वीडियो देखिये, वाहन से उतरकर दुकान पर पहुंचे मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव, चाय बनाकर सबको पिलाई

मुख्यमंत्री ने आदिवासी लोक नृत्य दल के साथ नृत्य किया।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 06:17 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 06:20 AM (IST)

वीडियो देखिये, वाहन से उतरकर दुकान पर पहुंचे मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव, चाय बनाकर सबको पिलाई
दुकान पर चाय बनाते मप्र के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव

HighLights

  1. मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव अलग ही अंदाज में नजर आए।
  2. श्रीधाम बालीपुर जाते समय कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव मनावर में रुके।
  3. मुख्‍यमंत्री वाहन से उतरे और चाय की दुकान पर पहुंच गए।

धार, मनावर। जिले के प्रवास के दौरान मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव अलग ही अंदाज में नजर आए।बड़वानी से श्रीधाम बालीपुर जाते समय कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव मनावर में रुके। मनावर के सिंघाना रोड पर बस स्‍टैंड पर जाम के कारण मुख्‍यमंत्री के वाहन की रफ्तार धीमी हुई।

इसी दौरान डॉ मोहन यादव की नजर चाय की एक दुकान पर पड़ी। तभी मुख्‍यमंत्री वाहन से उतरे और चाय की दुकान पर पहुंच गए। उन्‍होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद लोगों को चाय पिलाई। मुख्‍यमंत्री का यह अंदाज देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

मनावर में सीएम ने नगर पालिका परिषद के सामने भाजपा, नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हें तीर-कमान भेंट किए गए। जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, सुनील पाटीदार, अभय कनेल, अमित शर्मा, पार्षद लोकेश मुकाती, रूपेश सोलंकी, मांगीलाल सावले, लालसिंह बर्मन, अशोक नामदेव, आशुतोष सोनी, सुनील चौपड़िया, रामेश्वर धनगर, पवन पाटीदार आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी लोक नृत्य दल के साथ किया नृत्य

धरमपुरी। बालीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सेंधवा जाते समय मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को बायपास चौराहे पर कुछ देर रुके। यहां क्षेत्रीय विधायक कालूसिंह ठाकुर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने आदिवासी लोक नृत्य दल के साथ नृत्य किया।

बाकानेर भी रुके मुख्यमंत्री

बाकानेर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को कुछ देर के लिए यहां बस स्टैंड पर रुके। ओमपाल सिंह ठाकुर, आशीष गोस्वामी, बाबूलाल सिसौदिया, बाकानेर मंडल अध्यक्ष अरविंद तंवर, उमरबन मंडल अध्यक्ष देवी सिंह चौहान, रेवा शंकर पागणिस आदि मौजूद थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का