Holi Particular Practice: मंगलवार को जबलपुर से दानापुर जाएगी होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा चलाई जा रही होली स्पेशल यात्री गाड़ियों में अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी प्रदान की गई है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 06:55 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 06:55 AM (IST)

Holi Special Train: मंगलवार को जबलपुर से दानापुर जाएगी होली स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. रीवा के यात्रियों के साथ भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी राहत
  2. होली स्‍पेशल ट्रेन लगभग 12 घंटे बाद दानापुर पहुंचेगी ।
  3. रानी कमलापति स्टेशन से भी जबलपुर होकर दानापुर के लिए ट्रेन नंबर 01663 जाएगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। होली पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने होली स्पेशल चलाकर राहत दी है। इस कड़ी में जबलपुर से यूपी- बिहार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने स्पेशल चलाकर राहत दी है। दरअसल रेल मंगलवार को जबलपुर से रवाना की जाएगी, जो कि लगभग 12 घंटे बाद दानापुर पहुंचेगी ।

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 01705 जबलपुर से 26 मार्च को शाम को 19.45 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह गाड़ी जबलपुर से चलकर मैहर, सतना, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा आरा स्टेशनों पर रुकते हुए दानापुर पहुंचेगी।

27 मार्च को दानापुर से चलकर जबलपुर वापस आएगी। रानी कमलापति स्टेशन से भी जबलपुर होकर दानापुर के लिए ट्रेन नंबर 01663 जाएगी। वहीं 27 मार्च को ही रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2:20 बजे चलकर जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, बक्सर मार्ग से दानापुर जाएगी। वापसी में भी यह ट्रेन 28 मार्च को दानापुर से चलकर जबलपुर होते हुए रानी कमलापति स्टेशन तक जाएगी।

रीवा से रानी कमलापति के लिए भी स्पेशल ट्रेन न.02186 भी चलाई गई। यह ट्रेन 23 मार्च को रीवा से दोपहर 12:30 बजे चली और रात को रात 21:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर बीना मार्ग से चलेगी। वापसी में भी यह ट्रेन न .02185 रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे चलकर उक्त मार्ग से होकर रीवा स्टेशन सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा चलाई जा रही उक्त होली स्पेशल यात्री गाड़ियों में अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी प्रदान की गई है। होली के पर्व को देखते हुए पूछताछ एवं सार्वजनिक सूचना प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने एवं यात्रियों को सही सटीक जानकारी देने के लिए अतिरिक्त कोचों, एवं विशेष ट्रेनों के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित विंडो जबलपुर में 3, कटनी में 2, सतना में 1, दमोह में 1, सागर में 2, मदन महल में 1, पिपरिया में 1, मैहर में 1 स्टेशनो पर 3 शिफ्ट में 24 घंटे काउंटर खोलने की सुविधा रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए की गई है।

गंदगी फ़ैलाने वालों से 16 लाख का वसूला जुर्माना

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान गंदगी करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। फरवरी माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 1156 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 01लाख 82 हजार 640 रूपये जुर्माना वसूला गया।

पमरे के तीनों मंडलों पर अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक ग्यारह माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 10720 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल 16 लाख 30 हजार 815 रूपये जुर्माना वसूला गया। जुर्माने वसूली के साथ साथ लोगों को रेल परिसर साफसुथरा रखने की समझाइश भी दी जाती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का