़ी लेवाली शुरू कर स्टाक में उतर चुकी है। ऐसे में बेस्ट क्वालिटी के काबुली चने में अब ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है। काबुली चने की आवक 4000 बोरी की दर्ज की गई। मंडी में काबुली चना मीडियम 9000-9500, बेस्ट 9500-10000 और सुपर 10000-10500 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। इधर, होली की समाप्ति के साथ ही चना दाल और बेसन में मांग कमजोर रहने से मिलर्स की चने मे लेवाली घट गई है। वहीं लगातार दो दिन के अवकाश के बाद मंडी में देसी चने की आवक अच्छी रही लेकिन डिमांड का सपोर्ट नहीं मिलने से कीमतों में आंशिक गिरावट रही। चना कांटा 50 रुपये घटकर 5800, विशाल 5400-5550, डंकी 5300-5400 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।

तुवर दाल में उपभोक्ता पूछताछ जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है। तुवर की आवक भी मंडियों में कमजोर होने के कारण तुवर के दाम मजबूती पर टिके हुए हैं। तुवर महाराष्ट्र सफेद 10300-10400, कर्नाटक 10400-10600, निमाड़ी तुवर 8700-9700 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। कंटेनर में डालर चना बढ़कर 40/42 11800, 42/44 11600, 44/46 11300, 58/60 9400, 60/62 9300, 62/64 9200 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 5800, विशाल 5400-5550, डंकी 5300-5400, मसूर 5975-6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10300-10400, कर्नाटक 10400-10600, निमाड़ी तुवर 8700-9700, मूंग 9000-9200, बारिश का मूंग नया 9200-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8800-9200, मीडियम 7000-8000, हल्की उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2425-2450, मालवराज गेहूं 2225-2370, लोकवन 2600-2800, पूर्णा 2600-2800 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 7600-7700, मीडियम 7800-7900, बेस्ट 8000-8100, मसूर दाल 7150-7250, बेस्ट 7350-7450, मूंग दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 12100-12200, मीडियम 13100-13200, बेस्ट 13900-14000, ए. बेस्ट 14300-15000, पैक्ड तुवर दाल नई 15100, उड़द दाल 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, उड़द मोगर 11300-11400, बेस्ट 11500-11600 रुपये प्रति क्विंटल ।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

MP Excessive Courtroom: कोर्ट ने कहा- जरूरी नहीं संविधान द्वारा दिए हर अधिकार का आनंद लिया जाए

MP Excessive Courtroom: खुद को वयस्क बताकर स्वजन की मर्जी के विपरीत साथ रहने वाले युवक-युवती की याचिका पर कोर्ट ने की टिप्पणी।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 09:54 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 09:54 PM (IST)

MP High Court: कोर्ट ने कहा- जरूरी नहीं संविधान द्वारा दिए हर अधिकार का आनंद लिया जाए

MP Excessive Courtroom: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चिंता की बात है कि आजकल युवा ऐसे विकल्प चुन रहे हैं। यह जरूरी नहीं है कि संविधान द्वारा प्रदत्त हर अधिकार का आनंद लिया जाए। हमारे देश में बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसका मतलब है कि आपको अपनी और अपने साथी की रोजी-रोटी का इंतजाम खुद ही करना है। आपको कम उम्र में ही जीवन के संघर्ष में उतरना होगा। इससे जीवन पर काफी असर पड़ेगा और आपकी समाज में स्वीकार्यता भी प्रभावित होगी।

naidunia_image

इस तल्ख टिप्पणी के साथ मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने 19 वर्षीय युवक-युवती की याचिका को स्वीकार करते हुए पुलिस प्रशासन को समुचित सुरक्षा के आदेश दिए। युवक-युवती खरगोन जिले के निवासी हैं और स्वजन की इच्छा के विरुद्ध साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने यह कहते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि वे वयस्क हैं और उन्हें अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है। संविधान ने भी उन्हें इसका अधिकार दिया है। वे जहां चाहें, वहां और जिसके साथ चाहें, उसके साथ रह सकते हैं, लेकिन स्वजन विरोध कर रहे हैं। उन्हें अपने स्वजन से खतरा है। युवक-युवती ने पुलिस के माध्यम से सुरक्षा दिलवाए जाने की मांग की थी।

ऐसे विकल्पों को चुनते समय विवेक रखना चाहिए

शासन की तरफ से एडवोकेट अमय बजाज ने तर्क रखा कि हिंदू धर्म में ऐसे संविदा विवाह की अनुमति नहीं है। यह युवाओं के लिए एक खराब उदाहरण स्थापित करेगा। कोर्ट ने याचिका स्वीकारते हुए कहा कि यह बात सही है कि युवक और युवती दोनों वयस्क हैं। हालांकि युवक की उम्र 21 वर्ष से कम है। बावजूद इसके हमें उसकी इच्छा का सम्मान करना होगा। छह पेज के फैसले में कोर्ट ने कहा कि सलाह यह है कि ऐसे विकल्पों को चुनते समय विवेक रखना चाहिए। अधिकार होना एक बात है और अधिकारों को लागू करना अलग बात।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।