Shraddha confirms relationship with Rahul Modi! | राहुल मोदी के साथ श्रद्धा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप!: R अक्षर का पेंडेंट पहने दिखीं, सोशल मीडिया पर खुद शेयर की तस्वीरें

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वो R अक्षर का पेंडेंट पहने दिखाई दी हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि उन्होंने राहुल मोदी के नाम का पेंडेंट पहना है।

पिछले कई दिनों से राहुल मोदी को श्रद्धा का रूमर्ड बॉयफ्रेंड बताया जा रहा था। इसी महीने दोनों को साथ में अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में देखा गया था। राहुल मोदी तू झूठी मैं मक्कार, पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों के राइटर हैं।

श्रद्धा ने यह पोस्ट बीते रविवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- कुछ नहीं ब्रो। संडे है तो कुछ नहीं कर रही।

इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर पूछा है- यह R नाम वाले लॉकेट का क्या रहस्य है जी। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा- राहुल मोदी इज द रीजन।

श्रद्धा और राहुल जल्द करते थे रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट
एक सूत्र ने हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि श्रद्धा और राहुल जल्द ही अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। सूत्र का यह भी कहना था कि वो एक दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने से डरते नहीं हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो अपने रिश्ते को आसानी से पब्लिक डोमेन में लाएंगे। एक सही समय पर ही वो इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा है क्योंकि उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही स्त्री 2 में दिखाई देंगी। इस कॉमेडी हॉरर फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव भी होंगे।

Gwalior Excessive Courtroom: मृतक के स्वजनों को बताए बिना जांच, हत्या के आरोपित को बताया निर्दोष, फ‍िर ऐसे मिला न्‍याय

गुपचुप शिकायत पुलिस मुख्यालय में तत्कालीन आइजी शिकायत शाखा को आवेदन करवाया गया। इसमें फरियादी पक्ष की ओर से आवेदन किया गया कि इस मामले में वह शामिल नहीं है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 10:57 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 10:57 AM (IST)

Gwalior High Court:  मृतक के स्वजनों को बताए बिना जांच, हत्या के आरोपित को बताया निर्दोष, फ‍िर ऐसे मिला न्‍याय

HighLights

  1. शहर का सबसे चर्चित हत्याकांड। जिसमें मनिया राठौर की बेरहमी से हत्या की गई
  2. फिर गाड़ी के अंदर ही उसे हत्या करने वालों ने जला दिया।
  3. आखिर अधिवक्ता अवधेश तोमर ने इस मामले में कोर्ट में तथ्य रखे और न्याय मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सात साल पहले, शहर का सबसे चर्चित हत्याकांड। जिसमें मनिया राठौर की बेरहमी से हत्या की गई, फिर गाड़ी के अंदर ही उसे हत्या करने वालों ने जला दिया। इस मामले में एक आरोपित को बचाने के लिए पूरा सिस्टम ही लग गया। गुपचुप पुलिस मुख्यालय में बैठे एक आइजी स्तर के पुलिस अधिकारी ने जांच कर ली, आरोपित को निर्दोष बता दिया। आखिर अधिवक्ता अवधेश तोमर ने इस मामले में कोर्ट में तथ्य रखे और न्याय मिला। कोर्ट ने उसे आरोपित माना, इतना ही नहीं आजीवन कारावास की सजा भी दिलाई।

अधिवक्ता अवधेश तोमर कहते हैं- यह मामला उन्हें हमेशा याद रहेगा। किस तरह एक हत्या की गई और इसमें शामिल एक शातिर अपराधी को बचाने के लिए सिस्टम उसकी मदद करने लगा। बाकायदा करीब 17 लोगों ने झूठी गवाही भी दी, लेकिन जब यह जानकारी उन्हें लगी तो वह मृतक की पत्नी के साथ मिलकर लड़े। आखिर हत्यारों को सजा मिली। इसमें जिस आरोपित को बचाने की कोशिश सिस्टम कर रहा था, उसे कोर्ट ने दोषी माना और उसे सजा मिली।

यह था मामला…

2017 में मनिया राठौर की लाश उसकी ही गाड़ी में मिली थी। उसकी लाश जली हुई हालत में मिली थी। पहले उसकी हत्या की गई थी, फिर गाड़ी को आग लगा दी थी, इसके अंदर लाश भी जल गई थी। इस मामले में पुलिस ने अरविंद यादव को भी आरोपित बनाया था।

गुपचुप हुई थी शिकायत…

इस मामले में आरोपित अरविंद को बचाने के लिए कोशिश की गई। इस मामले में गुपचुप शिकायत पुलिस मुख्यालय में तत्कालीन आइजी शिकायत शाखा को आवेदन करवाया गया। इसमें फरियादी पक्ष की ओर से आवेदन किया गया कि इस मामले में वह शामिल नहीं है। पूरी सांठगांठ से इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी जांच होने तक रोक दी गई। सांठगांठ से जांच हुई। 17 लोगों की गवाही करवाई गई। सारे तथ्य, सबूत दरकिनार कर दिए गए।

इस मामले में आरोपित अरविंद को निर्दोष् मानकर इस मामले से बाहर करने का निर्णय ले लिया गया। तभी फरियादी पक्ष को इस बारे में पता लगा। फरियादी पक्ष के अधिवक्ता अवधेश तोमर ने इस जांच के बारे में कोर्ट को अवगत कराया। जो तथ्य कोर्ट में रखे गए, उस आधार पर जांच को गलत माना गया। आखिर उसे दोषी माना गया। अरविंद को इस मामले में सजा हुई। मनिया हत्याकांड में एक आरोपित दोषमुक्त भी हुआ। बाकी सभी आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा हुई। अभी भी आरोपित जेल में हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

लोकसभा चुनाव: तेलंगाना में अनोखी शादी, दूल्हे के पिता ने मेहमानों से गिफ्ट में मांगा नरेंद्र मोदी के लिए वोट

Lok Sabha elections 2024: साई कुमार और महिमा रानी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी 4 अप्रैल को होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 10:51 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 10:56 AM (IST)

लोकसभा चुनाव: तेलंगाना में अनोखी शादी, दूल्हे के पिता ने मेहमानों से गिफ्ट में मांगा नरेंद्र मोदी के लिए वोट

HighLights

  1. 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का पहला चरण
  2. 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग
  3. 4 जून को घोषित होंगे नतीजे

एजेंसी, हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी के एक शख्स ने अपने बेटे की शादी के लिए मेहमानों को आमंत्रित करते समय एक अनोखा अनुरोध किया।

निमंत्रण कार्ड में एक संदेश लिखा गया, जिसमें लोगों से नवविवाहित जोड़े के लिए उपहार नहीं लाने, बल्कि आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए कहा गया।

साई कुमार और महिमा रानी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी 4 अप्रैल को होगी। कार्ड के कवर पर लिखा है, ‘नरेंद्र मोदी जी को आपका वोट ही इस शादी का उपहार है’।

साई कुमार के पिता नानीकांति नरसिम्हालू ने संदेश छापकर पीएम मोदी और बीजेपी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Emraan Hashmi proposed gf parveen in jannat model | इमरान हाशमी का फिल्मी प्रपोजल: गर्लफ्रेंड परवीन को जन्नत स्टाइल में कार रोककर प्रपोज किया था, जन्नत 3 में करना चाहते हैं काम

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2008 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी का एक सीन काफी चर्चा में रहा था। फिल्म के गाने में वो ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड सोनल चौहान को कार रोककर, घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे थे। अब इमरान ने बताया है कि फिल्म की तरह उन्होंने असल में भी गर्लफ्रेंड परवीन को वैसी ही ड्रीम कार से प्रपोज किया था।

हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी पत्नी परवीन को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था। इमरान हाशमी के पास ठीक वैसी ही होंडा एकॉर्ड कार है, जैसी कार फिल्म जन्नत में इस्तेमाल की गई थी। उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम में ट्रेंड बना फेमस प्रपोजल सीन, नो कार नो प्यार उनके दिल में खास जगह रखता है। होंडा एकॉर्ड मेरी ड्रीम कार है और मैं उससे अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना चाहता था, जैसा मैंने फिल्म में भी किया था।

जन्नत का ये सीन काफी हिट हुआ था।

जन्नत का ये सीन काफी हिट हुआ था।

जन्नत फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाना चाहते हैं इमरान हाशमी

2008 की फिल्म जन्नत के बाद इमरान हाशमी फिल्म जन्नत 2 में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था कि वो जन्नत फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, मुझे जन्नत 3 में काम करने पर खुशी होगी। फिल्म के मेकर्स महेश भट्ट और मुकेश भट्ट को इसके लिए साथ आना होगा, लेकिन मुझे नहीं लगता ऐसा हो सकेगा। ये एक टीम का काम है, अगर कोई चमत्कार होता है तभी ये हो सकेगा।

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन शहानी।

इमरान हाशमी की पत्नी परवीन शहानी।

बताते चलें कि इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म ए वतन मेरे वतन में कैमियो करते नजर आ रहे हैं। अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म में उन्होंने राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाया है। इसके पहले वो फिल्म टाइगर 3 में नेगेटिव रोल में नजर आए थे। अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो इमरान हाशमी जल्द ही तेलुगु भाषा की फिल्म दे कॉल मी ओ जी और जी-2 में नजर आएंगे।

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में इन सितारों ने लगाए चार चांद, सलमान, इमरान समेत पहुंचे ये टीवी स्टार्स

बता दें कि हर साल रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी ग्रैंड इफ्तार पार्टी रखते हैं। इस ग्रैंड पार्टी के साथ सभी सितारों का गेट टुगेदर हो जाता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 10:56 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 11:01 AM (IST)

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में इन सितारों ने लगाए चार चांद, सलमान, इमरान समेत पहुंचे ये टीवी स्टार्स
Baba Siddique iftar get together

HighLights

  1. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने इफ्तार पार्टी की रौनक बढ़ा दी।
  2. हाल ही में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
  3. अपनी सिंगिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Baba Siddique Iftar Social gathering: हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। टीवी से लेकर बाॅलीवुड के दिग्गज सितारों तक सभी इसमें शामिल होते हैं। इस बार भी सितारों का मेला लगा। इस बार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने इफ्तार पार्टी की रौनक बढ़ा दी। इतना ही नहीं, बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी भी इस पार्टी के लाइमलाइट बने। बता दें कि हर साल रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी ग्रैंड इफ्तार पार्टी रखते हैं। इस ग्रैंड पार्टी के साथ सभी सितारों का गेट टुगेदर हो जाता है।

सलमान के लुक ने लूटी लाइमलाइट

हाल ही में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें सलमान खान के पिता सलीम खान, बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री, अर्पिता खान और आयुष शर्मा समेत सलमान की पूरी फैमिली नजर आई। वहीं, सोहेल खान के बेटे निरान खान भी पहुंचे।

सलमान खान ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सलमान इस दौरान पठानी कुर्ता में नजर आए। उन्होंने बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई। अपनी सिंगिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे। वे ओरी के साथ पोज देते नजर आए।

इफ्तार पार्टी में नजर आई बिग बॉस फेम

इफ्तार पार्टी में बिग बाॅस 17 के कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी शानदार लुक में नजर आए। इस दौरान मुनव्वर के ग्रीन कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना हुआ था।

वहीं, मनारा ने व्हाइट कलर का हैवी वर्क वाला ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। ईशा मालवीय ने भी इस पार्टी में शिरकत की। वे रेड कलर के सलवार सूट में नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी, श्वेता तिवारी, एमसी स्टैन, मुनव्वर फारूकी, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल, सुनील शेट्टी, उर्वशी रौतेला, श्रिया सरन, अंकिता लोखंडे, अली गोनी और जैसमीन भसीन, प्रीति जिंटा, मन्नारा चोपड़ा, फैसु और जन्नत, सना खान, जरीन खान भी इस पार्टी में नजर आए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Bachchan household carried out Holika Dahan at house, Abhishek Bachchan carried out conventional puja, Aishwarya turned a photographer. | बच्चन फैमिली ने घर पर होलिका दहन किया: अभिषेक बच्चन ने पारंपरिक रूप से पूजा की; ऐश्वर्या फोटोग्राफर बनीं

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर होलिका दहन की फोटोज शेयर की हैं। - Dainik Bhaskar

बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर होलिका दहन की फोटोज शेयर की हैं।

बच्चन परिवार ने बीती रात अपने घर पर होलिका दहन किया। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन ने साथ मिलकर होलिका दहन किया। बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की हैं। तस्वीरों में नव्या अपने मामा अभिषेक को रंग लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा अभिषेक होलिका दहन से पहले होने वाले पूजा में भाग लेते दिख रहे हैं। इन सारे मोमेंट्स को ऐश्वर्या अपने फोन में कैप्चर करती दिखाई दे रही हैं।

पहले तस्वीरें देखिए..

अभिषेक बच्चन ने पारंपरिक रूप से पूजा की शुरुआत की।

अभिषेक बच्चन ने पारंपरिक रूप से पूजा की शुरुआत की।

नव्या ने अपने मामा अभिषेक बच्चन को रंग लगाया। अभिषेक ने भी बदले में नव्या को कलर लगाया। बैकग्राउंड में ऐश्वर्या फोटो कैप्चर करती दिख रही हैं।

नव्या ने अपने मामा अभिषेक बच्चन को रंग लगाया। अभिषेक ने भी बदले में नव्या को कलर लगाया। बैकग्राउंड में ऐश्वर्या फोटो कैप्चर करती दिख रही हैं।

नव्या ने होलिका दहन की फोटोज भी शेयर की है।

नव्या ने होलिका दहन की फोटोज भी शेयर की है।

यहां रंग-बिरंगे अबीर गुलाल देखे जा सकते हैं।

यहां रंग-बिरंगे अबीर गुलाल देखे जा सकते हैं।

बच्चन परिवार भारतीय त्योहारों और परंपराओं से काफी जुड़ा हुआ है। होली या हो दिवाली, बच्चन परिवार के सारे मेंबर्स जोर-शोर से इन त्योहारों का हिस्सा बनते हैं। एक वक्त पर अमिताभ बच्चन अपने बंगले में होली की बड़ी पार्टी दिया करते थे। इनके बंगले में मेहमानों को भांग सर्व की जाती थी। इसके अलावा मेहमानों को रंग से भरे टब में फेंक दिया जाता था। राज कपूर और यश चोपड़ा की होली पार्टी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन की होली पार्टी की रहती थी।

Jabalpur Climate Replace: गर्मी ने असर दिखाया किया शुरू, तापमान 37 डिग्री के पार

हल्के बादलों के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया वहीं हवा उत्तर पश्चिमी हवा में गर्माहट महसूस की गई। रात को जरूर उत्तरी हवा के फेर में हल्की ठंडक का अहसास बना रहा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 09:24 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 10:33 AM (IST)

Jabalpur Weather Update:  गर्मी ने असर दिखाया किया शुरू, तापमान 37 डिग्री के पार

HighLights

  1. सूरज तल्खी बघारने आमादा, बादल करते रहे पर्दा
  2. हल्के बादलों के बीच गर्मी ने मारा जोर
  3. 26 मार्च की रात से और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को रवि के तेवर तल्ख रही। तेज धूप के साथ ही हवा में गर्माहट घुली रही। दिन का तापमान भी 37 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि सूरज की तल्ख मिजाजी पर हल्के बादल भी पर्दा करते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तो देखने नहीं मिल रहा लेकिन आंशिक प्रभाव से सोमवार को हल्के बादल जरूर छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने 26 मार्च की रात से और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है। मसलन धूप के बीच हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि गर्मी का असर बरकार रहेगा।

हवा में घुली गर्माहट

हल्के बादलों के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया वहीं हवा उत्तर पश्चिमी हवा में गर्माहट महसूस की गई। रात को जरूर उत्तरी हवा के फेर में हल्की ठंडक का अहसास बना रहा। मौसम विभाग की माने तो होली के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। यानी होली के बाद तापमान में 39 से 40 डिग्री सेल्यियस तक पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं। बहरहाल रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Kangana Ranaut stated – I’ll work with full dedication, expressed gratitude on getting Lok Sabha ticket, stated – I’ll observe the choice of the excessive command | कंगना रनोट बोलीं- पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगी: लोकसभा टिकट मिलने पर जताया आभार; कहा- हाईकमान के फैसले का पालन करूंगी
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Stated I Will Work With Full Dedication, Expressed Gratitude On Getting Lok Sabha Ticket, Stated I Will Observe The Choice Of The Excessive Command

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट ने लोकसभा टिकट मिलने पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कंगना ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी को हमेशा से सपोर्ट करती थीं, अब पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया है, ऐसे में वो पूरी निष्ठा के साथ काम करने को तैयार हैं।

बता दें, रविवार बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवी लिस्ट जारी की। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनोट को मैदान में उतारा है। इसके अलावा मेरठ लोकसभा सीट से एक्टर अरुण गोविल को टिकट दिया है। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाया था।

टिकट मिलने पर क्या कंगना ने क्या कहा, पहले यह पढ़िए
मेरे प्यारे भारत और आम भारतीयों की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मैं हमेशा से बिना किसी शर्त समर्थन देती आई हूं। आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरी जन्मभूमि मंडी से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं हाईकमान के इस फैसले का पालन करूंगी। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। एक योग्य कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बनने की कोशिश करूंगी।

मंडी की ही रहने वाली हैं कंगना
कंगना रनोट मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गांव भांबला की रहने वाली हैं। उन्होंने कुल्लू के मनाली जिले में घर भी बना रखा है। मंडी लोकसभा सीट में मंडी जिले की 10 में से 9 विधानसभा सीटें और कुल्लू जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यही वजह है कि दोनों जगह कंगना के कनेक्शन को देखते हुए भाजपा ने उन पर दांव खेला है।

कंगना रनोट पिछले कुछ सालों से राजनीतिक मुद्दों को लेकर काफी मुखर रही हैं। सुशांत राजपूत के केस में उन्होंने बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोगों पर खूब वैचारिक हमले किए थे।

कंगना रनोट पिछले कुछ सालों से राजनीतिक मुद्दों को लेकर काफी मुखर रही हैं। सुशांत राजपूत के केस में उन्होंने बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोगों पर खूब वैचारिक हमले किए थे।

कंगना की अगली फिल्म इमरजेंसी
कंगना रनोट की आखिरी रिलीज फिल्म तेजस थी। तेजस खास धमाल नहीं दिखा पाई। अब कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी चर्चा हैं। खास बात यह है कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म को कंगना रनोट ने ही डायरेक्ट किया है। पॉलिटिकल ड्रामा ‘इमरजेंसी’ में कंगना ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है।

तय समय सीमा पर करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण, लापरवाही बरती तो खैर नहीं: कलेक्टर बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश शरण ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का करें त्वरित निराकरण

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 10:06 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 10:06 AM (IST)

तय समय सीमा पर करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण, लापरवाही बरती तो खैर नहीं: कलेक्टर बिलासपुर

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने विवादित-अविवादित नामांतरण, विवादित-अविवादित बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई के आवेदनों पर ई-कोर्ट अनुसार न्यायालयवार पीठासीन अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों और किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों के लंबे समय से गैर निराकृत प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर शीघ्र निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

नक्शा नवीनीकरण का कार्य रोस्टर के अनुसार

नक्शा नवीनीकरण एवं नक्शा बटांकन को प्रति माह पटवारी हल्कावार रोस्टर बनाकर प्रगति लाने के लिए तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को कहा। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत बे-मौसम वर्षा के कारण हुए पशु, फसल एवं मकान क्षति के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कर अनुदान राशि स्वीकृत करने कहा।

छात्रावास में अव्यवस्था तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने एवं अवैध प्लाटिंग को रोकने संबंधी प्रकरणों को पंजीबद्ध कर तत्काल निराकरण करने के लिए निर्देश सभी एसडीएम को दिए। अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावास निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से प्रत्येक छात्रावास वार समीक्षा की। छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, पानी की उपलब्धता, शौचालय, भोजन व्यवस्था जैसी अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने छात्रावास में अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार पाये जाने पर अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को दिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Indore Information: हाईटेक ठगी, विदेशी ठग को करंट बैंक खाते बेचने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार फरियादी प्रीति मालवीय द्वारा 4 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 09:42 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 09:42 AM (IST)

Indore News: हाईटेक ठगी, विदेशी ठग को करंट बैंक खाते बेचने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. शराब कंपनी में निवेश और दोगुना रुपए करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग चुके आरोपित
  2. 4 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
  3. पुलिस ने जांच की तो करोड़ों रुपये की ठगी सामने आई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्राइम ब्रांच ने हाईटेक ठगी के दो आरोपितों को पकड़ा है।आरोपितों के तार विदेशी ठग से जुड़े है।आरोपितों पर ठगी की रकम जमा करवाने के लिए करंट बैंक खाते मुहैया करवाने का आरोप है।पुलिस दोनों आरोपितों के जरिए आगे की कड़ियां जोड़ रही है।

एडिशनल डीसीपी(अपराध)राजेश दंडोतिया के मुताबिक फरियादी प्रीति मालवीय द्वारा 4 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

सेवा सरदार नगर निवासी प्रीति के पास वाइन ग्रुप के नाम लिंक आई और वह ग्रुप से जुड़ गई। इस ग्रुप में पूर्व से 937 लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप एडमिन ज्वाय शर्मा ने स्कीम बताई और कहा कि कंपनी वाइन(शराब)में रुपये निवेश करती है।उनके रुपयों से खरीदी शराब विदेशों में सप्लाई कर निवेशकों को दोगुना राशि लौटाई जाती है।

पुलिस ने जांच की तो करोड़ों रुपये की ठगी सामने आई। पुलिस ने रविवार को आरोपित अशोक मालवीय निवासी सुसनेर और आदित्य बोडोतर निवासी निपानिया काकड़ को गिरफ्तार कर लिया।

आदित्य ठग गिरोह को बैंक खाते मुहैया करवाता था।उसको जमा होने वाली राशि के हिसाब से कमिशन मिलता था।आरोपित ने पूछताछ में मानव उर्फ शक्ति का नाम बताया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का