Bachchan household carried out Holika Dahan at house, Abhishek Bachchan carried out conventional puja, Aishwarya turned a photographer. | बच्चन फैमिली ने घर पर होलिका दहन किया: अभिषेक बच्चन ने पारंपरिक रूप से पूजा की; ऐश्वर्या फोटोग्राफर बनीं

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर होलिका दहन की फोटोज शेयर की हैं।

बच्चन परिवार ने बीती रात अपने घर पर होलिका दहन किया। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन ने साथ मिलकर होलिका दहन किया। बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की हैं। तस्वीरों में नव्या अपने मामा अभिषेक को रंग लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा अभिषेक होलिका दहन से पहले होने वाले पूजा में भाग लेते दिख रहे हैं। इन सारे मोमेंट्स को ऐश्वर्या अपने फोन में कैप्चर करती दिखाई दे रही हैं।

पहले तस्वीरें देखिए..

अभिषेक बच्चन ने पारंपरिक रूप से पूजा की शुरुआत की।

अभिषेक बच्चन ने पारंपरिक रूप से पूजा की शुरुआत की।

नव्या ने अपने मामा अभिषेक बच्चन को रंग लगाया। अभिषेक ने भी बदले में नव्या को कलर लगाया। बैकग्राउंड में ऐश्वर्या फोटो कैप्चर करती दिख रही हैं।

नव्या ने अपने मामा अभिषेक बच्चन को रंग लगाया। अभिषेक ने भी बदले में नव्या को कलर लगाया। बैकग्राउंड में ऐश्वर्या फोटो कैप्चर करती दिख रही हैं।

नव्या ने होलिका दहन की फोटोज भी शेयर की है।

नव्या ने होलिका दहन की फोटोज भी शेयर की है।

यहां रंग-बिरंगे अबीर गुलाल देखे जा सकते हैं।

यहां रंग-बिरंगे अबीर गुलाल देखे जा सकते हैं।

बच्चन परिवार भारतीय त्योहारों और परंपराओं से काफी जुड़ा हुआ है। होली या हो दिवाली, बच्चन परिवार के सारे मेंबर्स जोर-शोर से इन त्योहारों का हिस्सा बनते हैं। एक वक्त पर अमिताभ बच्चन अपने बंगले में होली की बड़ी पार्टी दिया करते थे। इनके बंगले में मेहमानों को भांग सर्व की जाती थी। इसके अलावा मेहमानों को रंग से भरे टब में फेंक दिया जाता था। राज कपूर और यश चोपड़ा की होली पार्टी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन की होली पार्टी की रहती थी।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन