बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में इन सितारों ने लगाए चार चांद, सलमान, इमरान समेत पहुंचे ये टीवी स्टार्स

बता दें कि हर साल रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी ग्रैंड इफ्तार पार्टी रखते हैं। इस ग्रैंड पार्टी के साथ सभी सितारों का गेट टुगेदर हो जाता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 10:56 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 11:01 AM (IST)

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में इन सितारों ने लगाए चार चांद, सलमान, इमरान समेत पहुंचे ये टीवी स्टार्स
Baba Siddique iftar get together

HighLights

  1. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने इफ्तार पार्टी की रौनक बढ़ा दी।
  2. हाल ही में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
  3. अपनी सिंगिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Baba Siddique Iftar Social gathering: हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। टीवी से लेकर बाॅलीवुड के दिग्गज सितारों तक सभी इसमें शामिल होते हैं। इस बार भी सितारों का मेला लगा। इस बार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने इफ्तार पार्टी की रौनक बढ़ा दी। इतना ही नहीं, बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी भी इस पार्टी के लाइमलाइट बने। बता दें कि हर साल रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी ग्रैंड इफ्तार पार्टी रखते हैं। इस ग्रैंड पार्टी के साथ सभी सितारों का गेट टुगेदर हो जाता है।

सलमान के लुक ने लूटी लाइमलाइट

हाल ही में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें सलमान खान के पिता सलीम खान, बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री, अर्पिता खान और आयुष शर्मा समेत सलमान की पूरी फैमिली नजर आई। वहीं, सोहेल खान के बेटे निरान खान भी पहुंचे।

सलमान खान ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सलमान इस दौरान पठानी कुर्ता में नजर आए। उन्होंने बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई। अपनी सिंगिंग से सभी को दीवाना बनाने वाले हनी सिंह भी इफ्तार पार्टी में पहुंचे। वे ओरी के साथ पोज देते नजर आए।

इफ्तार पार्टी में नजर आई बिग बॉस फेम

इफ्तार पार्टी में बिग बाॅस 17 के कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी शानदार लुक में नजर आए। इस दौरान मुनव्वर के ग्रीन कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना हुआ था।

वहीं, मनारा ने व्हाइट कलर का हैवी वर्क वाला ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। ईशा मालवीय ने भी इस पार्टी में शिरकत की। वे रेड कलर के सलवार सूट में नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी, श्वेता तिवारी, एमसी स्टैन, मुनव्वर फारूकी, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल, सुनील शेट्टी, उर्वशी रौतेला, श्रिया सरन, अंकिता लोखंडे, अली गोनी और जैसमीन भसीन, प्रीति जिंटा, मन्नारा चोपड़ा, फैसु और जन्नत, सना खान, जरीन खान भी इस पार्टी में नजर आए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की