होली का त्योहार 25 मार्च को देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती से त्योहार को मना रहे हैं। होली के बाद अक्सर चेहरे पर लगा रंग हटाना एक चुनौती होती है।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 03:46 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 03:46 PM (IST)
लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। होली का त्योहार 25 मार्च को देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती से त्योहार को मना रहे हैं। होली के बाद अक्सर चेहरे पर लगा रंग हटाना एक चुनौती होती है। दरअसल, चेहरे की त्वचा काफी सॉफ्ट होती है, इसलिए रंग को साफ करने के लिए जोर से रगड़ना स्किन के लिए खतरनाक होता है। बहुत ही सावधानी से रंग को साफ करना चाहिए। आपको कोई परेशानी न हो, इसलिए कुछ उपाय आपके लिए लेकर आए हैं।
आटे व नीबू का स्क्रब
होली में लगे रंग से परेशान हैं, तो आंटे व नीबू से बने स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं। आप नहाने से पहले आटा लें व कुछ बूंद नीबू की उसमें मिला लें। उसको चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद आटे को हल्के हाथों से छुड़ा लें। यह आपके चेहरे पर लगे रंग को आसानी से छुड़ा देगा। आटे की मदद से डेड सेल्स चेहरे से हट जाएंगी। नींबू एसिडिक होता है, यह रंग को हल्का करने में मदद करता है।
दही व बेसन का स्क्रब
इस फेस पैक की आपकी दो तरह से मदद कर सकता है। यह आपकी स्किन से रंग को उतार देगा। इसके अलावा यह आपके चेहरे पर ग्लो भी लेकर आएगा। इसको बनाने का तरीका भी बहुत ही आसान है। आप बेसन में दही, एक चुटकी हल्दी व नीबू का रस मिला दें। आपका पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को आप 20-25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद हल्के हाथों से छुड़ा लें। यह आपके चेहरे के रंग को आराम से उतार देगा।