एक माह पहले आम के दाम आसमान पर थे। तब आवक कमजोर थी। बीते एक पखवाड़े से आम की भरपूर आवक हो रही है।
By Nai Dunia Information Community
Publish Date: Solar, 24 Mar 2024 09:33 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 06:20 PM (IST)
दो बत्ती डाट की पुल रोड पर लगी फल की ठेलागाड़ी।
रतलाम (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शुरुआत में 200 रुपये किलो तक बिकने वाला फलों का राजा आम अब आमजन की पहुंच में आ गया है। मंडी में आवक बढ़ते ही भाव भी नीचे आ गए हैं। वर्तमान में बाजार में बादाम आम 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। इसके साथ अन्य मौसमी फलों की भी अच्छी आवक हो रही है। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का 20 डिग्री के करीब आ गया है।
ऐसे में मौसमी फलों की मांग में भी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में मंडी में फलों के राजा आम के साथ अन्य मौसमी फलों की भरपूर आवक हो रही है। गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में जगह-जगह मधुशालाएं खुल गई हैं, जहां आमजन ताजा फलों के रस का लुत्फ उठा रहे हैं।
फल विक्रेता कालू लोहाना ने बताया कि एक माह पहले आम के दाम आसमान पर थे। तब आवक कमजोर थी। बीते एक पखवाड़े से आम की भरपूर आवक हो रही है। इससे भाव भी लोगों की पहुंच में आ गए हैं। शुरुआत में 200 रुपये किलो तक बिकने वाला बादाम आम अब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है।
आगामी दिनों में आवक और बढ़ने के साथ भाव में कमी आएगी। इसके अलावा अन्य मौसमी फलों की भी बहार आई हुई है। एक नजर फलों के भाव पर फल भाव रुपये में बादाम आम 100 से 120 हापुस 200 से 250 शकर बट्टी 30 से 40 चीकू 50 से 60 अंगूर 80 से 100 अनार 100 से 120 सेवफल 160 से 200 केला 30 से 40 संतरा 30 से 40 तरबूज 20 से 30 पपीता 30 से 40 मौसंबी 40 से 50 पाइनापल 70 से 80