Climate of MP: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर के बिजावर और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री से. दर्ज किया गया।
By Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 03:06 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 09:22 PM (IST)
HighLights
- अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
- प्रदेश में बिजावर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री से. दर्ज किया गया।
- दमोह में 40 डिग्री पहुंचा पारा, लगातार बढ़ रहा तापमान।
Climate of MP: भोपाल। मध्य प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर के बिजावर और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री से. दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में बिजावर में ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा बाकी सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा।
प्रदेश में यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान
बिजावर और पृथ्वीपुर – 40.5 डिग्री से.
दमोह – 40.0 डिग्री से.
दतिया – 39.1 डिग्री से.
टीकमगढ़ – 39.0 डिग्री से.
नर्मदापुरम, गुना, सागर, भेरूंदा – 38.5 डिग्री से.